पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) तथा रणनीतिक पर्यावरण आकलन (SEA) के मध्य तुलना

प्रश्न: रणनीतिक पर्यावरण आकलन क्या है? पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) तथा रणनीतिक पर्यावरण आकलन (SEA) के मध्य तुलना कीजिए।

दृष्टिकोण

  • रणनीतिक पर्यावरणीय आकलन क्या है? स्पष्ट कीजिए।
  • पर्यावरणीय प्रभाव आकलन से इसकी तुलना कीजिए।

उत्तर

रणनीतिक पर्यावरणीय आकलन (SEA) नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों का पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) है। इस आकलन में यह ध्यान रखा जाता है कि यह आवश्यक नहीं कि रणनीतिक स्तर पर पर्यावरणीय प्रभावों के मूल्यांकन की प्रक्रिया, परियोजना स्तर पर मूल्यांकन की प्रक्रिया के समान ही हो।

SEAS प्रस्तावित योजनाओं या कार्यक्रमों में बदलाव, संबंधित एजेंसियों के मध्य समन्वय में सुधार, भावी परियोजनाओं के EIAS हेतु नए अंतर-क्षेत्रक हस्तक्षेप और सुझाव तथा उनकी गुणवत्ता में सुधार के संबंध में अनुशंसा कर सकता है।

EIA तथा SEA के मध्य तुलना

पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA)

  • यह प्रायः विकास संबंधी प्रस्ताव के लिए प्रतिक्रियाशील यह एक अग्रसक्रिय प्रक्रिया है और विकास संबंधी प्रस्तावों के होता है क्योंकि यह निर्णय निर्माण के अपेक्षाकृत बाद के संबंध मे जानकारी उपलब्ध कराती है। चरण में प्रयुक्त होता है।
  • यह प्रस्तावित विकास के पर्यावरण पर प्रभाव का आकलन करता है।
  • यह एक विशिष्ट परियोजना को संबोधित करता है।
  • यह प्रत्यक्ष प्रभावों और लाभों का आकलन करता है।
  • यह नकारात्मक प्रभावों के शमन और सकारात्मक प्रभावों के संवर्द्धन पर केंद्रित है।
  • इसमें संकीर्ण दृष्टिकोण और उच्च स्तरीय विवरण शामिल है।
  • यह परियोजना-विशिष्ट प्रभावों पर केंद्रित है।

रणनीतिक पर्यावरणीय आकलन (SEA)

  • ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण और उत्तरदायी विकास के लिए एक-साथ कार्य करते हैं।
  • यह विकास के क्षेत्रों, प्रदेशों अथवा भू-भागों को संबोधित करता है।
  • यह संचयी प्रभावों का आकलन करता है तथा संधारणीय विकास के लिए निहितार्थ और मुद्दों की पहचान करता है।
  • यह पर्यावरणीय गुणवत्ता के एक निर्धारित स्तर को बनाए  रखने पर केंद्रित है।
  • इसमें व्यापक परिप्रेक्ष्य और निम्न स्तरीय विवरण शामिल हैं।
  • यह एक फ्रेमवर्क निर्मित करता है जिसके तहत प्रभावों और लाभों का मापन किया जा सकता है।

Read More

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.