भारत का भूगोल : सामान्य परिचय – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

Read in English

I. क्षेत्रफल

1.भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/ हैं?

1. भारत विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।
2. संसार का लगभग 2.4% क्षेत्र भारत के अंतर्गत आता है।
3. कर्क रेखा देश के बीच से गुजरती है, जो अक्षांशीय विस्तार को दो बराबर भागों में बांटती है।
4. भारत पूरी तरह से उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :

(a) 2 तथा 4
(b) 1 तथा 2
(c) 2 तथा 3
(d) 3 तथा 4

[U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

 

2. निम्नलिखित कथनों में से कौन-से भारत के बारे में सही हैं? सही उत्तर के चयन हेतु अधोलिखित कूट का उपयोग कीजिए-

(1) भारत विश्व का पांचवां बड़ा देश है।
(2) यह स्थलमंडल के कुल क्षेत्रफल का लगभग 2.4 प्रतिशत माग अधिकृत किए हुए है।
(3) समूचा भारत उष्णकटिबंध में स्थित है।
(4) 82°30′ पूर्वी देशांतर का उपयोग भारतीय मानक समय को निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
कूट :

(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 2 और 4

[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

 

3. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौन-सा स्थान है?

(a) पांचवां
(b) छठा
(c) सातवां
(d) आठवां

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]


4.भारत का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है, परंतु इसकी-

(a) संपूर्ण मानव जाति का 16% जनसंख्या है।
(b) संपूर्ण मानव जाति का 17% जनसंख्या है।
(c) संपूर्ण मानव जाति का 18% जनसंख्या है।
(d) संपूर्ण मानव जाति का 28% जनसंख्या है।

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]


5. भारतवर्ष में लगभग कितने गांव हैं?

(a) 5 लाख
(b) 6 लाख 30 हजार
(c) 8 लाख
(d) इनमें से कोई नहीं

[M.P.P.C.S. (Pre) 2010]


6.निम्नलिखित जोड़ों में से कौन-सा जोड़ा सही नहीं है?

(a) भारत का कुल क्षेत्रफल 3.28 मिलियन वर्ग किलोमीटर
(b) भारत का अक्षांशीय विस्तार 8° 4′ उ. से 37°6′ उ.
(c) भारत का रेखांशीय विस्तार 68° 7′ पू. से 97°25′ पू.
(d) भारत में राज्यों की संख्या 26

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

 

7. भारत के लिए निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा असत्य है?

(a) भारत विश्व का 7वां बड़ा देश है।
(b) भारत जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा राष्ट्र है।
(c) इसकी भूमि सीमा का विस्तार लगभग 15,200 किमी. है।
(d) सर्वप्रथम सूर्योदय इसके मिजोरम राज्य में होता है।

[U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

 

II. अक्षांशीय विस्तार

1.भारत विस्तृत है-

(a) 37°17′53″ उ. तथा 8°6’28” द. के बीच
(b) 37°17’53” उ. तथा 8″4’28” द. के बीच
(c) 37°17′53″ उ. तथा 8°28′ उ. के बीच
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं

[39 B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

2. सिक्किम से गुजरने वाला अक्षांश निम्नलिखित में से किस एक से मी होकर गुजरता है?

(a) राजस्थान
(b) पंजाब
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) जम्मू-कश्मीर

[I.A.S. (Pre) 2010]

 

3. जिस जिले से 70° पूर्वी देशांतर रेखा गुजरती है, वह है-

(a) जोधपुर
(b) जैसलमेर
(c) धौलपुर
(d) नागौर

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

 

III. भारत एवं कर्क रेखा

1. कर्क रेखा किस राज्य से होकर गुजरती है?

(a) ओडिशा
(b) बिहार (झारखंड)
(c) उत्तर प्रदेश
(d) आंध्र प्रदेश

[U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

 

2.निम्नांकित नगरों में कौन कर्क रेखा से निकटतम दूरी पर स्थित है?

(a) अगरतला
(b) गांधीनगर
(c) जबलपुर
(d) उज्जैन

[U.P. P.C.S. (Pre) 1999, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

 

3.निम्न नगरों में कौन-सा कर्क रेखा के निकट है?

(a) दिल्ली
(b) कोलकाता
(c) जोधपुर
(d) नागपुर

[I.A.S. (Pre) 2003]

 

4. कौन-सा महत्वपूर्ण अक्षांश भारत को दो लगभग बराबर भागों में विभाजित करता है?

(a) 23°30′ दक्षिण
(b) 33°30′ उत्तर
(c) 0°
(d) 23°30′ उत्तर

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

5. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है?

