Read In English
अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम
1. हाल ही में ‘विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 2024 ’ कहाँ आयोजित की गई? – रॉटरडैम, नीदरलैंड
भारत ने रॉटरडैम में 2024 विश्व हाइड्रोजन शिखर सम्मेलन में अपना मंडप स्थापित किया है, जिसका उद्घाटन 12 मई को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के भूपिंदर सिंह भल्ला ने किया।
13-15 मई तक चलने वाला यह कार्यक्रम दुनिया भर के 15,000 प्रतिनिधियों की मेजबानी करता है।
सस्टेनेबल एनर्जी काउंसिल और नीदरलैंड सरकार सहित भागीदारों द्वारा आयोजित, यह हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी और एक स्थायी ईंधन स्रोत के रूप में इसके वैश्विक अपनाने को बढ़ावा देने वाला एक प्रमुख मंच है।
2. हाल ही में, मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड कमेटी फॉर एशिया एंड द पैसिफिक (मो-कैप) की 10वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई? – उलानबातर, मंगोलिया
भारत से रामचरितमानस, पंचतंत्र, और सहादयलोक-लोकना को 2024 के लिए यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर में शामिल किया गया है।
3. भारत ने किस देश के चाबहार बंदरगाह को 10 साल के लिए लीज पर लिया है? – ईरान
भारत और ईरान देश के मध्य चाबहार को लेकर समझौता हुआ है।
समझौते के तहत ईरान के चाबहार बंदरगाह को भारत ने 10 साल के लिए लीज पर लिया है।
4. हाल ही मे किस देश के माउंट इबू ज्वालामुखी मे विस्फोट हुआ? – इंडोनेशिया
हाल ही में इंडोनेशिया के माउंट इबू ज्वालामुखी मे विस्फोट हुआ।
माउंट इबू इंडोनेशिया के हल्माहेरा द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है।
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
5. भारतीय वायु सेना ने कहां पर एयरड्रॉप- स्वदेशी मोबाइल हॉस्पिटल ‘भीष्म’ क्यूब का परीक्षण किया? – आगरा
भारतीय वायु सेना ने आगरा में एयरड्रॉप के लिए अत्याधुनिक स्वदेशी मोबाइल हॉस्पिटल ‘भीष्म’ क्यूब (BHISHM Cube) का परीक्षण किया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, यह नवीन तकनीक कहीं भी आपात स्थिति के दौरान त्वरित और व्यापक चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम है।
इसे 200 घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया है।
6. छत्तीसगढ़ का पहला 15 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट कहाँ स्थापित किया जायेगा? – दुर्ग
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील पावर प्लांट में छत्तीसगढ़ का पहला फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित किया जायेगा।
इस फ्लोटिंग सोलर प्लांट की क्षमता 15 मेगावाट है।
उद्देश्य – ऊर्जा संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना।
खेलकूद
7. हाल ही में एशियाई ट्रैम्पोलिन जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में रजत पदक किसने जीता? – सृष्टि खंडागले
सृष्टि खंडागले ने एशियाई ट्रम्पोलिन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय के रूप में इतिहास रचा।
इस उपलब्धि के बावजूद, वह अपने आयु वर्ग के कारण पेरिस ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा नहीं करेंगी।
8. आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम कौन-सी है? – राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई है।
अब कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच टेबल-टॉपर्स के लिए होड़ होगी. अभी भी प्लेऑफ के दो स्पॉट के लिए पांच टीमों में टक्कर है।
आपको बता दें कि आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई 2024 को चेन्नई में खेला जायेगा।
9. हाल ही में भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर कौन बने है? – पी शायमनिखिल
पी. शायमनिखिल (P Shyaamnikhil) भारत के 85वें ग्रैंडमास्टर बन गए है।
उन्होंने दुबई पुलिस मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म पूरा किया।
