यूरोपीय कंपनियों का आगमन – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. वास्कोडिगामा, कालीकट पर किस वर्ष में आया?

(a) 1350 ई.
(b) 1498 ई.
(c) 1530 ई.
(d) 1612 ई.

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2004]

 

2. निम्न में से कौन ‘नीला जल योजना’ (ब्लू वाटर नीति) से संबंधित है?

(a) द अल्मीडा
(b) अल्बुकर्क
(c) डुप्ले
(d) रॉबर्ट क्लाइव

[Uttarakhand P.C.S. (Pre.) 2016]

 

3. मध्यकाल में सर्वप्रथम भारत से व्यापार संबंध स्थापित करने वाले थे-

(a) डच
(b) अंग्रेज
(c) फ्रांसीसी
(d) पुर्तगाली

[U.P. P.C.S. (Pre) 1990, U.P. P.C.S. (Pre) 1993, U.P. P.C.S. (Pre) 2000, U.P.P.C.S. (Mains) 2007, U.P. P.C.S. (Spl) (Mains) 2004]

 

4. पुर्तगाली उपनिवेश का प्रथम वायसराय भारत में कौन हुआ?

(a) डियाज
(b) वास्कोडिगामा
(c) अल्मीडा
(d) अल्बुकर्क

[45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

 

5. निम्नलिखित में से किसने वास्कोडिगामा का कालीकट में स्वागत किया था?

(a) गेस्पर कोरिया
(b) अल्बुकर्क
(c) जमोरिन
(d) डॉन अलमेदा

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

 

6. सूची-1 को सूची-II से सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1      सूची-II
(समुद्री यात्री)       (देश)
(A) वास्कोडिगामा    1. स्पेन
(B) क्रिस्टोफर कोलम्बस 2. पुर्तगाल
(C) कैप्टन कुक      3. हॉलैंड
(D) तस्मान      4. ग्रेट ब्रिटेन

कूट :
A B C D

(a) 3, 2, 1, 4
(b) 2, 1, 4, 3
(c) 1, 4, 3, 2
(d) 4, 3, 2, 1

[I.A.S. (Pre) 2000]

 

7. निम्नलिखित में से कौन भारत आने वाला यात्री पुर्तगाल (देश) का नहीं

(a) दुआर्ट बारबोसा
(b) डोमिंगो पायस
(c) पीटर मुंडी
(d) फर्नाओ नुनीज़

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre.) 2021]

 

8. भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक कौन था?

(a) वास्कोडिगामा
(b) अल्बुकर्क
(c) बार्थोलोम्यू डायज
(d) जॉर्ज ऑक्सडन

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2003]

 

9. भारत में यूरोपीय शक्तियों के प्रवेश के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) पुर्तगालियों ने 1499 में गोवा पर कब्जा किया था।
(b) अंग्रेजों ने अपना पहला कारखाना दक्षिण भारत में मछलीपट्टनम् में लगाया।
(c) पूर्वी भारत में अंग्रेजी कंपनी ने 1633 में उड़ीसा में पहला कारखाना लगाया।
(d) डूप्ले के नेतृत्व में फ्रांसीसियों ने 1746 में मद्रास पर कब्जा किया था।

[I.A.S. (Pre) 2003]

 

10. पुर्तगालियों ने भारत में निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रथम दुर्ग का निर्माण किया था?

(a) अञ्जीदीव में
(b) कन्नानोर में
(c) कोचीन में
(d) गोवा में

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

11. किन यूरोपियों ने भारत में प्रथमतः सामुद्रिक व्यापारिक केंद्र स्थापित किए ?

(a) अंग्रेज
(b) फ्रांसीसी
(c) पुर्तगाली
(d) डच

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2004]

 

12. बंगाल की निम्नलिखित फैक्टरियों में से एक जो पुर्तगालियों द्वारा स्थापित की गई, वह थी-

(a) बांदेल
(b) चिनसुरा
(c) हुगली
(d) श्रीरामपुर

[U.P. P.C.S. (Pre) 2004]

 

13. पांडिचेरी (वर्तमान पुदुचेरी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली पहली यूरोपीय शक्ति पुर्तगाली थे।
2. पांडिचेरी पर कब्जा करने वाली दूसरी यूरोपीय शक्ति फ्रांसीसी थे।
3. अंग्रेजों ने कभी पांडिचेरी पर कब्जा नहीं किया।

उपर्युक्त में से कौन-सा / से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3

[U.P. P.C.S. (Mains) 2006]

 

14. हुगली को बंगाल की खाड़ी में समुद्री लूटपाट के लिए किसने अड्डा बनाया था?

