1. निम्न में से कौन-सा आहार मानव शरीर में नए ऊतकों की वृद्धि के लिए पोषक तत्व प्रदान करता है?
(a) फल
(b) सब्जियां
(c) पनीर
(d) मिठाई
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]
उत्तर – (c) पनीर
- पनीर (Cheese) मानव शरीर में नए ऊतकों (Tissues) की वृद्धि के लिए पोषक तत्व (Tissues) प्रदान करता है।
- यह दूध से बना एक उत्पाद है, जिसे विभिन्न जीवाणुओं लैक्टोबैसिलस लैक्टिस तथा ल्यूकोनोस्टोक सिट्रोवोरम द्वारा किण्वन कर तैयार किया जाता है।
|
2. प्रोबायोटिक खाद्य से संबद्ध निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. प्रोबायोटिक खाद्य में सजीव जीवाणु विद्यमान होते हैं, जो मानव के लिए लाभकारी जाने जाते हैं।
2. प्रोबायोटिक खाद्य अंत्र फ्लोरा के अनुरक्षण में सहायता देता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[I.A.S. (Pre) 2008]
उत्तर – (c) 1 और 2 दोनों
- प्रोबायोटिक खाद्य में मानव के लिए लाभकारी सजीव जीवाणु विद्यमान होते हैं।
- साथ ही प्रोबायोटिक खाद्य अंत्र फ्लोरा के अनुरक्षण (Maintenance) में सहायक होता है।
- उल्लेखनीय है कि ‘अंत्र फ्लोरा’ मानव पाचन तंत्र में मौजूद अरबों जीवाणुओं को दी गई संज्ञा है।
- ‘अंत्र फ्लोरा में लाभकारी एवं हानिकारक दोनों ही प्रकार के जीवाणु होते हैं।
- प्रोबायोटिक खाद्य के लाभकारी जीवाणु अंत्र फ्लोरा के हानिकारक जीवाणुओं के साथ संतुलन बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
|
3. न्यूट्रास्यूटिकल्स उत्पाद हैं, जिनमें होते हैं-
(a) पोषक विटामिन और खनिज
(b) पोषक प्रोटीन और वसा अम्ल
(c) पोषक और विषाक्त प्रभाव
(d) पोषक और ओषधि प्रभाव
[U.P.P.C.S. (Pre) 2009]
उत्तर – (d) पोषक और ओषधि प्रभाव
- न्यूट्रास्यूटिकल्स शब्द ‘न्यूट्रिशन’ (Nutrition) तथा फार्मास्युटिकल (Pharmaceutical) शब्दों से मिलकर बना हुआ है।
- न्यूट्रास्युटिकल उत्पाद नियमित पोषक मूल्यों के साथ-साथ ओषधीय लाभ प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
|
4. फंक ने निम्नलिखित में से किसका आविष्कार किया था?
(a) विटामिन का
(b) हॉर्मोन का
(c) प्रोटीन का
(d) एंजाइम का
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (a) विटामिन का
- 1911-12 ई. में पोलिश वैज्ञानिक कैसिमिर फंक ने पहली बार विटामिनों की अवधारणा का निरूपण किया तथा विटामिन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया।
|
5. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) विटामिन A |
मैकुलन |
| (b) विटामिन B |
मैकुलन |
| (c) विटामिन C |
जेम्स लिंड |
| (d) विटामिन D |
पॉल मूलर |
[M.P.P.C.S. (Pre) Exam, 2017]
उत्तर – (d) विटामिन D – पॉल मूलर
- जेम्स लिंड (James Lind) ने 1747 ई. में बताया कि खट्टे फलों के प्रयोग से स्कर्वी रोग से बचाव किया जा सकता है।
- खट्टे फलों में विटामिन C पाया जाता है। पॉल मूलर (Paul Muller) विटामिन D से संबंधित नहीं हैं, ये DDT के कीटनाशक गुणों की खोज व मलेरिया एवं पीत ज्वर जैसे वेक्टर रोगों के रोकथाम में इसकी उपयोगिता के लिए जाने जाते हैं।
- विटामिन A एवं विटामिन B की खोज एल्मर मैककुलम (Elmer McCollum) द्वारा की गई है, जबकि विकल्प (a) एवं (b) में मैकुलन (Maculan) नाम दिया गया है, जो कि त्रुटिपूर्ण है।
|
6. विटामिन्स क्या होते हैं?
(a) कार्बनिक यौगिक
(b) अकार्बनिक यौगिक
(c) जीवित जीव
(d) इनमें से कोई नहीं
[M.P.P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर – (a) कार्बनिक यौगिक
- विटामिन्स जटिल कार्बनिक यौगिक (Organic Compounds) होते हैं, जो कि शरीर में उपापचयी अभिक्रियाओं में, उत्प्रेरकों (Catalysts) की क्रियाओं का नियंत्रण करते हैं।
- जंतुओं को अधिकांशतः विटामिन भोजन (Food) से ही प्राप्त होते हैं, क्योंकि इनका संश्लेषण पादप (Plants) करते हैं।
- अब तक लगभग 20 प्रकार के विटामिन्स ज्ञात हो चुके हैं, जिनकी दो प्रमुख श्रेणियां हैं (1) जल में घुलनशील तथा, (2) वसा में घुलनशील।
|
7. निम्नलिखित में से यौगिकों के किस समूह को ‘सहायक आहार कारक’ कहा जाता है?
(a) वसा
(b) अंतःस्राव (हॉर्मोन)
(c) प्रोटीन
(d) विटामिन
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]
उत्तर – (d) विटामिन
- विटामिन एक ऐसा यौगिक है, जो सहायक आहार कारक भी है।
- इस विवार को स्पष्ट करने वाले पहले वैज्ञानिक फ्रेडरिक गोलैंड हॉपकिन्स थे।
|
8. जीवधारियों को कम-से-कम 27 तत्वों की आवश्यकता होती है, जिनमें से 15 घातुएं हैं। इनमें जो प्रभूत मात्रा में आवश्यक होती हैं, वे हैं-
(a) पोटैशियम, मैगनीज, मोलिब्डेनम और कैल्शियम
(b) पोटैशियम, मोलिब्डेनम, ताम्र और कैल्शियम
(c) पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम
(d) सोडियम, मैग्नीशियम, ताम्र और मैंगनीज
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (c) पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम
- जीवधारियों में पोटैशियम (K), सोडियम (Na), मैग्नीशियम (Mg), कैल्शियम (Ca), सल्फर (S), क्लोरीन (CI) इत्यादि की आवश्यकता प्रभूत मात्रा में होती है।
- अतः इन तत्वों को दीर्घ मात्रा पोषक तत्व (Macro Nutrient Elements) कहते हैं, जबकि लघु मात्रा पोषक तत्वों (Micro Nutrient Elements) की आवश्यकता जीवों को बहुत ही सूक्ष्म मात्रा में होती है।
|
9. भोजन के वर्ग में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक होती है-
(a) विटामिन में
(b) वसा में
(c) कार्बोहाइड्रेटस में
(d) प्रोटीन में
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996,U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर – (b) वसा में
- भोजन के वर्ग में वसा (Fats) में प्रति यूनिट कैलोरी की मात्रा सर्वाधिक होती है, क्योंकि इनमें ऑक्सीजन कम होने के कारण इनका ऑक्सीकरण (Oxidation) अधिक होता है।
- एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स या प्रोटीन के उपापचयी जारण से 4.0 किलो कैलोरी, जबकि एक ग्राम वसा के जारण से 9.3 किलो कैलोरी ऊर्जा की प्राप्ति होती है। वसा के स्रोत जंतु तथा वनस्पति दोनों हैं।
|
10. सेब का हृदय रोगियों के लिए विशेष महत्व है, क्योंकि ये बड़े स्रोत हैं-
(a) सोडियम व पोटैशियम के
(b) फॉस्फोरस व मैग्नीशियम के
(c) पोटैशियम व फॉस्फोरस के
(d) केवल पोटैशियम के
[U.P.P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर – (d) केवल पोटैशियम के
- सेब का हृदय रोगियों के लिए विशेष महत्व होता है।
- इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल घटता है। सेब में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट रक्त वाहिकाओं में पाए जाने वाले वसा से सुरक्षा प्रदान करता है।
- सेब में पर्याप्त खनिज तत्व पाए जाते हैं जिसमें पोटैशियम महत्वपूर्ण है, जो हृदय की घड़कन को नियंत्रित करता है और उच्च रक्तचाप को सामान्य बनाए रखता है।
|
11. आहार में नियमित रूप से ताजे फल और सब्जियां ग्रहण करना वांछनीय है, क्योंकि ये ऑक्सीकरण-रोधी (Antioxidants) तत्वों के अच्छे स्रोत होते हैं। ऑक्सीकरण-रोधी तत्व व्यक्ति के स्वस्थ बने रहने और दीर्घायु होने में किस प्रकार सहायक सिद्ध होते हैं?
(a) ये शरीर में उन एंजाइमों को सक्रिय कर देते हैं, जो विटामिनों के संश्लेषण के लिए आवश्यक होते हैं और विटामिन-हीनता नहीं होने देने में मदद करते हैं।
(b) ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट, वसा तथा प्रोटीन के अतिरिक्त ऑक्सीकरण को रोकते हैं और ऊर्जा को अनावश्यक नष्ट होने से बचाने में मदद करते हैं।
(c) ये शरीर में चयापचय के उपोत्पाद के रूप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं।
(d) ये शरीर की कोशिकाओं में कुछ जीन को सक्रिय करते हैं और वृद्धत्व की क्रिया को विलंबित करने में मदद करते हैं।
[I.A.S. (Pre) 2011]
उत्तर – (c) ये शरीर में चयापचय के उपोत्पाद के रूप में उत्पन्न मुक्त मूलकों को निष्क्रिय बनाते हैं।
- प्रति ऑक्सीकारक (Antioxidants) या प्रति उपचायक वे यौगिक है, जिनको अल्प मात्रा में दूसरे पदार्थों में मिला देने से वायुमंडल में ऑक्सीजन के साथ उनकी अभिक्रिया का निरोध हो जाता है।
- ऑक्सीकरण एक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण किसी पदार्थ से ऑक्सीकारक एजेंट में होता है।
- ऑक्सीकरण अभिक्रिया के फलस्वरूप मुक्त मूलक उत्पन्न हो सकते हैं, जिनके द्वारा कोशिकाओं को क्षति पहुंचाने वाली श्रृंखला अभिक्रिया आरंभ हो जाती है।
- प्रतिऑक्सीकारक पदार्थ स्वयं ऑक्सीकृत होकर तथा मुक्त मूलकों को निष्क्रिय कर कोशिकाओं में होने वाली इन श्रृंखला अभिक्रियाओं को रोक देते हैं।
|
12. निम्नलिखित में कौन-सा विटामिन एवं उसकी कमी वाला रोग सुमेलित नहीं है?
| (a) कैल्सीफेरॉल |
अस्थि रुग्णता |
| (b) नियासिन |
पेलाग्रा (चर्मग्राह) |
| (c) कोबालामिन |
संघातिक रक्ताल्पता |
| (d) राइबोफ्लेविन |
बेरी-बेरी |
[U.P.P.C.S. (Mains) 2002]
उत्तर – (d) राइबोफ्लेविन – बेरी-बेरी
- बेरी-बेरी रोग विटामिन B की कमी से होता है, जिसका रासायनिक नाम थायमीन है।
- अन्य सभी विकल्प सुमेलित हैं। राइबोफ्लेविन विटामिन B, का रासायनिक नाम है, जिसकी कमी से कीलोसिस नामक रोग हो जाता है।
|
13. राइबोफ्लेविन की कमी से निम्न में से कौन-सा रोग होता है?
