जीव विज्ञान विविध वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 मायोग्लोबिन में कौन-सी धातु होती है? लोहा
2 श्वान उपजातियों में कौन भौंकने में असमर्थ है? डिंगो
3 रेड रिबन एक्सप्रेस’ चलता फिरता दृश्य साधन है – एड्स’ हेतु जागरूकता का।
4 डॉक्टरों द्वारा मरीजों के उदर के अंदर का परीक्षण ‘एंडोस्कोप’ द्वारा किया जाता है, जो किस सिद्धांत पर कार्य करता है? प्रकाश का सकल आंतरिक परावर्तन।
5 मानव शरीर की आंतरिक संरचना के अवलोकन के लिए प्रयोग में आने वाली परिकलित टोमोग्राफी के लिए प्रयोग में लाई जाती है? X- किरण
6 भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया मिशन ‘इंद्रधनुष’ कार्यक्रम संबंधित है – बच्चों के टीकाकरण से
7 कोलेस्ट्रॉल है – जंतु वसा में उपस्थित वसीय एल्कोहल
8 कोलेस्ट्रॉल है, एक – स्टेरायड
9 कोलेस्ट्रॉल का असामान्य स्तर संबंधित होता है – धमनियों का कठोर हो जाना
10 चिकित्सक परामर्श देते हैं कि हमें अपना भोजन वनस्पति घी की अपेक्षा तेल में बनाना चाहिए, क्योंकि – तेल में असंतृप्त वसाएं हैं।
11 मानव स्वास्थ्य के लिए ट्रांस वसा सामान्यतः हानिकारक समझा जाता है, क्योंकि यह स्तर कम करता है – HDL का
12 कौन-सा वनस्पति तेल हृदय रोगियों के लिए उपयुक्त है? सूरजमुखी तेल
13 जुलाई, 2004 में HIV/AIDS पर विश्व का अब तक का सबसे बड़ा अधिवेशन कहां आयोजित किया गया था? बैंकॉक
14 प्रति वर्ष 1 दिसंबर मनाया जाता है – विश्व एड्स दिवस के रूप में।
15 फेरोमोन्स पाए जाते हैं – कीटों में
16 आयोडीन प्राप्त होता है – लैमिनेरिया से
17 बैसिलस यूरिंजिएन्सिस का उपयोग होता है – जैविक कीटनाशक
18 एक जीव जो ताड़ी के किण्वन में शामिल है, वह है – सैकेरोमाइसीज
19 एथेनॉल के व्यावसायिक उत्पादन में कौन-सा खमीर प्रयोग में लाया जाता है? सैकेरोमाइसीज सेरेविसी
20 एक सूक्ष्मजीव जो शराब उद्योग के एल्कोहॉलिक किण्वन के लिए प्रयुक्त होता है, एक – यीस्ट है।
21 स्थानीय वनस्पति का संग्रह क्या कहलाता है? हर्बेरियम
22 गेवियलिस (घड़ियाल) बहुतायत में पाया जाता है – गंगा में
23 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है? 21 जून
24 कौन-सा दिन ‘डायबिटीज दिवस’ के रूप में जाना जाता है? 14 नवंबर
25 मानव मूत्र का पीला रंग एक वर्णक के कारण होता है, जिसे कहते हैं – यूरोक्रोम
26 मानव तंत्र में प्रति ऑक्सीकारकों का कार्य क्या है? यह मुक्त मूलकों के प्रभाव से कोशिकाओं को बचाते हैं।
27 किसकी क्रियाविधि रिकॉर्ड करने हेतु EEG किया जाता है ? मस्तिष्क
28 मानव शरीर के भीतरी भाग में रोगों की पहचान की जाती है – एंडोस्कोप द्वारा
29 जब डॉक्टर किसी को कहता है कि उसे ‘टेट्राप्लेजिया’ हो गया है, तो उसका आशय होता है कि उसे पक्षाघात हो गया है – दोनों हाथों एवं दोनों पैरों का
30 प्राणियों में आहार, श्वसन और संश्लेषण, तीन प्रमुख गुण हैं – उपापचय के
31 कृत्रिम रेशम का नाम है – रेयॉन
32 रेशम तंतु, रोम, पिच्छ, नख तथा नखर निर्मित होते हैं: किरेटिन से
33 कौन-सा जीव अपनी त्वचा से सांस लेता है? मेंढक
34 मेंढक के कायांतरण में – आंत छोटी हो जाती है।
35 कौन-से जीव में रक्त नहीं होता, किंतु वे सांस लेते हैं? हाइड्रा
36 एक परजीवी पर दूसरे परजीवी के आश्रित रहने को कहते हैं – उपपरजीविता
37 सबसे छोटा जीव, जो स्वयं विकास एवं प्रजनन करने में समर्थ है – माइकोप्लाज्मा