(a) पुर्तगालियों ने
(b) फ्रांसवासियों ने
(c) डेनमार्कवासियों ने
(d) अंग्रेजों ने

[L.A.S. (Pre) 1995]

 

15. निम्नलिखित में से कौन कलकत्ता का संस्थापक था?

(a) चार्ल्स आयर
(b) जॉब चारनॉक
(c) गैरोल्ड अंगियार
(d) विलियम नौरिस

[U.P. P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

 

16. निम्न में किस स्थान पर भारत में प्रथम नगर निगम स्थापित किया गया था?

(a) कलकत्ता
(b) मद्रास
(c) बॉम्बे
(d) दिल्ली

[U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

 

17. भारत के साथ व्यापार के लिए सर्वप्रथम संयुक्त पूंजी कंपनी किन लोगों ने आरंभ की?

(a) पुर्तगाली
(b) डच
(c) फ्रेंच
(d) डेनिस

[I.A.S. (Pre) 1994]

 

18. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?

(a) आधुनिक कोच्चि भारत की स्वतंत्रता तक डच उपनिवेश था।
(b) डचों ने पुर्तगालियों को पराजित किया और आधुनिक कोच्चि में उन्होंने फोर्ट विलियम्स का निर्माण किया।
(c) आधुनिक कोच्चि पहले डच उपनिवेश था, जिस पर बाद में पुर्तगालियों का अधिकार हो गया।
(d) आधुनिक कोच्चि कभी भी ब्रिटिश उपनिवेश का भाग नहीं था।

[I.A.S. (Pre) 2005]

 

19. भारतीय इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. डच लोगों ने पूर्वी तटीय क्षेत्रों में गजपति शासकों द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर अपनी फैक्टरियां गोदाम स्थापित किए।
2. अल्फांसो द अल्बुकर्क ने बीजापुर सल्तनत से गोवा को छीन लिया था।
3. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास में विजयनगर साम्राज्य के एक प्रतिनिधि से पट्टे पर ली गई जमीन के एक प्लॉट पर फैक्टरी स्थापित की थी।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2022]

 

20. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की सफलता का राज था-

(a) भारत में राष्ट्रीय भावना की कमी।
(b) कंपनी की सेना को पश्चिमी प्रशिक्षण मिला था तथा उनके पास आधुनिक हथियार थे।
(c) भारतीय सैनिकों में राष्ट्रीय भावना का अभाव था जिसके फलस्वरूप कोई जो उन्हें अच्छा वेतन दे, अपनी सेवा में लगा सकता था।
(d) उपर्युक्त तीनों

[U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

 

21. निम्नलिखित ब्रिटिश कंपनियों में से किसे भारत में व्यापार करने का पहला अधिकार-पत्र प्राप्त हुआ था?

(a) लीवेंट कंपनी
(b) ईस्ट इंडिया कंपनी
(c) दी इंग्लिश कंपनी ट्रेडिंग टू ईस्ट इंडीज
(d) ओस्टेंड कंपनी

[U.P.P.S.C. (R.L.) 2014]

 

22. लंदन में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के गठन के समय भारत का निम्नलिखित में से कौन बादशाह था?

(a) अकबर
(b) जहांगीर
(c) शाहजहां
(d) औरंगजेब

[U.P.P.C.S. (Pre) 2012, U. P. Lower Sub. (Pre) 2004]

 

23. किस मुगल सम्राट के काल में इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में सर्वप्रथम कारखाना स्थापित किया?

(a) अकबर
(b) जहांगीर
(c) शाहजहां
(d) औरंगजेब

[I.A.S. (Pre) 2008, I.A.S. (Pre) 2009]

 

24. भारत में 1613 ई. में अंग्रेजों ने अपनी पहली फैक्टरी कहां स्थापित की थी?

(a) गोवा
(b) बंगाल में हुगली
(c) आरकोट
(d) सूरत

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

25. निम्नलिखित में किस अंग्रेज अधिकारी ने पुर्तगालियों को स्वाल्ली (Sowlley) के स्थान पर हराया था?

(a) विलियम हॉकिस
(b) थॉमस बेस्ट
(c) थॉमस रो
(d) जोशिया चाइल्ड

[44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

 

26. सत्रहवीं इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कारखाना / के कारखाने स्थित था/ थे?