(a) पेलाग्रा
(b) रकवी
(c) बेरी बेरी
(d) कीलोसिस
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (d) कीलोसिस
- राइबोफ्लेविन विटामिन B, का रासायनिक नाम है, जिसकी कमी से कीलोसिस नामक रोग हो जाता है।
|
14. मानव आहार में पालिश किए हुए चावल के उपयोग से निम्नांकित रोग हो जाता है –
(a) बेरी-बेरी
(b) घेधा
(c) रतौंधी
(d) वर्णाधता
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (a) बेरी-बेरी
- सफेद अनाज जैसे पॉलिश किए हुए चावल तथा गेहूं का आटा इत्यादि में थायमीन (Thiamine) पर्याप्त मात्रा में उपस्थित नहीं होता।
- यदि मानव आहार में मुख्यतः यही चीजें शामिल हैं, तो यह शरीर में थायमीन की कमी का कारण बन सकता है।
- उल्लेखनीय है कि बेरी-बेरी एक पोषण संबंधी विकार है, जो थायमीन (विटामिन B₁) की कमी के कारण होता है।
|
15. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (विटामिन) |
(प्रचुर स्रोत) |
| (a) विटामिन B |
धान की चोकर (राइस ब्रेन) |
| (b) विटामिन B₂ |
कॉड-यकृत तेल |
| (c) विटामिन E |
गेहूं अंकुर तेल |
| (d) विटामिन K |
एल्फाल्फा |
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (b) विटामिन K – एल्फाल्फा
- कॉड यकृत तेल, कॉड मछली के यकृत से व्युत्पन्न एक आहार पूरक है।
- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड के अतिरिक्त विटामिन A एवं विटामिन D भी उपस्थित होता है।
- विटामिन B को राइबोफ्लेविन (Riboflavin) नाम से भी जाना जाता है। यह भोजन से ऊर्जा मुक्त करने में सहायक होता है।
- इसकी कमी से कीलोसिस नामक रोग हो जाता है।
- अंडे, हरी सब्जियां, फलियां इत्यादि इसके प्रमुख स्रोत हैं।
|
16. निम्नलिखित सब्जियों में, सर्वाधिक विटामिन सी पाया जाता है –
(a) मिर्च में
(b) कुम्हड़े में
(c) मटर में
(d) मूली में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर – (a) मिर्च में
- प्रश्नगत विकल्पों में से सर्वाधिक विटामिन C मिर्च में पाई जाती है।
- 100 ग्राम मिर्च में 143.7 मिलीग्राम, 100 ग्राम कुम्हड़े में 9 मिलीग्राम, 100 ग्राम मटर में 40 मिलीग्राम एवं 100 ग्राम मूली में 14.8 मिलीग्राम विटामिन C विद्यमान होती है।
|
17. विटामिन जो खट्टे फलों (साइट्रस) में पाया जाता है तथा चर्म को स्वस्थ रखने में जरूरी होता है-
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन C
(d) विटामिन D
[U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर – (c) विटामिन C
- विटामिन C विभिन्न प्रकार के खट्टे फलों (साइट्रस) जैसे नींबू, संतरा, आंवला इत्यादि में पाया जाता है।
- यह जल में घुलनशील एक विटामिन है, जो कि चर्म को स्वस्थ रखने, दांतों के डेन्टीन के निर्माण, कोलैजन तंतुओं के निर्माण इत्यादि में कार्य करता है।
- शरीर में इसकी कमी होने से स्कर्वी रोग (Scurvy Disease) हो जाता है।
|
18. विटामिन ‘सी’ का मुख्य स्रोत है-
(a) कच्चे एवं ताजे फल
(b) दूध
(c) घी
(d) दालें
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]
उत्तर – (a) कच्चे एवं ताजे फल
- दूध में मुख्य रूप से विटामिन A, विटामिन B०, विटामिन D तथा विटामिन K उपस्थित होते हैं।
- दालों में मुख्यतः प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। घी में वसा की प्रचुरता होती है।
- विटामिन ‘सी’ खट्टे (साइट्रस) फलों में पाया जाता है।
|
19. विटामिन सी का सबसे उत्तम स्रोत है-
(a) सेब
(b) आम
(c) आंवला
(d) दूध
[U.P.P.C.S. (Pre) 1995]
उत्तर – (c) आंवला
- विटामिन-सी का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) है तथा इसका सबसे उत्तम स्रोत (Source) आंवला है, इसके अलावा यह खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मुसम्मी इत्यादि में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- इसका प्रमुख कार्य ऊतकों में कोशिकाओं को परस्पर बांधे रखने वाले आंतरकोशिकाओं पदार्थ के मैट्रिक्स, कोलैजन तंतुओं तथा दांतों के डेन्टीन के निर्माण को सामान्य अवस्था में बनाए रखने का है।
- यह जल में घुलनशील होता है।
- इसकी कमी से शरीर में रकी रोग हो जाता है, जिसके प्रभाव से घाव नहीं भरते।
|
20. घाव भरने के लिए निम्नलिखित विटामिनों में से कौन सहायक है?
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
[U.P.P.C.S. (Mains) 2017,Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
उत्तर – (c) C
- विटामिन-सी घाव भरने के लिए सहायक है इसकी कमी से शरीर में रकी रोग हो जाता है, जिसके प्रभाव से घाव नहीं भरते।
|
21. निम्नलिखित में कौन विटामिन C का सबसे अच्छा स्रोत है?
(a) संतरा
(b) सेब
(c) गाजर
(d) आंवला
[U.P.P.C.S. (Pre) 2018]
उत्तर – (d) आंवला
- विटामिन-सी का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) है तथा इसका सबसे उत्तम स्रोत (Source) आंवला है।
|
22. निम्न में से किसमें विटामिन-सी की मात्रा सर्वाधिक होती है?
(a) गाजर
(b) अमरूद
(c) आम
(d) संतरा
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (d) संतरा
- विटामिन-सी खट्टे फलों जैसे नींबू, संतरा, मुसम्मी इत्यादि में भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
|
23. विटामिन सी का रासायनिक नाम है-
(a) एस्कॉर्बिक अम्ल
(b) थायमीन
(c) साइट्रिक अम्ल
(d) टारटारिक अम्ल
[42 B.P.S.C. (Pre) 1997]
उत्तर – (a) एस्कॉर्बिक अम्ल
- विटामिन-सी का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल (Ascorbic Acid) है।
|
24. विटामिन ‘सी’ का सर्वाधिक प्रचुर स्रोत है-
(a) आलू
(b) गन्ना
(c) संतरा
(d) चुकंदर
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]
उत्तर – (c) संतरा
- संतरा विटामिन ‘सी’ का सर्वाधिक प्रचुर स्रोत है|
|
25. किसके अवशोषण में विटामिन ‘सी’ मदद करता है?
(a) लौह के
(b) कैल्शियम के
(c) आयोडीन के
(d) सोडियम के
[U.P.U.D.A/L.D.A. (Spl) (Mains) 2010]
उत्तर – (a) लौह के
- कैल्शियम एवं मैग्नीशियम के साथ विटामिन ‘डी’ ग्रहण करने पर यह विटामिन कैल्शियम, मैग्नीशियम एवं अन्य खनिजों के अवशोषण की दर में वृद्धि करता है।
- इसी तरह विटामिन ‘सी’ लौह अवशोषण में सहायक होता है।
|
26. निम्नलिखित विटामिनों में से कौन-सा शरीर में भंडारित नहीं होता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन C
(c) विटामिन D
(d) विटामिन E
[U.P.R.O.JA.R.O. (Mains) 2014]
उत्तर – (b) विटामिन C
- विटामिन C जल में विलेय होता है। यह शीघ्र ही मूत्र के साथ उत्सर्जित हो जाता है तथा हमारे शरीर में संचित नहीं रह सकता है।
|
27. निम्नलिखित में से किस विटामिन की कमी से खून का थक्का धीरे बनने की बीमारी होती है?
(a) विटामिन सी
(b) विटामिन डी
(c) विटामिन ई
(d) विटामिन के
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
उत्तर – (d) विटामिन के
- विटामिन ‘के’ की कमी से शरीर में खून का थक्का (Blood Clotting) धीरे बनने की बीमारी होती है।
- इस विटामिन को रुधिर स्राव-रोधी पदार्थ (Antihemorrhagic Factor) कहते हैं।
- इसकी कमी वाले व्यक्तियों का ऑपरेशन आसानी से नहीं किया जा सकता है, क्योंकि अधिक रुधिर (Blood) बह जाने का डर बना रहता है।
|
28. विटामिन, जो रक्त के थक्के बनाने में प्रभावी होता है, है-
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन D
(d) विटामिन K
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66 B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर – (d) विटामिन K
- विटामिन K जो रक्त के थक्के बनाने में प्रभावी होता है, इस विटामिन को रुधिर स्राव-रोधी पदार्थ (Antihemorrhagic Factor) कहते हैं।
|
29. रक्त का थक्का बनने में किस विटामिन की आवश्यकता होती है?
(a) C की
(b) K की
(c) E की
(d) D की
[U.P. P.C.S. (Pre) 2020,U.P.P.C.S. (Mains) 2012,U.P.P.C.S. (Pre) 1991,Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (b) K की
- रक्त का थक्का बनने में विटामिन K की आवश्यकता होती है।
|
30. रुधिर स्कन्दन में कौन-सा विटामिन प्रभावी होता है?
(a) विटामिन K
(b) विटामिन A
(c) विटामिन B
(d) विटामिन C
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
उत्तर – (a) विटामिन K
- रुधिर स्कन्दन में विटामिन K प्रभावी होता है।
|
31. निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन प्रतिस्कंदक विषों के प्रतिविष- प्रतिकारक के रूप में प्रयोग किया जाता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन D
(c) विटामिन E
(d) विटामिन K
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (d) विटामिन K
- प्रतिस्कंदक विषों के प्रतिविष प्रतिकारक (Antidote) के रूप में विटामिन ‘K’ का प्रयोग किया जाता है।
|
32. निम्नलिखित में से क्या आंत के जीवाणुओं द्वारा संश्लेषित होता है?
(a) विटामिन B12
(b) विटामिन C
(c) विटामिन K
(d) विटामिन A
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]
उत्तर – (a) & (c) विटामिन B12 & विटामिन K
- मनुष्य की आंत के जीवाणुओं द्वारा विटामिन B₁₂ तथा विटामिन K 12 दोनों का संश्लेषण किया जाता है।
|
33. कथनों पर विचार कीजिए-
कथन (A): विटामिन B₁2, यकृत में लगभग 3-5 वर्षों तक संग्रहीत रहता है।
कारण (R) : विटामिन B12, जल में विलेय है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
[U.P.P.C.S. (Mains) 2017]
उत्तर – (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
- यकृत कोशिकाओं में विटामिन A, D, E, K तथा B., का संचय होता 12 है।
- विटामिन B का रासायनिक नाम सायनोकोबालैमिन है।
- यह विटामिन यकृत में लगभग 3-5 वर्षों तक संग्रहीत (Stored) रहता है।
- विटामिन B (B,, B, B, B, B, B, B, तथा B) तथा विटामिन C जल में घुलनशील विटामिन हैं।
- प्रायः जल में घुलनशील विटामिन का शरीर द्वारा उपयोग किए जाने के पश्वात बची हुई मात्रा मूत्र के माध्यम से विसर्जित कर दी जाती है।
- प्रश्न में दिया गया कारण, कथन का स्पष्टीकरण नहीं है, अतः विकल्प (b) अभीष्ट उत्तर होगा।
|
34. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है :
अभिकथन (A): मानव शरीर अपने लिए आवश्यक सभी विटामिनों का संश्लेषण कर लेता है।
कारण (R): शरीर के उचित विकास के लिए विटामिन अनिवार्य होते हैं।
नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सत्य है, किंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सत्य है।
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (d) (A) गलत है, किंतु (R) सत्य है।
- अधिकांश विटामिन मानव शरीर में संश्लेषित नहीं किए जाते हैं और इसलिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन द्वारा ग्रहण किए जाने की आवश्यकता होती है।
- स्पष्ट है कि अभिकथन (A) असत्य है, जबकि कारण (R) सत्य है।
|
35. विटामिन D का स्रोत है-
(a) नींबू
(b) सूर्य की किरणें
(c) संतरा
(d) काजू
[U.P.P.C.S. (Pre) 1993]
उत्तर – (b) सूर्य की किरणें
- विटामिन D का स्रोत सूर्य की किरणें (Sun Rays) हैं।
- वास्तव में सूर्य की किरणों के द्वारा विटामिन D का निर्माण हमारी त्वचा (Skin) कोशिकाओं द्वारा किया जाता है, जो कि यहां से निर्मित होकर रुधिर में मुक्त हो जाता है।
- इसके अलावा मक्खन, यकृत, अंडों की जर्दी, वृक्क इत्यादि से भी यह मिलता है।
- विटामिन D की कमी से बच्चों में रिकेट्स (Rickets) तथा वयस्कों में ओस्टियोमैलेसिया (Osteomalacia) नामक बीमारी हो जाती है।
|
36. निम्न में से कौन-सा एक विटामिन सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में त्वचा में बनता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन D
(c) विटामिन K
(d) विटामिन E
[R.O./A.R.O. (Mains) Exam, 2017]
उत्तर – (b) विटामिन D
- विटामिन D का स्रोत सूर्य की किरणें (Sun Rays) हैं।
- वास्तव में सूर्य की किरणों के द्वारा विटामिन D का निर्माण हमारी त्वचा (Skin) कोशिकाओं द्वारा किया जाता है, जो कि यहां से निर्मित होकर रुधिर में मुक्त हो जाता है।
|
37. सूर्य की किरणों से कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
(a) विटामिन ए
(b) विटामिन बी
(c) विटामिन सी
(d) विटामिन डी
[M.P.P.C.S. (Pre) 1999,Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर – (d) विटामिन डी
- सूर्य की किरणों से विटामिन डी प्राप्त होता है।
|
38. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) विटामिन B12 |
प्रतिअरक्तता कारक |
| (b) विटामिन C |
प्रतिस्कर्वी कारक |
| (c) विटामिन D |
बन्ध्यतारोधी कारक |
| (d) विटामिन K |
प्रतिरक्तस्रावी कारक |
[U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]
उत्तर – (c) विटामिन D – प्रतिरक्तस्रावी कारक
- विटामिन E को बन्ध्यतारोधी कारक (Antisterility factor) भी कहते हैं। विटामिन D का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल है।
- इसकी कमी से बच्चों में रिकेट्स तथा वयस्कों में ऑस्टियोमैलेसिया नामक बीमारी हो जाती है।
- स्पष्ट है कि युग्म (c) सही सुमेलित नहीं है।
|
39. विटामिन डी की अल्पता से होता है, रोग:
(a) रिकेट्स
(b) बेरी-बेरी
(c) ऑस्टियोपोरोसिस
(d) पेलैग्रा
[Uttarakhand.P.C.S. (Mains) 2002]
उत्तर – (a & c) रिकेट्स & ऑस्टियोपोरोसिस
- विटामिन डी की अल्पता से रिकेट्स एवं ऑस्टियोपोरोसिस रोग हो सकते हैं।
|
40. विटामिन डी में निम्नलिखित में से क्या पाया जाता है?
