संविधान सभा एवं संविधान निर्माण प्रक्रिया वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
प्रश्न | उत्तर | |
1 | स्वतंत्रता के पूर्व के दिनों में प्रारंभ में, किसने संविधान निर्मात्री सभा का विचार प्रस्तुत किया था? | एम.एन. राय |
2 | एक निर्वाचित संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान का निर्माण करने का प्रस्ताव किया गया था – | क्रिप्स मिशन द्वारा |
3 | कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत संविधान निर्मात्री परिषद में प्रत्येक प्रांत को आवंटित सदस्य संख्या निर्धारित करने के लिए एक प्रतिनिधि कितनी जनसंख्या के अनुपात में था? | 10 लाख व्यक्ति |
4 | भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया था – |
कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के अंतर्गत
|
5 | भारत के संविधान का प्रारूप तैयार करने वाली संविधान सभा के सदस्यों को – |
विभिन्न प्रांतों की विधानसभाओं द्वारा चुना गया।
|
6 | संविधान सभा के चुने हुए स्थायी अध्यक्ष कौन थे? | डॉ. राजेंद्र प्रसाद |
7 | संविधान सभा की प्रथम बैठक की अध्यक्षता किसने की थी? | डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा |
8 | संविधान सभा के प्रथम मनोनीत उप –सभापति कौन थे? | फ्रैंक एंथोनी |
9 | भारतीय संविधान सभा की स्थापना की गई थी – | 09 दिसंबर, 1946 को |
10 | भारत को एक संविधान देने का प्रस्ताव संविधान सभा द्वारा पारित किया गया था – | जनवरी 22, 1947 |
11 | भारतीय संविधान को बनाने हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे? | 12 |
12 | भारत की संविधान सभा की अंतिम बैठक की सही तिथि को बताइए – | 24 जनवरी, 1950 |
13 | भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा? | 2 वर्ष 11 माह 18 दिन |
14 | भारतीय संविधान के निर्माण के समय सांविधानिक सलाहकार कौन थे? | बी.एन. राव |
15 | भारतीय संविधान का प्रथम प्रारूप तैयार किया गया था – | बी.एन. राव द्वारा |
16 | संविधान सभा में भारतीय संविधान का तृतीय वाचन कब प्रारंभ हुआ था? | 17 नवंबर, 1949 |
17 | भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ था – | नवंबर 26, 1949 |
18 | संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया, क्योंकि – |
कांग्रेस ने इस तिथि को 1930 में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था।
|
19 | भारतीय संविधान दिवस मनाया जाता है – | 26 नवंबर |
20 | डॉ. भीम राव अम्बेडकर का जन्म और मृत्यु कब हुई? | 1891, 1956 |
21 | संविधान सभा में वयस्क मताधिकार को 15 वर्ष के लिए स्थगित करने की बात की थी – | मौलाना आजाद ने |
22 | किसने सुझाव दिया था कि भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को एक राजनैतिक दल के रूप में भंग कर दिया जाना चाहिए? | महात्मा गांधी |
23 | किसने कहा था “संविधान सभा कांग्रेस थी और कांग्रेस भारत था”? | ऑस्टिन |
24 | भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्याएं थीं? | 15 |