38 एक सांड़ के वीर्य को कृत्रिम गर्भाधान हेतु रखना चाहिए – तरल नाइट्रोजन में
39 क्लोनल वरण का प्रयोग किया जाता है – आलू में
40 कौन-सा जीवित ऊतक, उच्चवर्गीय पौधों में, जैव पोषक वाहक का कार्य करता है? फ्लोएम
41 इलेक्ट्रॉन किरण चिकित्सा एक प्रकार की विकिरण चिकित्सा है, जिसके द्वारा उपचार किया जाता है – विशेष प्रकार के कैंसर का।
42 दंत विशेषज्ञ का शीशा होता है – नतोदर शीशा(अवतल दर्पण)
43 त्रिकोष्ठीय हृदय पाया जाता है – उभयचरों में
44 सूक्ष्म जीवों द्वारा उत्पन्न किया गया नैनोकण अर्धचालक पदार्थ की सहायता से प्रथम बार भारतीय वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक इलेक्ट्रॉनिक डायोड बनाया है. जिसकी उपयोगिता युक्ति लघुरूपण में है। वह सूक्ष्म जीव है, एक – यीस्ट
45 वह जंतु कौन है, जिसने अंतरिक्ष में प्रथम यात्रा की? कुत्ता
46 अस्पतालों में मंद निश्चेतक के रूप में प्रयुक्त गैस है – नाइट्रस ऑक्साइड
47 अंगोरा ऊन प्राप्त की जाती है – खरगोश की एक प्रजाति से।
48 दीमक को कहते हैं – श्वेत चींटी
49 भ्रूणीय वृद्धि को मापने वाली हाल में विकसित तकनीक है – अल्ट्रासोनिक्स
50 SANRAKSHA’ संस्था है – एड्स शोध एवं नियंत्रण परियोजना (बंगलुरू)
51 नाको (NACO) एक ऐसी संस्था है, जिसका संबंध है – एड्स से
52 किस स्थान पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान है? वाराणसी
53 भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान अवस्थित है – बरेली में
54 सी.डी.आर.आई. स्थित है – लखनऊ
55 भारतीय सर्वेक्षण विभाग किसके अधीनस्थ है? विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय
56 भारतीय सर्वेक्षण विभाग का मुख्यालय स्थित है – देहरादून में
57 हाई सिक्यूरिटी एनिमल डिज़ीज लैबोरेटरी’ भारत में कहां स्थित है? भोपाल
58 मानसिक रूप से विकलांग हेतु राष्ट्रीय संस्थान कहां अवस्थित है? हैदराबाद
59 उत्तर प्रदेश में कृत्रिम अंग निर्माण निगम कहां स्थित है? कानपुर
60 डी.एन.ए. अंगुलिछापन और नैदानिक शोध केंद्र अवस्थित है – हैदराबाद में
61 अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सी.आई.पी.) का मुख्यालय स्थित है – लीमा, पेरू
62 राष्ट्रीय पादप आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो स्थित है – नई दिल्ली में
63 भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का बकरियों पर शोध का केंद्रीय संस्थान स्थित है – मखदूम, मथुरा में
64 राष्ट्रीय विषाणु-विज्ञान संस्थान कहां स्थित है? पुणे
65 कौन-सी नॉन-स्टेरॉयडल गर्भ निरोधक गोली सी. डी.आर.आई.. लखनऊ द्वारा विकसित की गई है? सहेली
66 किस भारतीय नगर में पहला डायनोसोरियम खोला गया है? हैदराबाद में
67 बिल तथा मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ द्वारा स्थापित भारत के लिए कार्यक्रम ‘AVAHAN’ किसके प्रतिरोध के लिए कार्यरत है? एच.आई.वी./एड्स
68 वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन’ का मुख्यालय – जेनेवा
69 देश का पहला दंत चिकित्सा महाविद्यालय कहां स्थापित किया गया था? कलकत्ता (कोलकाता)
70 प्रायः जो भालू गलियों में तमाशा दिखाता है, वह होता है – रीछ
71 शार्क मछली में कितनी हड्डियां होती हैं? 0
72 पांडा भी उसी कुल का है, जिसका/की है – भालू
73 पॉली-हाउस का प्रयोग किया जाता है – पौधों को उगाने के लिए