(a) एस्कॉर्बिक अम्ल
(b) कैल्सिफेरॉल
(c) फॉलिक अम्ल
(d) रेटिनॉल
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर – (b) कैल्सिफेरॉल
- विटामिन डी का रासायनिक नाम कैल्सिफेरॉल होता है, विटामिन C का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल होता है तथा विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनॉल होता है।
|
41. ‘कोलेकैल्सिफेरॉल’ रासायनिक यौगिक का सामान्य नाम है –
(a) हड्डी-कैल्शियम
(b) विटामिन D
(c) विटामिन B
(d) विटामिन C
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर – (b) विटामिन D
- कोले कैल्सिफेरॉल रासायनिक यौगिक का सामान्य नाम विटामिन D है।
- जंतुओं में दो सक्रिय विटामिन D होते हैं-
- कोलेकैल्सिफेरॉल (Cholecalciferol) तथा अर्गाकैल्सिफेरॉल (Ergocalciferol)|
- अर्गाकैल्सिफेरॉल का संश्लेषण स्वयं जंतु शरीर में होता है, किंतु इसकी प्रक्रिया जटिल होती है।
- सूर्य के प्रकाश की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से, अर्गास्ट्रॉल (Ergosterol) नामक पदार्थ से यीस्ट कोशिकाएं (Yeast Cell) अगकैिल्सिफेरॉल का संश्लेषण करती है।
|
42. निम्नलिखित में से किस विटामिन को अर्गीकैल्सिफेरॉल कहते हैं?
(a) विटामिन D2
(b) विटामिन D3
(c) विटामिन B12
(d) विटामिन B6
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (a) विटामिन D2
- विटामिन ‘D’ को अर्गोकैल्सिफेरॉल कहते हैं जबकि विटामिन ‘D,’ कोलेकैल्सीफेरॉल कहलाता है।
- विटामिन ‘D,’ विटामिन ‘D’ का वह प्रकार है, जो मुख्यतः भोजन व आहार अनुपूरक के रूप में मनुष्यों को प्राप्त होता है।
- मुख्य रूप से भोजन में यह मक्खन, मशरूम, दूध, पनीर, मांस, अंडों की जर्दी, मछली के तेल आदि में मिलता है।
- इसकी कमी से बच्वों में सूखा रोग या रिकेट्स हो जाता है।
|
43. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) नियासिन |
पेलैग्रा |
| (b) थायमीन |
बेरी-बेरी |
| (c) विटामिन डी |
सूखा रोग |
| (d) विटामिन के |
बंध्यापन |
[U.P.U.D.A./L..D.A. (Mains) 2010]
उत्तर – (d) विटामिन के – बंध्यापन
- विटामिन ‘के’ की कमी से रक्त के थक्का बनने में समस्या होती है. जबकि अन्य समस्त विकल्प सही सुमेलित हैं।
|
44. रतौंधी निम्नलिखित की कमी के कारण होती है-
(a) विटामिन B1
(b) विटामिन C
(c) विटामिन A
(d) विटामिन E
[M.P.P.C.S. (Pre) 1990, U.P.P.C.S. (Mains) 2006, R.A.S/R.T.S. (Pre) 2003, Uttrakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (c) विटामिन A
- रतौंधी (Night Blindness) मनुष्यों में होने वाला एक प्रमुख रोग है, जो कि शरीर में विटामिन A की कमी के कारण होता है।
- विटामिन A का प्रमुख कार्य दृष्टि रंगाओं रोडाप्सिन (Visual Pigments) के संश्लेषण में भाग लेना होता है।
- इसका प्रमुख स्रोत हरी सब्जियां, गाजर, यकृत, मछली का तेल इत्यादि हैं।
- खट्टे फलों (नींबू, संतरा, आंवला आदि) में विटामिन C की प्रचुरता होती है।
|
45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं
| (a) विटामिन-A |
संतरा |
| (b) विटामिन-C |
नींबू |
| (c) विटामिन-D |
काड मछली का तेल |
| (d) विटामिन-B |
धान का चोकर |
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (a) विटामिन-A – संतरा
- विटामिन A का प्रमुख कार्य दृष्टि रंगाओं रोडाप्सिन (Visual Pigments) के संश्लेषण में भाग लेना होता है।
- इसका प्रमुख स्रोत हरी सब्जियां, गाजर, यकृत, मछली का तेल इत्यादि हैं।
- खट्टे फलों (नींबू, संतरा, आंवला आदि) में विटामिन C की प्रचुरता होती है।
|
46. मानव शरीर में विटामिन ‘ए’ संचित रहता है-
(a) यकृत में
(b) आमाशय में
(c) तिल्ली में
(d) उदर में
[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (a) यकृत में
- मानव शरीर में यकृत में विटामिन ‘ए’ की काफी मात्रा संचित रहती है।
- विटामिन ‘ए’ का रासायनिक नाम रेटिनॉल है, जिसकी कमी से शरीर में रतौंधी हो जाती है।
- यह विटामिन सामान्य दृष्टि के लिए आवश्यक होती है।
- इस विटामिन को संक्रमण रोधी विटामिन भी कहते हैं, इसके प्रमुख स्रोत दूध, मक्खन, अण्डा, मछली का तेल, गाजर इत्यादि हैं।
|
47. सामान्य दृष्टि के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन आवश्यक होता है?
(a) फोलिक अम्ल
(b) राइबोफ्लेविन
(c) नियासिन
(d) रेटिनॉल
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (d) रेटिनॉल
- विटामिन ‘ए’ का रासायनिक नाम रेटिनॉल है, जिसकी कमी से शरीर में रतौंधी हो जाती है।
- यह विटामिन सामान्य दृष्टि के लिए आवश्यक होती है।
- इस विटामिन को संक्रमण रोधी विटामिन भी कहते हैं, इसके प्रमुख स्रोत दूध, मक्खन, अण्डा, मछली का तेल, गाजर इत्यादि हैं।
|
48. निम्नलिखित में से किसमें विटामिन ‘A’ की मात्रा अधिक है?
(a) पत्ता गोभी
(b) गाजर
(c) फूल गोभी
(d) पालक
[U.P.P.C.S. (Sp.) (Mains) 2004]
उत्तर – (b) गाजर
- विटामिन ‘A’ मुख्य रूप से गाजर में पाया जाता है।
- यह विटामिन नेत्र ज्योति के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
- पालक में मुख्यतः लौह तत्व पाया जाता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन की सांद्रता में योगदान करता है, जिससे ऑक्सीजन का परिवहन सुगमता से होता है।
|
49. निम्नलिखित में से कौन-सा एक विटामिन A का प्रचुरतम स्रोत है?
(a) सेब
(b) पपीता
(c) अमरूद
(d) आम
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]
उत्तर – (d) आम
- आम में सभी फलों से अधिक विटामिन A पाया जाता है।
- इसके साथ- साथ इसमें विटामिन C एवं विटामिन E भी पाया जाता है।
|
50. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) रेटिनॉल |
जीरोफ्थैलमिया |
| (b) टोकोफेरॉल |
बेरी-बेरी |
| (c) सायनोकोबालैमीन |
रक्ताल्पता |
| (d) अगाकैल्सिफेरॉल |
रिकेट्स |
| (e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक |
|
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (b) टोकोफेरॉल – बेरी-बेरी
- रेटिनॉल अर्थात विटामिन ‘A’ की कमी से जीरोफ्थैलमिया रोग होता है।
- सायनोकोबालैमीन (विटामिन B) की कमी से रक्ताल्पता तथा विटामिन ‘D’ (कोलेकैल्सीफेरॉल ‘D,’ तथा अर्गाकैल्सीफेरॉल ‘D’) की कमी से बच्चों में रिकेट्स (Rickets) नामक रोग हो जाता है।
- बेरी-बेरी विटामिन ‘B’ अर्थात थायमीन की कमी से होता है न कि टोकोफेरॉल (विटामिन ‘E’) की कमी से।
|
51. विटामिन E का महत्वपूर्ण स्रोत निम्नलिखित में से कौन है?
(a) ताड़ का तेल
(b) नारियल का तेल
(c) गेहूं-अंकुर का तेल
(d) राई (सरसों) का तेल
[U.P.P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर – (c) गेहूं-अंकुर का तेल
- मानव शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए जिन विटामिनों की जरूरत पड़ती है, उनमें से सबसे महत्वपूर्ण विटामिनों में से एक विटामिन E है, जो कि एंटीऑक्सीडेंट के रूप में मानव शरीर में कोशिकाओं को सामान्य रूप से कार्य करने में सहायता प्रदान करता है।
- विटामिन E वसा में घुलनशील विटामिन है, जो कि गेहूं के अंकुर के तेल में सबसे अधिक पाया जाता है और यह इसका सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है।
- विटामिन ‘E’ को बन्ध्यतारोधी कारक (Antisterility Factor) भी कहते हैं।
|
52. निम्नलिखित में से किस युग्म में सही सुमेल नहीं है?
| (a) विटामिन B |
संतरा |
| (b) विटामिन D |
कॉड-यकृत तेल |
| (c) विटामिन E |
गेहूं अंकुर तेल |
| (d) विटामिन K |
ऐल्फाल्फा |
| (e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक |
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
- सूर्य का प्रकाश एवं कॉड यकृत तेल विटामिन ‘D’ के समृद्ध स्रोत हैं।
- गेहूं अंकुर तेल (Wheat germ oil) विटामिन ‘E’ का प्रमुख स्रोत है, जबकि ऐल्फाल्फा से विटामिन ‘K’ प्रचुर मात्रा में मिलता है।
- यद्यपि संतरा विटामिन C का प्रमुख स्रोत है तथापि इसमें विटामिन ‘B’ भी बहुत कम मात्रा में प्राप्त होता है।
- अतः विकल्प (e) अभीष्ट उत्तर होगा।
|
53. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. विटामिन-के |
1. गेहूं भ्रूण तेल |
| B. विटामिन-डी |
2. नींबू |
| C. विटामिन-ई |
3. कॉड-यकृत तेल |
| D. विटामिन-सी |
4. अल्फा-अल्फा |
कूट :
ABCD
(a) 1,2,3,4
(b) 3,1,4,2
(c)2,3,4,1
(d) 4,3,1,2
[U.P.R.O./A.R.O. Re-exam (Pre) 2016]
उत्तर – (d) विटामिन-सी – अल्फा-अल्फा
- सही सुमेलित हैं-
| सूची-1 |
सूची-II |
| विटामिन-के |
अल्फा-अल्फा |
| विटामिन-डी |
कॉड-यकृत तेल |
| विटामिन-ई |
गेहूं भ्रूण तेल |
| विटामिन-सी |
नींबू |
|
54. निम्नलिखित में से किसका निर्माण हमारे शरीर में नहीं होता है?
(a) विटामिन ए
(b) प्रोटीन
(c) एंजाइम
(d) हॉर्मोन
[U.P.P.C.S. (Pre) 2011, U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]
उत्तर – (a) विटामिन ए
- विटामिन मानव शरीर द्वारा संश्लेषित नहीं किए जा सकते।
- विटामिन K, विटामिन B₁₂ तथा विटामिन D इसके अपवाद हैं।
|
55. कथन (A): यदि कोई व्यक्ति हरी सब्जियां खाना बंद कर दे, तो उसे रतौंधी हो जाएगी।
कारण (R): उसमें विटामिन ए की कमी हो जाएगी। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
कूट :
(a) (A) एवं (R) दोनों सही हैं एवं (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[U.P.P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर – (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
- यदि कोई व्यक्ति हरी सब्जियां खाना बंद कर दे, तो उसमें विटामिन ए की कमी हो सकती है और विटामिन ए की कमी से रतौंधी रोग हो सकता है।
- प्रश्न में यह इंगित किया जाना कि हरी सब्जियां न खाने से रतौंधी हो जाएगी, भाषा संबंधी त्रुटि प्रतीत हो रही है।
|
56. जिस विटामिन में कोबॉल्ट होता है, वह है :
(a) B1
(b) B2
(c) B6
(d) B12
[U.P.P.C.S. (Mains) 2006, U.P.P.C.S. (Pre) 2001, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004, 48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]
उत्तर – (d) B12
- कोबॉल्ट (Cobalt) एक खनिज लवण है, जो कि विटामिन B12 (सायनोकोबालामिन) का महत्वपूर्ण घटक है।
- विटामिन B12 वृद्धि(Growth) के लिए आवश्यक होता है तथा इसकी कमी से तंत्रिका तंत्र (Nervous system) की कार्यिकी (Physiology) भी गड़बड़ हो जाती है। विटामिन
- B12 के महत्त्वपूर्ण स्रोत मांस, मछली, यकृत, दूध, पनीर इत्यादि हैं।
- आंत के जीवाणु (Bacteria) भी इसका संश्लेषण करते हैं।
|
57. विटामिन बी12 में निम्नलिखित में से कौन-सी धातु मौजूद है?
(a) कोबॉल्ट
(b) लौह
(c) जस्ता
(d) मैग्नीशियम
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर – (a) कोबॉल्ट
- कोबॉल्ट (Cobalt) एक खनिज लवण है, जो कि विटामिन B12 (सायनोकोबालामिन) का महत्वपूर्ण घटक है।
|
58. निम्नलिखित विटामिनों में से किसमें कोबॉल्ट होता है?
(a) विटामिन K
(b) विटामिन B 12
(c) विटामिन B 6
(d) विटामिन B2
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]
उत्तर – (b) विटामिन B 12
- कोबॉल्ट विटामिन B12 (सायनोकोबालामिन) का महत्वपूर्ण घटक है।
|
59. साइनोकोबालमिन है-
(a) विटामिन सी
(b) विटामिन बी-2
(c) विटामिन बी-6
(d) विटामिन बी-12
[U.P.P.C.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (d) विटामिन बी-12
- विटामिन बी-12 साइनोकोबालमिन है।
|
60. थायमीन है-
(a) विटामिन सी
(b) विटामिन बी2
(c) विटामिन बी6
(d) विटामिन बी1
[U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर – (d) विटामिन बी1
- विटामिन बी, का रासायनिक नाम थायमीन (Thiamine) है, जिसे फंक (1912 ई.) ने चावल की छीलन से पृथक किया था, किंतु विशुद्ध रूप में इसे विलियम्स (1934 ई.) ने पृथक किया।
- इस विटामिन की कमी से शरीर में बेरी-बेरी रोग हो जाता है।
- विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कॉर्बिक अम्ल है, जबकि विटामिन बी, तथा विटामिन बी के रासायनिक नाम क्रमशः राइबोफ्लेविन तथा पाइरिडॉक्सिन (Riboflavin and Pyridoxine) है।
|
61. जल में घुलनशील विटामिन है-
(a) विटामिन A
(b) विटामिन C
(c) विटामिन D
(d) विटामिन E
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (b) विटामिन C
- विटामिन B और विटामिन C जल में विलेय होते हैं, जबकि विटामिन A. D, E, एवं K वसा में विलेय होते हैं।
|
62. निम्न में से कौन-से विटामिन्स वसा में घुलनशील हैं?
