राजनीतिक दल वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल का दर्जा देने का अधिकार किसको है? चुनाव आयोग
2 किसी राजनीतिक दल को क्षेत्रीय दल के रूप में मान्यता दी जाती है, यदि –
वह राज्य में या तो लोक सभा अथवा विधानसभा चुनाव में 8% वोट प्राप्त करता है।
3 ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस’ में ‘राष्ट्रीय’ शब्द प्रभावित था – ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिक्रिया से।
4 1999 में किसके विघटन से राष्ट्रीयतावादी कांग्रेस पार्टी का गठन हुआ? कांग्रेस पार्टी
5 भारतीय जनता पार्टी के गठन के पश्चात इसके प्रथम अध्यक्ष कौन थे? ए.बी. वाजपेयी
6 ‘इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी’ का संस्थापक कौन था? बी.आर. अम्बेडकर
7 भारतीय साम्यवादी दल का विभाजन दो दलों सी.पी.आई. और सी.पी.आई.एम. में किस वर्ष में हुआ था? 1964
8 दलीय व्यवस्था किस एक व्यापक व्यवस्था का अंग है? राजनीतिक व्यवस्था
9 किसे एक दबाव समूह माना जा सकता है? मजदूर संघ के सदस्य
10 आंतरिक दलीय लोकतंत्र का उपयोग होता है –
दल का आंतरिक चुनाव जो दल के पदाधिकारियों के चयन हेतु समय-समय पर हों।
11 किस विद्वान ने स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों की भारत की दलीय व्यवस्था का एकदलीय प्रभुत्ववाली व्यवस्था के रूप में वर्णन किया? रजनी कोठारी
12 दल-बदल निरोधक अधिनियम जिस तिथि को अधिनियमित हुआ, वह कौन-सी थी? 15 फरवरी, 1985
13 भारत में एक राजनीतिक दल का विलय दूसरे राजनीतिक दल में किस स्थिति में मान्य होता है?
जब विधान दल के कम-से-कम दो-तिहाई सदस्य ऐसे विलय के लिए सहमत हो गए हों।
14 दल परिवर्तन विरोधी विधि को किस राज्य में 1979 में ही अधिनियमित कर दिया गया था? जम्मू एवं कश्मीर
15 किस राज्य में साम्यवादी दलों ने संयुक्त रूप से ‘भू-पोर्तम’ आंदोलन चलाया है? आंध्र प्रदेश
16 ‘कामराज योजना’ का उद्देश्य था – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जीवन्त बनाना

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.