1. भरूच
2. चिकाकोल
3. त्रिचिनोपोली

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) केवल 3
(d) 2 और 3

[LA.S. (Pre) 2021]

 

27. निम्नलिखित यूरोपीय व्यापारिक कंपनियों में से किसने सूरत में सर्वप्रथम अपना कारखाना स्थापित किया?

(a) डचों ने
(b) अंग्रेजों ने
(c) फ्रांसीसियों ने
(d) पुर्तगालियों ने

[U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

 

28. ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रारंभिक दौर में वेस्टर्न प्रेसीडेंसी कहां थी?

(a) सूरत
(b) सतारा
(c) बॉम्बे
(d) पणजी

[M.P.P.C.S. (Pre) 2018]

 

29. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंबई किससे लिया था?

(a) डचों से
(b) फ्रांसीसियों से
(c) डेनिसों से
(d) पुर्तगालियों से

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

 

30. निम्नलिखित में से किस वर्ष प्रयागराज (उ.प्र.) के किले पर अंग्रेजों का अधिकार स्थापित हुआ?

(a) 1790 ई.
(b) 1792 ई.
(c) 1796 ई.
(d) 1797 ई.

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

31. ईस्ट इंडिया कंपनी के किस अंग्रेज गवर्नर को औरंगजेब द्वारा भारत से निष्कासित किया गया?

(a) आंगियर
(b) सर जॉन चाइल्ड
(c) सर जॉन गेयर
(d) सर निकोलस वेट

[M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

32. निम्नलिखित में से प्रथम कर्नाटक युद्ध का कौन-सा तात्कालिक कारण था?

(a) अंग्रेज और फ्रांसीसियों के बीच प्रतिद्वंद्विता
(b) ऑस्ट्रिया की राजगद्दी की जंग
(c) कर्नाटक की राजगद्दी का मसला
(d) अंग्रेजों द्वारा फ्रांसीसी जहाजों का अधिग्रहण

[44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

 

33. कर्नाटक युद्ध किन-किन के मध्य लड़ा गया?

(a) अंग्रेज व फ्रांसीसी
(b) अंग्रेज व डच
(c) अंग्रेज व मराठे
(d) हैदर अली व मराठे

[U.P. P.C.S. (Pre) 1995]

 

34. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट के उपयोग से सही उत्तर चुनिए।

     सूची-1  सूची-II
A. प्रथम कर्नाटक युद्ध    1. पेरिस की संधि से अंत
B. तृतीय कर्नाटक युद्ध  2. ब्रिटिश की हार
C. द्वितीय कर्नाटक युद्ध  3. अनिर्णायक युद्ध
D. प्रथम मैसूर युद्ध    4. एक्स ला चैपल की संधि से अंत

कूट :
A B C D

(a) 1, 3, 4, 2
(b) 2, 4, 1, 3
(c) 4, 1, 3, 2
(d) 3, 1, 4, 2

[U.P.P.C.S (Pre) 2016]

 

35. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?

(a) कर्नाटक का प्रथम युद्ध  –  1746-48
(b) कर्नाटक का द्वितीय युद्ध  –  1750-52
(c) कर्नाटक का तृतीय युद्ध  –  1758-63
(d) पानीपत का तृतीय युद्ध  –  1761

[U.P. G.I.C. 2017]

 

36. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रथम यूरोपियन व्यक्ति था, जिसने भू-क्षेत्र अर्जित करने के उद्देश्य से भारतीय राजाओं के झगड़ों में भाग लेने की नीति आरंभ की?

(a) क्लाइव
(b) डूप्ले
(c) अल्बुकर्क
(d) वॉरेन हेस्टिंग्स

[I.A.S. (Pre) 1996]

 

37. भारत में फ्रांसीसियों ने अपना सबसे पहला कारखाना निम्न स्थानों में से कहां लगाया?

(a) सूरत
(b) पुलिकट
(c) कोचीन
(d) कासिम बाजार

[I.A.S. (Pre) 2003]

 

38. फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी संस्थापित हुई थी-

(a) लुई चौदहवें के शासनकाल में
(b) लुई तेरहवें के शासनकाल में
(c) लुई पंद्रहवें के शासनकाल में
(d) लुई सोलहवें के शासनकाल में

[U.P.P.C.S. (Mains) 2014, U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

 

39. निम्नलिखित में से किसे भारत में फ्रांसीसी कंपनी का संस्थापक माना जाता है?

