1. पीतपिंड कहां पाई जाने वाली कोशिकाओं की संहति है?
(a) मस्तिष्क
(b) अण्डाशय
(c) अग्न्याशय
(d) प्लीहा
[I.A.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (b) अण्डाशय
- अण्डाशय (Ovary) में पाई जाने वाली कोशिकाओं की संहति (Mass) पीत पिंड कहलाती हैं।
- स्त्रियों में ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन या अंतराली कोशिका प्रेरक हॉर्मोन अण्डाशय से अण्डोत्सर्ग (Ovulation) को प्रेरित करता है, जिससे कॉर्पस ल्यूटियम (Corpus luteum) नामक पीत ग्रंथि का विकास होता है।
- इससे निकलने वाला प्रोजेस्ट्रॉन हॉर्मोन भी ल्यूटिनाइजिंग द्वारा प्रेरित होता है।
|
2. वृक्क से मूत्र की मात्रा का निस्तारण नियंत्रित होता है, हॉर्मोन-
(a) TSH द्वारा
(b) ACTH द्वारा
(c) FSH द्वारा
(d) ADH द्वारा
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]
उत्तर – (d) ADH द्वारा
- पीयूष ग्रंथि से एडीएच (Antidiuretic) हॉर्मोन का स्राव होता है।
- यह हॉर्मोन वृक्क से मूत्र की मात्रा के निस्तारण के नियंत्रण हेतु उत्तरदायी है।
|
3. सूची-1 (अंतःस्रावी ग्रंथियां) को सूची-II (स्रावित हॉर्मोन) से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| (A) जनन ग्रंथि |
1. इंसुलिन |
| (B) पीयूष ग्रंथि |
2. प्रोजेस्टेरॉन |
| (C) अग्न्याशय |
3. वृद्धि हॉर्मोन |
| (D) अधिवृक्क |
4. कार्टिसोल |
कूट :
ABCD
(a)3,2,4,1
(b)2,3,4,1
(c)2,3,1,4
(d)3,2,1,4
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005, I.A.S. (Pre) 2000]
उत्तर – (c) 2,3,1,4
- सुमेलित क्रम इस प्रकार है-
| जनन ग्रंथि |
प्रोजेस्टेरोन |
| पीयूष ग्रंथि |
वृद्धि हॉर्मोन |
| अग्न्याशय |
इंसुलिन |
| अधिवृक्क |
कार्टिसोल |
|
4. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
| सूची-1 (हॉर्मोन) |
सूची-II (स्रावित ग्रंथि) |
| A. प्रोजेस्टेरोन |
1. थायरॉइड |
| B. टेस्टोस्टेरॉन |
2. अग्न्याशय |
| C. थायरॉक्सिन |
3. गर्भाशय (महिला) |
| D. इंसुलिन |
4. वृषण (पुरुष) |
कूट :
ABCD
(a) 3,4,1,2
(b) 4,3,1,2
(c) 3,4,2,1
(d) 1,2,3,4
[U.P.U.D.A/L.D.A. (Pre) 2010]
उत्तर – (a) 3,4,1,2
- प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन महिलाओं के मासिक धर्म चक्र और गर्भावस्था से संबंधित है।
- टेस्टोस्टेरॉन मुख्यतः पुरुषों के वृषण से स्रावित होता है।
- थायरॉक्सिन, थायरॉइड ग्रंथि द्वारा स्रावित होता है।
- इंसुलिन अग्न्याशय द्वारा स्रावित हॉर्मोन है।
|
5. यदि किसी प्राणी को कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजें खाने को दी जाएं, तब भी उसके रक्त में शर्करा का सांद्रण स्थिर बने रहने की प्रवृत्ति होती है। इसका कारण यह है कि प्राणियों के मामले में-
(a) पीयूषिका ग्रंथि के हॉर्मोन उपापचयी प्रक्रम को नियंत्रित करते हैं।
(b) अग्न्याशय के हॉर्मोन ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करते हैं।
(c) यकृत रक्त शर्करा को तत्काल अवशोषित कर लेता है।
(d) ग्लूकोज का आत्मलयन हो जाता है।
[I.A.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (b) अग्न्याशय के हॉर्मोन ऐसी परिस्थिति उत्पन्न करते हैं।
- किसी प्राणी को कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) से भरपूर चीजों को खाने के लिए देने पर भी उसके रक्त (Blood) में शर्करा (Sugar) का सांद्रण स्थिर बने रहने की प्रवृत्ति होती है, क्योंकि अग्न्याशय (Pancreas) की बीटा-कोशिकाओं (B-cells) से इंसुलिन (Insulin) नामक हॉर्मोन का स्राव होता है, जो कि रुधिर में शर्करा का नियमन करता है।
- शरीर में इंसुलिन हॉर्मोन की कमी से मधुमेह (Diabetes Mallitus) का रोग हो जाता है तथा इंसुलिन की अधिकता से रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम रहने लगती है।
|
6. अगर अग्न्याशय में खराबी हो तो क्या होगा ?
