राज्यपाल वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 राज्य सरकार का कार्यकारी अध्यक्ष/संवैधानिक प्रमुख कौन है? राज्यपाल
2 कौन राज्यपाल की नियुक्ति करता है? भारत के राष्ट्रपति
3 राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है? राष्ट्रपति
4 जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? भारत का राष्ट्रपति
5 जम्मू और कश्मीर राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष का पद नाम सन 1965 में ‘सदर-ए-रियासत’ से ‘राज्यपाल’ में किसके द्वारा बदल दिया गया? जम्मू और कश्मीर राज्य के संविधान में छठें संशोधन द्वारा
6 भारत में संघ राज्यों का प्रशासन किसके द्वारा होता है? राष्ट्रपति द्वारा
7 केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर किसे नियुक्त किया गया था? राधा कृष्ण माथुर
8 राज्यपाल के वेतन और भत्ते दिए जाते हैं – कंसॉलिडेटेड फंड ऑफ स्टेट से
9 जब एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, तो उस राज्यपाल को संदेय उपलब्धियां और भत्ते होंगे –
इसे उन राज्यों के बीच ऐसे अनुपात में आवंटित किया जाएगा, जैसा राष्ट्रपति आदेश द्वारा अवधारित करें
10 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन राज्यपाल, राष्ट्रपति के विचार के लिए किसी विधेयक को आरक्षित रख सकता है? अनुच्छेद 200
11 किसी विधेयक पर संवैधानिक उपबंध के तहत राज्यपाल की सिफारिश अपेक्षित थी, किंतु बिना राज्यपाल की सिफारिश उसे राजस्थान विधानसभा में पुरःस्थापित किया गया और उसने पारित करके राज्यपाल को भेज दिया; अब –
जहां राज्यपाल अनुमति देता है, तो वह अधिनियम अविधिमान्य नहीं होगा
12 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्यपाल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान करता है? अनुच्छेद 213
13 किसकी नियुक्ति राज्य का राज्यपाल नहीं करता? उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
14 भारत के संविधान में किसके विरुद्ध अभियोग चलाने का प्रावधान नहीं है? राज्य के राज्यपाल के विरुद्ध
15 भारत में किसी राज्य की राज्यपाल बनने वाली पहली महिला – सरोजिनी नायडू
16 प्रतिवर्ष 13 फरवरी को महिला दिवस मनाया जाता है, किसकी स्मृति में? सरोजिनी नायडू की
17 पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं? पद्मजा नायडू
18 मध्य प्रदेश के राज्यपालों में से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे हैं? डॉ. भगवत दयाल शर्मा
19 राजस्थान के राज्यपाल जिन्हें वर्खास्त किया गया था? रघकुल तिलक
20 किस एक का यह सुझाव था कि राज्यपाल को उस राज्य के बाहर का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति होना चाहिए, और उसे एक ऐसा तटस्थ व्यक्ति होना चाहिए जिसके गहन राजनीतिक जुड़ाव न हों या उसने हाल के पिछले वर्षों में राजनीति में भाग नहीं लिया हो? सरकारिया आयोग (1983)

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.