(a) रिशलू
(b) मजारे
(c) कॉल्बर्ट
(d) फ्रैंको मार्टिन

[U.P. P.C.S. (Mains) 2003]

 

40. बंगाल में निम्न में से कौन-सा कारखाना डचों ने स्थापित किया था?

(a) बंदेल
(b) चिनसुरा
(c) हुगली
(d) श्रीरामपुर

[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2010]

 

41. डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने किस वर्ष अपनी फैक्टरी पटना में स्थापित की?

(a) 1601
(b) 1632
(c) 1774
(d) 1651
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

 

42. फ्रांसीसी दक्कन में शक्ति आंदोलन स्थापित करने में असफल रहे क्योंकि-

(a) डूप्ले सक्षम सेनापति नहीं था।
(b) अंग्रेजों की फौज शक्तिशाली थी।
(c) भारतीय लोग फ्रांसीसियों को पसंद नहीं करते थे।
(d) पांडिचेरी सामरिक केंद्र था।

[U.P. P.C.S. (Pre) 1998]

 

43. निम्न यूरोपीय शक्तियों ने भारतीय व्यापार में समय-समय पर प्रवेश किया-

1. अंग्रेज
2. डच
3. फ्रांसीसी
4. पुर्तगाली

निम्न कूट से उनके प्रवेश का सही तिथिक्रम निर्धारित कीजिए-
कूट :

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 4, 2, 1, 3
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 2, 3, 4, 1

[U.P. P.C.S. (Pre) 1997]

 

44. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के अंत में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

    सूची-1     सूची-II
A. पांडिचेरी   1. डच
B. गोवा    2. फ्रेंच
C. ट्रानकेबार 3. पुर्तगीज
D. सद्रास        4. डेनिस (डेन)

कूट :
   A B C D

(a) 2, 3, 4, 1
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 3, 4, 1, 2
(d) 4, 1, 2, 3

[U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

 

45. उस क्षेत्र की पहचान करें, जहां से यूरोपवासियों को सर्वोत्तम शोरा और अफीम प्राप्त होता था-

(a) बिहार
(b) गुजरात
(c) बंगाल
(d) मद्रास

[40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

 

46. निम्नलिखित यूरोपियों में से कौन-सा एक, स्वतंत्रता-पूर्व भारत में व्यापारी के रूप में सबसे अंत में आए?

(a) डच
(b) इंग्लिश
(c) फ्रांसीसी
(d) पुर्तगाली

[I.A.S. (Pre) 2007]

 

47. निम्नलिखित में से किन स्थानों पर डचों ने अपने व्यापारिक अड्डे स्थापित किए ?

(a) नागपट्टनम, चिनसुरा, मछलीपट्टनम
(b) सूरत, भरूच, आगरा
(c) कोचीन, अहमदाबाद, पटना
(d) उपुर्यक्त सभी

[U.P. P.C.S. (Pre.) 2017]

 

48. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-

1. मृदा के स्वरूप तथा उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन
2. युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग
3. तंबाकू और लाल मिर्च की खेती

उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेजों की भारत को देन थी/थीं?

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) कोई भी नहीं

[I.A.S (Pre) 2012]

 

49. किसने ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में यह टिप्पणी की कि “कंपनी एक असंगति है, परंतु यह उस व्यवस्था का भाग है, जहां सब कुछ ही असंगत है।”?

(a) वॉरेन हेस्टिंग्स
(b) टी.बी. मैकाले
(c) लॉर्ड क्लाइव
(d) हेनरी डुंडास

[U.P. P.C.S. (Pre) 2017]

 

50. “एक्स-ला-शापेल 1748” की संधि के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. प्रथम कर्नाटक युद्ध की समाप्ति।
2. अंग्रेजों को मद्रास पुनः प्राप्त हुआ।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।
कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2

[U.P. P.C.S. (Pre) 2020]

 

51. “भारत में अंग्रेजों की सफलता तथा फ्रांसीसियों की असफलता के कारण” के संदर्भ में निम्न कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. अंग्रेजों को बंगाल विजय से अपार धन एवं जनशक्ति का मिलना।
2. अंग्रेजों की बेहतर नौसैनिक ताकत।

नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 तथा 2
(d) न तो 1 और न ही 2

[U.P. R.O/A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.