प्रकाश संश्लेषण – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. पर्णहरित (क्लोरोफिल) में निम्नलिखित में से कौन-सा तत्व पाया जाता है?

(a) लोहा
(b) तांबा
(c) मैग्नीशियम
(d) मैंगनीज

[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

 

2. निम्नलिखित में से कौन-सा क्लोरोफिल का घटक नहीं है-

(a) कैल्शियम
(b) कार्बन
(c) मैग्नीशियम
(d) हाइड्रोजन
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66 B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]

 

3. क्लोरोफिल (पर्णहरित) में पाया जाता है-

(a) लोहा
(b) तांबा
(c) मैग्नीशियम
(d) मैंगनीज

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

 

4. प्रकाश-संश्लेषण का उपोत्पाद है-

(a) CO2
(b) O2
(c) ऊर्जा
(d) शर्करा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2019]

 

5. प्रकाश संश्लेषण के दौरान, हरे पौधे अवशोषित करते हैं-

(a) ऑक्सीजन
(b) नाइट्रोजन
(c) CO
(d) CO2
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66 B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]

 

6. हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में होता है-

(a) नाइट्रोजन लेना व ऑक्सीजन छोड़ना
(b) कार्बन डाइऑक्साइड लेना व ऑक्सीजन छोड़ना
(c) ऑक्सीजन लेना व कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ना
(d) ऑक्सीजन लेना व नाइट्रोजन छोड़ना

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

 

7. प्रकाश संश्लेषण में पौधों द्वारा निम्न में से कौन-सी गैस उपयोग की जाती है?

(a) अमोनिया
(b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) क्लोरीन
(d) सल्फर डाइऑक्साइड

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

 

8. निम्नलिखित गैसों में से कौन प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए आवश्यक है?

(a) CO
(b) CO₂
(c) N
(d) O₂

[U.P.P.C.S. (Pre) 2011,43 B.P.S.C. (Pre) 1999]

 

9. हरे पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में प्रयुक्त सौर ऊर्जा का रूपांतरण किस रूप में होता है?

(a) रासायनिक ऊर्जा
(b) भौतिक ऊर्जा
(c) (a) और (b) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

 

 

10. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के लिए निम्नलिखित में से किसकी उपस्थिति आवश्यक नहीं है?

(a) सूर्य का प्रकाश
(b) ऑक्सीजन
(c) जल
(d) कार्बन डाइऑक्साइड

[R.O./A.R.O. (Pre) Exam. 2017]

 

11. ऑक्सीजन, जो प्रकाश संश्लेषण से उत्पन्न होती है, आती है-

(a) जल से
(b) कार्बन डाइऑक्साइड से
(c) क्लोरोफिल से
(d) फॉस्फोग्लिसेरिक एसिड से

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

 

12. प्रकाश के निम्नलिखित प्रकारों में से किनका, पौधों द्वारा तीव्र अवशोषण होता है?

(a) बैंगनी और नारंगी
(b) नीला और लाल
(c) इंडिगो और पीला
(d) पीला और बैंगनी

[I.A.S. (Pre) 2007]

 

13. पृथ्वी पर अधिकांश ऑक्सीजन उत्पादित होती है –

(a) घास से
(b) शैवालों से
(c) वृक्षों से
(d) धान के खेतों से

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

 

14. प्रकाश संश्लेषण होता है-

(a) रात्रि में
(b) दिन में और रात्रि में
(c) दिन में अथवा रात्रि में
(d) केवल दिन में

[43 B.P.S.C. (Pre) 1999]

 

15. पौधे व पेड़ का खाना तैयार करने की प्रक्रिया कहलाती है-

(a) कार्बोहाइड्रोलिसिस
(b) मेटोबोलिक सिन्थेसिस
(c) फोटोसेन्सिटाइजेशन
(d) फोटोसिन्थेसिस

[44 B.P.S.C. (Pre) 2000]

 

