दिल्ली सल्तनत : विविध – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. भारत में पोलो खेल का प्रचलन किया-

(a) यूनानियों ने
(b) अंग्रेजों ने
(c) तुर्कों ने
(d) मुगलों ने

[U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

 

2. सूची-I तथा सूची-II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1  सूची-II
A. फिरोज तुगलक 1. दीवान-ए-रियासत
B. बलबन 2. नौरोज
C. अलाउद्दीन 3. नहरों का निर्माण
D. जहांगीर 4. सर थॉमस रो

कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 2, 1, 4
(c) 4, 1, 2, 3
(d) 4, 3, 2, 1

[U.P. P.C.S. (Pre) 1997]

 

3. निम्नलिखित में से दिल्ली सल्तनत के किस सुल्तान के शासनकाल में शाही महलों में हिंदू देवी-देवताओं की पूजा होती थी?

(a) कुतुबुद्दीन मुबारक खिलजी
(b) नासिरुद्दीन महमूद
(c) नासिरुद्दीन खुसरो शाह
(d) अलाउद्दीन मसूद शाह

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

4. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

      (यात्री)                          (देश)
(a) इब्नबतूता              –          मोरक्को
(b) मार्को पोलो          –          इटली
(c) अब्दुर रज्जाक      –          तुर्की
(d) नूनिज                  –          पुर्तगाल

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

 

5. निम्न यात्रियों के पधारने का क्या अनुक्रम रहा?

1. इब्नबतूता
2. ट्रेवर्नियर
3. अलबरूनी
4. मनूची

कूट :

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 1, 2, 4
(c) 2, 3, 4, 1
(d) 4, 1, 2, 3

[U.P. P.C.S. (Pre) 1997, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

 

6. ‘दस्तार बन्दान’ कौन कहलाते थे?

(a) सूफी संत
(b) खान
(c) मलिक
(d) उलेमा

[U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

 

7. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन “कुलाह- दारन” कहलाते थे?

(a) अरब व्यापारी
(b) कलंदर
(c) फारसी खुशनवीस
(d) सय्यद

[I.A.S. (Pre) 2022]

 

8. चुंबकीय दिशासूचक का भारतीय महासागरों में प्रयोग की प्रारंभिक सूचना किसके द्वारा दी गई?

(a) मार्को पोलो
(b) इब्नबतूता
(c) सदरुद्दीन मुहम्मद ‘औफी’
(d) निकोलो कोंटी

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2016]

 

9. निम्न व्यक्तियों ने भारत में विभिन्न समय पर राज्य किया। उनके राज के सही कालक्रम का, नीचे दिए गए कूट की सहायता से चयन कीजिए-

1. शेरशाह
2. अकबर
3. अलाउद्दीन खिलजी
4. रजिया सुल्तान

कूट :

(a) 4, 1, 3, 2
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 4, 3, 1, 2
(d) 3, 4, 1, 2

[U. P. P. S.C. (GIC) 2010]

 

10. सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –

सूची-। (युद्ध) सूची-II (वर्ष)
A. चन्दवाड़ का युद्ध 1. 1398
B. तैमूर का आक्रमण 2. 1194
C. तालीकोटा का युद्ध 3. 1529
D. घाघरा का युद्ध 4. 1565

कूट :
A B C D

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 3, 4, 1
(c) 1, 4, 3, 2
(d) 2, 1, 4, 3

[U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017 ]

 

11. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) बहादुरशाह   –   गुजरात
(b) चांद बीबी    –   अवध
(c) रजिया सुल्तान   –   दिल्ली
(d) बाज बहादुर   –   मालवा

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

 

12. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए-

1. विजयनगर के कृष्णदेव राय का शासनकाल
2. कुतुबमीनार का निर्माण
3. पुर्तगालियों का भारत आगमन
4. फिरोज तुगलक की मृत्यु

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है-

(a) 2, 4, 3, 1
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 4, 2, 1, 3
(d) 4, 2, 3, 1

[I.A.S. (Pre) 2000]

 

13. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –

1. मुहम्मद तुगलक द्वारा राजधानी का स्थानांतरण
2. अफगानपुर षड्यंत्र
3. जलालुद्दीन खिलजी की हत्या
4. तराइन का द्वितीय युद्ध

