ब्रह्माण्ड वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 महाविस्फोट सिद्धांत संबंधित है – ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति से
2 महाद्वीपीय बहाव का सिद्धांत किसके द्वारा विकसित किया गया था? ए. वेगेनर
3 आकाशगंगा (Milky Way) वर्गीकृत की गई है – सर्पिलाकार गैलेक्सी के रूप में
4 हमारी आकाशगंगा के केंद्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है – 25 करोड़ वर्ष
5 तारे का रंग सूचक है – उसके ताप का
6 वह सीमा, जिसके बाहर तारे आंतरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है – चंद्रशेखर सीमा
7 कृष्ण छिद्र सिद्धांत को प्रतिपादित किया था – एस. चंद्रशेखर ने
8 ‘ब्लैक होल’ की जानकारी सर्वप्रथम दी थी – एस. चंद्रशेखर ने
9 ‘सुपरनोवा’ है – एक मृतप्राय तारा
10 हमारे अंतरिक्ष में कितने तारामंडल (Constellations) हैं? 88
11 एक निश्चित आकृति में व्यवस्थित ताराओं का समूह, कहलाता है – नक्षत्र
12 हब्बल अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने पहली बार एक दूरस्थ तारे के सतह की छाया भेजी है। तारे का नाम है – बीटलग्यूस
13 ‘प्रकाश वर्ष’ इकाई है – दूरी की
14 तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई है – प्रकाश वर्ष
15 यदि एक प्रेक्षक तारों को क्षितिज से लंबवत उठते देखता है, तो वह अवस्थित होता है – विषुवत रेखा पर
16 जिस तारामंडल के तारे ध्रुव तारे की ओर संकेत करते हैं, वह है – सप्तऋषि
17 कभी-कभी समाचारों में ‘इवेंट होराइजन’, ‘सिंगुलैरिटी’, ‘स्ट्रिंग थियरी’ और ‘स्टैंडर्ड मॉडल’ जैसे शब्द किस संदर्भ में आते हैं? ब्रह्माण्ड का प्रेक्षण और बोध
18 किस वैज्ञानिक ने पहली बार कहा था कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है और पृथ्वी ब्रह्माण्ड का केंद्र बिंदु नहीं है? कॉपरनिकस
19 किसने सर्वप्रथम यह स्थापित किया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं? निकोलस कॉपरनिकस
20 सौरमंडल में ग्रहों की संख्या है – 8
21 सूर्य के निकटतम ग्रह है – बुध
22 सौरमंडल का प्रधान आकाशी पिंड कौन-सा है? सूर्य
23 सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है – नाभिकीय संलयन द्वारा
24 हीरक वलय एक दृश्य है जिसे देखा जा सकता है – केवल पूर्णतया पचचिह्न के परिधीय क्षेत्रों पर
25 सूर्यग्रहण कब होता है – प्रतिपदा (New Moon Day)
26 खग्रास (पूर्ण) सूर्यग्रहण केवल सीमित भू-क्षेत्र में ही दिखाई पड़ता है क्योंकि –
पृथ्वी के अनुप्रस्थ परिच्छेद की तुलना में पृथ्वी पर पड़ने वाली चंद्रमा की छाया का आकार छोटा होता है।
27 सूर्य का प्रभामंडल (Halo) प्रकाश के अपवर्तन से उत्पन्न होता है – पक्षाभ मेघों के हिमस्फटिकों में
28 एक खगोलीय एकक (One Astronomical Unit) औसत दूरी है – पृथ्वी और सूर्य के बीच की
29 पृथ्वी सूर्य से निकटतम दूरी पर होती है – 3 जनवरी को
30 सूर्य का आकार पृथ्वी से कितने गुना बड़ा है? 109 गुना
31 सौरमंडल का सर्वाधिक गर्म ग्रह है – शुक्र
32 ‘शाम का तारा’ किस ग्रह को कहते हैं? शुक्र
33 पृथ्वी की जुड़वां बहन कहे जाने वाले ग्रह का नाम है – शुक्र
34 मैगलन अंतरिक्षयान किस ग्रह हेतु भेजा गया है? शुक्र
35 एक जीवधारी के रूप में पृथ्वी का वैज्ञानिक नाम है – ग्रीन प्लैनेट
36 पृथ्वी का व्यास है – 12,800 किमी.