(a) झारखंड
(b) मणिपुर
(c) मिजोरम
(d) त्रिपुरा

[U.P.P.C.S. (Mains) 2008, R.A.S./R.T.S. (Re- Pre) 2013]

 

6. जून माह में, निम्न स्थानों में से कहां पर दिन की अवधि अधिकतम होगी?

(a) हैदराबाद
(b) चेन्नई
(c) भोपाल
(d) दिल्ली

[Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

 

7. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर कर्क रेखा से सबसे निकटस्थ है?

(a) जबलपुर
(b) अहमदाबाद
(c) उज्जैन
(d) वाराणसी

[U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

 

8. निम्नलिखित भारत की नदियों में कौन कर्क रेखा को दो बार पार करती है?

(a) माही
(b) चंबल
(c) नर्मदा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

 

IV. मानक समय

1.जब भारतीय मानक समय के याम्योत्तर पर अर्द्धरात्रि है, एक स्थान पर सुबह का छः (6) बजता है, उस स्थान की अवस्थिति जिस याम्योत्तर पर है, वह है-

(a) 7°31′ पू
(b) 172° 30′ पू
(c) 7°30′ पू.
(d) 127° 30′ प.

[U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

 

2.गुजरात के सबसे पश्चिमी गांव और अरुणाचल प्रदेश के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित वालांग के समय में कितने घंटे का अंतराल होगा?

(a) 1 घंटा
(b) 2 घंटा
(c) 3 घंटा
(d) 1/2 घंटा

[U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

 

3. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर भारतीय मानक समय (आई. एस. टी.) देशांतर के निकटतम है?

(a) रीवा
(b) सागर
(c) उज्जैन
(d) होशंगाबाद

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

4.यदि भारतीय मानक समय के अनुसार, पूर्वाह्न के 10 बजे हैं, तो 92″ पूर्वी देशांतर पर शिलांग का स्थानीय समय क्या होगा?

(a) 9.38 पूर्वाह्न
(b) 10.38 पूर्वाह्न
(c) 10.22 पूर्वाह्न
(d) 9.22 पूर्वाह्न

[I.A.S. (Pre) 1999]

 

5.यदि भारतीय मानक समय याम्योत्तर पर मध्याह्न है, तो 120° पूर्वी देशांतर पर स्थानीय समय क्या होगा?

(a) 09.30
(b) 14.30
(c) 17.30
(d) 20.00

[U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

 

6.भारतीय मानक समय की याम्योत्तर नहीं गुजरती है-

(a) आंध्र प्रदेश से
(b) छत्तीसगढ़ से
(c) महाराष्ट्र से
(d) उत्तर प्रदेश से

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

7. भारतीय मानक समय की देशांतर रेखा (82° 30′) किस नगर से होकर गुजरती है?

(a) नागपुर
(b) दिल्ली
(c) पटना
(d) इलाहाबाद

[M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

 

8. यदि अरुणाचल प्रदेश में तिरप (Tirap) में सूर्योदय 5.00 बजे प्रातः (IST) होता है, तो गुजरात में कांडला में सूर्योदय किस समय (IST) पर होगा ?

(a) लगभग 5.30 बजे प्रातः
(b) लगभग 6.00 बजे प्रातः
(c) लगभग 7.00 बजे प्रातः
(d) लगभग 7.30 बजे प्रातः

[U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

 

9. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर दिल्ली के सबसे समीप के देशांतर पर स्थित है?

(a) बंगलुरू
(b) हैदराबाद
(c) नागपुर
(d) पुणे

[I.A.S. (Pre), 2018]

 

V. दूरस्थ बिंदु

1. भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिंदु (Southernmost Point) है-

(a) कन्याकुमारी पर
(b) रामेश्वरम पर
(c) इंदिरा प्वाइंट पर
(d) प्वाइंट कालीमेर पर

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2003]

 

2.भारत के राज्यों का निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म, सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी राज्य को इंगित करता है?

(a) असम और राजस्थान
(b) अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान
(c) असम और गुजरात
(d) अरुणाचल प्रदेश और गुजरात

[I.A.S. (Pre) 2015]

 

3. भारत का सुदूर पश्चिम का बिंदु है-

(a) 68″ 7′ पश्चिम, गुजरात में
(b) 68° 7′ पश्चिम, राजस्थान में
(c) 68″ 7′ पूर्व, गुजरात में
(d) 68° 7′ पूर्व, राजस्थान में

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

4. निम्नलिखित प्रमुख भारतीय नगरों में से कौन-सा एक सबसे अधिक पूर्व की ओर अवस्थित है?