(a) C एवं E
(b) A एवं C
(c) A एवं D
(d) B₁, एवं D
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (c) A एवं D
- विटामिन A. D, E, एवं K वसा में विलेय होते हैं।
|
63. निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन पानी में घुलनशील है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन B
(c) विटामिन D
(d) विटामिन E
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर – (b) विटामिन B
- विटामिन B और विटामिन C जल में विलेय होते हैं।
|
64. कुछ विटामिन वसा में घुलनशील हैं, जबकि अन्य जल में घुलनशील हैं। निम्न में से कौन जल में घुलनशील हैं?
(a) विटामिन A, B एवं D
(b) विटामिन A, D, E एवं K
(c) विटामिन A, E एवं K
(d) विटामिन B एवं C
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर – (d) विटामिन B एवं C
- विटामिन B और विटामिन C जल में विलेय होते हैं, जबकि विटामिन A. D, E, एवं K वसा में विलेय होते हैं।
|
65. विटामिनों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) कुछ विटामिन आंत्रीय सूक्ष्मजीवों द्वारा संश्लेषित किए जा सकते है।
(b) कुछ विटामिन हॉर्मोन की तरह काम करते हैं।
(c) कुछ विटामिन शरीर में जमा होते हैं।
(d) विटामिन ‘K’ जल में घुलनशील विटामिन है।
[U.P.B.E.O. (Pre) 2019]
उत्तर – (d) विटामिन ‘K’ जल में घुलनशील विटामिन है।
- विटामिन B और विटामिन C जल में विलेय होते हैं, जबकि विटामिन A. D, E, एवं K वसा में विलेय होते हैं।
|
66. निम्नलिखित विटामिनों में से कौन-सा किसी स्वप्न को पर्याप्त अवधि तक याद रखने में सहायक होता है?
(a) विटामिन A
(b) विटामिन D
(c) विटामिन B6
(d) विटामिन C
[U.P.U.D.A./L.D.A (Spl) (Pre) 2010, U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]
उत्तर – (c) विटामिन B6
- एक अध्ययन से इस बात के प्रमाण मिले हैं कि विटामिन बी का नियमित सेवन देखे गए स्वप्नों को याद रखने में मददगार साबित होता है।
|
67. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
| सूची – 1 (रोग) |
सूची – II (कारण) |
| A. रतौंधी |
1. विटामिन डी |
| B. रिकेट्स |
2. विटामिन सी |
| C. स्कर्वी |
3. विटामिन बी, 1 |
| D. बेरी-बेरी |
4. विटामिन ए |
कूट :
ABCD
(a) 1,2,3,4
(b) 3,4,1,2
(c) 4,1,2,3
(d) 2,3,4,1
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]
उत्तर – (c) स्कर्वी – विटामिन बी, 1
- रतौंधी आंखों की एक बीमारी है, यह रोग विटामिन ए की कमी के कारण होता है।
- सूखा रोग या रिकेट्स हड्डियों का रोग है, जो प्रायः बच्चों में होता है, यह रोग विटामिन डी की कमी से होता है।
- स्कर्वी रोग विटामिन सी की कमी से होता है।
- बेरी-बेरी विटामिन B1 की कमी से उत्पन्न हीनताजन्य रोग (Deficiency disease) है।
|
68. एक मनुष्य को बेरी-बेरी, सूखा रोग व स्कवीं की बीमारी होगी यदि वह नहीं ले रहा है :
(a) विटामिन B₁₂, A व C
(b) विटामिन B1, D व C
(c) विटामिन A, B व E
(d) विटामिन B6 ,A व K
[Uttarakhand.P.C.S. (Mains) 2002]
उत्तर – (b) विटामिन B1, D व C
- सूखा रोग या रिकेट्स हड्डियों का रोग है, जो प्रायः बच्चों में होता है, यह रोग विटामिन D की कमी से होता है।
- स्कर्वी रोग विटामिन C की कमी से होता है।
- बेरी-बेरी विटामिन B1 की कमी से उत्पन्न हीनताजन्य रोग (Deficiency disease) है।
|
69. सूची-1 (रोग) को सूची-II (उन्हें उत्पन्न करने वाली कमियों) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
| सूची-1 (रोग) |
सूची-II (उन्हें उत्पन्न करने वाली कमियां) |
| A. सूखा |
1. विटामिन D |
| B. वेरी-बेरी |
2. विटामिन B |
| C. निशान्धता |
3. विटामिन A |
| D. स्कर्वी |
4. विटामिन C |
कूट :
ABCD
(a)1,2,3,4
(b)4,2,3,1
(c)3,2,1,4
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (a) 1,2,3,4
- सूखा रोग या रिकेट्स विटामिन D की कमी से होता है।
- बेरी-बेरी आहार में विटामिन B की कमी से होता है।
- निशान्धता या रतौंधी विटामिन A की कमी से होने वाला आंखों का रोग है।
- स्कर्वी रोग विटामिन C की कमी से होता है।
|
70. सूची-1 को सूची – II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए:
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. विटामिन C |
1. रतौंधी |
| B. फोलिक अम्ल |
2. बेरी-बेरी |
| C. विटामिन A |
3. रक्ताल्पता |
| D. विटामिन B1 |
4. स्कर्वी |
कूट :
ABCD
(a) 4,3,1,2
(b) 2,3,1,4
(c) 4,3,2,1
(d) 1,2,4,3
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर – (a) 4,3,1,2
- उपर्युक्त सुमेलन निम्नवत है:-
| विटामिन C |
स्कर्वी |
| फोलिक अम्ल |
रक्ताल्पता |
| विटामिन A |
रतौंधी |
| विटामिन B1 |
बेरी-बेरी |
|
71. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) विटामिन ए |
रतौंधी |
| (b) विटामिन बी-3 |
पेलाग्रा |
| (c) विटामिन डी |
वर्णांधता |
| (d) फोलिक एसिड |
रक्ताल्पता |
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]
उत्तर – (c) विटामिन डी – वर्णांधता
- वर्णाधता (Colour Blindness) एक X लिंग सहलग्न वंशागति रोग है।
- यह विटामिन ‘डी’ की कमी से नहीं होता है।
- विटामिन ‘डी’ की कमी से होने वाला रोग रिकेट्स (सूखा रोग) तथा ऑस्टियोमैलेसिया है।
- विटामिन ‘ए’ की कमी से रतौंधी रोग होता है। विटामिन ‘B’ को नियासिन या विटामिन ‘पीपी’ कहते हैं।
- इसकी कमी से पेलाग्रा अर्थात चर्मग्राह रोग हो जाता है।
- फोलिक एसिड की कमी से रक्ताल्पता (Anaemia) रोग हो जाता है।
|
72. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए:
| (विटामिन) |
(इसकी हीनता से होने वाला रोग) |
| 1. विटामिन C |
स्कर्वी |
| 2. विटामिन D |
रिकेट्स |
| 3. विटामिन E |
रात्रि अंधता |
उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) 1, 2 और 3
(d) कोई नहीं
[I.A.S. (Pre) 2014]
उत्तर – (a) केवल 1 और 2
- स्कर्वी रोग विटामिन C की अल्पता के कारण होता है।
- सूखा रोग (रिकेट्स) हड्डियों का रोग है, जो प्रायः बच्चों में विटामिन D की कमी से होता है।
- रात्रि अंधता रोग विटामिन A की कमी से होता है, अतः युग्म-3 सही सुमेलित नहीं है।
|
73. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (a) विटामिन D |
सुखण्डी |
| (b) विटामिन C |
मसूढ़ों से खून आना |
| (c) विटामिन A |
गठिया |
| (d) विटामिन B, |
बेरी-बेरी |
[R.O./A.R.O. (Pre) Exam. 2017]
उत्तर – (c) विटामिन A – गठिया
- ‘विटामिन ए’ की कमी के कारण ‘रतौंधी’ नामक आंखों की बीमारी होती है।
- ‘विटामिन डी’ की कमी से सुखण्डी’ (सूखा रोग या रिकेट्स) बीमारी प्रायः बच्चों में होती है।
- ‘विटामिन सी की कमी से ‘स्कर्वी रोग’ (मसूढ़ों से खून आना) होता है।
- ‘विटामिन बी, की कमी से होने वाला ‘बेरी-बेरी’ कुपोषण जन्य रोग है।
|
74. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 (विटामिन) |
सूची-II (हीनतारोग) |
| (A) रेटिनॉल |
1. घातक रक्ताल्पता |
| (B) टोकोफेरॉल |
2. मानसिक व्याधि |
| (C) सायनोकोबालएमीन |
3. नेत्र सूख कर लाल होना |
| (D) पाइरीडॉक्सिन |
4. बन्ध्यता |
कूट :
ABCD
(a) 1,2,3,4
(b)3,4,1,2
(c)4,3,2,1
(d)3,4,2,1
[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 1999, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर – (b) 3,4,1,2
- सुमेलित क्रम इस प्रकार है :
| रेटिनॉल |
नेत्र सूख कर लाल होना |
| टोकोफेरॉल |
सायनोकोबालएमीन |
| बन्ध्यता |
घातक रक्ताल्पता |
| पाइरीडॉक्सिन |
मानसिक व्याधि |
|
75. अधोलिखित में से कौन-सा यौगिक एक विटामिन नहीं है?
(a) नियासिन
(b) थाइरॉक्सिन
(c) रिबोफ्लेविन
(d) पाइरीडॉक्सिन
[U.P.P.C.S. (Mains) 2017]
उत्तर – (b) थाइरॉक्सिन
- विटामिन ‘B’, ‘B,’ तथा ‘B’ का रासायनिक नाम क्रमशः राइबोफ्लेविन, नियासिन तथा पाइरीडॉक्सिन है।
- थाइरॉक्सीन एक हॉर्मोन है, जो थायरॉइड ग्रंथि से स्रावित होता है।
|
76. निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सुमेलित नहीं है?
| (a) थायमीन |
बेरी-बेरी |
| (b) विटामिन डी |
सूखा रोग |
| (c) विटामिन के |
बंध्यापन |
| (d) नियासिन |
पेलाग्रा |
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]
उत्तर – (c) विटामिन के – बंध्यापन
- विटामिन-K का रासायनिक नाम नैफ्थोक्विनोन (Naphthoquinone) है।
- इसे रुधिर स्राव-रोधी पदार्थ (Antihaemorrhagic factor) भी कहते हैं, इसके स्रोत हरी पत्तियां, अण्डा, यकृत, आंत के जीवाणु इत्यादि हैं।
- बंध्यापन (Neutrality) का संबंध विटामिन E की कमी से है।
|
77. केला, जो एक फल के रूप में अत्यधिक मूल्यवान भोज्य पदार्थ माना जाता है, के प्रति 100 ग्राम में होता है-
(a) ऊर्जा की 416 Kcal
(b) ऊर्जा की 316 Kcal
(c) ऊर्जा की 216 Kcal
(d) ऊर्जा की 116 Kcal
[U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]
उत्तर – (d) ऊर्जा की 116 Kcal
- केला (Banana) कुल म्यूजेसी (Musaceae) के अंतर्गत आता है, जिसके फलों में प्रचुर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है।
- इसके अलावा इसमें वसा, प्रोटीन्स, खनिज लवण तथा विटामिन्स (Vitamins) पाए जाते हैं।
- केले से 89 Kcal/100gm. ऊर्जा प्राप्त होती है।
- विकल्प में निकटस्थ 116 Kcal ऊर्जा की मात्रा है।
- अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।
|
78. फलियां अत्यधिक पौष्टिक होती हैं, क्योंकि उनमें प्रचुर मात्रा में होती/होता है-
(a) चरबी/वसा
(b) प्रोटीन
(c) तेल
(d) स्टॉर्च
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66th B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर – (b) प्रोटीन
- फलियों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है।
- इनके पौधे लेग्युमिनोसी (Leguminosae) कुल के अंतर्गत शामिल हैं।
- इनकी जड़ों की ग्रंथिकाओं में नाइट्रोजन स्थिरीकरण करने वाले जीवाणु पाए जाते हैं।
- उदाहरण- मटर, अरहर, मूंग, सोयाबीन, मूंगफली, उड़द आदि।
|
79. प्रोटीन की अधिकतम मात्रा पाई जाती है-
(a) अरहर में
(b) सोयाबीन में
(c) उड़द में
(d) गेहूं में
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004, Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (b) सोयाबीन में
- प्रोटीन की सर्वाधिक मात्रा सोयाबीन में पाई जाती है।
- इसमें प्रोटीन की मात्रा लगभग 40 प्रतिशत होती है।
- यह मुख्यतः दलहनी एवं तिलहनी फसल है।
- सोयाबीन से दूध तैयार किया जाता है, जो गाय के दूध के समकक्ष होता है।
- मध्य प्रदेश सोयाबीन उत्पादक प्रमुख राज्य है।
|
80. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है?