इसके साथ ही उनका का 12 साल का इंतजार भी खत्म हो गया।
31 वर्षीय शायमनिखिल ने साल 2012 में 2500 ईएलओ रेटिंग अंक हासिल किए थे लेकिन ग्रैंडमास्टर मानदंड के लिए जरुरी रेटिंग के लिए उन्हें 12 साल तक इंतजार करना पड़ा।
10. बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए किसे टीम का कप्तान बनाया है? – नजमुल हुसैन शान्तो
टी20 विश्व कप 2024 के लिए बांग्लादेश की क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है।
बांग्लादेश को ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नीदरलैंड और नेपाल के साथ रखा गया है।
बांग्लादेश की टीम की कमान नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को दी गयी है।
बांग्लादेश अपना पहला मुकाबला 7 जून को डलास में श्रीलंका के खिलाफ खेलेगा।
11. 30वीं सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी – 2024 किस देश ने जीता? – जापान
30वीं सुल्तान अजलान शाह हॉकी ट्रॉफी – 2024 जापान देश ने जीता।
कुल टीम शामिल – 6 (जापान, पाकिस्तान, कनाडा, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और मलेशिया)।
12. अप्रैल माह की महिला खिलाड़ी – हेले मैथ्यूज किस देश से सबंधित है? – वेस्टइंडीज
आईसीसी द्वारा अप्रैल माह के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा की।
माह की महिला खिलाड़ी – हेले मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)।
इन्हे यह पुरस्कार पाकिस्तान के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के कारण दिया गया है।
माह का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी- मुहम्मद वसीम (संयुक्त अरब अमीरात)।
इन्हे यह पुरस्कार एसीसी प्रीमियर कप किए गए प्रदर्शन के कारण दिया गया है।
संक्षिप्त खबरें
नियुक्तियां
13. किसने अपने पहले चीफ एआई ऑफिसर के रूप में डेविड साल्वाजिनिनी को नियुक्त किया है? – नासा
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने डेविड साल्वाग्निनी (David Salvagnini) को अपने पहले चीफ एआई ऑफिसर (Chief AI Officer) के रूप में नियुक्त किया है।
इससे पहले डेविड साल्वाजिनिनी नासा के मुख्य डेटा अधिकारी थे।
पुरस्कार एवं सम्मान
14. हाल ही में रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फेलोशिप प्रदान की गई है. रस्किन बॉन्ड किस भाषा के लेखक है? – अंग्रेजी
भारत के अंग्रेजी भाषा के प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को साहित्य अकादमी फेलोशिप प्रदान की गई।
राज्य करेंट अफेयर्स
15. किस राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी का निधन हो गया? – बिहार
बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी का 13 मई को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
वह पहली बार 1990 में बिहार विधानसभा के लिए विधायक चुने गए थे।
16. भारत के 85वें शतरंज ग्रैंडमास्टर पी. श्यामनिखिलम किस राज्य से सबंधित है? – तमिलनाडु
तमिलनाडु के पी. श्यामनिखिलम को शतरंज ग्रैंडमास्टर घोषित किया गया है।
यह भारत के 85 वे ग्रैंडमास्टर है।
इनसे पहले आर वैशाली को भारत के 84 वे ग्रैंडमास्टर के रूप मे घोषित किया गया था।
विविध
17. सुरजीत पातर , जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस भाषा के कवि थे? – पंजाबी
पद्म श्री प्राप्तकर्ता, प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर का 79 वर्ष की आयु में लुधियाना, पंजाब में निधन हो गया।
राजनीतिक और साहित्यिक हलकों से श्रद्धांजलियों का तांता लगा हुआ है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने और संरक्षित करने में पातर के वैश्विक प्रभाव को स्वीकार करते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।
Vision IAS Daily Current Affairs
VIDEO
Download PDF
Drishti Prelim Mcq Questions
VIDEO
Adda247 Current Affairs
VIDEO
Next Exam Daily Current Affairs
VIDEO
Download PDF