|
प्रश्न |
उत्तर |
| 1 |
पौधों में अर्धसूत्री विभाजन के अध्ययन के लिए सबसे उपयुक्त भाग होगा – |
परागकोश |
| 2 |
तना काट आमतौर से किसके प्रवर्धन के लिए प्रयोग किया जाता है? |
गन्ना |
| 3 |
भ्रूण किसमें मिलता है? |
बीज |
| 4 |
मां पौधे की भांति पौधा मिलता है – |
तना काट से |
| 5 |
पौधों में गूटी लगाने का कार्य किस उद्देश्य की पूर्ति हेतु किया जाता है? |
वानस्पतिक प्रसारण के लिए |
| 6 |
यदि किसी उभयलिंगी पुष्प में, पुमंग और जायांग अलग-अलग समय पर परिपक्व होते हैं, तो इस तथ्य को कहते हैं – |
भिन्नकालपक्वता |
| 7 |
एक ही पौधे के एक पुष्प के परागकोश से परागकण का उसी पौधे के दूसरे पुष्प की वर्तिकाग्र में स्थानांतरण कहलाता है – |
सजातपुष्पी परागण |