उत्सर्जन तंत्र – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. एल्कोहॉल के निराविषन के लिए निम्नलिखित मानव अंगों में कौन उत्तरदायी है?

(a) यकृत
(b) फुफ्फुस
(c) हृदय
(d) वृक्क

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

2. एक स्वस्थ मनुष्य एक दिन में निम्नलिखित मात्रा में पेशाब करता है-

(a) 1.5 लीटर
(b) 3.0 लीटर
(c) 6.0 लीटर
(d) 9.0 लीटर

[U.P.P.C.S. (SpL.) (Mains) 2004]

 

3. मानव वृक्क के कार्य से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

1. वृक्क में उत्सर्ग अपनयन के पश्चात स्वच्छ रक्त वृक्कीय धमनी से वापस जाता है।
2. बोमन-संपुट से निश्यन्दित द्रव लघु नलिकाओं से गुजरता है,

जहां अधिकांश ग्लूकोज का पुनरावशोषण होता है तथा वृक्कीय शिरा में रक्त के पास वापस भेजा जाता है।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों । तथा 2
(d) दोनों में से कोई नहीं

[I.A.S. (Pre) 2002]

 

4. मनुष्य शरीर में खून की शुद्धिकरण की प्रक्रिया को कहते हैं :

(a) डायलिसिस
(b) हिमोलेसिस
(c) ओसमोसिस
(d) पैरालेसिस

[44 B.P.C.S. (Pre) 2000]

 

5. निम्न में से कौन-सा सही है?

(a) शरीर में सारा रक्त किडनी के माध्यम से मिल जाता है।
(b) शरीर में सारा रक्त किडनी के माध्यम से गुजरता है।
(c) शरीर में सारा रक्त किडनी के माध्यम से शुद्ध होता है।
(d) शरीर में सारा रक्त किडनी के माध्यम से बनता है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

 

6. ‘डायलिसिस’ किससे संबंधित है?

(a) यकृत
(b) वृक्क
(c) आंखें
(d) मस्तिष्क

[M.P.P.C.S. (Pre) 2004]

 

7. यूरिया किसके द्वारा रक्त से पृथक किया जाता है?

(a) आंत
(b) आमाशय
(c) प्लीहा
(d) गुर्दा

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

 

8. मानवों में गुर्दे निम्नलिखित में से किस प्रणाली के अंग हैं?

(a) न्यूट्रीशन
(b) ट्रांसपोर्टेशन
(c) एक्सक्रीशन
(d) रेस्पिरेशन

[M.P.P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

 

9. वृक्क से प्रति मिनट औसत रक्त प्रवाह होता है

(a) 1000 सी.सी.
(b) 1200 सी.सी.
(c) 200 ती.पी.
(d) 500 सी.सी.

[B.P.S.C. 56th to 59th (Pre) 2015]

 

10. अपोहक जिसके कार्य संपादन हेतु प्रयुक्त होता है, वह है-

(a) हृदय
(b) वृक्क
(c) यकृत
(d) फेफड़े

[U.P. Lower Suh. (Pre) 2002]

 

11. जब वृक्क कार्य करना बंद कर देते हैं, तो निम्न में कौन-सा पदार्थ जनित होता है?

(a) शरीर में बसा
(b) शरीर में प्रोटीन
(c) रक्त में शर्करा
(d) रक्त में नत्रजनित अपशिष्ट पदार्थ

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

 

12. निम्नलिखित में से कौन मानव गुर्दे का सामान्य कार्य नहीं है?

(a) रक्त में जल की मात्रा का नियंत्रण
(b) रक्त में शर्करा की मात्रा का नियंत्रण
(c) यूरिया को छान कर बाहर करना
(d) कई हॉर्मोनों का स्रावण करना

[U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

 

13. मानव वृक्क अशमरी (Kidney Stones) में पाया जाने वाला प्रमुख रासायनिक  यौगिक है-

(a) यूरिक अम्ल
(b) कैल्शियम कार्बोनेट
(c) कैल्शियम ऑक्जलेट
(d) कैल्शियम सल्फेट

[I.A.S. (Pre) 1998]

 

14. मानव गुर्दे में बनने वाली ‘पथरी’ प्रायः बनी होती है-

(a) कैल्शियम ऑक्जलेट की
(b) सोडियम एसिटेट की
(c) मैग्नेशियम सल्फेट की
(d) कैल्शियम की

[I.A.S. (Pre) 2000]

 

15. मानव गुर्दे में पथरी निम्न में से किसकी वजह से बनती है?

(a) कैल्सियम एसीटेट
(b) कैल्सियम ऑक्जलेट
(c) सोडियम एसीटेट
(d) सोडियम बेंजोएट

[U.P.P.C.S. (Pre) (Re. Exam) 2015]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.