आनुवंशिक इंजीनियरिंग तथा बायोटेक्नोलॉजी वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 डी.एन.ए. की किस विशिष्टता ने उसे पीढ़ी- दर-पीढ़ी आनुवंशिक सूचना संग्रह करने और प्रेषण करने के लिए अद्वितीय रूप से उपयुक्त बनाया है? दो रज्जुकों (two strands) की पूरकता
2 जेनेटिक इंजीनियरिंग में किसका प्रयोग होता है? प्लाज्मिड
3 बोलगार्ड-1 और बोलगार्ड-11 प्रौद्योगिकियों का उल्लेख किसके संदर्भ में किया जाता है? आनुवंशिक रूप से रूपांतरित फसली पादपों का विकास
4 कौन मनुष्य द्वारा निर्मित आनुवंशिक रूप से अभियंत्रित प्रथम जीवित जीव है? डॉली नामक भेड़
5 कौन-सा पहला सफल क्लोन जंतु था? भेड़
6 एन.डी.आर.आई. करनाल (हरियाणा) के वैज्ञानिकों ने किस जानवर का दूसरा क्लोन विकसित किया? भैंस
7 गरिमा II नाम है, एक – क्लोन्ड भैंस का
8 कायिक कोशिका न्यूक्लीय अंतरण प्रौद्योगिकी (सोमैटिक सेल न्यूक्लियर ट्रांसफर टेक्नोलॉजी) का अनुप्रयोग क्या है? जंतुओं की जननीय क्लोनिंग
9 परखनली शिशु’ के मामले में – निषेचन माता के शरीर के बाहर होता है।
10 किस देश में पहला ट्रांसजीनी दमकता हुआ सुअर उत्पन्न किया गया, जो अंदर बाहर सब हरा है? ताइवान
11 इनजॉज नाम है, विश्व के प्रथमतः क्लोन – ऊंट का
12 विश्व का पहला ऊंट अस्पताल किस शहर में स्थित है? दुबई
13 विश्व स्तर के प्रोग्राम ‘ह्यूमन जीनोम प्रोजेक्ट’ का संबंध है – मानव जीनों और उनके अनुक्रमों की पहचान और मानचित्रण से।
14 शरीर की वे कोशिकाएं, जिनमें शरीर की किसी भी प्रकार की कोशिकाओं में विभाजन तथा विशिष्टीकरण की क्षमता है और जो कई गंभीर बीमारियों पर शोध का केंद्र बिंदु है, उन्हें कहते हैं – स्टेम कोशिकाएं
15 अति विवादास्पद भ्रूणीय स्टेम कोशिकाओं के रूप में कौन बायोएथिकल अविवादास्पद स्रोत है, स्टेम कोशिकाओं का? अस्थि मज्जा से व्युत्पन्न स्टेम कोशिकाएं
16 हाइब्रिडोमा प्रौद्योगिकी (Hybridoma Technology) एक नया जीव-प्रौद्योगिकीय उपागम (Biotechnological approach) है – एकक्लोनी प्रतिरक्षियों के वाणिज्यिक उत्पादन के लिए
17 कपास के कीट-रोधी पौधे आनुवंशिक इंजीनियरी द्वारा एक जीन को निविष्ट कर निर्मित किए गए हैं, जो लिया गया है – जीवाणु से
18 बैंगन की आनुवंशिक अभियांत्रिकी से उसकी एक नई किस्म Bt- बैंगन विकसित की गई है। इसका लक्ष्य – इसे नाशकजीव-सह बनाना है।
19 बीटी बैंगन है – आनुवंशिकी रूप से परिवर्तित बैंगन
20 भारतीय किसान ‘टर्मिनेटर बीज प्रौद्योगिकी’ के प्रवेश से असंतुष्ट हैं, क्योंकि इस प्रौद्योगिकी से उत्पादित बीजों से संभावना होती है – अंकुरणक्षम बीज बनाने में असमर्थ पौधों के उगने की
21 विकसित देशों द्वारा समर्पित टर्मिनेट तकनीक उपलब्ध कराती है –
जैव तकनीकी द्वारा बीजों की उन्नत किरमों को जो दूसरी पीढ़ी के लिए बंध बीजों को उत्पन्न करने के लिए सुनिश्चित की गई है।
22 साधारणतः ओरोबैंकी खरपतवार पाया जाता है – तंबाकू के खेत में
23 सुनहरी (गोल्डन) चावल है – एक ट्रांसजेनिक चावल की किस्म, जिसमें कैरोटीन के लिए जीन उपलब्ध है
