सर्वोच्च न्यायालय वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 भारत में उच्चतम न्यायालय का उ‌द्घाटन किस तिथि में हुआ था? 28 जनवरी, 1950
2 भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा हुई थी? भारतीय संविधान के द्वारा
3 भारत के उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसमें निहित है? संसद
4 सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम-से-कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए? 10
5 भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है? राष्ट्रपति
6 सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना पद त्याग सकता है, किसको पत्र लिखकर? राष्ट्रपति को
7 उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश किस प्रकार हटाए जा सकते हैं? राष्ट्रपति के द्वारा संसद की सिफारिश पर
8 सर्वोच्च न्यायालय में सेवानिवृत्ति की आयु है – 65 वर्ष
9 उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन निर्धारण किया जाता है? संसद द्वारा
10 सेवानिवृत्त होने के पश्चात सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते हैं – किसी भी न्यायालय में नहीं
11 भारत के सर्वोच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करता है – राष्ट्रपति
12 भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने किस वर्ष में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम व्यवस्था को अपनाया था? 1993
13 सर्वोच्च न्यायालय के उस मंडल में जो सर्वोच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति की अनुशंसा से संबंधित है, में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कुछ अन्य वरिष्ठ न्यायाधीश होते हैं। ऐसे अन्य न्यायाधीश, जो इस मंडल के सदस्य होते हैं, की संख्या – 4
14 किसमें उच्चतर न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति में कार्यपालिका, विधायिका एवं मुख्य न्यायाधीश की मागीदारी की अनुशंसा की गई है? द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
15 सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ (Ad hoc) न्यायाधीशों की नियुक्ति होती है, जब –
न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता
16 उच्चतम न्यायालय में संविधान के निर्वचन से संबंधित मामले की सुनवाई करने के लिए न्यायाधीशों की संख्या कम-से-कम कितनी होनी चाहिए? पांच
17 केंद्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति किसके अंतर्गत आती है? मूल अधिकारिता के अंतर्गत
18 भारत का सर्वोच्च न्यायालय एक “अभिलेख न्यायालय” है। इसका आशय है कि –
इसके सभी निर्णयों का साक्ष्यात्मक मूल्य होता है और इस पर किसी भी न्यायालय में प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता है।
19 भारत के न्यायालयों में से किसे किन्हें अभिलेख न्यायालय माना जाता है? उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय को
20 उच्चतम न्यायालय मामलों की सुनवाई नई दिल्ली में करता है, परंतु किसी अन्य स्थान पर भी सुनवाई कर सकता है, कैसे? राष्ट्रपति के अनुमोदन से
21 किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने ‘संविधान के मूल ढांचे’ का सिद्धांत प्रतिपादित किया था? केशवानंद भारती
22 भारत में ‘संविधान की मूल संरचना (बुनियादी ढांचा) के सिद्धांत’ का स्रोत है – न्यायिक व्याख्या
23 उच्चतम न्यायालय द्वारा आज तक की दूसरी सबसे बड़ी खंडपीठ किस केस में बनी ? गोलकनाथ केस में
24 किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह धारणा व्यक्त की कि “मूल अधिकार व्यक्ति को जैसा उसे सबसे अच्छा लगे उस तरह अपनी जिंदगी की रूपरेखा तैयार करने के लिए सक्षम बनाते हैं।”? गोलकनाथ बनाम स्टेट ऑफ पंजाब
25 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद सवैधानिक विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय क्षेत्राधिकार से संबंधित है? अनुच्छेद 134 A को मिलाकर अनु. 132 को पढ़ना
26 भारत में सुधारात्मक याचिका उच्चतम न्यायालय में किस अनुच्छेद के अंतर्गत दाखिल की जा सकती है? 142
27 संविधान का कौन-सा अनुच्छेद उच्चतम न्यायालय को उसके द्वारा दिए गए निर्णय अथवा आदेश के पुनर्विलोकन हेतु अधिकृत करता है? अनुच्छेद 137
28 भारत के संविधान के संदर्भ में, सामान्य विधियों में अंतर्विष्ट प्रतिषेध अथवा निबंधन अथवा उपबंध, अनुच्छेद 142 के अधीन सांविधानिक शक्तियों पर प्रतिषेध अथवा निबंधन की तरह कार्य नहीं कर सकते। इसका अर्थ है?
