1. निषेचन (Fertilization) की क्रिया कहां पर होती है?
(a) गर्भाशय में (Uterus)
(b) अंडवाहिनी में (Oviduct)
(c) अंडग्रंथि में (Ovary)
(d) योनिमार्ग में (Vagina)
[45 B.P.S.C. (Pre) 2001]
उत्तर- (b) अंडवाहिनी में (Oviduct)
- निषेचन (Fertilization) की क्रिया अंडवाहिनी (Oviduct) में संपन्न होती है। यहां नर युग्मक (शुक्राणु) तथा मादा युग्मक (अंडाणु) में निषेचन क्रिया के द्वारा युग्मनज (Zygote) का निर्माण होता है, जो कि द्विगुणित (Diploid) होता है और विकास कर शिशु का निर्माण करता है। मनुष्य में जन्म का समय निषेचन के बाद आदर्श रूप से 266 दिन या 38 सप्ताह का होता है।
|
2. मानव में शरीर के निम्नलिखित भागों में से किस एक में शुक्राणु, डिम्ब को निषेचित करता है?
(a) गर्भाशय ग्रीवा (Cervix)
(b) डिम्बवाहिनी नली
(c) गर्भाशय का निचला भाग
(d) गर्भाशय का ऊपरी भाग
[I.A.S. (Pre) 2007]
उत्तर- (b) डिम्बवाहिनी नली
- पुरुष का शुक्राणु महिला के डिम्ब (Ovum) को डिम्बवाहिनी नली (Fallopian Tube) में निषेचित करता है।
|
3. मादा जनन पथ में पहुंचने के पश्चात, मानव शुक्राणु अपनी निषेचन क्षमता सुरक्षित रखते हैं-
(a) दो मिनट के लिए
(b) बीस मिनट के लिए
(c) नब्बे मिनट के लिए
(d) एक से दो दिनों के लिए
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
उत्तर- (d) एक से दो दिनों के लिए
- मादा जनन पथ में पहुंचने के पश्चात शुक्राणु की निषेचन क्षमता सामान्यतः 48-72 घंटों तक सुरक्षित रहती है।
|
4. मानव भ्रूण का हृदय कब स्पंदन करने लगता है?
(a) अपने परिवर्धन के प्रथम सप्ताह में
(b) अपने परिवर्धन के तृतीय सप्ताह में
(c) अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में
(d) अपने परिवर्धन के छठे सप्ताह में
[I.A.S. (Pre) 1994]
उत्तर- (c) अपने परिवर्धन के चतुर्थ सप्ताह में
- मानव भ्रूण (Human Embryo) का हृदय अपने परिवर्धन (Development) के चतुर्थ-पंचम सप्ताह में स्पंदन (Pulsation) करने लगता है।
- भ्रूणीय विकास के तीसरे से आठवें सप्ताह को भ्रूण विकास काल (Embryo-Development Period) कहते हैं, क्योंकि यह अंग विकास का मुख्य समय होता है।
- तीसरे महीने से जन्म तक के समय को भ्रूणकाल (Foetal period) कहते हैं, जिसमें ऊतकों तथा अंगों का परिपक्वन (Maturation) तथा शारीरिक वृद्धि होती है।
|
5. निम्नलिखित में से कौन-सी कला परिवर्धनशील भ्रूण की शुष्कन से रक्षा करती है?
(a) उत्व (ऐम्नियॉन)
(b) अपरापोषिका (ऐलेन्टॉइस)
(c) जरायु (कोरियॉन)
(d) पीतक कोश (योक सैक)
[I.A.S. (Pre) 1995]
उत्तर- (a) उत्व (ऐम्नियॉन)
- उल्य या ऐग्नियॉन (Amnion) में उल्वी तरल (Amniotic Fluid) भरा रहता है, जो कि भ्रूण को नम बनाए रखने, बाहरी दबाव तथा धक्कों इत्यादि से इसकी सुरक्षा रखने का कार्य करता है।
|