(a) पाचन क्रिया ठीक नहीं होगी
(b) इंसुलिन और ग्लुकैगॉन नहीं बनेंगे
(c) रक्त निर्माण बंद हो जाएगा
(d) रक्तचाप बढ़ जाएगा
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
उत्तर – (b) इंसुलिन और ग्लुकैगॉन नहीं बनेंगे
- अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि (Mixed Gland) है, जिससे पाचक एंजाइम तथा इसकी लैंगर हैन्स की द्वीपिकाओं (Islets of Langerhans) की बीटा कोशिकाओं से इंसुलिन (Insulin), एल्फा कोशाओं से ग्लूकैगॉन (Glucagon) तथा डेल्टा कोशाओं से सोमैटोस्टैटिन (Somatostatin) नामक हॉर्मोन्स का स्रावण होता है।
- यदि अग्न्याशय में किन्हीं कारणों से खराबी आ जाए, तो इन हॉर्मोन्स का निर्माण सुचारू रूप से नहीं हो सकेगा।
|
7. मानव शरीर में निम्नलिखित में से कौन-सी ग्रंथि अंतःस्रावी एवं बहिःस्रावी दोनों ही प्रकार की ग्रंथि है?
(a) ऐड्रिनल ग्रंथि
(b) अश्रुग्रंथि
(c) अग्न्याशय
(d) थाइरॉइड
[U.P.P.C.S. (Pre) 2019]
उत्तर – (c) अग्न्याशय
- अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रंथि है, जिसमें बहिःस्रावी तथा अंतःस्रावी दोनों प्रकार के ऊतक या कोशिकाएं होती हैं।
- अग्न्याशय के दो मुख्य कार्य होते हैं-
- (i) बहिःस्रावी यह मुख्यतः पाचन में सहायक होता है।
- (ii) अंतःस्रावी यह मुख्यतः रक्त शर्करा को विनियमित करता है।
|
8. अग्न्याशय को पाचक रस के उत्पादन के लिए उत्तेजित करने वाला हॉर्मोन निम्न में से कौन है?
(a) रेनिन
(b) ट्रिप्सिन
(c) सिक्रिटिन
(d) पेप्सिन
[U.P.P.C.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (c) सिक्रिटिन
- अग्न्याशय (Pancreas) को पाचक रस के उत्पादन के लिए उत्तेजित करने वाला हॉर्मोन सिक्रिटिन (Secretin) है।
- यह जठर रस (Gastric Juice) के स्रावण को कम करता है।
- विकल्प में शेष में से रेनिन (Renin) दूध के वियोजन का कार्य करता है, जबकि ट्रिप्सिन तथा पेप्सिन प्रोटीन का पाचन करते हैं।
|
9. मधुसूदनी (इंसुलिन) अंतःस्राव (हॉर्मोन) एक-
(a) ग्लाइकोलिपिड है।
(b) वसीय अम्ल है।
(c) पेप्टाइड है।
(d) स्टेरॉल है।
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर – (c) पेप्टाइड है।
- इंसुलिन, अग्न्याशय के अंतःस्रावी भाग लैंगर हैन्स की दीपिकाओं की B-कोशिकाओं से स्रावित होने वाला एक जंतु हॉर्मोन है।
- रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह एक पेप्टाइड (प्रोटीन) हॉर्मोन है, जिसकी रचना 51 अमीनो अम्लों से होती है।
- यह शरीर में ग्लूकोज (कॉर्बोहाइड्रेट) के उपापचय को नियंत्रित करता है।
|
10. इंसुलिन है-
(a) वसा
(b) विटामिन
(c) कार्बोहाइड्रेट
(d) प्रोटीन
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (d) प्रोटीन
- इंसुलिन, अग्न्याशय के अंतःस्रावी भाग लैंगर हैन्स की दीपिकाओं की B-कोशिकाओं से स्रावित होने वाला एक जंतु हॉर्मोन है।
- रासायनिक संरचना की दृष्टि से यह एक पेप्टाइड (प्रोटीन) हॉर्मोन है।
|
11. मानव तंत्र में इंसुलिन किसका चयापचय (मेटाबॉलिज्म) नियंत्रित करता है?
(a) वसा
(b) कार्बोहाइड्रेट
(c) प्रोटीन
(d) न्यूक्लिक अम्ल
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[63th B.P.S.C. (Pre) 2017]
उत्तर – (b) कार्बोहाइड्रेट
- यह शरीर में ग्लूकोज (कॉर्बोहाइड्रेट) के उपापचय को नियंत्रित करता है।
|
12. इंसुलिन होता है-
(a) स्टेरॉयड
(b) कार्बोहाइड्रेट
(c) प्रोटीन
(d) वसा
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
13. निम्नलिखित में से कौन-सा हॉर्मोन अग्न्याशय द्वारा उत्पन्न होता है?
(a) थाइरॉक्सिन
(b) इंसुलिन
(c) गैलानिन
(d) गैस्ट्रिन
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]
उत्तर – (b) इंसुलिन
- इंसुलिन, अग्न्याशय के अंतःस्रावी भाग लैंगर हैन्स की दीपिकाओं की B-कोशिकाओं से स्रावित होने वाला एक जंतु हॉर्मोन है।
|
14. इंसुलिन में निम्नलिखित में से कौन-सी धातु मौजूद है?
