राज्य विधानमंडल एवं मंत्रिपरिषद वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

Questions Answers
1 भारत में राज्य विधानपालिकाओं (State Legislatives) का उच्च सदन कौन-सा है? विधानपालिका परिषद
2 राज्य विधान परिषद का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में रखा गया है? अनुच्छेद 171
3 राज्य में दूसरे सदन की स्थापना या उसे रद्द करने से संबंधित कौन-सी सही विधि है?
संबंधित राज्य की विधानसभा द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित प्रस्ताव और संसद से पारित विधि द्वारा
4 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत विधानसभा को विधान परिषद का सृजन करने का प्रस्ताव पास करने की इजाजत मिलती है? 169
5 उत्तर प्रदेश की विधान परिषद में राज्यपाल द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है? कुल सदस्यों का 1/10
6 किसे भंग नहीं किया जा सकता पर समाप्त किया जा सकता है? विधान परिषद
7 भारत के राज्यों में से किसमें अब तक विधान परिषद नहीं है, यद्यपि संविधान (सप्तम संशोधन) अधिनियम, 1956 में उसके लिए उपबंध है? मध्य प्रदेश
8 वर्ष 1956 में कितने पुनर्गठित राज्यों में द्विसदनीय विधायिकाएं थीं? 6
9 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 170 के अनुसार, किसी राज्य की विधानसमा के सदस्यों की न्यूनतम तथा अधिकतम संख्या क्रमशः हो सकती है – 60 तथा 500
10 भारतीय संविधान के अनुच्छेदों में कौन राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचन का प्रावधान प्रस्तुत करता है? अनुच्छेद 170
11 विधानसभा के सदस्य के लिए न्यूनतम आयु क्या विहित की गई है? 25 वर्ष
12 किस राज्य विधानसभा की सर्वाधिक सदस्य संख्या है? उत्तर प्रदेश
13 भारतीय राज्यों में से किसकी राज्य विधानसभा में सदस्यों की संख्या अधिक है? हिमाचल प्रदेश
14 राज्य विधानसभा के निर्वाचन का संचालन करता है – भारत का निर्वाचन आयोग
15 कौन एक राज्य के विधानमंडल के किसी सदस्य के निरर्हता से संबंधित किसी प्रश्न का विनिश्चय करने हेतु अंतिम सत्ता है? राज्यपाल
16 यदि किसी राज्य की विधानसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) पद त्यागना चाहे तो उसे अपना त्याग-पत्र देना चाहिए – उपाध्यक्ष को
17 विधानसभा के विघटन के बाद भी उसका अध्यक्ष (स्पीकर) पद पर बना रहता है –
विधानसभा के विघटन के बाद गठित विधानसभा की पहली बैठक के ठीक पूर्व तक
18 राज्य की विधानसभा के सत्रावसान का आदेश किसके द्वारा दिया जाता है? राज्यपाल
19 राज्य विधानमंडल की बैठक आयोजित करने के लिए ‘कोरम’ (गणपूर्ति) क्या है?
दस सदस्य या कुल सदस्यता का दसवां हिस्सा, जो भी अधिक हो
20 ‘राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों’ के अनुसार कौन-से विभाग के प्राक्कलन, प्राक्कलन समिति ‘क’ के नियंत्रणाधीन नहीं? गृह विभाग
21 राज्य की ‘संचित निधि’ का संचालन किया जाता है – विधानमंडल
22 कौन ‘राज्य की आकस्मिक निधि’ की स्थापना के लिए उत्तरदायी है? किसी राज्य का विधानमंडल
23 धन विधेयक के अतिरिक्त एक विधेयक जो विधानसभा ने प्रथम बार पारित कर दिया हो, विधान परिषद में कितने माह तक पड़ा रह सकता है? तीन माह से अधिक तक नहीं
24 विधान परिषद किसी साधारण विधेयक को किस अवधि तक रोक सकती है? 4 माह
25 राज्य में धन विधेयक (मनी बिल) प्रस्तुत किया जा सकता है – केवल विधानसभा में
26 यदि बजट विधानसभा में पुरःस्थापित होने के पूर्व खुल जाए तो क्या होगा? वित्त मंत्री को त्याग-पत्र देना होगा
27 राज्य विधानसभा में कोई भी धन विधेयक पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता, बगैर – राज्य के राज्यपाल की संस्तुति के
28 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, राज्य के राज्यपाल के द्वारा मुख्यमंत्री को नियुक्त किया जाता है? अनुच्छेद 164
29 राज्यों में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की न्यूनतम संख्या क्या हो सकती है? 12
30 बिना विधानसभा का सदस्य निर्वाचित हुए कोई मंत्री किस समय तक पद पर बना रह सकता है? छः माह
31 राज्य सरकार के मंत्रियों के वेतन एवं मत्तों का निर्धारण किया जाता है – राज्य विधानसभा द्वारा
32 जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री की कार्य-अवधि होती थी – पांच वर्ष
33 भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम महिला मुख्यमंत्री हुई थी? उत्तर प्रदेश
34 भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं – सुचेता कृपलानी
35 राज्य सचिवालय के प्रशासन में मंत्रिमंडल को जाने वाली सभी नस्तियां किसके माध्यम से भेजी जानी आवश्यक हैं? मुख्य सचिव
36 किस राज्य में एक ने मुसलमानों के लिए नौकरी तथा शिक्षा में प्रवेश हेतु आरक्षण प्रस्तावित किया है? आन्ध्र प्रदेश
37 भारत में कौन एकमात्र राज्य है, जहां ‘सामान्य (कॉमन) सिविल कोड’ लागू है? गोवा

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.