उत्तर प्रदेश में खनिज संसाधनों के वितरण की चर्चा करें।

उत्तर की संरचनाः

भूमिका:

खनिज संसाधनों की उपलब्धता की दृष्टि से उत्तर प्रदेश की स्थिति का उल्लेख करें

मुख्य भाग:

  • संक्षेप में उत्तर प्रदेश की खनिज नीति एवं संस्थानों का उल्लेख करें।
  • उत्तर प्रदेश में खनिजों- कोयला, चूना पत्थर, हीरा, सोना, तांबा, यूरेनियम इत्यादि के वितरण को बताएं।

निष्कर्ष:

  • उत्तर प्रदेश में खनिज संसाधनों के खोज (वर्तमान में) के संदर्भ में निष्कर्ष दें।

उत्तर

भूमिकाः

खनिज की दृष्टि से उत्तर प्रदेश एक निम्न मध्यम श्रेणी का राज्य है। यहाँ विन्ध्यक्रम की शैलों, बुन्दलेखंड क्षेत्र तथा हिमालय श्रेणी के निचले भागों तथा कुछ नदी घाटियों में खनिज पाये जाते हैं। खनिजों की खोज एवं विकास हेतु प्रदेश 1055 में भतल एवं खनिज कर्म निदेशालय तथा 1974 में उत्तर प्रदेश राज्य खनिज विकास निगम की स्थापन की गयी।

मुख्य भागः

प्रदेश की पहली खनिज नीति 1988 के अनुसार 12 जिलों को खनिज बाहुल्य क्षेत्र घोषित किया गया जिनमें कोयला, चना पत्थर, जिप्सम, डोलोमाइट, बॉक्साइट, सिलिका सैंड, एण्डोल साइर, चायना क्ले, फायर क्ले, राक फास्फेट, हीरा, सोना, तांबा, यूरेनियम, एस्बैस्टस आदि प्रमुख खनिज पाये जाते हैं। साथ ही साथ अन्य खनिजों की खोज प्रगति पर है।

कुछ महत्वपूर्ण खनिजों का वितरण क्षेत्र निम्नलिखित है-

  • कोयला: सिंगरौली क्षेत्र (सोनभद्र) गोण्डवाना क्रम की शैलों में।
  • चूना पत्थरः गुरूमा, कनाच, बाबूहारी क्षेत्र (मिर्जापुर), कजराहट क्षेत्र (सोनभद्र)।
  • जिप्समः झांसी तथा हमीरपुर जिला।
  • डोलोमाइटः कजराहर क्षेत्र (सोनभद्र) तथा बांदा जिला।
  • एण्डोल साइरः मिर्जापुर एवं सोनभद्र। 
  • चायना क्ले: सोनभद्र एवं बांदा।
  • फायर क्ले: मिर्जापुर के बांसी, मकरी एवं खोह क्षेत्र। . राक फास्फेट: ललितपुर के दुरमाला, किमोई तथा चमसारी में।
  • सिलिका सैंडः गंगा एवं यमुना नदी क्षेत्र, शंकरगढ़।
  • बाक्साइट: बांदा, चन्दौली व ललितपुर।
  • हीरा: बांदा एवं मिर्जापुर।
  • सोनाः शारदा एवं रामगंगा नदियों के रेत में। नवीन खोजों के अनुसार ललितपुर के भीखमपुर क्षेत्र तथा सोनभद्र के हादी क्षेत्र में स्वर्ण होने की संभावना है।
  • तांबा: ललितपुर का सोनयई क्षेत्र।
  • यूरेनियमः ललितपुर।

निष्कर्षः

प्रदेश में बहुमूल्य खनिजों की खोज पिछले कई वर्षों से की जा रही है जिसमें सोनभद्र में स्वर्ण तथ ललिता स्वर्ण एवं प्लेटिनम समूह के धातुओं की खोज का कार्य प्रगति पर है।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.