भूकम्प – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. निम्न कथनों के आधार पर सही विकल्प का चुनाव करें –

कथन (I): प्लेट विवर्तनिकी (Plate Tectonics) का सिद्धांत 1967 में H.H. Hess ने दिया था।
कारण (II) : प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत समुद्र तल विस्तारण सिद्धांत पर आधारित है।

(a) कथन I एवं कथन II दोनों सत्य हैं
(b) कथन I एवं कथन II दोनों असत्य हैं
(c) कथन I सत्य है, परंतु कथन II असत्य हैं
(d) कथन I असत्य है, परंतु कथन II सत्य हैं

[Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

 

2. भूकम्प के समय किन तरंगों का उद्भव होता है?

(a) बी.एस.एल.
(b) ए.बी.एल.
(c) आर.एस.एल.
(d) पी.एस.एल.
(e) एफ.एस.एल.

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

 

3. ‘भूकम्पीय छाया क्षेत्र’ से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए :

कथन I : एक भूकम्प का छाया क्षेत्र दूसरे भूकम्प के छाया क्षेत्र से सर्वथा भिन्न होता है।
कथन II : भूकम्पलेखी, भूकम्प-अधिकेंद्र से 105° के बाहर किसी भी दूरी पर ‘P’ एवं ‘S’ दोनों तरंगों का अभिलेखन करते हैं।

(a) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं।
(b) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है।
(c) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है।
(d) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं।

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

 

4. ‘रिंग ऑफ फायर’ संबद्ध है-

1. भूकम्प से
2. ज्वालामुखी से
3. प्रशांत महासागर से
4. जंगल की आग से

अपना उत्तर नीचे दिए गए कूट की सहायता से

कूट :

(a) 1, 2 और 3
(b) 2 और 3
(c) 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. रिक्टर स्केल एक लघुगणकीय (लॉगेरिथम) मापक्रम है तथा इसके फलस्वरूप परिमाण मात्रक में 1 की वृद्धि आयाम के लिए 10 के गुणक को निरूपित करती है।
2. रिक्टर स्केल में प्रत्येक पूर्णांक पठन पर ऊर्जा पूर्ववर्ती पूर्णांक पठन की ऊर्जा के 100 गुना होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 तथा 2
(d) न ही 1 तथा न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2006]

 

6. भूकम्प के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. भूकम्प की तीव्रता को मरकेली स्केल पर नापा जाता है।
2. भूकम्प का मैग्नीट्यूड विमुक्त ऊर्जा की माप है।
3. भूकम्प के मैग्नीट्यूड भूकम्पी तरंगों के आयाम के सीधे मापनों पर आधारित हैं।
4. रिक्टर स्केल में, हर पूर्णांक विमुक्त ऊर्जा के परिमाण में सौगुनी वृद्धि का निदर्शन करता है

इन कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?

(a) 1, 2 और 3
(b) 2, 3 और 4
(c) 1 और 4
(d) 1 और 3

[I.A.S. (Pre) 2001]

 

7. सिस्मोमीटर मापता है-

(a) हृदय गति
(b) पेड़ों की ऊंचाई
(c) भूकम्प
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

 

8. निम्नलिखित में से किस यंत्र का भूकम्प तरंगों के मापन के लिए प्रयोग किया जाता है?

(a) सिस्मोग्राम
(b) सिस्मोग्राफ
(c) सिस्मोस्कोप
(d) सिस्मोमीटर

[U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

 

9. निम्नलिखित भाषाओं में ‘सुनामी’ शब्द किस भाषा से संबंधित है?

(a) अरबी
(b) जापानी
(c) हिब्रू
(d) लैटिन

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]

 

10. वर्ष 2004 के हिंद महासागरीय भूकम्प तथा उससे परिणामित सुनामी के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) सुण्डा खाई में भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट से अधःगमन वाले क्षेत्र में लगभग 1,200 किमी. भ्रंश रेखा का 15 मीटर तक खिसकाव होने के कारण इस भूकम्प की उत्पत्ति हुई है।
(b) परिणामी सुनामी ने इंडोनेशिया के तट से अफ्रीका के पूर्वी तट तक, अधिकेंद्र से लगभग 8,500 किमी. की दूरी तक तटों पर घोर विध्वंस किया।
(c) वर्तमान अनुमानों के अनुसार, भूकम्पजनित सुनामी ने समुद्र में डूब गई अनगिनत लाशों के अतिरिक्त 50 लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा।
(d) बांग्लादेश में बहुत कम लोग हताहत हुए, क्योंकि भूकम्प प्रभावित भ्रंश रेखा की दिस्थिति लगभग उत्तर-दक्षिणी होने से सुनामी लहरों की प्रबलतम शक्ति पूर्व-पश्चिमी दिशा में थी।

[47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

 

11. जापान के किस शहर ने हाल ही में विध्वंसकारी सुनामी एवं नाभिकीय विकिरण का सामना किया था?

(a) हिरोशिमा
(b) टोक्यो
(c) फुकुशीमा
(d) कोबे

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

12. भारतीय उप-महाद्वीप का उत्तर-पश्चिम प्रदेश भूकम्प ग्रहणशील है, जिसका कारण है-

(a) ज्वालामुखी क्रिया
(b) प्लेट टेक्टॉनिक क्रिया
(c) मूंगे बनने की क्रिया
(d) उपर्युक्त सभी

[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

 

13. पृथ्वी की सतह का वह भाग, जिस पर भूकम्पीय तरंगों को सर्वप्रथम रिकॉर्ड किया जाता है, कहलाता है-

(a) भूकम्प मूल
(b) अधिकेंद्र
(c) सीस्मोसाइट
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[UP RO/ARO (Pre) 2017]

 

14. कोकोस प्लेट किनके मध्य पाई जाती है?

(a) मध्य अमेरिका तथा प्रशांत प्लेट
(b) दक्षिण अमेरिका तथा प्रशांत प्लेट
(c) लाल सागर तथा फारस की खाड़ी
(d) एशियाई प्लेट तथा प्रशांत प्लेट
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[63 B.P.S.C. (Pre) 2017]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.