(a) टिन
(b) तांबा
(c) जस्ता
(d) एल्युमीनियम
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर – (c) जस्ता
- इंसुलिन में जस्ता उपस्थित होता है।
|
15. कथन (A): उदकमेह (डायबिटीज इन्सीपीडस) वाले व्यक्ति को प्रायः प्यास लगती है।
कारण (R): उदकमेह वाला व्यक्ति वेसोप्रेसिन के अतिशय ग्राव से ग्रस्त रहता है।
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[I.A.S. (Pre) 2005]
उत्तर – (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- उदकमेह (डायबिटीज इन्सीपीडस) वाले व्यक्ति को प्रायः बहुत अधिक प्यास लगती है, क्योंकि इसमें शरीर का निर्जलीकरण (Dehydration) हो जाता है, जिसके उपचार हेतु कृत्रिम (ADH) का उपयोग करते हैं, जिसे पिट्रेसिन (Pitressin) कहते हैं।
- वेसोप्रेसिन या ADH की अधिकता होने पर मूत्र गाढ़ा तथा रुधिर तनु हो जाता है, जिससे रुधिर दाब बढ़ जाता है।
|
16. कथन (A): ह्विस्की पीने से मूत्र त्याग की बारंबारता बढ़ जाती है।
कारण (R) : एल्कोहॉल के अंतर्ग्रहण से शरीर में वेसोप्रेसिन का स्राव बढ़ जाता है।
कूट :
(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[I.A.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- मस्तिष्क की सुरक्षित लटकी संरचना पीयूष ग्रंथि (Pituitary Gland) होती है, जिससे वेसोप्रेसिन (Vasopressin) नामक हॉर्मोन का स्रव होता है।
- इसे ADH हॉर्मोन भी कहते हैं।
- इसका प्रमुख कार्य वृक्क नलिकाओं के दूरस्थ कुंडलित भाग तथा संग्रह नलिकाओं से जल के रुधिर में पुनरावशोषण (re-absorption) को बढ़ाना है।
- कॉफी, चाय या ह्विस्की (मदिरापान) के सेवन से शरीर में ADH हॉर्मोन की मात्रा घट जाती है, जिससे मूत्र की मात्रा बढ़ने से बार-बार मूत्र त्याग की इच्छा होती है तथा शरीर का निर्जलीकरण (Dehydration) हो जाता है।
|
17. निम्न में से किसकी कमी से मनुष्य में मधुमेह होता है?
(a) ग्लाइसीन
(b) हीमोग्लोबिन
(c) हिस्टेमीन
(d) इंसुलिन
[44th B.P.S.C. (Pre) 2000]
उत्तर – (d) इंसुलिन
- इंसुलिन (Insulin) एक हॉर्मोन है, जिसका उत्पादन अग्न्याशय में स्थित लैंगरहँस की द्वीपिकाओं या आइलेट्स ऑफ लैंगरहँस (Islets of Langerhans) की बीटा कोशिकाओं (B-Cells) द्वारा होता है।
- यह रुधिर में शर्करा का नियमन करता है। इसकी कमी से व्यक्ति में मधुमेह (Diabetes Mellitus) नामक रोग हो जाता है तथा इसकी अधिकता से रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम रहने लगती है।
|
18 इंसुलिन का उत्पादन किया जाता है-
(a) आइलेट्स ऑफ लैंगरहँस द्वारा
(b) पीयूष ग्रंथि द्वारा
(c) थाइरॉयड ग्रंथि द्वारा
(d) एड्रिनल ग्रंथि द्वारा
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]
उत्तर – (a) आइलेट्स ऑफ लैंगरहँस द्वारा
- इंसुलिन (Insulin) एक हॉर्मोन है, जिसका उत्पादन अग्न्याशय में स्थित लैंगरहँस की द्वीपिकाओं या आइलेट्स ऑफ लैंगरहँस (Islets of Langerhans) की बीटा कोशिकाओं (B-Cells) द्वारा होता है।
|
19. मानव हॉर्मोन ‘इंसुलिन’ उत्पन्न होता है-
(a) यकृत में
(b) अग्न्याशय में
(c) गुर्दे में
(d) पिट्यूटरी में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर – (b) अग्न्याशय में
- मानव हॉर्मोन ‘इंसुलिन’ अग्न्याशय में उत्पन्न होता है।
|
20. इंसुलिन एक प्रकार का-
(a) हॉर्मोन है
(b) एंजाइम है
(c) विटामिन है
(d) नमक है
[U.P.P.C.S. (Pre) 1993]
उत्तर – (a) हॉर्मोन है
- इंसुलिन एक प्रकार का हॉर्मोन है।
|
21. इंसुलिन प्राप्त होता है-
(a) अदरख के प्रकंद से
(b) डहेलिया की जड़ों से
(c) बालसम पुष्प से
(d) आलू के कंद से
[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]
उत्तर – (b) डहेलिया की जड़ों से
- इंसुलिन (Insulin) एक हॉर्मोन है, जो कि रुधिर में शर्करा (Sugar) की मात्रा का नियमन करता है।
- इसका स्रोत डहेलिया की जड़ें (Root) तथा अग्न्याशय की बीटा कोशिकाएं (B-cells) हैं।
- ध्यातव्य है कि इस हॉर्मोन की कमी से शरीर में मधुमेह (Diabetes Mellitus) का रोग हो जाता है तथा इसकी अधिकता से रुधिर में ग्लूकोज की मात्रा कम रहने लगती है।
|
22. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
| (हॉर्मोन) |
(कार्य) |
| (a) इंसुलिन |
रक्त शर्करा का नियंत्रण |
| (b) मेलाटोनिन |
निद्रा का नियंत्रण |
| (c ) ऑक्सीटोसिन |
स्तन ग्रंथि से दुग्ध का निस्सरण |
| (d) गैस्ट्रिन |
रक्तचाप का नियमन |
[U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]
उत्तर – (d) गैस्ट्रिन – रक्तचाप का नियमन
- गैस्ट्रिन एक पेप्टाइड हॉर्मोन है, जो आमाशय की कोशिकाओं द्वारा गैस्ट्रिक अम्ल के स्रावण (Secretion) को उद्दीप्त करता है।
- स्पष्ट है कि युग्म (d) सही सुमेलित नहीं है।
|
23. मां और शिशु के बीच गले लगना या चूमना निम्न हॉर्मोनों में किसके मोचन को प्रेरित करता है?