74 बारूदी सुरंगों का पता लगाने में उपयोगी होते हैं? मधुमक्खी
75 किस एक प्रकार के जीव में वह घटना पाई जाती है, जिसमें मादा मैथुनोपरांत नर को मार देती है? मकड़ी
76 मधुमक्खी की औसत गति सामान्यतः क्या होती है? 16 किमी. प्रति घंटा
77 मधुमक्खी-कॉलोनी के सदस्य एक-दूसरे को किस प्रकार पहचानते हैं? गंध से
78 सिगरेट है – उत्तेजक
79 सिलिका जेल (Silica Gel) से भरी एक छोटी थैली गोलियों के या चूर्ण रूप से ओषधि की बोतलों में अक्सर पाई जाती है, क्योंकि सिलिका जेल – नमी सोखती है।
80 किस एक क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया जाता है? विज्ञान
81 नेत्रदान में दाता की आंख के किस हिस्से को प्रतिरोपित (transplant) किया जाता है? कॉर्निया
82 हृदय का पहला प्रतिस्थापन किसके द्वारा किया गया था? डॉ. क्रिश्चियन बर्नार्ड
83 सर्वप्रथम मानव हृदय प्रत्यारोपण हुआ था – दक्षिण अफ्रीका में
84 गति प्रेरक का कार्य होता है – यह हृदय स्पंदन को समंजित करता है।
85 पेसमेकर’ किस नाम से भी जाना जाता है? एस.ए. नोड्स
86 जब शरीर में निर्जलीकरण होता है, तो पदार्थ जो सामान्य रूप से शरीर से लुप्त हो जाता है, वह है – सोडियम क्लोराइड
87 किंग कोबरा’ एकमात्र ऐसा सर्प है, जो अपना घोंसला बनाता है। वह अपना घोंसला क्यों बनाता है?
यह अंडप्रजक सर्प है, जो घोंसले में अंडे देता है और अंडों से बच्चे निकलने तक घोंसले की पहरेदारी करता है।
88 कोबरा सर्प का विष होता है – तंत्रिकाविषी
89 किस एक सर्प का भोज्य मुख्य रूप से अन्य सर्प हैं? नाग राज
90 वैज्ञानिक इवान पावलोव किस क्षेत्र में अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं? प्रायोगिक मनोविज्ञान में
91 सामान्यतः स्त्रियों की आवाज का तारत्व – पुरुषों की तुलना में अधिक होता है।
92 मनुष्य आर्द्रता व गर्मी से परेशानी अनुभव करता है। इसका कारण है – पसीना आर्द्रता के कारण वाष्पित नहीं होता
93 कौन-सा विश्व का सबसे बड़ा पुष्प है? रैफ्लेसिया
94 कीवी है – उड़न-अक्षम पक्षी जो केवल न्यूजीलैंड में पाया जाता है।
95 किसने आविष्कार किया कि पेड़-पौधों में जीवन है? जे. सी. बोस
96 बीजों के प्रकीर्णन की सेंसर विधि पाई जाती है – पोस्ते में
97 शीतभंडारों में फलों तथा साग-सब्जियों का अपघटन – धीमा हो जाता है।
98 रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं – कार्बन डाइऑक्साइड
99 ऊंट अपने कूबड़ का उपयोग किस काम के लिए करता है? वसा के संग्रह के लिए
100 फिलाटेलिस्ट क्या करता है? डाक टिकट जमा करता है।
101 जीव-अंतःक्षेपक होता है – वेदनारहित सुई विहीन अंतःक्षेपक
102 टमाटर का रंग लाल होता है? लाइकोपीन के कारण
103 जार्विक 7 क्या है? कृत्रिम हृदय
104 रॉबर्ट वेबस्टर कौन-से एक क्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाने जाते हैं? इंफ्लुएंजा वायरस
105 जोनॉस सॉल्क किसकी खोज के लिए जाने जाते हैं? पोलियो का टीका
106 लीथोट्रिप्सी क्या है? गुर्दे की पथरी किरणों द्वारा तोड़ना
107 जीवाणु की खोज किसने की? ल्यूवेनहुक
108 एजेंट ऑरेंज क्या है? संयुक्त राज्य अमेरिकी सेना द्वारा विएतनाम युद्ध में प्रयुक्त खरपतवार नाशक रसायन
109 किस वैज्ञानिक ने ‘अपरदन चक्र’ परिवर्तित किया? डेविस
110 कणीय तत्व क्या है? वायु प्रदूषक
111 फल तथा सब्जियों में मोम के घोल का उपयोग किया जाता है – उनका भंडारण काल बढ़ाने के लिए।