37 पृथ्वी के तरल अभ्यंतर से भिन्न चंद्रमा का अभ्यंतर है – श्यान द्रव
38 भूपर्पटी में बहुतायत से पाया जाने वाला रासायनिक तत्व है – ऑक्सीजन
39 पृथ्वी तक पहुंचने के लिए सूर्य से चला प्रकाश समय लेता है लगभग – 8 मिनट
40 पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगते हैं, लगभग – 365.25 दिन
41 अपने परिक्रमा पथ में पृथ्वी लगभग किस माध्य वेग से सूर्य का चक्कर लगाती है? 30 किमी./सेकंड
42 पृथ्वी की परिक्रमण धुरी (ध्रुवीय धुरी) सदा झुकी होती है – दीर्घवृत्तीय धुरी से 23.5° पर
43 दिन-रात जिस कारण होते हैं, वह है – भू-परिभ्रमण
44 जब दिन और रात की अवधि बराबर होती है, तो सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं – भूमध्य रेखा पर
45 पृथ्वी की आंतरिक परत निफे के निर्माण में किन तत्वों की प्रचुरता है? निकेल और फेरम
46 विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? 22 अप्रैल
47 पृथ्वी का अक्ष जिस कोण पर झुका हुआ है – 23 1/2°
48 किसमें पृथ्वी के अलावा अन्य जीवन की संभावना है क्योंकि वहां का पर्यावरण जीवन के लिए बहुत अनुकूल है – मंगल
49 फीनिक्स मार्श लैंडर मंगल ग्रह की सतह पर किस तिथि को उतरा ? 26 मई, 2008
50 बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी? गैलीलियो
51 सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है? बृहस्पति
52 सबसे भारी ग्रह कौन-सा है? बृहस्पति
53 बृहस्पति का वलय होता है – सिलिकेटों का बना हुआ
54 शनि सूर्य के चारों ओर एक चक्कर लगाने में………लेता है – 29.5 वर्ष
55 किस ग्रह के चारों ओर वलय हैं? शनि
56 अपनी यात्रा के सात वर्षों के बाद अंतरिक्ष यान कैसिनी ने जून, 2004 में किस ग्रह का चक्कर लगाना आरंभ किया? शनि
57 टाइटन सबसे बड़ा चंद्रमा या उपग्रह है – शनि का
58 यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक परिक्रमा मे…. लेता है। 84 वर्ष
59 सूर्य की परिक्रमा में कौन-सा ग्रह सर्वाधिक समय लेता है? प्लूटो
60 सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह कौन-सा है? प्लूटो
61 सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है – नेप्च्यून
62 कौन-सा ग्रह सौर जगत का सबसे दूर का ग्रह है? वरुण
63 निक्स एवं हाइड्रा चंद्रमा हैं – प्लूटो के
64 मानव ने चंद्रमा पर पहला कदम कब रखा ? 1969
65 ‘सी ऑफ ट्रांक्विलिटी’ कहां पर है? चंद्रमा
66 चंद्रमा के धरातल पर दो व्यक्ति एक –दूसरे की बात नहीं सुन सकते हैं क्योंकि – चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है
67 चंद्रग्रहण कब होता है? जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है
68 22 दिसंबर, 1999 को पूर्णिमा के चंद्रमा के सामान्य से अधिक चमकदार होने के लिए मुख्य उत्तरदायी कारक था – उपभू
69 जब अर्द्ध चंद्र होता है, तो सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्र के बीच का कोण होता है – 90°
70 ‘ब्लू मून’ परिघटना होती है – जब एक ही माह में दो पूर्णिमा हों।
71 चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी है – 384,400 km हजार किमी.
72 मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्या कहते हैं? क्षुद्रग्रह
73 धूमकेतु की पुच्छ सूर्य से परे दिष्ट होती है, क्योंकि –
सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण धूमकेतु पर मैज्य दाब डालता है जिससे उसकी पुच्छ सूर्य से दूर क्षिप्त हो जाती है।
74 ‘हेल-वॉप’ किसका नाम है? पुच्छल तारा
75 शूमेकर-लेवी 9 धूमकेतु किस ग्रह से टकराया था? बृहस्पति

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.