(a) इंसुलिन
(b) नॉरेड्रीनैलिन
(c) पुटकोद्दीपक हॉर्मोन
(d) ऑक्सीटोसिन
[U.P. Lower P.C.S. (Pre) 2002, 2003]
उत्तर – (d) ऑक्सीटोसिन
- मां और शिशु के बीच गले लगना या चूमना तथा शिशु की देखभाल अर्थात वात्सल्य की तथा मैथुन (Copulation) के समय भोग विलास की भावनाओं को ऑक्सीटोसिन (Oxytocin-OT) नामक हॉर्मोन बढ़ाता है।
- ऑक्सीटोसिन के दो लक्ष्य ऊतक होते हैं स्त्रियों के गर्भाशय (Uterus) तथा स्तन ग्रंथियां (Mammary glands)|
|
24. निम्नलिखित में से कौन-सा हॉर्मोन स्तन ग्रंथियों से दुग्ध का स्राव होने में भूमिका निभाता है?
(a) एड्रेनैलीन
(b) थायरॉक्सिन
(c) प्रोजेस्टेरोन
(d) ऑक्सीटोसिन
(e) उपरोक्त में से कोई नहीं/ उपरोक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) Exam, 2016]
उत्तर – (d) ऑक्सीटोसिन
- ऑक्सिटोसिन (Oxytocin) हॉर्मोन पीयूष ग्रांथि के पश्चपिण्ड या न्यूरोहाइपोफाइसिस द्वारा सावित होता है।
- इसके दो लक्ष्य ऊतक (Target tissues) होते हैं स्त्रियों के गर्भाशय तथा इनके स्तन।
- शिशु जन्म के बाद यह हॉर्मोन गर्भाशय को सामान्य अवस्था में लाने और शिशु द्वारा दुग्धपान (Lactation) के समय स्तनों की पेशियों को सिकोड़कर दुग्ध उत्क्षेपण को बढ़ाने का काम करता है।
- दूधिए अपनी गाय-भैंसों से अधिक दुग्ध प्राप्त करने के लिए कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन भी लगाते हैं, जिसे पिटोसिन (Pitocin) कहते हैं।
|
25. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रोटीन नहीं है?
(a) कैराटिन
(b) फाइब्राइन
(c) ऑक्सीटोसिन
(d) कॉलाजन
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]
उत्तर – (c) ऑक्सीटोसिन
- ऑक्सिटोसिन (Oxytocin) हॉर्मोन पीयूष ग्रांथि के पश्चपिण्ड या न्यूरोहाइपोफाइसिस द्वारा सावित होता है।
- दूधिए अपनी गाय-भैंसों से अधिक दुग्ध प्राप्त करने के लिए कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन भी लगाते हैं, जिसे पिटोसिन (Pitocin) कहते हैं।
|
26. कौन-सी ग्रंथि दुग्ध निष्कासन हॉर्मोन ऑक्सीटोसिन का आवण करती है?
(a) पीयूष ग्रंथि
(b) थायरॉइड ग्रंथि
(c) पैराथायरॉइड ग्रंथि
(d) एड्रीनल ग्रंथि
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]
उत्तर – (a) पीयूष ग्रंथि
- ऑक्सिटोसिन (Oxytocin) हॉर्मोन पीयूष ग्रांथि के पश्चपिण्ड या न्यूरोहाइपोफाइसिस द्वारा सावित होता है।
|
27. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हॉर्मोन की सुई लगाई जाती है?
(a) सोगैटोट्रोपिन
(b) ऑक्सीटोसिन
(c) इंटरफेरॉन
(d) इंसुलिन
[U.P. P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (b) ऑक्सीटोसिन
- दूधिए अपनी गाय-भैंसों से अधिक दुग्ध प्राप्त करने के लिए कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के इंजेक्शन भी लगाते हैं, जिसे पिटोसिन (Pitocin) कहते हैं।
|
28. पीयूष ग्रंथि अपने प्रेरक हॉर्मोनों की वजह से अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों की स्रावी सक्रियताओं को नियंत्रित करती है। निम्नलिखित में से कौन सी एक अंतःस्रावी ग्रंथि, पीयूष ग्रंथि से स्वतंत्र कार्य कर सकती है?
(a) अवटु
(b) जनन ग्रंथि
(c) अधिवृक्क
(d) परावटु
[I.A.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (d) परावटु
- पैराथाइरॉइड या परावटु ग्रंथियां (Parathyroid glands) भ्रूण के एण्डोडर्म (Endoderm) से व्युत्पन्न थायरॉइड के चारों कोणों पर पृष्ठतल की ओर प्रायः छोटी, भूरी-सी तथा गोल या अंडाकार-सी ग्रंथि होती है, जो कि पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland) से स्वतंत्र कार्य कर सकती है।
- इसके द्वारा पैराथॉर्मोन (Parathormone-PTH) नामक हॉर्मोन का स्राव होता है, जो कि रुधिर में कैल्शियम आयन की आदर्श मात्रा को बनाए रखता है।
|
29. थायरॉक्सिन (Thyroxine) क्या है?
