संसद-1. लोक सभा वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
प्रश्न | उत्तर | |
1 | लोक सभा के लिए चुनाव में निर्वाचित होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा है – | 25 वर्ष |
2 | लोक सभा के निर्वाचन के लिए नामांकन –पत्र – |
भारत के किसी नागरिक द्वारा, जिसका नाम किसी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, दाखिल किया जा सकता है।
|
3 | लोक सभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती हैं? | जनसंख्या |
4 | भारत के संविधान के अनुच्छेद 82 के अनुसार, लोक सभा की सीटों का राज्यों के मध्य आवंटन. जनगणना के आधार पर है। | 1971 |
5 | लोक सभा में राज्यवार सीटों का आवंटन वर्ष 1971 की जनगणना पर आधारित है। यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा? | 2031 |
6 | संविधान के किस संशोधन ने लोक सभा के सदस्यों की संख्या 525 से बढ़ाकर 545 कर दी? | 31वें संशोधन ने |
7 | लोक सभा में सदस्यों की जो अधिकतम संख्या निर्धारित की गई है, वह है – | 550 |
8 | आम चुनाव 2009 में 543 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव हुआ। इनमें से कितने लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र राज्यों के थे? | 530 |
9 | लोक सभा में केंद्रशासित प्रदेशों के लिए कितनी सीटें (स्थान) आरक्षित हैं? | 20 |
10 | भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत लोक सभा में अनुसूचित जातियों के आरक्षण का प्रावधान किया गया था? | अनुच्छेद 330 |
11 | लोक सभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या कितनी है? | 84 |
12 | लोक सभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए किस राज्य में सर्वाधिक आरक्षित सीटें हैं? | मध्य प्रदेश |
13 | लोक सभा को कार्यकाल पूरा होने के पहले भंग किया जा सकता है – | प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा |
14 | कौन लोक सभा के सत्र का अवसान करने के लिए प्राधिकृत है? | राष्ट्रपति |
15 | लोक सभा के कम –से –कम कितने सत्र बुलाए जाते हैं? | वर्ष में दो बार |
16 | लोक सभा का कोरम कुल सदस्य संख्या का कितना होता है? | 1/10 |
17 | कौन –सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोक सभा में भेजता है? | उत्तर प्रदेश |
18 | लोक सभा के कितने स्थान राजस्थान के लिए निर्धारित हैं? | 25 |
19 | राज्यों / संघशासित क्षेत्र के समूह में से किसकी लोक सभा में केवल एक सीट है? | चंडीगढ़, सिक्किम, मिजोरम |
20 | किस राज्य से लोक सभा के दो सदस्य निर्वाचित किए जाते हैं? | त्रिपुरा से |
21 | कौन –सा एक लोक सभा का सर्वाधिक बड़ा (क्षेत्रफल के अनुसार) निर्वाचन क्षेत्र है? | लद्दाख |
22 | लोक सभा का पहला आम चुनाव कब हुआ था? | 1952 में |
23 | किस लोक सभा का कार्यकाल लगभग 6 वर्ष का था? | पांचवीं लोक सभा |
24 | नौवीं लोक सभा कब भंग की गई? | मार्च, 1991 |
25 | भारत में 12वीं लोक सभा के लिए निर्वाचन हुए – | फरवरी, 1998 में |
26 | लोक सभा का नेता कौन है? | प्रधानमंत्री |
27 | भारत में लोक सभा का (स्पीकर) अध्यक्ष – | चयनित किया जाता है। |
28 | लोक सभा के स्पीकर का निर्वाचन होता है – | लोक सभा के सभी सदस्यों द्वारा |
29 | लोक सभा का अध्यक्ष अपना त्याग –पत्र किसे सौंपता है? | उपाध्यक्ष को |
30 | लोक सभा के अध्यक्ष को कैसे हटाया जा सकता है? |
लोक सभा के सभी सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प के द्वारा
|
31 | प्रोटेम स्पीकर का कर्तव्य होता है – | सदस्यों को शपथ दिलाना |
32 | लोक सभा अध्यक्ष (स्पीकर) अपने ‘कॉस्टिंग वोट’ का प्रयोग केवल करते हैं – |
जब वोट बराबर –बराबर होने के नाते ‘टाई’ (Tie) हो
|
33 | लोक सभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? | मावलंकर |
34 | प्रथम स्पीकर, जिनके विरुद्ध लोक सभा में अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया था – | जी.वी. मावलंकर |
35 | लोक सभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन हैं? | मीरा कुमार |
36 | यदि उपाध्यक्ष लोक सभा की अध्यक्षता कर रहे हों, तो उन्हें एक अधिकार प्राप्त है कि वह – |
मत –बराबरी की अवस्था में मतदान कर सकते हैं।
|
37 | लोक सभा का सचिवालय सीधे नियंत्रित होता है – | लोक सभा के अध्यक्ष द्वारा |