(a) हैदराबाद
(b) भोपाल
(c) लखनऊ
(d) बंगलुरू

[I.A.S. (Pre) 2007]

 

5.भारत का वह कौन-सा स्थान है, जहां बंगाल की खाड़ी, अरब सागर तथा हिंद महासागर मिलते हैं?

(a) कन्याकुमारी
(b) इंदिरा प्वाइंट
(c) नागरकोइल
(d) रामेश्वरम

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

 

VI. सीमावर्ती देश

1.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. असम, भूटान तथा बांग्लादेश की सीमाओं से लगा हुआ है।
2. पश्चिम बंगाल, भूटान तथा नेपाल की सीमाओं से लगा हुआ है।
3. मिजोरम, बांग्लादेश तथा म्यांमार की सीमाओं से लगा हुआ है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) 1, 2 तथा 3
(b) केवल 1 तथा 2
(c) केवल 2 तथा 3
(d) केवल 1 तथा 3

[I.A.S. (Pre) 2006]

 

2. निम्न में किस राज्य की सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है?

(a) मेघालय
(b) त्रिपुरा
(c) मणिपुर
(d) मिजोरम

[U.P.P.C.S. (Pre) 2002, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

 

3. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की सीमाएं भूटान राष्ट्र के साथ नहीं मिलती हैं?

(a) सिक्किम
(b) मेघालय
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) पश्चिम बंगाल

[M.P.P.C.S. (Pre.), 2012]

 

4.कौन-से भारतीय राज्य की अधिकतम सीमा म्यांमार से स्पर्श करती है?

(a) मणिपुर
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) मिजोरम
(d) नगालैंड

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]

 

5.निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य की सीमा म्यांमार से उभयनिष्ठ नहीं है?

(a) असम
(c) अरुणाचल प्रदेश
(b) नगालैंड
(d) मिज़ोरम

[U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

 

6. भारत के निम्नलिखित राज्यों के समूहों में से कौन-सा समूह पाकिस्तान से सीमा बनाता है?

(a) जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा राजस्थान
(b) पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान तथा गुजरात
(c) पंजाब, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर तथा राजस्थान
(d) पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा गुजरात

[U.P. P.C.S. (Pre) 1990, U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

 

7. नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों का युग्म है-

(a) सिक्किम-भूटान
(b) सिक्किम-बिहार
(c) असम-बिहार
(d) उत्तर प्रदेश-हरियाणा

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]

 

8. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?

(a) चीन
(b) नेपाल
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश

[M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

 

9. भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारित की गई थी-

(a) डूरंड रेखा द्वारा
(b) मैकमोहन रेखा द्वारा
(c) मैगीनॉट रेखा द्वारा
(d) रेडक्लिफ रेखा द्वारा

[U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

 

10. डूरंड लाइन किसके साथ भारत की सीमा निर्धारित करती है?

(a) अफगानिस्तान
(b) बर्मा
(c) नेपाल
(d) तिब्बत

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

 

11. भारत तथा पाकिस्तान के मध्य सीमा-रेखा एक उदाहरण है-

(a) अध्यारोपित सीमा का
(b) पूर्ववर्ती सीमा का
(c) अवशिष्ट सीमा का
(d) परवर्ती सीमा का

[M.P.P.C.S. (Pre) 2016]

 

12. भारत और चीन के बीच सीमा-रेखा को क्या कहा जाता है?

(a) मैकमोहन रेखा
(b) रेडक्लिफ रेखा
(c) इंदिरा प्वाइंट
(d) डूरंड रेखा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक

[67th B.P.S.C. (Pre), (Re. Exam) 2022]

 

13. किसके द्वारा भारत, श्रीलंका से अलग होता है?

(a) स्वेज नहर
(b) पाक जलडमरूमध्य
(c) खंभात की खाड़ी
(d) कच्छ की खाड़ी

[M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 

14. भारत के किस प्रदेश की सीमाएं तीन देशों क्रमशः नेपाल, भूटान एवं चीन से मिलती हैं?

(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) पश्चिम बंगाल
(d) सिक्किम

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008, 2015]

 

15. भारत के निम्नांकित राज्यों में से किसके तीन तरफ अंतरराष्ट्रीय सीमाएं हैं?

(a) असम
(c) त्रिपुरा
(b) नगालैंड
(d) पश्चिम बंगाल

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

 

16. भारत का अपने पड़ोसी देशों के मध्य अंतरराष्ट्रीय सीमा के विस्तार का आरोही क्रम है?

(a) चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल
(b) नेपाल, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश
(c) नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन
(d) पाकिस्तान, नेपाल, चीन, बांग्लादेश

[M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.