(a) विटामिन
(b) हॉर्मोन
(c) एंजाइम
(d) इनमें से कोई नहीं
[U.P. P.C.S. (Pre) 2003]
उत्तर – (b) हॉर्मोन
- थायरॉइड ग्रंथि मनुष्य में गर्दन के भाग में श्वास नली के दोनों ओर तथा स्वर यंत्र के जोड़ के अधर तल पर स्थित होती है।
- इससे थायरॉक्सिन हॉमोन स्रावित होता है, जिसमें 65 प्रतिशत भाग आयोडीन होता है।
- यह मुख्यतः अमीनो अम्ल हैं।
- शरीर में यह उपापचयी क्रियाओं का नियंत्रण करता है और वृद्धि उत्प्रेरक के रूप में भी कार्य करता है।
- इस हॉर्मोन की कमी से सामान्य घेघा, हाशीमोटो रोग, बच्चों में जड़वामनता (Cretinism) तथा वयस्कों में मिक्सिडीमा (Myxoedema) नामक रोग हो जाता है।
|
30. आयोडीन युक्त हॉर्मोन है-
(a) थायरॉक्सिन
(b) इंसुलिन
(c) एड्रिनेलीन
(d) टेस्टोस्टीरॉन
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, B.P.S.C. (Pre) 2019]
उत्तर – (a) थायरॉक्सिन
- थायरॉक्सिन का 65 प्रतिशत भाग आयोडीन होता है।
|
31. आयोडीन युक्त नमक उपयोगी होता है, क्योंकि यह-
(a) पाचन बढ़ाता है।
(b) रोगों के लिए प्रतिरोध वृद्धि करता है।
(c) थायरॉइड ग्रंथि का नियंत्रण करता है।
(d) उपर्युक्त सभी।
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर – (c) थायरॉइड ग्रंथि का नियंत्रण करता है।
- थायरॉइड हॉर्मोन के उत्पादन के लिए आयोडीन नामक तत्व आवश्यक है।
- शरीर में आयोडीन की कमी से थायरॉइड ग्रंथि में वृद्धि हो जाती है।
- आयोडीन युक्त नमक का सेवन थायरॉइड ग्रंथि के नियंत्रण में उपयोगी होता है।
|
32. नीचे एक एसर्शन (कथन) दिया गया है, जिसके बाद उसका कारण दिया गया है :
कथन (A): पहाड़ी क्षेत्रों में ग्वॉयटर (घेघा रोग) एक सामान्य बीमारी है।
कारण (R): पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों के भोजन में आयोडीन की मात्रा कम होती है।
निम्नलिखित में से कौन-सा सही उत्तर है ?
(a) (A) व (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) व (R) दोनों सत्य हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सत्य है, किंतु (R) भ्रामक है।
(d) (A) भ्रमक है, किंतु (R) सत्य है।
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर – (a) (A) व (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- पहाड़ी क्षेत्रों में, जो कि समुद्री तल से ऊंचाई पर होते हैं, में आयोडीन कम मात्रा में उपलब्ध होता है।
- ज्ञातव्य है कि आयोडीन की कमी से घेघा रोग हो जाता है।
- अतः (A) व (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
|
33. आयोडीन युक्त हॉर्मोन थायरॉक्सिन है-
(a) एक शर्करा
(b) एक अमीनो अम्ल
(c) एक एस्टर
(d) एक पेप्टाइड
[R.A.S/R.T.S. (Pre) 1999]
उत्तर – (b) एक अमीनो अम्ल
- आयोडीन युक्त हॉर्मोन थायरॉक्सिन (Thyroxine) एक अमीनो अम्ल (Amino Acid) है, जिसका स्राव थायरॉइड ग्रंथि (Thyroid Gland) द्वारा होता है।
- थायरॉइड ग्रंथि से थायरॉक्सिन हॉर्मोन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करने वाला अंत स्रावी हॉर्मोन TSH (Thyroid Stimulating Hormone) या थायरोट्रोपिन (Thyrotropin) है, जिसका स्रावण अन्न पिट्यूटरी की थायरोट्राफ कोशाएं करती हैं।
- रुधिर में आयोडीन एवं थायरॉक्सिन की कमी होने पर पीयूष ग्रंथि से TSH का स्रावण बढ़ जाता है, जिसका प्रभाव थायरॉइड को अधिकाधिक हॉर्मोन्स स्रावित करने के लिए प्रेरित करना होता है।
- शरीर में आयोडीन की कमी से घेघा (Goitre) नामक रोग हो जाता है।
|
34. थाइरॉइड ग्रंथि की खराबी किसकी कमी के कारण होती है?
(a) विटामिन A
(b) कैल्शियम
(c) आयोडीन
(d) लोहा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66 B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर – (c) आयोडीन
- रुधिर में आयोडीन एवं थायरॉक्सिन की कमी होने पर पीयूष ग्रंथि से TSH का स्रावण बढ़ जाता है, जिसका प्रभाव थायरॉइड को अधिकाधिक हॉर्मोन्स स्रावित करने के लिए प्रेरित करना होता है।
- शरीर में आयोडीन की कमी से घेघा (Goitre) नामक रोग हो जाता है।
|
35. थायरॉइड ग्रंथि से थायरॉक्सिन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करने वाली अंतःस्रावी हॉर्मोन कौन-सा है?
(a) TSH
(b) FSH
(c) LTH
(d) ACTH
[45th B.P.S.C. (Pre) 2001]
उत्तर – (a) TSH
- थायरॉइड ग्रंथि से थायरॉक्सिन हॉर्मोन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करने वाला अंत स्रावी हॉर्मोन TSH (Thyroid Stimulating Hormone) या थायरोट्रोपिन (Thyrotropin) है।
|
36. निम्नलिखित हॉर्मोनों में से किसमें आयोडीन है?
