भारत : जनसंख्या(भाग-I) – वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 नागरिक पंजीकरण प्रणाली (CRS) के अंतर्गत कितने दिनों के भीतर जन्म तथा मृत्यु की घटना को भारत में रजिस्ट्रेशन कराना कानूनी रूप से अनिवार्य होता है? 21 दिन
2 2011 की भारत की जनगणना के लिए कौन-सा आदर्श वाक्य उपयोग किया गया था? अवर सेन्सस, अवर फ्यूचर
3 जनसंख्या वृद्धि के स्वरूप में एक दीर्घ कालावधि में घटित क्रमिक परिवर्तन को कहते हैं – जनांकिकीय संक्रमण
4 माल्थस के अनुसार, जनसंख्या नियंत्रण का सर्वाधिक प्रभावकारी उपाय कौन-सा है? जन्म नियंत्रण
5 मात्थस के जनसंख्या सिद्धांत के अनुसार, जनसंख्या में वृद्धि किस क्रम होती है – ज्यामितीय
6 भारत में सर्वाधिक जनसंख्या का घनत्व संबंधित है – औद्योगिक क्षेत्रों में
7 भारत में प्रथम जनगणना कब प्रारंभ हुई? 1872 ई.
8 भारत में प्रथम नियमित जनगणना किस वर्ष की गई? 1881 ई.
9 भारत में जनगणना वर्षों में से किस वर्ष जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत बदलाव अंकित किया गया? 1971 ई.
10 2011 की जनगणना में जाति को सम्मिलित करने की सहमति देने वाले मंत्रियों के समूह (GoM) के प्रमुख कौन थे? प्रणब मुखर्जी
11 भारत की जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, कौन-सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या वाला है? उत्तर प्रदेश
12 भारत के राज्यों में से किसका जनसंख्या की दृष्टि से द्वितीय (2011) तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से तृतीय स्थान है? महाराष्ट्र
13 नवीनतम जनगणना के अनुसार किस राज्य की जनसंख्या सबसे कम है? सिक्किम
14 2001-2011 के मध्य भारत के किस राज्य में नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि हुई? नगालैंड
15 भारत में जनसंख्या की उच्चतम वृद्धि दर रही – 1961-71 के दौरान
16 2011 में न्यूनतम दशकीय जनसंख्या वृद्धि हुई – आंध्र प्रदेश
17 जनसंख्या के संदर्भ में, किस वर्ष को ‘महान विभाजन का वर्ष’ कहा गया है,जिसके पश्चात भारत की जनसंख्या में निरंतर तथा त्वरित वृद्धि दर्ज की गई है? 1921 ई.
18 2011 जनसंख्या के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, किस राज्य में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है? अरुणाचल प्रदेश
19 जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार,किस राज्य में जनसंख्या घनत्व 100 से कम है? मिजोरम
20 किस केंद्रशासित प्रदेश में आबादी का घनत्व सबसे कम है? अंडमान और निकोबार
21 2001-11 के दशक में भारत की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर रही है? 17.64 प्रतिशत
22 भारत की 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किस शहर में जनघनत्व सर्वाधिक है? गाजियाबाद
23 अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में कितने विकलांग लोग आत्मनिर्भर हैं? 2 प्रतिशत
24 2011 की जनगणना के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में साक्षरता का प्रतिशत कितना है? 74.04%
25 साक्षर भारत कार्यक्रम का विशेष जोर किस पर है – महिला साक्षरता
26 केरल राज्य के बाहर प्रथम पूर्ण साक्षर जनपद है – वर्धमान, पश्चिम बंगाल
27 उत्तर प्रदेश में वह जनपद जिसकी साक्षरता प्रतिशत सर्वाधिक है – औरैया
28 जनगणना 2011 के अनुसार, किस राज्य में पुरुष और महिला साक्षरता दर में अधिकतम अंतर है? राजस्थान
29 2011 जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किस जिले में सबसे कम महिला साक्षरता है? रामपुर
