पारिस्थितिकी वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 ‘पारिस्थितिकी तंत्र’ की संकल्पना को प्रस्तावित किया था – टांसले ने
2 पृथ्वी का सर्वाधिक वृहद् पारिस्थितिक तंत्र कौन है? जैवमंडल
3 ‘पारितंत्र (इकोसिस्टम)’ शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है?
जीवों का समुदाय और पर्यावरण जिसमें रहते हैं
4 सबसे अधिक स्थिर पारिस्थितिकी तंत्र कौन-सा है? सागरीय (महासागर)
5 किसी निश्चित क्षेत्र में प्राणियों की संख्या की सीमा, जिसे पर्यावरण समर्थन कर सकता है, कहलाती है – वहन क्षमता
6 खाद्य श्रृंखला (फूड चेन) में मानव है – प्राथमिक तथा द्वितीयक उपभोक्ता
7 समुद्री वातावरण में मुख्य प्राथमिक उत्पादक होते हैं – फाइटोप्लैन्कटॉन्स
8 पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटकों में कौन उत्पादक घटक है? हरे पौधे
9 प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत आते हैं – हरित पादप
10 जैविक एवं अजैविक संघटकों के मध्य बिचौलिया का कार्य करते है – उत्पादक
11 पारिस्थितिकी निकाय में ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है – सौर ऊर्जा
12 10 प्रतिशत नियम किससे संबंधित है?
ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुंचना
13 किसी भी पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का पिरामिड होता है – हमेशा सीधा
14 एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानांतरण के पश्चात – घटती है।
15 पारिस्थितिक तंत्र में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर में स्थानांतरण से ऊर्जा की मात्रा – घटती है।
16 पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) में उच्चतम पोषण स्तर प्राप्त है – सर्वाहारी (Omnivorous) को
17 जीवभार का पिरामिड, किस पारिस्थितिक तंत्र में उलट जाता है? तालाब
18 बायोमास का एक उल्टा पिरामिड किस पारिस्थितिकी तंत्र में पाया जाता है? समुद्री
19 पारिस्थितिक तंत्र में तत्वों के चक्रण को क्या कहते हैं? जैव भू-रासायनिक चक्र
20 जैव भूरासायनिक चक्रों में से किसमें, चट्टानों का अपक्षय चक्र में प्रवेश करने वाले पोषक तत्व के निर्मुक्त होने का मुख्य स्रोत है? फॉस्फोरस चक्र
21 घास स्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं? जल की सीमाओं एवं आग के कारण
22 ‘पारिस्थितिकी संक्रमण’ अवधारणा का सर्वप्रथम प्रयोग किया गया – बेनेट द्वारा
23 समुदायों का पूर्णक्रम जो क्रमशः एक निश्चित स्थान पर बदलता है, कहलाता है – सीयर
24 ‘पारिस्थितिकी स्थायी मितव्ययिता है’ – यह किस आंदोलन का नारा है? चिपको आंदोलन
25 ‘चिपको’ आंदोलन संबंधित है – पादप संरक्षण से
26 पारिस्थितिकीय पदछाप के माप की इकाई है – भूमंडलीय हेक्टेयर
27 एक मनुष्य के जीवन को पूर्ण रूप से धारणीय करने के लिए आवश्यक न्यूनतम भूमि को क्या कहते हैं? पारिस्थितिकीय पदछाप
28 कौन-सा वृक्ष पर्यावरणीय संकट माना जाता है? यूकेलिप्टस
29 स्वच्छ जल समुदाय में ‘लैण्टिक आवास’ का उदाहरण है – तालाब एवं दलदल
30 दो भिन्न समुदायों के बीच का संक्रान्ति क्षेत्र कहलाता है – इकोटोन
31 सबसे स्थायी पारिस्थितिक तंत्र है – समुद्री
32 किसने सर्वप्रथम ‘गहन पारिस्थितिकी’ (डीप इकोलॉजी) शब्द का प्रयोग किया? अर्नीज नेस
33 मोनोक्लाइमेक्स (एकल चरम) सिद्धांत का प्रतिपादन किया था – एफ.ई. क्लेमेंट्स
34 पारिस्थितिकी निशे (आला) की संकल्पना को प्रतिपादित किया था – ग्रीनेल ने

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.