(a) चावल
(b) मूंगफली
(c) सेब
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर – (b) मूंगफली
- उपर्युक्त विकल्पों में से प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत मूंगफली है।
- 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है।
|
81. प्रोटीन एवं वसा दोनों की प्रचुरता है :
(a) नारियल में
(b) मूंगफली में
(c) सोयाबीन में
(d) सूरजमुखी में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
उत्तर – (b) मूंगफली में
- मूंगफली में प्रोटीन, वसा और शर्करा पाई जाती है।
- मूंगफली में प्रोटीन की मात्रा मांस की तुलना में 1.3 गुना, अंडों से 2.5 गुना एवं फलों से 8 गुना अधिक होती है।
- 100 ग्राम कच्ची मूंगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन होता है।
- मूंगफली में प्रोटीन 25.3 प्रतिशत तथा वसा 48.1 प्रतिशत पाई जाती है।
|
82. प्रोटीन की प्रचुरता वाले खाद्य पदार्थों में उपस्थित एमीनो अम्ल, टायरोसीन के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन एक सही नहीं है?
(a) यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायता कर सकता है।
(b) यह भावात्मक और पर्यावरणीय दबावों का सामना कर सकता है।
(c) यह उदासी से लड़ सकता है।
(d) यह बुढ़ापे के लिए उत्तरदायी मुक्त मूलकों के विरुद्ध रक्षा कर सकता है।
[U.P. P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (d) यह बुढ़ापे के लिए उत्तरदायी मुक्त मूलकों के विरुद्ध रक्षा कर सकता है।
- टायरोसीन एक ऐसा अमीनो अम्ल है, जिसका कार्य मस्तिष्क में एड्रीनेलीन, नारएड्रीनेलीन और डोपामाइन आदि न्यूरोट्रांसमीटर्स का निर्माण करना है।
- इसकी कमी होने से व्यक्ति स्वयं को दुःखी और सुस्त महसूस करता है।
- टायरोसीन से शारीरिक सतर्कता और ऊर्जा को बढ़ाने में मदद मिलती है।
|
83. गेहूं में रोटी बनाने के गुणों को प्रभावित करने वाला पदार्थ है:
(a) ग्लूटिन
(b) ग्लोबुलिन
(c) ग्लाइसीन
(d) लायसीन
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]
उत्तर – (a) ग्लूटिन
- गेहूं की रोटी सख्त गेहूं के आटे की बनाई जाती है।
- सख्त (कठोर) गेहूं में ग्लूटिन नामक प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जबकि मुलायम गेहूं में ग्लूटिन की मात्रा कम होती है।
|
84. एक कठोर परिश्रम करने वाले पुरुष की दैनिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है :
(a) 3000 किलो कैलोरी
(b) 2700 किलो कैलोरी
(c) 4000 किलो कैलोरी
(d) 6000 किलो कैलोरी
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (c) 4000 किलो कैलोरी
- एक कठोर परिश्रम करने वाले पुरुष को लगभग 3500-4000 किलो कैलोरी दैनिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
|
85. एक ग्लास पानी पीने से कितनी कैलोरी मिलती है?
(a) शून्य
(b) 15
(c) 25
(d) 50
[U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]
उत्तर – (a) शून्य
- पानी कैलोरी-फ्री आहार होता है।
- अतः एक ग्लास पानी पीने से मिलने वाली कैलोरी की मात्रा शून्य होगी।
|
86. भोजन का एक प्रमुख अंग है-
(a) स्टार्च
(b) ग्लूकोज़
(c) कार्बोहाइड्रेट
(d) सेल्युलोज़
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]
उत्तर – (c) कार्बोहाइड्रेट
- कार्बोहाइड्रेट भोजन का एक प्रमुख अंग है।
- कार्बोहाइड्रेट, कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के यौगिक होते हैं।
|
87. नाइट्रोजन एक आवश्यक अवयव नहीं
(a) क्लोरोफिल का
(b) आर.एन.ए. का
(c) डी.एन.ए. का
(d) कार्बोहाइड्रेट का
[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर – (d) कार्बोहाइड्रेट का
- कार्बोहाइड्रेट, कार्बन, हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन के यौगिक होते हैं।
|
88. लंबे समय की कसरत का मुख्य ईंधन क्या होता है?
(a) वसा
(b) प्रोटीन
(c) कार्बोहाइड्रेट
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर – (c) कार्बोहाइड्रेट
- लंबे समय की कसरत के लिए मुख्य ईंधन कार्बोहाइड्रेट होता है।
- कार्बोहाइड्रेट अर्थात स्टार्च, ग्लूकोज, फ्रक्टोज इत्यादि।
|
89. हमारे शरीर में अम्लीयता तथा क्षारकता के बीच जो तत्व संतुलन बनाए रखता है, वह है-
(a) फॉस्फोरस
(b) सोडियम
(c) पोटैशियम
(d) कैल्शियम
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]
उत्तर – (a) फॉस्फोरस
- फॉस्फोरस खनिज लवण के रक्त में उपस्थित होने से शारीरिक अम्ल एवं क्षार का संतुलन ठीक रहता है।
- इस खनिज के मुख्य स्रोत दूध, पनीर, अंडे का पीला भाग, मांस, मछली, दाल, मेवे तथा सभी धान्य हैं।
|
90. निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक, मानव शरीर में संगृहीत नहीं रहता है?
(a) ग्लाइकोजन
(b) एमीनो अम्ल
(c) वसा
(d) टोकोफेरॉल
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
उत्तर – (b) एमीनो अम्ल
- प्रोटीन छोटी इकाइयों से बने होते हैं, जिन्हें एमीनो अम्ल कहते हैं।
- एमीनो अम्ल मानव शरीर में संगृहीत नहीं रहता है।
|
91. निम्न में से किस फल में लौह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है?
(a) जामुन
(b) करौंदा
(c) लोकाट
(d) अमरूद
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]
उत्तर – (b) करौंदा
- करौंदा एक आवृत्तबीजी पौधा होता है, जिसके फल में विटामिन सी तथा लौह प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- विटामिन सी घाव भरने में उपयोगी होता है तथा लौह पदार्थ हमारे रक्त के हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) में पाया जाता है।
|
92. निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिए:
1. कैल्शियम
2. लौह
3. सोडियम
उपर्युक्त खनिजों में से मानव शरीर में पेशियों के संकुचन के लिए किसकी/किनकी आवश्यकता होती है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 2013]
उत्तर – (d) 1, 2 और 3
- रक्त में पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम तथा लौह का समुचित अनुपात हृदय की गति तथा अन्य चिकनी मांसपेशियों को उत्तेजित करने एवं उनमें संकुचन की क्रिया संपन्न करने के लिए आवश्यक है।
|
93. पालक के पत्तों में निम्नलिखित में से किसकी मात्रा सबसे अधिक होती है?
(a) विटामिन
(b) आयरन
(c) वसा
(d) कार्बोहाइड्रेट
[M.P.P.C.S. (Pre) 1993]
उत्तर – (b) आयरन
- पालक के पत्तों में सर्वाधिक मात्रा आयरन (Iron) की होती है।
- आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Haemoglobin) तथा साइटोक्रोम एंजाइम का घटक है।
- शरीर में लौह (आयरन) की कमी हो जाने से अरक्तता (Anaemia) हो जाती है तथा शरीर का सुरक्षा तंत्र भी दुर्बल हो जाता है।
|
94. निम्नलिखित में से कौन लौह का अच्छा स्रोत है?
(a) गाजर
(b) मटर
(c) चावल
(d) पालक
[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]
उत्तर – (d) पालक
- पालक के पत्तों में सर्वाधिक मात्रा आयरन (Iron) की होती है।
|
95. लौह का अंश सबसे अधिक पाया जाता है-
(a) सेम में
(b) अंडों में
(c) हरी सब्जियों में
(d) दूध में
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (c) हरी सब्जियों में
- लौह (Iron) का सर्वाधिक अंश हरी सब्जियों (Green Vegetables) में पाया जाता है।
- इसके अलावा मांस, अंडा, फलियां, अनाज भी इसके प्रमुख स्रोत (Source) हैं।
- यह हीमोग्लोबिन (Hb) तथा साइटोक्रोम (Cytochrome) एंजाइम का घटक है तथा शरीर में इसकी कमी हो जाने से एनीमिया (Anaemia) नामक रोग हो जाता है।
|
96. बासमती चावल के दाने पकाने पर लंबे हो जाते हैं, क्योंकि उसमें बाहुल्य है-
(a) लाइसिन का
(b) एमाइलोज का
(c) शर्करा का
(d) तेल का
[U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]
उत्तर – (b) एमाइलोज का
- चावल में दो प्रकार के स्टार्च पाए जाते हैं-
(1) एमाइलोज, (ii) एमाइलोपेक्टिन।
- सामान्यतः चावल की लंबे दाने वाली किस्मों जैसे बासमती में एमाइलोज अधिक मात्रा में पाया जाता है। मध्यम तथा छोटे दाने वाली चावल की किस्मों में एमाइलोपेक्टिन अधिक मात्रा में पाया जाता है।
|
97. निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण दूध में मिठास आ जाती है?
(a) माइक्रोज
(b) लैक्टोज
(c) सुक्रोज
(d) कैरोटिन
[U.P.P.C.S. (Pre) 2007]
उत्तर – (b) लैक्टोज
- लैक्टोज (Lactose) दूध में पाई जाने वाली एक प्राकृतिक शर्करा है।
- यह एक डाइसैकेराइड (Disaccharide) शुगर है।
- यह गैलैक्टोज (galactose) तथा ग्लूकोज से व्युत्पन्न (derived) होता है और इसकी हल्की मिठास का कारण है।
|
98. दूध में विद्यमान सैकेराइड है-
(a) सुक्रोज
(b) लैक्टोज
(c) माल्टोज
(d) सेलोबाइओस
[U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]
उत्तर – (b) लैक्टोज
- लैक्टोज (Lactose) दूध में पाई जाने वाली एक प्राकृतिक शर्करा है।
|
99. दूध किस बैक्टीरिया के कारण खराब होता है?
(a) एस्परजिलस
(b) स्टेफायलोकोकस
(c) स्यूडोमोनास
(d) लैक्टोबैसीलस
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005, Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]
उत्तर – (d) लैक्टोबैसीलस
- दूध लैक्टोबैसीलस (Lactobacillus) बैक्टीरिया के कारण खराब या खट्टा (Sour) होता है।
- यह एक अति महत्वपूर्ण जीवाणु (Bacteria) होता है, जो कि पाचक नाल में पाया जाता है।
- ये मिल्क शुगर को लैक्टिक अम्ल (Lactic Acid) में बदल देते हैं, जिसके कारण दूध खट्टा हो जाता है।
- दूध से दही, छाछ तथा पनीर निर्माण का कार्य लैक्टोबैसीलस जीवाणु के द्वारा किया जाता है।
- इसके अलावा ये जीवाणु शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को सामान्य बनाए रखने में सहायक होते हैं।
- ध्यातव्य है कि ये जीवाणु प्रोकैरियोटिक कोशिका वाले सूक्ष्म किस्म के जीव हैं, जिनमें अविकसित केंद्रक (Incipient Nucleus) पाया जाता है।
|
100. दूध का दही में परिवर्तन किसके द्वारा होता है?
(a) बैक्टीरिया द्वारा
(b) विटामिन द्वारा
(c) एंजाइम द्वारा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]
उत्तर – (a) बैक्टीरिया द्वारा
- दूध में कैसीन नामक प्रोटीन उपस्थित होता है। इसी प्रोटीन के कारण दूध सफेद रंग का होता है।
- दही का निर्माण लैक्टिक अम्ल के बैक्टीरिया तथा कैसीन के बीच रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप होता है।
|
101. गाय का दूध पीले-सफेद रंग का होता है, जिसका कारण उसमें निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति है?
(a) कैसीन
(b) लैक्टोज
(c) कैसीन के साथ कैरोटीन
(d) लैक्टोज के साथ-साथ ब्यूटिरिक एसिड
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]
उत्तर – (c) कैसीन के साथ कैरोटीन
- दूध में कैसीन नामक प्रोटीन उपस्थित होता है।
- इसी प्रोटीन के कारण दूध सफेद रंग का होता है।
- गाय के दूध के हल्के-पीले रंग का कारण B-कैरोटीन की उपस्थिति है।
- B-कैरोटीन हाइड्रोकार्बन होता है, जिसका सूत्र CH है।
|
102. गाय के दूध के हल्के पीले रंग का कारण निम्न की उपस्थिति से है-
(a) जेन्यैफिल
(b) रिबोफ्लेविन
(c) विटामिन बी-12
(d) कैरोटीन
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008, U.P.P.C.S. (Pre) 1992]
उत्तर – (d) कैरोटीन
- गाय के दूध के हल्के-पीले रंग का कारण B-कैरोटीन की उपस्थिति है।
|
103. दूध का सफेद रंग होता है-
(a) कैसीन से
(b) एल्बुमिन से
(c) लैक्टोज से
(d) ग्लोबुलिन से
[Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]
उत्तर – (a) कैसीन से
- दूध में कैसीन नामक प्रोटीन उपस्थित होता है।
- इसी प्रोटीन के कारण दूध सफेद रंग का होता है।
|
104. भैंस के दूध में औसत वसा की मात्रा कितनी होती है?
(a) 7.2%
(b) 4.5%
(c) 9.0%
(d) 10.0%
[I.A.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (a) 7.2%
- भैंस के दूध में औसत वसा की मात्रा 7.2% होती है, जबकि गाय के दूध में औसत वसा की मात्रा 3.5-4.0% होती है।
- इसके अलावा दूध में प्रोटीन, खनिज लवण, लैक्टोज इत्यादि मुख्य अवयव पाए जाते हैं तथा दूध का पीला रंग दूध में मौजूद कैरोटीन (Carotene) के कारण होता है।
|
105. दूध को पचाने के लिए आवश्यक एंजाइम रेनिन और लैक्टेस, मानव शरीर में कितने वर्ष की आयु में लुप्त हो जाते हैं?
