सिटीजन चार्टर : सार्वजनिक सेवाओं को नागरिक केंद्रित बनाने में सहायता करता है।

प्रश्न: सिटीजन चार्टर उन लोगों की दृष्टि से सार्वजनिक सेवाओं को देखता है ,जो इनका उपयोग करते हैं। इस सन्दर्भ में सार्वजनिक सेवाओं को नागरिक केंद्रित बनाने में सिटीजन चार्टर के महत्व का विश्लेषण कीजिए।

दृष्टिकोण

  • दिये गये कथन की विस्तारपूर्वक व्याख्या कीजिए।
  • विश्लेषण कीजिए कि किस प्रकार सिटीजन चार्टर, सार्वजनिक सेवाओं को नागरिक केंद्रित बनाने में सहायता करता है।

उत्तर

सिटीजन चार्टर एक दस्तावेज है जिसे एक संगठन सार्वजनिक संदर्भ के लिए प्रकाशित करता है, और संगठन की प्रकृति, कार्यशैली और कार्यों के सन्दर्भ में विवरण उपलब्ध कराता है। इसमें सेवा की गुणवत्ता और विभिन्न सेवाओं के प्रावधान के लिए वह समयावधि शामिल होती है, जिसकी नागरिक उस संगठन से आशा कर सकते हैं।

चार्टर, सार्वजनिक सेवाओं को उपयोगकर्ताओं के दृष्टिकोण से देखता है। यह सेवा मानकों को और सेवा वितरण की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए सेवा के उपयोगकर्ताओं के साथ नियमित और व्यवस्थित परामर्श की मांग करता है।

नागरिक चार्टर निम्नलिखित तरीकों से सार्वजनिक सेवाओं को नागरिक केंद्रित बनाता है:

  • यह नागरिकों के लिए बेहतर सेवा गुणवत्ता और शिकायत निवारण तंत्र सुनिश्चित करता है।
  • नीति निर्माण में सामान्य नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर यह लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाता है।
  • यह स्पष्ट रूप से सेवा वितरण के समय और मानकों की घोषणा करके पारदर्शिता और खुलेपन के शासन का मार्ग प्रशस्त करता है।
  • यह समानता, लोकतंत्र और पारदर्शिता के मूल्यों को साकार करके, सुशासन को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही यह सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नागरिकों की प्रतिक्रिया (फीडबैक) को शामिल करता है। इस प्रकार यह नीति के कार्यान्वयन के साथ-साथ मूल्यांकन में नागरिकों की भागीदारी को सुनिश्चित करता है।
  • यह स्पष्ट रूप से सेवा मानकों को निर्धारित करके प्रशासन में उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करता है

द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (ARC-II) द्वारा प्रस्तावित सेवोत्तम मॉडल (SEVOTTAM Model) को अपनाना, संपूर्ण देश में सिटीजन चार्टर्स के मानकीकरण और सुशासन की सुविधा प्रदान करेगा।

Read More 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.