जैव विकास – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस प्राचीन (आदिम) पृथ्वी के वायुमंडल से अनुपस्थित थी?

(a) मीथेन
(b) अमोनिया
(c) ऑक्सीजन
(d) कार्बन डाइऑक्साइड

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

 

2. वर्तमान प्रमाण के अनुसार, पृथ्वी पर जीव का उद्गम हुआ है, लगभग-

(a) 20,000 वर्ष पूर्व
(b) 2,00,000 वर्ष पूर्व
(c) 20,00,000 वर्ष पूर्व
(d) 2,000,000,000 वर्ष पूर्व

[40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

 

3. पृथ्वी पर सबसे पुराना जीव कौन-सा है?

(a) नील हरित शैवाल
(b) कवक
(c) अमीबा
(d) यूग्लीना

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

 

4. डार्विन द्वारा प्रस्तुत प्राकृतिक वरणवाद निम्न में से किस पर आधारित है?

(a) ओवरप्रोडक्शन
(b) स्ट्रगल फॉर एक्जिस्टेन्स एंड वेरिएशंस
(c) सरवाइवल ऑफ द फिटेस्ट
(d) उपर्युक्त सभी

[M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

 

5. पुस्तक ‘दि ऑरिजिन ऑफ स्पीशीज’ किसने लिखी है?

(a) लिनिअस
(b) लैमार्क
(c) मेंडेल
(d) डार्विन
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2019]

 

6. विकासवाद का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?

(a) स्पेन्सर ने
(b) डार्विन ने
(c) वालेस ने
(d) हक्सले ने

[M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

 

7. जैव विकास (Evolution) को सर्वप्रथम किसने समझाया ?

(a) न्यूटन
(b) आइन्स्टीन
(c) चार्ल्स डार्विन
(d) लैमार्क

[43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

 

8. विकास के उत्परिवर्तन सिद्धांत का प्रतिपादन किया था-

(a) हक्सले ने
(b) डार्विन ने
(c) लैमार्क ने
(d) ह्यूगो डी व्रीज ने

[U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

 

9. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-1 सूची-II
A. उत्परिवर्तन (Mutation) का सिद्धांत 1. बीडल और टैटम
B. विकास का सिद्धांत 2. जैकब और मोनोड
C. एक जीन एक एंजाइम की परिकल्पना 3. डार्विन
D. ओपेरॉन अवधारणा 4. डी व्रीज

कूट :

ABCD

(a) 3,4,1,2
(b) 4,3,1,2
(c) 4,3,2,1
(d) 3,4,2,1

[I.A.S. (Pre) 1998]

 

10. विकास का मुख्य कारक है-

(a) उत्परिवर्तन
(b) हासिल किए हुए गुण
(c) लैंगिक जनन
(d) प्राकृतिक वरण

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

11. जैव विकास के संदर्भ में, सांपों में अंगों का लोप होने को स्पष्ट किया जाता है-

(a) अंगों का उपयोग तथा अनुपयोग किए जाने से
(b) बिलों में रहने के प्रति अनुकूलन से
(c) प्राकृतिक चयन से
(d) उपार्जित लक्षणों की वंशागति से

[I.A.S. (Pre) 2002]

 

12. भारत की विशाल वन्य बिल्लियों में किसके बारे में कहा जाता है कि वह हाल ही में विलुप्त हो गई हैं?

(a) चीता
(b) तेंदुआ
(c) बाघ
(d) सिंह

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

 

13. आधुनिक मनुष्य के हाल का पूर्वज है-

(a) जावा मनुष्य
(b) क्रो-मैगनॉन मानुष
(c) निएंडरथल मानुष
(d) पेकिंग मानुष

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

14. शब्द ‘डेनिसोवन (Denisovan)’ कभी-कभी समाचार माध्यमों में किस संदर्भ में आता है?

(a) एक प्रकार के डायनासोर का जीवाश्म
(b) एक आदिमानव जाति (स्पीशीज़)
(c) पूर्वोत्तर भारत में प्राप्त एक गुफा तंत्र
(d) भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में एक भू-वैज्ञानिक कल्प

[I.A.S. (Pre) 2019]

 

15. आर्कियोप्टेरिक्स है-

(a) जुरैसिक युग का सर्वपुरातन पक्षी
(b) जुरैसिक काल का सरीसृप
(c) ट्राइएसिक काल का सरीसृप
(d) ट्राइएसिक तथा जुरैसिक दोनों कालों का सरीसृप

[40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

 

16. ‘आर्कियोप्टेरिक्स’ किन वर्गों के प्राणियों के बीच की योजक कड़ी है?

(a) उभयचर व पक्षी
(b) सरीसृप व पक्षी
(c) सरीसृप व स्तनधारी
(d) पक्षी व स्तनधारी

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

 

17. मैमथ पूर्वज है :

(a) कुत्ते का
(b) घोड़े का
(c) ऊंट का
(d) हाथी का

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

 

18. डाइनोसोर थे-

(a) सीनोजोइक सरीसृप
(b) मेसोजोइक पक्षी
(c) पैलियोजोइक एम्फीबिया
(d) मेसोजोइक सरीसृप

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

 

19. डाइनोसोर (Dinosaurs) रहे-

(a) पेलियोजोइक युग में
(b) सेनोजोइक युग में
(c) मेसोजोइक युग में
(d) प्लाइस्टोसीन युग में

[U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

 

20. जीवों के विकास (इवॉल्यूशन) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है?

(a) ऑक्टोपस-डॉल्फिन-शार्क
(b) पैंगोलिन-कच्छप-बाज़
(c) सैलामैंडर-अजगर-कंगारू
(d) मेंढक-केकड़ा-झींगा

[I.A.S. (Pre) 2009]

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.