भारत का उच्चतम न्यायालय अपनी शक्तियों के प्रयोग में संसद द्वारा निर्मित विधियों से बाध्य नहीं होता
29 भारत में, न्यायिक पुनरीक्षण का अर्थ है?
विधियों और कार्यपालिक आदेशों की सांविधानिकता के विषय में प्राख्यापन करने का न्यायपालिका का अधिकार
30 भारत में न्यायिक पुनर्विलोकन की शक्ति का प्रयोग किसके द्वारा किया जाता है? सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय द्वारा
31 न्यायिक पुनरावलोकन प्रचलित है – भारत और यू.एस.ए. दोनों में
32 भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन का आधार है – विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
33 कोई भी संविधान (संशोधन) कानून भारतीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किया जा सकता है, यदि वह –
विधि के समक्ष समानता के अधिकार को भाग 3 से हटाकर संविधान में अन्यत्र कहीं रखता है
34 संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसे है? सर्वोच्च न्यायालय
35 भारतीय संविधान का संरक्षक कौन है? सर्वोच्च न्यायालय
36 कौन-से मामले उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की अधिकारिता में आते हैं? मूल अधिकारों का प्रवर्तन
37 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करता है? 32
38 विधायी शक्तियों की संघीय सूची में समाविष्ट किसी विषय के संबंध में भारत के उच्चतम न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने का अधिकार दिया गया है – संसद को
39 संविधान के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय से विधि के प्रश्न पर राय लेने का किसको अधिकार है? राष्ट्रपति को
40 उच्चतम तथा उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की नियुक्ति तथा स्थानांतरण के लिए परामर्श प्रक्रिया के संबंध में राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय को एक अभिदेशन किया है – खंड (1), अनुच्छेद 143 के अंतर्गत
41 भारत का उच्चतम न्यायालय कानून या तथ्य के मामले में राष्ट्रपति को परामर्श देता है – तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है
42 “मैं भारत के संविधान के प्रति सच्चा विश्वास और सच्ची निष्ठा रखूंगा, भारत की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखूंगा, अपने पद के कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा, संविधान और कानून की रक्षा करूंगा।” यह शपथ ली जाती है – भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा
43 देश के किसी भी न्यायालय में चल रहे वाद को अन्यत्र भेजने का अधिकार किसके पास है? सर्वोच्च न्यायालय
44 इंद्रा साहनी बनाम भारत संघ मुकदमे में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय किस विषय से संबंधित है? सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण
45 हाल ही में उच्चतम न्यायालय ने प्रवासी पंचाट निर्धारण अधिनियम 1983 को संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत केंद्र के पावन कर्तव्य के उल्लंघन पर असंवैधानिक घोषित किया है? अनुच्छेद 355
46 टी.डी.एस.ए.टी. के निर्णयों को चुनौती कहाँ दी जा सकती है? ट्राई तथा सुप्रीम कोर्ट में
47 कौन चौथी महिला जज हैं, जिन्हें अप्रैल, 2010 में भारत के उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया था? जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा
48 पी.आई.एल. है – पब्लिक इन्टरेस्ट लिटिगेशन
49 लोकहित वाद (मुकदमे) की संकल्पना का उद्गम देश है – यू.एस.ए.
50 भारत में ‘न्यायिक सक्रियता’ संबंधित है – जनहित याचिका से
51 यह किसने कहा कि ‘न्यायिक सक्रियतावाद’ को ‘न्यायिक जोखिमवाद’ नहीं? न्यायमूर्ति ए.एस. आनंद
52 सितंबर, 2003 में न्यायालय के एक निर्णय से भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति प्रतिष्ठित हुई, वह न्यायालय है – भारत का सर्वोच्च न्यायालय
53 विशाखा व अन्य बनाम राजस्थान राज्य व अन्य मुकदमा संबंधित – कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से
54 उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में पाया कि केंद्रीय अन्वेषण शाखा एक ‘पिंजराबंद तोता’ है? कोयला आवंटन घोटाला वाद
55 समलैंगिकता संबंधी सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय किससे संबंधित है? भा.द.सं. की धारा 377
56 किस कानून के अंतर्गत यह विहित है कि भारत के उच्चतम न्यायालय की संपूर्ण कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में होगी? भारतीय संविधान के अनुच्छेद 348 द्वारा

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.