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :

(a) 4, 3, 2, 1
(b) 3, 1, 2, 4
(c) 1, 2, 3, 4
(d) 1, 2, 4, 3

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

 

14. निम्नलिखित अवतरण पर ध्यान दीजिए-

“अपने लगभग तीस वर्ष के व्यापक यात्री जीवन में उसने पूर्वी गोलार्द्ध के विस्तृत भू-भाग की यात्रा की, उस विशाल भू-भाग को देखा, जिसमें आज कोई 44 देश आते हैं और कुल मिलाकर लगभग 73000 मील की दूरी चलकर पार की।”

पूर्व-आधुनिक काल का संसार का सबसे बड़ा वह यात्री कौन था, जिसका वर्णन ऊपर के अवतरण में है?

(a) मेगस्थनीज
(b) फाह्यान
(c) मार्को पोलो
(d) इब्नबतूता

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

15. नीचे के युग्मों में एक ओर प्राचीन और मध्य युग के राजाओं के नाम हैं और दूसरी ओर उनके विरचित ग्रंथ हैं। इनमें से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है?

(a) कृष्णदेव राय  –   समरांगणसूत्रधार
(b) महेंद्रवर्मन   –   मत्तविलासप्रहसन
(c) भोजदेव  –   मानसोल्लास
(d) सोमेश्वर  –   अमुक्तमाल्यद

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

16. दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय तक शासन किया?

(a) खिलजी
(b) तुगलक
(c) सैय्यद
(d) लोदी

[M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

 

17. आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने इनमें से किस शासक के अधीन सेवा नहीं की थी?

(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) फिरोज तुगलक
(d) इल्तुतमिश

[M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

 

18. निम्नलिखित में से किस प्रथा की शुरुआत राजपूतों के समय में हुई?

(a) सती प्रथा
(b) बाल विवाह
(c) जौहर प्रथा
(d) इनमें से किसी की नहीं

[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

 

19. निम्नलिखित मध्यकालीन विद्वानों/लेखकों में कौन जैन धर्म का अनुयायी था?

(a) मालधर बसु
(b) हेमचंद्र सूरी
(c) पार्थसारथी
(d) सायण

[U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

 

20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची-II
A. प्लासी का युद्ध 1. 261 ईस्वी पूर्व
B. कलिंग का युद्ध 2. 1576 ईस्वी सन
C. हल्दीघाटी का युद्ध 3. 1192 ईस्वी सन
D. तराइन का युद्ध 4. 1757 ईस्वी सन

कूट :
 A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 4, 1, 2, 3
(d) 3, 4, 1, 2

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, U.P. Lower Sub. (Pre) 2003]

 

21. सूची-1 तथा सूची-II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची-II
A. अकबर  1. सड़क-ए-आजम
B. मुहम्मद तुगलक 2. चहलगानी अमीर
C. इल्तुतमिश 3. आइन-ए-दहसाला
D. शेरशाह 4. प्रतीक मुद्रा

कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 4, 2, 1
(c) 2, 3, 4, 1
(d) 4, 1, 3, 2

[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

 

22. मध्यकालीन भारतीय इतिहास में ‘पनही’ तथा ‘उपानह’ का उल्लेख किस संदर्भ में मिलता है?

(a) वस्त्र
(b) आभूषण
(c) आवास
(d) जूता

[M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

 

23. मध्यकालीन भारत में, शब्द ‘फणम’ किसे निर्दिष्ट करता था?

(a) पहनावा
(b) सिक्के
(c) आभूषण
(d) हथियार

[I.A.S. (Pre) 2022]

 

24. तेरहवीं और चौहदवीं शताब्दियों में भारतीय कृषक, खेती नहीं करता था-

(a) गेहूं की
(b) जौ की
(c) चना की
(d) मक्का की

[U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008, U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

 

25. मध्यकालीन भारत में ‘महत्तर’ और ‘पट्टकिल’ पदनाम किनके लिए प्रयुक्त होते थे?

(a) सैन्य अधिकारी
(b) ग्राम मुखिया
(c) वैदिक कर्मकांड के विशेषज्ञ
(d) शिल्पी श्रेणियों के प्रमुख

[I.A.S. (Pre) 2014]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.