112 जल स्रोतों में जल के भौतिक रासायनिक लक्षणों में परिवर्तन होने का कारण है – बहिःस्राव (Effluents)
113 जलाशयों में यूट्रोफिकेशन होता है – नाइट्रोजीनस पोषक तत्वों एवं ओर्थोफॉस्फेट के आधिक्य के कारण
114 जैव ऑक्सीजन मांग (BOD) किसके लिए एक मानक मापदंड है? जलीय पारिस्थितिक तंत्रों में प्रदूषण के आमापन के लिए
115 विश्व की सर्वाधिक समस्यात्मक जलीय घास-फूस है – इकोर्निया
116 आक्सैनोमीटर का प्रयोग करते हैं – पौधों की वृद्धि दर नापने में
117 लातीनी अमेरिका में यूरोपीय और इंडियन मिश्रित रक्त वाले व्यक्ति को कहा जाता है – मेस्तिजो
118 सर्व प्राचीन शैल समूह की आयु आंकी जाती है? यूरेनियम लेड विधि से
119 वृक्ष की आयु वर्षों में निर्धारित की जाती है – इसमें वार्षिक वलयों की संख्या के आधार पर
120 संवहनी (वैस्कुलर) पौधों में पानी ऊपर किससे जाता है? जाइलम टिशू
121 पेड़-पौधों में ‘जाइलम’ मुख्यतः जिम्मेदार है – जल-वहन के लिए
122 सेल्युलोज एवं स्टार्च दोनों में होते हैं – (+) – ग्लूकोज
123 कार्बनिक पदार्थों में से कौन-सा प्रकृति में सर्वाधिक प्रचुरता में पाया जाता है? सेल्युलोज
124 लीवर फ्लूक पित्त वाहिनी में रहता है – भेड़ की
125 फलों के मीठे स्वाद का कारण है – फ्रक्टोज
126 ग्राम-पॉजिटिव एवं ग्राम-निगेटिव बैक्टीरिया के अंतर के लिए उत्तरदायी है? कोशिका दीवार
127 बेलासंगमों (Estuaries) में एक रंजित डाइनोफ्लैजेलेट के अतिशय वृद्धि वाले सुस्पष्ट पुष्पपुंज होते हैं। ये पुष्पपुंज (Blooms) कहलाते हैं- लाल ज्वार
128 पादपालय (Phytotron) एक सुविधा है – नियंत्रित परिस्थितियों में पौधों को उगाने के लिए
129 कुछ समुद्रीय जंतु एवं कीट अंधेरे में अपने शरीर से प्रकाश उत्पन्न करते हैं। इस परिघटना को कहते हैं – बायोल्युमिनिसेंस
130 हरित क्रांति’ में अधिक उपज देने वाले उन्नत बीजों का प्रयोग हुआ, जिनके लिए आवश्यक है – अधिक उर्वरक तथा अधिक पानी
131 हरित क्रांति में प्रयुक्त मुख्य पादप (फसल) कौन-सा था? मैक्सिकन गेहूं
132 फसल लोगिंग विधि है – फसलोत्पादन के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता जानने के लिए पौध विश्लेषण।
133 बीज जो प्रतिवर्ष बदला जाता है, कहलाता है – संकर बीज
134 धान के खेत से निकलने वाली गैस है – मिथेन
135 धान के पौध उगाने की ‘डैपाग’ विधि विकसित हुई थी – फिलीपींस में
136 भारत में विकसित प्रथम बौनी धान की किस्म थी – जया
137 धान के लिए सामान्यतः प्रयोग होने वाला खरपतवार नाशक है – 2, 4- डी
138 पौधों का कौन-सा भाग फूल बनने का उद्दीपन ग्रहण करता है? पर्ण
139 मच्छरों के नियंत्रण हेतु प्रयोग होने वाली कीटभक्षी मछली है – गैम्बूसिया
140 प्रालेथ्रिन है, एक सामान्य – मच्छर विकर्षक
141 ऑक्सीजन की उपस्थिति में ग्लूकोज के कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल में ऊर्जा निर्मुक्त होने के साथ पूर्ण रूपांतरण होने को कहते हैं – वायुश्वसन
142 सक्रिय उपर्जित असंक्रामता किसके उत्पादन का परिणाम है? एंटीबॉडीज
143 पुदीना के भागों में से किस एक में तेल का अधिकतम प्रतिशत पाया जाता है? पत्ती
144 तंबाकू एवं इसके उत्पाद की बिक्री पर पाबंदी लगाने वाला पहला देश कौन है? भूटान
145 किसे जे.वी. नार्लीकर के अनुसार, अभी तक विज्ञान नहीं माना जाता है? ज्योतिष

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.