|
प्रश्न |
उत्तर |
| 1 |
संविधान में हमारे राष्ट्र का उल्लेख किस/किन नाम/नामों से किया गया है? |
भारत तथा इंडिया |
| 2 |
संविधान के प्रथम अनुच्छेद के अनुसार, भारत है – |
राज्यों का यूनियन |
| 3 |
संविधान के किस प्रावधान के अंतर्गत भारतीय संसद को नया राज्य बनाने का अधिकार है? |
अनुच्छेद 3 |
| 4 |
भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है – |
संसद में साधारण बहुमत द्वारा। |
| 5 |
कौन –सा संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत संसद के एक कानून द्वारा संभव नहीं है? |
नए राज्यों का प्रवेश |
| 6 |
तेलंगाना राज्य बन जाने के बाद भारत के राज्यों की संख्या होगी – |
28 |
| 7 |
किस राज्य की राजधानी का नाम स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अभी तक नहीं बदला गया? |
केरल |
| 8 |
दिल्ली है – |
एक केंद्रशासित प्रदेश |
| 9 |
किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दर्जा दिया गया? |
69वां |
| 10 |
संविधान संशोधनों में से किसके द्वारा सिक्किम को विधिवत भारत संघ के एक पूर्ण राज्य के रूप में सम्मिलित किया गया? |
36वें |
| 11 |
छत्तीसगढ़ राज्य स्वरूप में आया – |
1 नवंबर, 2000 को |
| 12 |
उत्तराखंड राज्य की स्थापना हुई – |
वर्ष 2000 में |
| 13 |
भाषा के आधार पर राज्यों के गठन हेतु राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना कब की गई थी? |
दिसंबर 1953 |
| 14 |
भाषायी आधार पर सर्वप्रथम किस राज्य का गठन हुआ है? |
आंध्र प्रदेश |
| 15 |
किस राज्य को केंद्र सरकार द्वारा विशेष श्रेणी दर्जा (SCS) कमी प्रदान नहीं किया गया? |
बिहार |