(a) दो वर्ष
(b) तीन वर्ष
(c) पांच वर्ष
(d) आठ वर्ष
[I.A.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (d) आठ वर्ष
- अनेक स्तनियों के जठर रस (Gastric juice) में दुग्ध-प्रोटीन्स के पाचन हेतु रेनिन (Rennin) नामक एंजाइम पाया जाता है।
- मानव के जठर रस में इसकी उपस्थिति संदिग्ध है। संभवतः शिशुओं में जठर रस में यह होता है, किंतु वयस्कों के जठर रस में नहीं होता।
- वयस्कों में दुग्ध प्रोटीन्स के पाचन का श्रेय पेप्सिन (Pepsin) नामक एंजाइम को ही दिया जाता है।
- सामान्यतः रेनिन और लैक्टेस एंजाइम मानव शरीर में 2 या 3 वर्ष की आयु में क्षीण होना शुरू हो जाते हैं और 6 से 15 वर्ष की आयु के मध्य पूर्णतः लुप्त हो जाते हैं।
|
106. दुग्ध प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम है-
(a) पेप्सिन
(b) ट्रिप्सिन
(c) रेनिन
(d) इरेप्सिन
[Uttarakhand U.D.A.L.D.A (Pre) 2003]
उत्तर – (c) रेनिन
- दुग्ध प्रोटीन को पचाने वाला एंजाइम रेनिन (Renin) होता है, जो दूध की घुलनशील प्रोटीन कैसीन (Casein) को अर्ध ठोस एवं कम घुलनशील कैल्शियम पैराकैसीनेट में परिवर्तित कर दूध को दही के रूप में जमा देता है।
- शिशुओं में जठर रस में यह पाचक एंजाइम होता है, किंतु वयस्कों के जठर रस में यह नहीं होता है।
|
107. कैसीन दुग्ध होता है/होती है:
(a) जीवाणु
(b) शर्करा
(c) प्रोटीन
(d) वसा
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]
उत्तर – (c) प्रोटीन
- कैसीन (Casein) एक फॉस्फोप्रोटीन्स (Phosphoproteins) है, जो कि दूध में पाया जाता है।
- फॉस्फोप्रोटीन्स फॉस्फेट समूह में संयुक्त प्रोटीन्स होते हैं। दूध का धवल रंग कैसीन की उपस्थिति के कारण ही होता है।
- दूध में एल्बूमिन (Albumin) नामक एक अन्य प्रोटीन मी पाया जाता है।
- ध्यातव्य है कि दूध पूर्ण आहार (Complete diet) है, जिसमें प्रोटीन की मात्रा लगभग 3.3 प्रतिशत पाई जाती है।
|
108. दूध का धवल रंग निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति के कारण है?
(a) लैक्टोज
(b) एल्बूमिन
(c) कैरोटिन
(d) कैसीन
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (d) कैसीन
- दूध का धवल रंग कैसीन की उपस्थिति के कारण होता है।
|
109. निम्न में कौन-सी प्रोटीन दूध में पाई जाती है?
(a) एग्लूटिनिन
(b) कैसीन
(c) मायोसिन
(d) हीमोग्लोबिन
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]
उत्तर – (b) कैसीन
- दूध में कैसीन पाई जाती है।
|
110. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| यौगिक |
वर्गीकरण |
| (a) सैकरीन |
कार्बोहाइड्रेट |
| (b) एड्रीनेलीन |
हॉर्मोन |
| (c) थायमीन |
विटामिन |
| (d) केरेटिन |
प्रोटीन |
[U.P. G.I.C. 2017]
उत्तर – (a) सैकरीन – कार्बोहाइड्रेट
- उपर्युक्त युग्मों का सही सुमेलन निम्न प्रकार है
| सैकरीन |
कार्बनिक यौगिक (कृत्रिम मिठास के लिए प्रयुक्त) |
| एड्रीनेलीन |
हॉर्मोन |
| थायमीन |
विटामिन |
| किरेटिन |
प्रोटीन |
|
111. शरीर में ऊतकों (Tissues) का निर्माण होता है-
(a) वसा (फट) से
(b) कार्बोहाइड्रेटस से
(c) प्रोटीन से
(d) विटामिन्स से
[U.P.P.C.S. (Pre) 1990]
उत्तर – (c) प्रोटीन से
- शरीर में ऊतकों (Tissues) का निर्माण प्रोटीन (Protein) से होता है।
- प्रोटीन वृद्धि तथा मरम्मत (उपचय) के लिए आवश्यक होती है।
- प्रोटीन्स अमीनो अम्लों (Amino Acids) की यौगिक होती हैं, अर्थात अमीनो अम्ल इनकी संयोजक इकाइयां या एकलक (Monomers) होते हैं।
- प्रकृति में लगभग 500 प्रकार के अमीनो अम्ल पाए जाते हैं।
- इनमें से केवल 20 प्रकार के अमीनो अम्ल ही प्रोटीन्स के एकलक होते हैं, जो कि मुख्यतः अनिवार्य (Essential) तथा अनानिवार्य (Non-Essential) दो प्रकार के होते हैं।
|
112. मानव शरीर की धीमी वृद्धि निम्न में किस कमी के कारण होती है?
(a) वसा
(b) विटामिन
(c) प्रोटीन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर – (c) प्रोटीन
- प्रोटीन एक जटिल नाइट्रोजन युक्त कार्बनिक पदार्थ है, जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से मिलकर होता है।
- प्रोटीन में इन तत्वों के अतिरिक्त आंशिक रूप से गंधक, जस्ता, तांबा तथा फॉस्फोरस भी उपस्थित होता है।
- ये जीवद्रव्य के मुख्य अवयव हैं एवं शारीरिक वृद्धि तथा विभिन्न जैविक क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं।
- प्रोटीन, त्वचा, रक्त, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
- इनकी कमी से मानव शरीर की वृद्धि धीमी होती है।
|
113. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| (अणु) |
(उपस्थित तत्व) |
| (A) विटामिन बी12, |
1. मैग्नीशियम |
| (B) हीमोग्लोबिन |
2. कोबॉल्ट |
| (C) क्लोरोफिल |
3. तांबा |
| (D) पीतल |
4. लोहा |
कूट :
ABCD
(a) 2,4,1,3
(b)2,1,3,4
(c) 4,1,2,3
(d) 3,4,2,1
[U.P.P.C.S. (Pre) 2000, 2014]
उत्तर – (a) 2,4,1,3
- सुमेलित क्रम इस प्रकार है-
| विटामिन बी |
कोबॉल्ट |
| हीमोग्लोबिन |
लोहा |
| क्लोरोफिल |
मैग्नीशियम |
| पीतल |
तांबा |
|
114. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
| (a) क्लोरोफिल |
मैग्नीशियम |
| (b) हीमोग्लोबिन |
आयरन |
| (c) खाने का नमक |
सोडियम |
| (d) कपड़े धोने का सोडा |
पोटैशियम |
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]
उत्तर – (d) कपड़े धोने का सोडा – पोटैशियम
- सही सुमेलित क्रम इस प्रकार है:
| क्लोरोफिल |
मैग्नीशियम |
| हीमोग्लोबिन |
आयरन |
| खाने का नमक |
सोडियम क्लोराइड |
| कपड़े धोने का सोडा |
सोडियम कार्बोनेट |
|
115. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
| सूची-1 (अणु) |
सूची-II (उपस्थित धातु) |
| A. विटामिन बी-12 |
1. मैग्नीशियम |
| B. हीमोग्लोबिन |
2. कोवॉल्ट |
| C. क्लोरोफिल |
3. तांबा (कॉपर) |
| D. चैल्कोपायराइट |
4. लौह (आयरन) |
कूट:
ABCD
(a) 2,4,1,3
(b)2,1,3,4
(c)4,1,2,3
(d)3,4,2,1
[U.P.P.C.S (Mains) 2011]
उत्तर – (a) 2,4,1,3
| (अणु) |
(उपस्थित धातु) |
| विटामिन बी-12 |
कोबॉल्ट |
| हीमोग्लोबिन |
लौह (आयरन) |
| क्लोरोफिल |
मैग्नीशियम |
| वैल्कोपायराइट |
तांबा (कॉपर) |
|
116. सूची-1 एवं II का मिलान करें एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर प्राप्त करें :
| सूची-1 |
सूची-11 |
| A. विटामिन B, |
1. सायनोकोबालामिन |
| B. विटामिन B |
2. कैल्सिफेरॉल |
| C. विटामिन B 6 |
3. राइबोफ्लेविन |
| D. विटामिन B 12 |
4. थायमीन |
|
5. पाइरीडॉक्सिन |
कूट :
ABCD
(a) 2,3,5,4
(b) 4,3,5,1
(c) 1,2,3,4
(d) 4,3,2,1
[U.P.P.S.C. (GIC) 2010]
उत्तर – (b) 4,3,5,1
- विटामिन B1 को थायमीन भी कहते हैं। विटामिन B2 राइबोफ्लेविन, विटामिन B12 सायनोकोबालामिन तथा विटामिन B6 पाइरीडॉक्सिन नाम से जाना जाता है।
|
117. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?
| (a) विटामिन B1 |
रेटिनॉल |
| (b) विटामिन B2 |
राइबोफ्लेविन |
| (c) विटामिन B6 |
नियासिन |
| (d) विटामिन C |
कैल्सिफेरॉल |
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]
उत्तर – (b) विटामिन B2 – राइबोफ्लेविन
- विटामिन B2 राइबोफ्लेविन, विटामिन B12 सायनोकोबालामिन तथा विटामिन B6 पाइरीडॉक्सिन नाम से जाना जाता है।
|
118. कौन सूक्ष्म तत्व नहीं है?
(a) लोहा
(b) जस्ता
(c) गंधक
(d) मैंगनीज
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]
उत्तर – (c) गंधक
- सूक्ष्म पोषक तत्व वे होते हैं, जिनकी आवश्यकता जीवन भर किंतु बहुत कम मात्रा में पड़ती है।
- सूक्ष्म पोषक तत्वों में लोहा, कोबॉल्ट, क्लोरीन, तांबा, मैगनीज, निकेल, जस्ता और मोलिब्डेनम आदि शामिल हैं, जबकि सल्फर या गंधक एक दीर्घ या बृहत पोषक तत्व है।
- अतः यह सूक्ष्म तत्वों की श्रेणी में नहीं आता।
|
119. पपीता में मुख्यतः कौन-सा विटामिन पाया जाता है?
(a) विटामिन ‘ए’
(b) विटामिन ‘सी’
(c) विटामिन ‘बी’
(d) विटामिन ‘के’
[M.P. P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर – (b) विटामिन ‘सी’
- पपीते में मुख्यतः विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
- पपीता विटामिन ए, विटामिन बी, एवं बी, का भी एक स्रोत है, परंतु इसमें विटामिन सी की मात्रा सर्वाधिक होती है।
|
120. निम्न में से कौन विटामिन A का प्राकृतिक स्रोत नहीं है?
(a) आम
(b) पपीता
(c) गाजर
(d) दूध
[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]
उत्तर – (d) दूध
- आम, पपीता एवं गाजर विटामिन A के प्राकृतिक स्रोत हैं, जबकि दूध विटामिन A का प्राकृतिक स्रोत नहीं है।
- दूध में विटामिन A अत्यन्त अल्प मात्रा में पाया जाता है।
|
121. एल्फा-किरैटिन एक प्रोटीन है, जो-
(a) रक्त में उपस्थित है।
(b) त्वचा में उपस्थित है।
(c) ऊन में उपस्थित है।
(d) अंडों में उपस्थित है।
[I.A.S. (Pre) 1997, U.P.P.C.S. (Mains) 2003]
उत्तर – (b) त्वचा में उपस्थित है।
- एल्फा-किरैटिन (a-keratin) एक प्रोटीन है, जो कि त्वचा में उपस्थित होता है।
- यह किरैटिन का एक प्रकार है, जो कि जल में अघुलनशील एवं संरचनात्मक तथा तंतुवत होते हैं।
- सींग (Horns), नाखून (Nails), खुर (Hooves), बाल (Hairs) इत्यादि में मी एल्फा-किरैटिन पाए जाते हैं।
|
122. बाल (Hair) जिस प्रोटीन का बना होता है, उसे कहते हैं-
(a) ग्लोबुलिन
(b) म्यूसीन
(c) किरैटिन
(d) कैसीन
[U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]
उत्तर – (c) किरैटिन
- बाल (Hair) किरैटिन प्रोटीन का बना होता है।
|
123. मानव के बाल एवं नख में निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन विद्यमान है?
(a) ऑक्सिटोसिन
(b) किरैटिन
(c) वैसोप्रेसिन
(d) ट्रिप्सिन
[U.P.R.O./A.R.O (Pre) 2014]
उत्तर – (b) किरैटिन
- सींग (Horns), नाखून (Nails), खुर (Hooves), बाल (Hairs) इत्यादि में मी एल्फा-किरैटिन प्रोटीन पाए जाते हैं।
|
124. निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ प्रोटीन नहीं है?
(a) कपास
(b) केश/बाल
(c) लूता रेशम (स्पाइडर सिल्क)
(d) खुर
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (a) कपास
- कपास एक मुलायम, रोयेंदार स्टेपल रेशा होता है, जो कपास के पौधे के बीजों के चारों ओर एक संरक्षण आवरण में विकसित होता है।
- यह लगभग पूरी तरह सेल्युलोज का बना होता है।
- केश बाल, लूता रेशम (स्पाइडर सिल्क) और खुर मुख्यतः प्रोटीन के बने होते हैं।
|
125. निम्नलिखित में से कौन-से तत्व सभी प्रोटीनों में विद्यमान होते हैं?
