हुमायूं और शेरशाह वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| Questions | Answers | |
| 1 | किन दो शासकों के मध्य 17 मई, 1540 में कन्नौज के पास युद्ध हुआ ? | शेरशाह एवं हुमायूं |
| 2 | फरीद, जो बाद में शेरशाह सूरी बना, ने कहां से शिक्षा प्राप्त की थी ? | जौनपुर |
| 3 | मध्ययुगीन शासकों में से कौन एक उच्च शिक्षित था ? | शेरशाह |
| 4 | किस सुल्तान ने पहले “हजरते आला” (Hazrat-e-Ala) की उपाधि अपनाई और बाद में ‘सुल्तान’ की ? | शेरशाह सूरी |
| 5 | दिल्ली सल्तनत के पराभव के उपरांत किस शासक द्वारा स्वर्ण मुद्रा का सर्वप्रथम प्रचलन किया गया? | हुमायूं |
| 6 | हुमायूं ने चुनार दुर्ग पर प्रथम बार आक्रमण कब किया ? | 1532 ई. |
| 7 | किसने अपने बादशाह पति के लिए मकबरे का निर्माण करवाया था ? | हाजी बेगम ने |
| 8 | चांदी का सिक्का किसने शुरू किया ? | शेरशाह |
| 9 | शेरशाह के अंतर्गत तांबे के दाम और चांदी के रुपया की विनिमय दर क्या थी ? |
उन्होंने चांदी का रुपया (178 ग्रेन) और तांबे का दाम (380 ग्रेन) पेश किया।
|
| 10 | शेरशाह सूरी की मृत्यु हुई – | कालिंजर में |
| 11 | “मात्र एक मुट्टी बाजरे के चक्कर में मैंने अपना साम्राज्य खो दिया होता।” इस कथन को आप किस मध्यकालीन शासक से संबद्ध करेंगे ? | शेरशाह |
| 12 | शेरशाह को अपनी वीरता से प्रभावित करने वाले जयता और कुंपा किस स्थान से संबंधित थे ? | मारवाड़ |
| 13 | शेरशाह का मकबरा कहां है ? | सासाराम |
| 14 | किस स्मारक का निर्माण शेरशाह ने करवाया था ? | दिल्ली की किला-ए-कुहना मस्जिद |
| 15 | दिल्ली में ‘पुराना किला’ के भवनों का निर्माण किया था – | शेरशाह ने |
| 16 | कृषकों की सहायता के लिए किस मध्यकालीन भारतीय शासक ने पट्टा एवं कबूलियत की व्यवस्था प्रारंभ की थी ? | शेरशाह |
| 17 | किसने पूर्वी बंगाल से लेकर पेशावर तक ‘सड़क-ए-आजम’ कहलायी जाने वाली सड़क बनवाई ? | शेरशाह |
| 18 | शेरशाह का उत्तराधिकारी था – | इस्लामशाह |
