पाषाण काल वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

Questions Answer
1 रॉबर्ट ग्रूस फुट थे, एक –
एक महत्वपूर्ण ब्रिटिश भूविज्ञानी और पुरातत्वविद् थे।
2 कोपेनहेगन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन किया था – थॉमसन ने
3 उत्खनित प्रमाणों के अनुसार, पशुपालन का प्रारंभ हुआ था – मध्यपाषाण काल में
4 मध्यपाषाणिक प्रसंग में पशुपालन के प्रमाण जहां मिले, वह स्थान है – आदमगढ़
5 किस स्थल से हड्डी के उपकरण प्राप्त हुए हैं?
महदाहा और सराय नाहर राय (यूपी के प्रतापगढ़ जिले में
6 एक ही कब्र से तीन मानव कंकाल निकले है – दमदमा से
8 भारत में मानव का सर्वप्रथम साक्ष्य कहां मिलता है? नर्मदा घाटी
9 खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी – नवपाषाण काल में
10 प्रथम मानव जीवाश्म भारत की किस नदी घाटी से प्राप्त हुआ था? नर्मदा घाटी
11 मानव द्वारा सर्वप्रथम प्रयुक्त अनाज था – जौ
12 भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं – लहुरादेव से
13 भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य प्राप्त हुए हैं – मेहरगढ़ से
14 उस स्थल का नाम बताइए, जहां से प्राचीनतम स्थायी जीवन के प्रमाण मिले हैं? मेहरगढ़ से
15 किन स्थानों से मध्यपाषाण काल में पशुपालन के प्रमाण मिलते हैं? बागोर
16 किसको चालकोलिथिक युग भी कहा जाता है? ताम्रपाषाण युग
17 किस एक पुरास्थल से पाषाण संस्कृति से लेकर हड़प्पा सभ्यता तक के सांस्कृतिक अवशेष प्राप्त हुए हैं? मेहरगढ़
18 नवदाटोली का उत्खनन किसने किया था? एच.डी. सांकलिया ने
19 नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है? मध्य प्रदेश
20 बृहत्पाषाण स्मारकों की पहचान की गई है – मृतक को दफनाने के स्थान के रूप
21 ‘राख का टीला’ किस नवपाषाणिक स्थल से संबंधित है? संगनकल्लू
22 ‘भीमबेटका’ किसके लिए प्रसिद्ध है ? गुफाओं के शैल चित्र
23 कौन-सा स्थल प्रागैतिहासिक चित्रकला के लिए प्रसिद्ध है ? भीमबेटका
24 भीमबेटका की गुफाएं कहां स्थित हैं ? अब्दुल्लागंज रायसेन
25 भारत में किस शिलाश्रय से सर्वाधिक चित्र प्राप्त हुए हैं? भीमबेटका
26 किस भारतीय पुरातत्ववेत्ता ने पहली बार ‘भीमबेटका गुफा’ को देखा और उसके शैलचित्रों के प्रागैतिहासिक महत्व को खोजा ? वी.एस. वाकणकर
27 भीमबेटका को किसने खोजा था? डॉ. विष्णुधर वाकणकर
28 गैरिक मृद्भांड पात्र (ओ.सी.पी.) का नामकरण हुआ था – हस्तिनापुर में
29 ताम्राश्म काल में महाराष्ट्र के लोग मृतकों को घर के फर्श के नीचे किस तरह रखकर दफनाते थे ? उत्तर से दक्षिण की ओर
30 किस स्थल से मानव कंकाल के साथ कुत्ते का कंकाल भी शवाधान से प्राप्त हुआ है ? बुर्जहोम
31 गर्त आवास के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं – बुर्जहोम से
32 विंध्य क्षेत्र के किस शिलाश्रय से सर्वाधिक मानव कंकाल मिले हैं? लेखहिया
33 भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभागों / मंत्रालयों में से किसका संलग्न कार्यालय है? संस्कृति
34 भारतीय पुरातत्व का जनक किसे कहा जाता है ? अलेक्जेंडर कनिंघम
35 राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहाँ पर है? भोपाल
36 मानव सभ्यता के विकास की कहानी दर्शाने वाला देश का सबसे बड़ा संग्रहालय, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय कहां स्थित है ? भोपाल

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.