1. कार्बन
2. हाइड्रोजन
3. ऑक्सीजन
4. नाइट्रोजन
नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) 2 और 3
(b) 1, 2 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
[I.A.S. (Pre) 1995]
उत्तर – (d) 1, 2, 3 और 4
- प्रोटीन्स (Proteins) के संयोजन में कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन पाए जाते हैं।
- इसके अतिरिक्त इसमें गंधक, फॉस्फोरस, आयोडीन तथा लौह आदि के अंश भी प्रायः होते हैं।
- प्रोटीन्स एमीनो अम्लों की यौगिक (Compound) होती हैं, अर्थात एमीनो अम्ल इनकी संयोजक इकाइयां या एकलक (Monomers) होते हैं।
- प्रकृति में लगभग 500 प्रकार के एमीनो अम्ल पाए जाते हैं।
|
126. निम्नलिखित में से कौन प्रोटीन को विकृत नहीं करता है?
(a) ऊष्मा
(b) अवरक्त किरर्ण
(c) एक्स किरणें
(d) भारी धातु-लवण
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर – (b) अवरक्त किरर्ण
- ऊष्मा, एक्स किरणें, भारी धातु-लवण आदि प्रोटीन को विकृत करते है, जबकि अवरक्त किरणें प्रोटीन को विकृत नहीं करती हैं।
|
127. एंजाइमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही है/हैं?
1. वे जैव उत्प्रेरक हैं।
2. वे शरीर में उसी स्थान पर अपना कार्य करते हैं, जहां वे उत्पादित होते हैं।
नीचे दिए हुए कूट से सही उत्तर चुनिए –
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो । और न ही 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (c) 1 और 2 दोनों
- एंजाइम जैव उत्प्रेरक होते हैं, जो विशिष्ट जैविक क्रियाओं को अति उच्च दर से संपन्न कराते हैं।
- एंजाइमों के बिना जैव प्रक्रियाएं अति मंद दर से होती हैं।
- सामान्यतः एंजाइम उसी स्थान पर कार्य करते हैं जहां वे उत्पन्न होते हैं, जबकि हॉर्मोन्स अपने उद्गम स्थान से अलग स्थान पर अपना कार्य संपादित करते हैं।
|
128. तरुण तथा वृद्ध व्यक्तियों में प्रोटीन की आवश्यकताएं-
(a) लगभग एक समान होती हैं।
(b) तरुणों में उच्चतर और वृद्धों में न्यूनतर होती हैं।
(c) वृद्धों में उच्चतर और तरुणों में न्यूनतर होती हैं।
(d) तरुणों में बहुत अधिक और वृद्धों में बहुत कम होती हैं।
[U.P. Lower Sub. (Mains) 2013]
उत्तर – (c) वृद्धों में उच्चतर और तरुणों में न्यूनतर होती हैं।
- प्रोटीन, त्वचा, मांसपेशियों तथा हड्डियों की कोशिकाओं के विकास के लिए आवश्यक होते हैं।
- इनकी कमी से मानव शरीर की वृद्धि धीमी हो जाती है।
- वृद्धों में तरुणों की अपेक्षा प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है।
|
129. सामान्य क्रियाशील महिला के लिए प्रोटीन की उपयुक्त दैनिक मात्रा है-
(a) 30 ग्राम
(b) 37 ग्राम
(c) 40 ग्राम
(d) 45 ग्राम
[I.A.S. (Pre) 1997, Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (d) 45 ग्राम
- सामान्य क्रियाशील महिला के लिए प्रोटीन की उपयुक्त दैनिक मात्रा 45-46 ग्राम, वसा की मात्रा 20 ग्राम तथा कैल्शियम एवं आयरन की मात्रा क्रमशः 400 मिग्रा. और 30 मिग्रा होती है, जबकि गर्भवती महिला और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिला को इससे अधिक मात्रा में दैनिक आहार की आवश्यकता होती है।
|
130. दूध पिलाने वाली मां को प्रतिदिन आहार में कितने ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है?
(a) 30 ग्राम
(b) 20 ग्राम
(c) 70 ग्राम
(d) 100 ग्राम
[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]
उत्तर – (c) 70 ग्राम
- दूध पिलाने वाली मां को प्रतिदिन कुल आहार का 10% से 15% भाग प्रोटीन की आवश्यकता होती है, यह मात्रा प्रतिदिन 65 ग्राम से 70 ग्राम है।
|
131. बोतल का दूध पीने वाले बच्चे की तुलना में मां का दूध पीने वाले बच्चे में निम्नलिखित में से कौन-से विशिष्ट लक्षण होते हैं?
1. वह कम मोटा होता है।
2. उसमें रोगों का प्रतिरोध करने की क्षमता अधिक होती है।
3. उसे विटामिन और प्रोटीन अधिक मिलते हैं।
4. उसकी लंबाई में असामान्य वृद्धि होती है।
(a) 1, 2 और 3
(b) 1, 2 और 3
(c) 1, 3 और 4
(d) 2, 3 और 4
[I.A.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (a) 1, 2 और 3
- मां का दूध (Mother’s Milk) बोतल के दूध की अपेक्षा कहीं अधिक गुणकारी होता है, क्योंकि इसमें जहां एक ओर बच्चे को अधिक विटामिन एवं प्रोटीन की प्राप्ति होती है, वहीं दूसरी ओर बच्चे में रोग का प्रतिरोध (Resistance) करने की क्षमता भी अधिक होती है।
- लैक्टोज (Lactose), जिसे दुग्ध शर्करा (Milk Sugar) कहते हैं, की सर्वाधिक मात्रा मानव माता के दुग्ध (Milk) में होती है।
- मां के दूध से बच्चे की लंबाई में असामान्य वृद्धि नहीं होती है।
|
132. मां का दुग्ध नवजात को लगभग संपूर्ण आहार प्रदान करता है, किंतु इसमें निम्नलिखित का अभाव होता है-
(a) लौह
(b) कैल्शियम
(c) मैग्नीशियम
(d) पोटैशियम
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (a) लौह
- मां का दूध नवजात को लगभग संपूर्ण आहार प्रदान करता है, किंतु इसमें लौह पोषक तत्वों का अभाव होता है।
- दुग्धस्रवण (Lactation) के आरंभिक कुछ दिनों तक जो दूध निकलता है, उसे प्रथम स्तन्य या खीस (Colostrum) कहते हैं।
- इसमें कई प्रकार के प्रतिरक्षी तत्व समाहित होते हैं, जो नवजात शिशु में प्रतिरोधी क्षमता उत्पन्न करने के लिए अति आवश्यक होते हैं।
- कोलोस्ट्रम अथवा खीस में शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिंक, कैल्शियम, विटामिन A, B, B12. पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि प्रचुर मात्रा में होता है।
|
133. दूध किसका घटिया स्रोत है?
(a) कैल्शियम
(b) प्रोटीन
(c) विटामिन C
(d) कार्बोहाइड्रेट
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66 B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर – (c) विटामिन C
- दूध (Milk) विटामिन C का अच्छा स्रोत नहीं है, जबकि इसमे कैल्शियम, प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
|
134. स्टार्च है, एक
(a) मोनोसैकेराइड
(b) डाइसैकेराइड
(c) पॉलीसैकेराइड
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[M.P.P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर – (c) पॉलीसैकेराइड
- स्टार्च (CHO) या मंड एक पॉलीसेकेराइड कार्बोहाइड्रेट है।
- इसका निर्माण ग्लूकोज मोनोसैकेराइड की इकाइयों की एक बड़ी संख्या के आपस में ग्लाइकोसिडिक बंधों द्वारा जुड़ने के कारण होता है।
- पादपों के बीजों और फलियों में स्टार्च एमाइलोज या एमाइलोपेक्टिन के रूप में उपस्थित होता है।
|
135. स्टार्च और सेल्युलोज के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन- सा सही नहीं है?
(a) दोनों का वानस्पतिक उद्भव हैं।
(b) दोनों बहुलक है।
(c) आयोडीन के साथ दोनों रंग प्रदान करते हैं।
(d) दोनों ग्लूकोज अणु से निर्मित हैं।
[I.A.S. (Pre) 1998]
उत्तर – (c) आयोडीन के साथ दोनों रंग प्रदान करते हैं।
- स्टार्च (Starch) तथा सेल्युलोज (Cellulose) दोनों का वानस्पतिक उद्भव है, दोनों गुण अणु या बहुलक अर्थात पॉलिमर्स (Polymers) हैं तथा दोनों ग्लूकोज (CHO) अणु से निर्मित होते हैं।
- स्टार्च, जायोडीन (Iodine) के साथ नीला-काला रंग देता है, जबकि सेल्युलोज इस घोल में रंग नहीं प्रदान करता है।
- मंड (Starch) पौधों में संचित भोजन का सबसे अधिक महत्वपूर्ण कण है, जबकि सेल्युलोज पौधों की कोशिका भित्ति (Cell wall) में पाया जाता है।
|
136. निम्नलिखित में से किस विटामिन को हॉर्मोन माना जाता है?
(a) A
(b) B
(c) C
(d) D
[I.A.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (d) D
- विटामिन-डी को हॉर्मोन (Hormone) माना जाता है।
- इसके सर्जन में कैल्सिफेरॉल पाया जाता है।
- जंतुओं में दो सक्रिय विटामिन डी होते हैं-कोलेकैल्सिफेरॉल (Cholecalciferol) तथा अर्गाकैल्सिफेरॉल (Ergocalciferol)| कोलेकैल्सिफेरॉल का संश्लेषण स्वयं जंतु शरीर में होता है, किंतु इसकी प्रक्रिया जटिल होती है।
- अगकिल्सीफेरॉल का संश्लेषण, सूर्य प्रकाश की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से, अर्गोस्ट्रॉल (Ergosterol) नामक पदार्थ से यीस्ट कोशिकाएं (Yeast Cells) करती हैं।
|
137. विटामिन-डी के सर्जन में निम्न में से कौन पाया जाता है?
(a) रेटिनॉल
(b) फोलिक अम्ल
(c) एस्कॉर्बिक अम्ल
(d) कैल्सिफेरॉल
[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (d) कैल्सिफेरॉल
- विटामिन-डी को हॉर्मोन (Hormone) माना जाता है।
- इसके सर्जन में कैल्सिफेरॉल पाया जाता है।
|
138. निम्न में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है?
(a) दूध में कोई भी बी-विटामिन नहीं होता।
(b) विटामिन-ए (रेटिनॉल) के अभाव के कारणवश त्वचा शुष्क तथा शल्की हो जाती है।
(c) जोड़ों में पीड़ा होना स्कर्वी के लक्षणों में से एक है।
(d) विटामिन-बी1 (थायमिन) के अभाव में हृदयाघात हो सकता है।
[I.A.S. (Pre) 2003]
उत्तर – (a) दूध में कोई भी बी-विटामिन नहीं होता।
- दूध में विटामिन B1, B2, नियासिन, B6, B12, आदि पाए जाते हैं, अतः कथन (a) सही नहीं है। अन्य प्रश्नगत कथन सही हैं।
|
139. निम्नलिखित में से किससे ‘कुपोषण’ होता है?
1. अतिपोषण से
2. अल्पपोषण से
3. असंतुलित पोषण से
नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) केवल 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (d) 1, 2 और 3
- कुपोषण (Malnutrition) की स्थिति असंतुलित पोषण (Imbalanced Nutrition) अर्थात अल्पपोषण (Undernutrition) या अतिपोषण (Overnutrition) के कारण उत्पन्न होती है।
|
140. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(i) मानव भोजन में वसा अम्लों का एक भाग होना चाहिए।
(ii) सामान्य भोजन में 75 ग्राम वसा होनी चाहिए।
(iii) मानव शरीर कोशिकाएं किसी भी प्रकार के वसा अम्लों का
संश्लेषण नहीं कर सकती हैं।
(iv) आवश्यक वसा अम्लों की अनुपस्थिति से न्यूनता रोग उत्पन्न होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(a) (i), (ii) व (ii)
(b) (i), (ii) व (iv)
(c) (ii), व (iii) केवल
(d) (iii) व (iv) केवल
[R.A.S/R.T.S. (Pre) 2013]
उत्तर – (b) (i), (ii) व (iv)
- मानव शरीर की कोशिकाएं केवल आवश्यक वसीय अम्लों (Essential Fatty Acids) का संश्लेषण नहीं कर सकतीं, अतः कथन (iii) असत्य है। शेष कथन सत्य हैं।
|
141. अलसी किसका प्रचुर स्रोत है?
(a) विटामिन सी
(b) ओमेगा-3 वसीय अम्ल
(c) आवश्यक अमीनो अम्ल
(d) प्रतिऑक्सीडेन्ट्स
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (b) ओमेगा-3 वसीय अम्ल
- अलसी या तीसी समशीतोष्ण प्रदेशों का पौधा है, इसके बीज से तेल निकाला जाता है।
- इसमें ओमेगा-3 वसीय अम्ल काफी मात्रा में पाया जाता है, जो रक्त नलिकाओं में बसा के जमाव को रोकने में सक्षम होता है।
|
142. निम्नलिखित में से कौन-सा अल्फा-लिनोलेनिक अम्ल (18 कार्बन युक्त ओमेगा-3 फैटी अम्ल) का सर्वोत्तम स्रोत है?