30 जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार,भारत के किस राज्य में न्यूनतम साक्षरता दर है? बिहार
31 जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत में 0-6 वर्ष के आयु समूह के बच्चों का यौन अनुपात है – 914
32 भारत के किस राज्य में कुपोषण के शिकार बालकों का प्रतिशत उच्चतम है? मध्य प्रदेश
33 भारत की गिनती ‘जनांकिकीय लाभांश’ (डेमोग्राफिक डिविडेंड) वाले देश के रूप में की जाती है। ऐसा क्यों –
15-64 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या अधिक है
34 जब दंपत्ति रक्षण की दर में वृद्धि हो रही हो तो –
जन्म दर तभी घटेगी जब दंपत्ति कम आयु के हों
35 वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में लिंग अनुपात (प्रति 1000 पुरुषों के पीछे स्त्रियों की संख्या) है – 940
36 वर्ष 2001 से 2011 के मध्य उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात में वृद्धि कितनी हुई है –
1000 पुरुषों पर 10 महिलाओं से
37 2011 की जनगणना के अनुसार, किस राज्य में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में शिशु लिंग अनुपात न्यूनतम है? हरियाणा
38 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के राज्यों में किस में प्रति 100 बालिकाओं (0 से 6 वर्ष) की संख्या पर बालकों की संख्या सर्वाधिक है? हरियाणा
39 जनगणना 2011 के अनुसार, सबसे कम लिंगानुपात वाला राज्य है – हरियाणा
40 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार के किस जिले में सर्वोच्च लिंग अनुपात दर्ज किया गया है? गोपालगंज
41 2011 की जनगणना के अनुसार, बिहार के किस जिले में सर्वोच्च घनी आबादी (प्रति वर्ग किमी.) दर्ज की गई है? शिवहर
42 जनगणना 2011 के अनुसार, बिहार में बाल लिंग अनुपात था – 935
43 भारत में किस राज्य का लिंगानुपात राष्ट्रीय औसत से ऊपर है? केरल
44 2011 की जनगणना से संबंधित अतिरिक्त आंकड़ों के अनुसार, भारत के किस समुदाय में सबसे कम लिंगानुपात है? सिख
45 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस केंद्रशासित प्रदेश में न्यूनतम लिंगानुपात पाया जाता है? दमन एवं दीव
46 भारतीय संघ शासित क्षेत्रों में से किस में लिंग अनुपात (प्रति 1000 पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या) 1000 से ऊपर है? पुडुचेरी
47 जनगणना 2011 के अनुसार भारत का कौन-सा प्रदेश ऐसा है, जहां स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है – केरल
48 2011 में राज्यों में से किस राज्य में उच्चतम लिंगानुपात है? तमिलनाडु
49 भारत में किस राज्य में महिलाओं का प्रति 1000 पुरुषों पर अनुपात सबसे कम है? हरियाणा
50 जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, भारत का पुरुष-स्त्री अनुपात है – 1000:943 अनुपात
51 किस जनगणना वर्ष में भारत में लिंगानुपात 946 था? 1951 ई.
52 भारत की जनगणना 2011 के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, किस राज्य में शिशु लिंगानुपात सर्वाधिक है? अरुणाचल प्रदेश
53 भारत की साक्षरता में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि देखी गई है – 1991-2001 के बीच
54 भारत ने नई राष्ट्रीय जनसंख्या नीति को कब अपनाया? 2000
55 राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000 के अंतर्गत जो एक लक्ष्य था कि वर्ष 2045 तक जनसंख्या (में) स्थिरता प्राप्त कर ली जाएगी, अब वह लक्षित वर्ष रखा गया है – 2070
56 भारत में वरिष्ठ आयु निर्भरता अनुपात (2011) है – 14.20%
57 भारत में दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन है? गॉड

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.