16. वह क्रिया जिसके द्वारा पौधे अपना भोजन तैयार करते हैं. कहलाती है-

(a) रसाकर्षण
(b) श्वसन
(c) प्रकाश संश्लेषण
(d) रस संकुचन

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

 

17. प्रकाश संश्लेषण होता है-

(a) न्यूक्लिअस में
(b) माइटोकॉन्ड्रिया में
(c) क्लोरोप्लास्ट में
(d) परऑक्सीसोम में

[53 to55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

 

18. प्रकाश संश्लेषण हेतु सर्वाधिक क्रियाशील प्रकाश है-

(a) बैंगनी प्रकाश
(b) लाल प्रकाश
(c) नीला प्रकाश
(d) हरा प्रकाश

[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]

 

19. प्रकाश संश्लेषण में कौन-सा प्रकाश सबसे अधिक प्रभावकारी होता है?

(a) लाल
(b) नीला
(c) हरा
(d) बैंगनी

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2014]

 

20. प्रकाश संश्लेषण में सूर्य के प्रकाश की कौन-सी रश्मियों का पर्णहरित द्वारा सर्वाधिक उपयोग किया जाता है?

(a) लाल
(b) पीला
(c) हरा
(d) नीला

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

21. सही कथन चुनिए।

(a) लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य, बैंगनी प्रकाश से कम है।
(b) लाल प्रकाश का तरंगदैर्ध्य, बैंगनी प्रकाश से ज्यादा है।
(c) बैंगनी प्रकाश का तरंगदैर्ध्य, हरे प्रकाश से ज्यादा है।
(d) बैंगनी प्रकाश का तरंगदैर्ध्य, पीले प्रकाश से ज्यादा है।
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2018]

 

22. कृत्रिम प्रकाश –

(a) पर्णहरित (क्लोरोफिल) नष्ट कर सकता है।
(b) पर्णहरित का संश्लेषण कर सकता है।
(c) प्रकाश संश्लेषण का कारण हो सकता है।
(d) प्रकाश संश्लेषण का कारण नहीं हो सकता

[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2010]

 

23. प्रकाश ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण निम्नवत होता है:

(a) इलेक्ट्रोलाइसिस द्वारा
(b) प्रकाश संश्लेषण द्वारा
(c) श्वसन द्वारा
(d) उत्स्वेदन द्वारा

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

 

24. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रक्रम प्रकाश संश्लेषण में सम्मिलित है?

(a) स्थितिज ऊर्जा मुक्त होकर प्राप्यतम ऊर्जा बनती है।
(b) प्राप्यतम ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा में परिवर्तित होती है और संचित हो जाती है।
(c) भोजन ऑक्सीकृत होकर कार्बन डाइऑक्साइड और जल मुक्त करता है।
(d) ऑक्सीजन ली जाती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प बाहर निकलते हैं।

[I.A.S. (Pre) 2014, Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

 

25. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में ए.टी.पी. के कितने अणु ग्लूकोज के प्रत्येक अणु के संश्लेषण में शामिल रहते हैं?

(a) 16
(b) 18
(c) 20
(d) 24
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं उपर्युक्त में से एक से अधिक

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

 

26. निम्नलिखित में से कौन अधिकतम कुशलतापूर्वक सौर ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करता है?

(a) क्लोरेला
(b) बाघ
(c) केंचुआ
(d) कसकुट्टा

[U.P.P.S.C. (R.L.) 2014]

 

27. निम्न में कौन-सा पौधों की जड़ों का कार्य नहीं है?

(a) प्रकाश संश्लेषण
(b) जल का अवशोषण
(c) पोषक तत्वों का अवशोषण
(d) पौधों को सहारा प्रदान करना

[Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

 

28. अधोलिखित में से कौन-सा पृथ्वी के कार्बन चक्र में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को नहीं बढ़ाता है?

(a) श्वसन
(b) प्रकाश संश्लेषण
(c) जैविक पदाथों का क्षय
(d) ज्वालामुखी क्रिया

[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.