(a) थायरॉक्सिन
(b) टेस्टोरेस्टॉन
(c) इंसुलिन
(d) एड्रिनेलीन
[I.A.S. (Pre) 1995]
उत्तर – (a) थायरॉक्सिन
- आयोडीन युक्त हॉर्मोन थायरॉक्सिन (Thyroxine) एक अमीनो अम्ल (Amino Acid) है, जिसका स्राव थायरॉइड ग्रंथि (Thyroid Gland) द्वारा होता है।
|
37. आयोडीन की कमी से होता है-
(a) रतौंधी
(b) कर्क रोग
(c) घेघा रोग
(d) अस्थिसुषिरता
[U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]
उत्तर – (c) घेघा रोग
- शरीर में आयोडीन की कमी से घेघा (Goitre) नामक रोग हो जाता है।
|
38. सूची-1 में दिए गए हॉर्मोनों की सूची-1 में दी गई मदों से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-11 |
| (A) एड्रिनेलीन |
1. क्रोध, भय, खतरा |
| (B) एस्ट्रोजन |
2. गंध के बोध से साथी को आकर्षित करना |
| (C) इंसुलिन |
3. स्त्रियां |
| (D) फेरोमोन |
4. ग्लूकोज |
कूट :
ABCD
(a) 3,1,4,2
(b) 1,3,2,4
(c) 1,3,4,2
(d) 3,1,2,4
[I.A.S. (Pre) 1999]
उत्तर – (c) 1,3,4,2
- सही सुमेलित इस प्रकार है:
| एड्रिनेलीन |
क्रोध, भय, खतरा |
| एस्ट्रोजन |
गंध के बोध से साथी को आकर्षित करना |
| इंसुलिन |
स्त्रियां |
| फेरोमोन |
ग्लूकोज |
|
39. कौन-सा हॉर्मोन ‘लड़ो और उड़ो’ हॉर्मोन कहलाता है?
(a) इंसुलिन
(b) एड्रीनेलीन
(c) एस्ट्रोजेन
(d) ऑक्सीटोसिन
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004,U.P.P.S.C. (GIC) 2010,U.P. P.C.S. (Pre) 2001,2003,U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]
उत्तर – (b) एड्रीनेलीन
- एड्रिनेलीन या एपिनेफ्रीन (Adrenaline or Epinephrine) नामक हॉर्मोन एड्रीनल मेड्यूला से स्रावित होता है, जिसके स्राव से हृदय गति में वृद्धि होती है तथ्था शरीर में उत्तेजना का अनुभव होता है।
- इस हॉर्मोन की कमी से व्यक्ति खिन्न मन रहने लगता है।
- ऐसे व्यक्तियों को कोकेन (Cocaine), एफेड्रीन (Ephedrine) इत्यादि ओषधियां दी जाती हैं, जो कि अनुकपी तंत्रिका तंतुओं को प्रेरित करती हैं। इसे ‘उड़ो या लड़ो’ (Flight or fight) हॉर्मोन कहते हैं, जो कि संकटकाल एवं विशेष परिस्थितियों में उचित निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करता है।
- इस स्थिति में यह रुधिर दाब (B.P.) तथा हृदय स्पंदन दर को बढ़ाता है।
|
40. किस हॉर्मोन के स्रावित होने से हृदय गति बढ़ जाती है तथा उत्तेजना का अनुभव होता है?
(a) कोर्टिसोन
(b) इंसुलिन
(c) एड्रिनेलीन
(d) टेस्टोस्टेरोन
[R.A.S/R.T.S. (Pre) 2003]
उत्तर – (c) एड्रिनेलीन
- एड्रिनेलीन या एपिनेफ्रीन (Adrenaline or Epinephrine) नामक हॉर्मोन एड्रीनल मेड्यूला से स्रावित होता है, जिसके स्राव से हृदय गति में वृद्धि होती है तथ्था शरीर में उत्तेजना का अनुभव होता है।
|
41. एस्ट्रोजन किसके द्वारा उत्पादित होता है?
(a) अण्ड
(b) पुटिका
(c) कारपस लूटियम
(d) गर्भाशय
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]
उत्तर – (b) पुटिका
- एस्ट्रोजन एक हॉर्मोन है, जिसका उत्पादन स्त्रियों में अंडाशय की ब्राफियन पुटिकाओं की थीका इन्टरना की कोशिकाओं द्वारा यौवनारंभ से लेकर रजोनिवृत्ति की आयु (लगभग 45 से 52 वर्ष) तक होता है।
- प्रमुख एस्ट्रोजन ‘ईस्ट्रैडिऑल’ होता है, जिसे नारी-विकास हॉर्मोन कहते हैं, क्योंकि यह मादा के द्वितीयक लैंगिक लक्षणों (Secondary Sexual Characters) (जिसमें लड़कियों में स्तनों, दुग्ध ग्रंथियों, गर्भाशय तथा योनि इत्यादि का समुचित विकास शामिल है) के विकास में सहायक होता है।
|
42. महिला सेक्स हॉर्मोन है-
(a) एस्ट्रोजन
(b) एंड्रोजन
(c) इंसुलिन
(d) ऑक्सीटोसिन
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
[66th B.P.S.C. (Pre) 2020]
उत्तर – (a) एस्ट्रोजन
- एस्ट्रोजन एक हॉर्मोन है, जिसका उत्पादन स्त्रियों में अंडाशय की ब्राफियन पुटिकाओं की थीका इन्टरना की कोशिकाओं द्वारा यौवनारंभ से लेकर रजोनिवृत्ति की आयु (लगभग 45 से 52 वर्ष) तक होता है।
|
43. एस्ट्रोजन क्या है?