24 विश्व में लगभग 250 लाख बच्चों को प्रभावित करने वाली विटामिन-A हीनता से लड़ने की क्षमता वाले ‘गोल्डन राइस’ की प्रमुख उपयोगिता उसके दाने में जिसकी प्रचुरता के कारण होती है, वह है – बीटा कैरोटीन
25 सुनहरा धान में प्रचुरता है – विटामिन ए की
26 सुनहरे चावल में बीटा कैरोटीन जीन कहां से आता है? डैफोडिल
27 महाधान’ (सुपर राइस) विकसित किया – जी. एस. खुश ने
28 पुरुष जीन संघटन होता है – XY
29 मनुष्य में कौन-से क्रोमोसोम के मिलने से बालक का जन्म होता है? पुरुष का Y और स्त्री का X
30 एमनियोसेण्टीसिस एक तरीका है, जो बताता है – भ्रूण के लिंग को
31 प्रायः समाचारों में आने वाला Cas9 प्रोटीन क्या है? लक्ष्य-साधित जीन संपादन (टारगेटेड जीन एडिटिंग) में प्रयुक्त आण्विक कैंची
32 जैव सूचना-विज्ञान (बायोइन्फॉर्मेटिक्स) में घटनाक्रमों/गतिविधि के संदर्भ में समाचारों में कभी-कभी दिखने वाला पद ‘ट्रांसक्रिप्टोम’ (Transcriptome) किसे निर्दिष्ट करता है? किसी जीव द्वारा अभिव्यक्त mRNA अणुओं की पूर्ण श्रृंखला
33 मानव प्रजनन तकनीकी में अभिनव प्रगति के संदर्भ में, “प्राक्केंद्रिक स्थानांतरण” (Pronuclear Transfer) का प्रयोग किस लिए होता है? संतान में सूत्रकणिका वाले रोगों का निरोध
34 जीन अणु (डी.एन.ए.) की संरचना को सबसे पहले किसने रेखांकित किया? डॉ. जेम्स वॉटसन और डॉ. फ्रांसिस क्रिक
35 डी.एन.ए. के द्विहेलिक्स प्रारूप को पहली बार किसने प्रस्तावित किया था? वॉटसन तथा क्रिक ने
36 डी.एन.ए. को किसने अंतःपान्त्र में बनाया? ऑर्थर कोर्नबर्ग
37 नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स डी. वॉटसन को किस कार्यक्षेत्र में अपने कार्य के लिए जाना जाता है? आनवंशिकी
38 बायोचिप में क्या होता है? RNA, DNA तथा प्रोटीन
39 जेनिको प्रौद्योगिकी है – आनुवंशिक रोगों की पूर्व-सूचना प्राप्त करने की तकनीक
40 जैव-आवर्धन से तात्पर्य है – उत्तरोत्तर पोषण स्तरों के जीवों में पीड़कनाशियों की मात्रा का बढ़ना
41 जीन अभियंत्रण में नवीनतम तकनीकी विकसित हुई है – जीन प्रतिचित्रण
42 यदि मानव वृद्धि हॉर्मोन जीन का प्रयोग करके ऐसा चूहा पैदा किया जाए, जो चूहे के सामान्य आकार से आठ गुना बड़ा हो, तो इस तकनीक को कहेंगे – आनुवंशिक इंजीनियरी
43 शिशु का पितृत्व स्थापित करने के लिए किस एक तकनीक का प्रयोग किया जा सकता है? DNA फिंगर प्रिंटिंग
44 DNA फिंगर प्रिंटिंग का आधार है – DNA बहुरूपता
45 डी.एन.ए. फिगर प्रिंटिंग के उपयोग द्वारा इंग्लैंड में पहला अपराध किस वर्ष में हल किया गया था? 1983
46 अंगुलियों के निशानों की बहुरंगीय सतह पर उभारने (develop करने) हेतु क्या प्रयुक्त होता है? फ्लोरोसेंट पाउडर
47 जीन के भीतर अनुक्रम-आधार परिवर्तन कहलाता है – उत्परिवर्तन
48 जब एक जीन दो या दो से अधिक भिन्न-भिन्न लक्षणों को एक साथ नियंत्रित करता है, यह तथ्य कहलाता है – बहुप्रभाविता

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.