(a) मोठ
(b) जई
(c) मूंग
(d) अलसी
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]
उत्तर – (d) अलसी
- अल्फा लिनोलेनिक अम्ल एक ओमेगा-3 वसीय अम्ल है।
- यह मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दो वसीय अम्लों में से एक है।
- लिनोलेडक अम्ल एक अन्य वसीय अम्ल है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
- ये आवश्यक वसीय अम्ल मानव शरीर के अंदर उत्पन्न नहीं हो सकते और इन्हें आहार के माध्यम से ही ग्रहण करना होता है।
- तिलहनी फसलों में अधिकतम अल्फा-लिनोलेनिक अम्ल अलसी में पाया जाता है।
|
143. दूध में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्त पोषणदायक अन्य तत्वों में सम्मिलित हैं-
(a) कैल्शियम, पोटैशियम और लौह
(b) कैल्शियम और पोटैशियम
(c) पोटैशियम और लौह
(d) कैल्शियम और लौह
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (b) कैल्शियम और पोटैशियम
- दूध में लगभग 87 प्रतिशत जल पाया जाता है।
- इसके अलावा इसमें वसा, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम (Ca), पोटैशियम (K) इत्यादि भी पाए जाते हैं।
- दूध को पूर्ण आहार (Complete diet) कहा गया है, जो कि सभी अवस्थाओं के लिए सर्वमान्य भोजन है।
|
144. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (A): विटामिन्स बलवर्धक तत्व हैं, जिनकी अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है।
कारण (R): विटामिन्स हानिकारक बैक्टीरिया को मारकर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं।
नीचे दिए कूट से सही उत्तर ज्ञात कीजिए:
(a) (A) तथा (R) दोनों सही है तथा (R), (A) का सही कारण है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सहीं है परंतु (R), (A) का सही कारण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर – (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- विटामिन्स (Vitamins) कार्बनिक यौगिक (Organic Compounds) होते हैं, जिनकी अच्छे स्वास्थ्य के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है।
- इनके स्रोत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दूध, मांस इत्यादि हैं।
- हानिकारक बैक्टीरिया (Bacteria), विषाणुओं (Viruses), कवकों (Fungi) इत्यादि को श्वेत रुधिराणु मारकर शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं ।
|
145. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कथन (A): अधिकांश विटामिन मानव शरीर में संश्लेषित नहीं किए जाते हैं।
कारण (R): मानव अंग केवल अनिवार्य सूक्ष्म पोषकों का ही संश्लेषण करते हैं।
नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर चुनिए-
(a) (A) तथा (R) दोनों सही है और (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R) कथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
- अधिकांश विटामिन मानव शरीर में संश्लेषित नहीं किए जाते हैं और इसलिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में भोजन द्वारा ग्रहण किए जाने की आवश्यकता होती है।
- मानव शरीर विटामिन D, विटामिन K तथा विटामिन B का संश्लेषण कर सकता है।
- मानव शरीर हेतु आवश्यक अधिकांश विटामिन, खनिज तथा आहारीय घटकों को शरीर स्वयं पर्याप्त मात्रा में निर्मित नहीं कर सकता, इन्हें ही अनिवार्य सूक्ष्म पोषक कहते हैं।
- स्पष्ट है कि कारण (R) असत्य है।
|
146. नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
अभिकथन (A): मानव शरीर अपने लिए सभी विटामिनों का संश्लेषण कर लेता है।
कारण (R) : शरीर के उचित विकास के लिए विटामिन अनिवार्य होते हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर को चुनिए।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]
उत्तर – (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
- शरीर के उचित विकास के लिए विटामिन अनिवार्य होते हैं।
- इनकी कमी से हीनता रोग (Deficiency disease) होने की संभावना बढ़ जाती है।
- मानव शरीर में सभी विटामिनों का संश्लेषण नहीं होता है।
- हालांकि कुछ विटामिन जैसे D, K तथा B 12, आदि मानव शरीर में संश्लेषित होते हैं।
|
147. कथन (A): मानव आहार में ग्लाइसिन, सेरीन और टाइरोसीन अनिवार्य रूप से शामिल होने चाहिए।
कारण (R): अनिवार्य एमीनो अम्ल मानव शरीर में संश्लेषित नहीं किए जा सकते।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[I.A.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
- ग्लाइसिन (Glycine), सेरीन (Serine) तथा टाइरोसीन (Tyrosine) अतात्विक एमीनो अम्ल हैं, जो कि मानव शरीर में ही निर्मित होते हैं।
- स्तनियों में 20 प्रकार के एमीनो अम्ल में से 11 अतात्विक (अनानिवार्य) एमीनो अम्ल (Non-Essential Amino Acids) होते हैं, शेष 9 को स्तनी भोजन से ही प्राप्त करते हैं।
- इन्हें तात्विक (अनिवार्य) एमीनो अम्ल (Essential Amino Acid) कहते हैं।
- अतः अनिवार्य एमीनो अम्ल मानव शरीर में संश्लेषित नहीं किए जा सकते हैं।
|
148. निम्नलिखित भोज्य पदार्थों में से किसमें सभी अनिवार्य एमीनो अम्ल उपस्थित हैं?
(a) चावल
(b) दूध
(c) अंडा
(d) सोयाबीन
[U.P.P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर – (d) सोयाबीन
- सोयाबीन तथा पशुओं से व्युत्पन्न खाद्य पदार्थों जैसे- दूध, अंडा, मछली तथा मांस में पाया जाने वाला प्रोटीन सभी अनिवार्य एमीनो अम्लों से युक्त होता है तथा इसे संपूर्ण प्रोटीन (Complete Protein) कहते हैं।
- सोयाबीन ऐसा एकमात्र गैर-पशु व्युत्पन्न प्रोटीन का स्रोत है, जिसमें सभी अनिवार्य एमीनो अम्ल पाए जाते हैं।
- अतः विकल्प (a) में दिए गए चावल को छोड़कर शेष तीन विकल्पों में दिए भोज्य पदार्थों में सभी अनिवार्य एमीनो अम्ल पाए जाते हैं।
|
149. निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में से कौन-सा सभी आवश्यक एमीनो अम्लों का सर्वोत्तम स्रोत है?
(a) केला
(b) दाल
(c) अण्डा
(d) मछली
[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]
उत्तर – (c) अण्डा
- प्रश्नगत विकल्पों में अण्डा सभी आवश्यक एमीनो अम्ल का सर्वोत्तम स्रोत है।
- अण्डा प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत है, जिसमें सभी आवश्यक एमीनो अम्ल सही अनुपात में मौजूद होते हैं।
|
150. निम्नलिखित में से कौन-सा मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट है?
(a) गेहूं
(b) जौ
(c) चावल
(d) मक्का
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
[63 B.P.S.C. (Pre) 2017]
उत्तर – (c) चावल
- उपर्युक्त विकल्पों में चावल कार्बोहाइड्रेट का मुख्य स्रोत है।
- 100 ग्राम पके हुए चावल में लगभग 25.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है।
- वास्तव में, चावल में 90% कैलोरी कार्बोहाइड्रेट से आती है।
- चावल साधारण खाद्य पदार्थों की तुलना में अधिक विटामिन, खनिज और फाइबर प्रदान करता है।
|
151. हमारे शरीर में त्वचा तल के नीचे विद्यमान वसा निम्नलिखित के विरुद्ध अवरोधक का काम करती है-
(a) शरीर की ऊष्मा का क्षय
(b) आवश्यक शारीरिक द्रवों का क्षय
(c) शरीर के लवणों का क्षय
(d) वातावरण से हानिकारक सूक्ष्मजीवों का प्रवेश
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (a) शरीर की ऊष्मा का क्षय
- हमारे शरीर में त्वचा तल के नीचे मौजूद वसा (Fat) शरीर की ऊष्मा के क्षय के विरुद्ध अवरोधक का कार्य करती है।
- अर्थात यह शरीर ताप को बाहर निकलने से रोकती है, और शरीर को वातावरणीय ताप के प्रभाव से बचाती है।
- यह वसा स्तर शरीर को आकृति तथा प्लावकता (Buoyancy) प्रदान करने तथा गद्दी की भांति अंतरांगों की बाहरी दबाव एवं आधातों से सुरक्षा करने का भी कार्य करती है।
|
152. निम्नलिखित में किसके चयापचयी प्रक्रम से अधिकतम ऊर्जा मिलती है?
(a) कार्बोहाइड्रेट
(b) वसा
(c) प्रोटीन
(d) खनिज
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]
उत्तर – (b) वसा
- वसा के चयापचयी प्रक्रम से अधिकतम ऊर्जा मिलती है।
- एक ग्राम बसा के पूर्ण ऑक्सीकरण से 9.3 किलो कैलोरी ऊर्जा मुक्त होती है।
- सामान्यतः एक वयस्क व्यक्ति को 20-30 प्रतिशत ऊर्जा वसा से प्राप्त होनी चाहिए।
- 1 ग्राम ग्लूकोज (कार्बोहाइड्रेड) या प्रोटीन के पूर्ण ऑक्सीकरण से लगभग 4 किलो कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।
|
153. अधिकांश प्राणियों के जीवित पदार्थ का लगभग 80% पदार्थ है-
(a) प्रोटीन
(b) वसा
(c) कार्बोहाइड्रेट्स
(d) खनिज
[U.P. P.C.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (a) प्रोटीन
- प्राणियों के जीवित पदार्थ में सर्वाधिक मात्रा में जल (अकार्बनिक) पाया जाता है, किंतु कार्बनिक पदार्थों में सर्वाधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।
- प्रोटीन (Protein) सभी जीवित कोशिकाओं में मौजूद होता है।
|
154. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कथन (A): सूरजमुखी का तेल एक अच्छी गुणवत्ता का खाद्य तेल है।
कारण (R): इसमें असंतृप्त वसा अम्लों की अधिक मात्रा पाई जाती है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सत्य है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सत्य है।
[U.P.B.E.O. (Pre) 2019]
उत्तर – (a) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- सूरजमुखी (Sunflower) एस्टरेसी (Asteraceae) कुल के अंतर्गत आता है।
- यह आवृतबीजी पौधा है, जिसका उपयोग तेल बनाने में किया जाता है।
- इसका तेल एक अच्छी गुणवत्ता का खाद्य तेल है, क्योंकि इसमें असंतृप्त वसा अम्लों की अधिकता होती है।
- ज्ञातव्य है कि असंतृप्त वसा अम्ल मानव के लिए एक अच्छा पोषक तत्व है।
|
155. कथन (A): असंतृप्त वसा संतृप्त वसाओं की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होते हैं।
कारण (R): असंतृप्त वसाओं की संरचना में केवल एक आबंध होता है।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही है, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[I.A.S. (Pre) 2003]
उत्तर – (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- असंतृप्त वसा (Unsaturated Fat) संतृप्त वसाओं (Saturated Fats) की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होते हैं, क्योंकि इनके अणुओं में किन्हीं कार्बन परमाणुओं के मध्य दोहरे बंध (Double Bonds) होते हैं, जिनके कारण सदैव तनाव रहता है।
- तनाव के कारण अनेक योगात्मक अभिक्रियाएं संपन्न होती है। संतृप्त वसाओं में दोहरे बंध वाले वसा अम्ल नहीं होते हैं।
- अतः ये जाड़ों में ठोस या अर्द्धठोस हो जाती हैं।
- अधिकांश जंतु वसाएं संतृप्त होती हैं, जबकि पादप वसाएं असंतृप्त होती हैं जिनसे वनस्पति थी हाइड्रोजन को अलग से मिलाकर तैयार की जाती है।
|
156. अन्य पशुओं के मांस की तुलना में मछली का उपभोग स्वास्थ्यकर माना जाता है, क्योंकि मछली में होता है-
(a) बहुअसंतृप्त वसा अम्ल
(b) संतृप्त वसा अम्ल
(c) अत्यावश्यक विटामिन
(d) अधिक कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन
[I.A.S. (Pre) 1998]
उत्तर – (a) बहुअसंतृप्त वसा अम्ल
- बहुअसंतृप्त वसा अम्ल (Poly Unsaturated Fatty Acid) में अपघटन की दर काफी तीव्र होती है, जिसके कारण संवहनीय क्रिया में ऑक्सीजन (0) के अधिक अणु ग्रहण कर लिए जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप मनुष्य में संवहनीय क्रिया बढ़ जाती है।
- मछली में पाई जाने वाली वसा में सबसे अधिक बहुअसंतृप्त वसा अम्ल पाया जाता है, जो कि मानव के लिए काफी अच्छा पोषक तत्व है।
|
157. आहार-उत्पादों के विक्रय में जुटी एक कंपनी यह विज्ञापित करती है कि उसके उत्पादों में ट्रांस-वसा (ट्रांस फैट्स) नहीं होती। उसके इस अभियान का उपभोक्ताओं के लिए क्या अभिप्राय है?
1. कंपनी के आहार उत्पाद हाइड्रोजनीकृत तेलों से नहीं निर्मित किए जाते।
2. कंपनी के आहार उत्पाद पशु उत्पन्न वसा तेलों से नहीं निर्मित किए जाते।
3. कंपनी के द्वारा प्रयुक्त तेल संभवतया उपभोक्ताओं के हृवाहिका स्वास्थ्य को क्षति नहीं पहुंचाएगा।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/है?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
[I.A.S (Pre) 2011]
उत्तर – (d) 1, 2 और 3
- ट्रांस-वसा (Trans fat) का उपभोग शरीर में ‘खराब’ LDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ात्ता और ‘अच्छे’ HDL कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जो कि हृवाहिका के स्वास्थ्य को क्षति पहुंचा सकता है।
- पशु उत्पन्न वसा/तेल तथा हाइड्रोजनीकृत तेल दोनों ही ट्रांस-वसा होते हैं।
- इस प्रकार प्रश्नगत तीनों कथन सही हैं।
|
158. ट्राइग्लिसराइड क्या है?
(a) प्रोटीन
(b) कार्बोहाइड्रेट
(c) वसा
(d) खनिज
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) 2018]
उत्तर – (c) वसा
- ट्राइग्लिसराइड, शरीर में पाए जाने वाले वसा (Fat) का एक प्रकार है।
- हमारा शरीर भोजन से प्राप्त अप्रयुक्त ऊर्जा को ट्राइग्लिसराइड में परिवर्तित कर देता है।
- ट्राइग्लिसराइड वसा कोशिकाओं (Fat cells) में संचित होता है।
|