(a) अस्थि
(b) हॉर्मोन
(c) एंजाइम
(d) विटामिन
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर – (b) हॉर्मोन
- एस्ट्रोजन महिला सेक्स हॉर्मोन है।
|
44. स्त्रियों में रजोनिवृत्ति के पश्चात निम्न में से किस हॉर्मोन का उत्पादन समाप्त हो जाता है?
(a) प्रोजेस्टेरोन
(b) टेस्टेस्टेरोन
(c) एस्ट्रोजेन
(d) इनमें से कोई नहीं
[U.P.P.C.S. (Pre) 2014]
उत्तर – (*)
- प्रोजेस्टेरोन एवं एस्ट्रोजेन हॉर्मोन किसी महिला के मासिक चक्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
- जब अंडाशय द्वारा एस्ट्रोजेन एवं प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन बंद कर दिया जाता है, तो मासिक चक्र समाप्त हो जाता है।
- एस्ट्रोजेन एवं प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन बंद करने के बाद भी अंडाशय द्वारा अल्प मात्रा में पुरुष हॉर्मोन टेस्टेस्टेरॉन का उत्पादन जारी रहता है, जो शरीर की वसा में एस्ट्रोजेन (Estradiol) में परिवर्तित हो जाता है।
- इसके अतिरिक्त महिलाओं में अधिवृक्क ग्रंथि भी एंड्रोस्टेनेडियोन (पुरुष हॉर्मोन) का स्राव जारी रखती है, जो शरीर की वसा में एस्ट्रोजेन में परिवर्तित हो जाता है।
- हालांकि रजोनिवृत्ति के बाद उत्पादित कुल एस्ट्रोजेन की मात्रा महिलाओं के प्रजनन काल के दौरान उत्पन्न एस्ट्रोजेन की मात्रा से काफी कम होती है।
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने प्रारंभ में जारी उत्तर-कुंजी (Answer Key) में इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (c) माना था, परंतु बाद में जारी संशोधित उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न को मूल्यांकन से बाहर कर दिया।
|
45. निम्नलिखित हॉर्मोनों में से कौन-सा एक स्त्रीलिंग हॉर्मोन है?
(a) ऐन्ड्रोस्टेरोन
(b) टेस्टोस्टेरॉन
(c) एस्ट्रोन
(d) थायरॉक्सिन
[R.O./A.R.O. (Pre) Exam. 2017]
उत्तर – (c) एस्ट्रोन
- ‘एस्ट्रोन’ एक स्त्रीलिंग हॉर्मोन (Female Sex – Hormone) है।
- टेस्टोस्टेरॉन पुल्लिंग हॉर्मोन (Male Sex – Hormone) है।
- पुरुष हॉर्मोन एंड्रोजन को ऐन्ड्रोस्टेरोन कहा जाता है।
- थायरॉक्सिन हॉर्मोन थायरॉइड ग्रंथि से स्रावित होता है और उपापचय क्रियाओं को नियंत्रित करता है।
|
46. मानव शरीर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. किसी व्यक्ति द्वारा व्यायाम करने पर सोमैटोट्रोपिन का उत्पादन बढ़ जाता है।
2. पुरुषों की जनन-ग्रंथियां प्रोजेस्टेरोन उत्पन्न करती हैं।
3. महिलाओं की अधिवृक्क ग्रंथियां टेस्टोस्टेरॉन उत्पन्न करती हैं।
4. प्रतिबल के कारण अधिवृक्क ग्रंथियों से सामान्य की तुलना में बहुत ही कम मात्रा में कॉर्टिसोल मोचित होता है।
इनमें से कौन-कौन से कथन सही हैं?
(a) 1, 2, 3 और 4
(b) 1, 2 और 3
(c) 2, 3 और 4
(d) 1 और 4
[I.A.S. (Pre) 2002]
उत्तर – (b) 1, 2 और 3
- सोमैटोट्रोपिन (Somatotropin) या वृद्धि हॉर्मोन (Growth Hormone) का शरीर में संबंध वृद्धि से है, जिसकी अधिकता से भीमकायिता (Gigantism) की अवस्था उत्पन्न होती है, जबकि कमी से बौनापन।
- किसी व्यक्ति द्वारा व्यायाम करने पर सोमैटोट्रोपिन का उत्पादन बढ़ जाता है।
- प्रोजेस्टेरोन, एक मादा हॉर्मोन है, जिसका स्रावण महिलाओं में कार्पस ल्यूटियम से होता है तथा पुरुषों में वृषण भी सूक्ष्म मात्रा में इसे उत्पन्न करती है।
- टेस्टोस्टेरॉन पूरुषों में वृषण से स्रावित होने वाला एक नर हॉर्मोन है तथा महिलाओं की अधिवृक्क ग्रंथियां भी सूक्ष्म मात्रा में इसे उत्पन्न करती हैं।
- प्रतिबल (Stress) के कारण अधिवृक्क ग्रंथियों से कॉर्टिसोल का मोचन (Release) बढ़ता है।
|
47. सूची-1 तथा सूची-11 को सुमेलित कीजिए और दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-11 |
| (A) हॉमॉन |
1. लाइपेस |
| (B) एंजाइम |
2. टेस्टोस्टेरॉन |
| (C) फॉस्फोलिपिड |
3. लेसिथिन |
| (D) बहुलक |
4. पालीथीन |
कूट :
ABCD
(a) 2,1,3,4
(b) 4,1,2,3
(c) 2,3,4,1
(d) 1,2,3,4
[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर – (a) 2,1,3,4
- सही सुमेलित क्रम इस प्रकार है:
| हॉर्मोन |
टेस्टोस्टेरॉन |
| एंजाइम |
लाइपैस |
| फॉस्फोलिपिड |
लेसिथिन |
| बहुलक |
पालीइथीन |
|
48. निम्न पर विचार कीजिए:
(i) यह मानव शरीर की दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है।
(ii) इसका रस एक विशेष प्रकार की कोशिकाओं से स्रावित होता है तथा क्षारीय होता है।
(iii) इसके रस को पूर्ण पाचक रस कहा जाता है।
ये गुण विशिष्ट हैं-
(a) यकृत के
(b) प्लीहा के
(c) अग्न्याशय के
(d) लार ग्रंथि के
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]
उत्तर – (c) अग्न्याशय के
- यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है, जबकि अग्न्याशय दूसरी सबसे बड़ी ग्रंथि है।
- अग्न्याशय से अग्न्याशयी रस स्रावित होता है. जो क्षारीय होता है।
- इसके रस को पूर्ण पाचक रस कहा जाता है।
|
49. निम्नलिखित में से मनुष्य के शरीर में कौन-सी ग्रंथि वाहिनीहीन है?
