शासन प्रणाली वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 भारतीय संविधान में किस प्रकार की शासन प्रणाली की व्यवस्था की गई है? संसदात्मक
2 संसदीय व्यवस्था वाली सरकार वह होती है, जिसमें –
सरकार संसद के प्रति उत्तरदायी होती है और उसके द्वारा हटाई जा सकती है।
3 सर्वप्रथम संसदात्मक सरकार किस देश में आरंभ की गई? ग्रेट ब्रिटेन (यू.के.) में
4 भारतीय संसदीय प्रणाली ब्रिटिश संसदीय प्रणाली से इस बात में मिन्न है कि भारत में –
न्यायिक पुनर्विलोकन (Judicial Review) की प्रणाली है।
5 भारत में संसदीय प्रणाली की सरकार है, क्योंकि – मंत्रिपरिषद, लोक सभा के प्रति उत्तरदायी है।
6 संसदीय स्वरूप के शासन का प्रमुख लाभ यह है कि –
कार्यपालिका, विधानमंडल के प्रति उत्तरदायी बनी रहती है।
7 राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियां निहित होती हैं राष्ट्रपति में
8 केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को प्राधिकार प्राप्त होता है – भारतीय संविधान से
9 सांविधानिक सरकार का आशय क्या है?
कोई सरकार, जो संविधान की सीमाओं से परिबद्ध हो
10 ‘कल्याणकारी राज्य’ (Welfare State) का उद्देश्य है – कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना
11 “राज्य हर जगह है यह अंतराल शायद ही कोई छोड़ता है” यह वक्तव्य किस धारणा की व्याख्या करता है? कल्याणकारी राज्य
12 भारत में राजनैतिक सत्ता का प्रमुख स्रोत कौन है? जनता
13 अध्यक्षात्मक (Presidential) शासन का उदय सर्वप्रथम किस देश में हुआ? संयुक्त राज्य अमेरिका
14 भारत में प्रजातंत्र इस तथ्य पर आधारित है कि –
जनता को सरकारों को चुनने तथा बदलने का अधिकार प्राप्त है।
15 लोकतंत्र का उत्कृष्ट गुण यह है कि वह क्रियाशील बनाता है –
साधारण पुरुषों और महिलाओं की बुद्धि और चरित्र को।
16 ‘भारत एक गणतंत्र है’ इसका अर्थ है – भारत में वंशानुगत शासन नहीं है।
17 भारतीय संविधान कैसा है? अंशतः कठोर और अंशतः लचीला
18 भारत में ‘दल विहीन प्रजातंत्र’ किसने प्रस्तावित किया? महात्मा गांधी & जय प्रकाश नारायण
19 भारतीय संघवाद को सहकारी संघवाद किसने कहा है? जी. ऑस्टिन
20 किसने कहा था “भारत अर्ध –संघात्मक राज्य है?” के.सी. व्हीयर
21 मिथकों और कहावतों के रूप में प्रशासन के सिद्धांतों को किसने अस्वीकार किया है? हर्बर्ट साइमन
22 “यदि हमारी सभ्यता विफल होती है, तो यह मुख्यतः प्रशासन के ध्वस्त होने के कारण होगा।” यह कथन दिया गया है – डब्ल्यू. बी. डॉनहम द्वारा
23 परिभाषा से, संवैधानिक सरकार का अर्थ है – सीमित सरकार
24 समाज में समानता के होने का एक निहितार्थ यह है कि उसमें – विशेषाधिकारों का अभाव है।
25 दूसरे प्रशासनिक आयोग के कौन –से प्रतिवेदन ने भारत में सुशासन की बाधाओं की पहचान की है?
नागरिक –केंद्रित प्रशासन शासन का केंद्र बिंदु
26 किस दशक में भारत की संसदात्मक व्यवस्था केंद्रीयता से संघवाद की ओर खिसकी ? 1980 के दशक में

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.