Read in English
1. भारत के संदर्भ में ‘हत्वी, हो और कुई’ पद किससे संबंधित हैं?
(a) पश्चिमोत्तर भारत का नृत्यरूप
(b) वाद्ययंत्र
(c) प्रागैतिहासिक गुफा चित्रकला
(d) जनजातीय भाषा
[I.A.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (d) जनजातीय भाषा
- हल्बी, हो, कुई जनजातियों की भाषाए हैं।
- हल्बी भाषा मुख्यतः बस्तर, छत्तीसगढ़ की है।
- ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैली राजमुरिया, हल्वा, महार, परजा, लोहरा आदि जनजातियां इसे बोलती हैं।
- हो मुण्डा परिवार की भाषा है जो हो, मुण्डा, होल्हा, कोल आदि जनजातियों द्वारा बोली जाती है।
- इसका मुख्य क्षेत्र पश्चिमी सिंहभूम झारखंड है, जबकि बोलने वाले ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले हैं।
- कुर्द या कांध द्रविड़ियन परिवार की भाषा है।
- यह मुख्यतः ओडिशा के कंधमाल में कुई जनजाति द्वारा बोली जाती है।
|
2. हिंदी के पश्चात कौन-सी भारतीय भाषा विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली गाया है?
(a) तमिल
(b) बंगाली
(c) मलयालम
(d) तेलुगू
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (b) बंगाली
- Ethnologue, 2021 के अनुसार दिए गए विकल्पों में हिंदी के पश्चात बंगाली भारतीय भाषा विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।
- बंगाली भाषा के वैश्विक स्तर पर कुल 267.65 मिलियन प्रयोगकर्ता है।
|
3. भारतीय उपमहाद्वीप में बोली जाने वाली भाषाओं में बोलने वालों की सर्वाधिक संख्या के आधार पर हिंदी के बाद किसका नंबर आता है?
(a) उर्दू
(b) बांग्ला
(c) तेलुगू
(d) तमिल
[I.A.S. (Pre) 1993]
उत्तर – (b) बांग्ला
- भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदी के पश्चात सर्वाधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा बांग्ला है।
|
4. निम्नांकित में भारत का कौन-सा सबसे बड़ा भाषायी समूह है?
(a) सिनो-तिब्बतन
(b) इंडो-आर्यन
(c) आस्ट्रो-एशियाटिक
(d) द्रविड़ियन
(e) इनमें से कोई नहीं
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर – (b) इंडो-आर्यन
- 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की 78.05% जनसंख्या इंडो- आर्यन भाषा समूह से संबंधित है।
- द्वितीय क्रम का भाषा समूह द्रविड (19.64% जनसंख्या) है।
|
भाषा परिवार |
संबद्ध जनसंख्या प्रतिशत (मातृ भाषा के रूप में) |
1. भारत-यूरोपीय (A) इंडो-आर्यन
2. द्रविड़
3. आस्ट्रो-एशियाई
4. तिब्बती-बर्मी
5. सेमिटो-हैमिटिक |
78.05
19.64
1.11
1.01
0.004 |
|
5. निम्नलिखित भाषाओं में से कौन-सी एक आस्ट्रिक समूह की है?
(a) मराठी
(b) लद्दाखी
(c) खासी
(d) तमिल
[I.A.S. (Pre) 1998]
उत्तर – (c) खासी
- आस्ट्रिक समूह की भाषा खासी है।
|
6. वर्ष 2014 में किसे प्राच्य भाषा का दर्जा दिया गया है?
(a) ओडिया
(b) गुजराती
(c) डोंगरी
(d) बंगला
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर – (a) ओडिया
- 20 फरवरी, 2014 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ओडिया भाषा को शास्त्रीय भाषा के तौर पर वर्गीकृत करने को स्वीकृति प्रदान कर दी।
- अब तक तमिल को वर्ष 2004 में, संस्कृत को वर्ष 2005 में तेलुगू तथा कन्नड़ को वर्ष 2008 में तथा मलयालम को वर्ष 2013 में शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्रदान किया जा चुका है।
|