(a) यकृत
(b) पसीने की ग्रंथि
(c) अंतःस्रावी ग्रंथि
(d) गुर्दा
[M.P.P.C.S. (Pre) 1993]
उत्तर – (c) अंतःस्रावी ग्रंथि
- मनुष्य के शरीर में अंतःस्रावी ग्रंथियां (Endocrine Glands) वाहिनीहीन या नलिका विहीन (Ductless) ग्रंथियां होती हैं।
- अतः इनसे स्रावित पदार्थ हॉर्मोन्स, ऊतक द्रव्य में मुक्त होते हैं तथा रुधिर केशिकाओं के रुधिर में पहुंचकर समस्त शरीर में संचरित होते हैं।
- पीयूष ग्रंथि, थायरॉइड ग्रंथि इत्यादि अंतःस्रावी ग्रंथियां होती हैं।
|
50. मानव शरीर में निम्नलिखित हॉर्मोनों में से कौन-सा रक्त कैल्शियम और फॉस्फेट को विनियमित करता है?
(a) ग्लूकैगॉन
(b) वृद्धिकर हॉर्मोन
(c) परावटु (पैराथायरॉइड) हॉर्मोन
(d) थायरॉक्सिन
[I.A.S. (Pre) 2007]
उत्तर – (c) परावटु (पैराथायरॉइड) हॉर्मोन
- परावटु (पैराथायरॉइड) हॉर्मोन रक्त कैल्शियम और फॉस्फेट को विनियमित करता है।
- पीले सरसों के रंग वाले गर्दन में थायरॉइड ग्रंथि के पार्श्व में स्थित पैराथायरॉइड के द्वारा पैराथायरॉइड हॉर्मोन का स्रवण (Secretion) किया जाता है।
- इसी हॉर्मोन की सहायता से यह रक्त कैल्शियम तथा फॉस्फेट को विनियमित करता है।
|
51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
कथन (A): सोते समय तीव्र प्रकाश अवांछनीय होता है।
कारण (R): तीव्र प्रकाश में शरीर में मेलाटोनिन का उत्पादन अधिक होता है।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर अपना उत्तर दीजिए।
कूट:
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(c) (A) सत्य है, किंतु (R) असत्य है।
(d) (A) असत्य है, किंतु (R) सत्य है।
[U.P.R.O.J.A.R.O (Pre) 2014]
उत्तर – (c) (A) सत्य है, किंतु (R) असत्य है।
- मेलाटोनिन निद्रा और जागने की क्रिया को नियंत्रित करने वाला हॉर्मोन है।
- यह केवल रात में निकलता है।
- मेलाटोनिन मानव मस्तिष्क में, दोनों कानों के बीचो-बीच ‘पीनियल ग्लैंड’ से थोड़ी मात्रा में निकलता रहता है और बाद में रक्त में मिल जाता है।
- पीनियल ग्लैंड (Pineal Gland) सीधे आंखों से जुड़ी होती है।
- इस ग्रंथि पर प्रकाश तथा अंधकार का सीधा प्रभाव पड़ता है।
- जैसे-जैसे शाम होती जाती है, मेलाटोनिन का स्राव शुरू होता है।
- अतः इसे ‘रात का हॉर्मोन’ या ‘अंधेरे का हॉर्मोन’ भी कहते हैं।
- सामान्यतः प्रकाश में इसका स्राव नहीं होता।
|
52. मानव शरीर में सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि कौन है?
(a) एड्रीनल
(b) थायरॉइड
(c) पैन्क्रियाज
(d) पिट्यूटरी
[U.P.P.C.S. (Pre) 1996]
उत्तर – (d) पिट्यूटरी
- उपर्युक्त विकल्पों में मानव शरीर की सबसे छोटी अंतःस्रावी ग्रंथि पिट्यूटरी अर्थात पीयूष ग्रंथि है, जो कि गोल तथा भूरी लाल होती है।
- इसका भार लगभग 0.5 से 1.0 ग्राम तथा व्यास 1-1.5 सेमी. होता है।
- इसे हाइपोफाइसिस सेरीब्राइ (Hypophysis Serebri) भी कहते हैं, जो कि मास्टर ग्रंथि (Master Gland) के नाम से प्रसिद्ध है, क्योंकि उसके कई हॉर्मोन्स अन्य अंतःस्रावी ग्रंथियों का नियंत्रण करते हैं।
|