|
प्रश्न |
उत्तर |
| 1 |
संख्या की दृष्टि से अब तक ढूंढे हुए और पहचाने हुए जीवों में सबसे अधिक संख्या है – |
कीटों की |
| 2 |
गर्म रुधिर वाले जंतु वे होते हैं, जो अपने शरीर के तापक्रम को – |
एक-सा बनाए रखते हैं |
| 3 |
सबसे बड़ा स्तनपायी कौन है? |
व्हेल मछली |
| 4 |
व्हेल किस वर्ग का प्राणी है? |
स्तनपायी |
| 5 |
दांत वाली व्हेलों में विशालतम है? |
स्पर्म व्हेल |
| 6 |
उड़ने वाला स्तनपायी है – |
चमगादड़ |
| 7 |
डॉल्फिन क्या हैं – |
एक जलीय जंतु |
| 8 |
सील (Seal) किस जाति का है? |
स्तनपायी |
| 9 |
नृशंस प्राणी कौन-सा है? |
ऑटर |
| 10 |
एम्फीबिया (Amphibia) बताता है – |
जल एवं स्थल पर रहने वाले पशु |
| 11 |
कौन-सा गुण मनुष्य को अन्य सभी वानर गुणों से पृथक करता है? |
जानने की इच्छा |
| 12 |
मानव-सदृश लघुतम कपि है – |
गिबन |
| 13 |
नील गाय किस कुल में आती हैं? |
हिरन के |
| 14 |
ऑक्टोपस – |
एक मृदुकवची (मोलस्क) |
| 15 |
सबसे बड़ा अकशेरुकी है – |
स्कविड |
| 16 |
कड़कनाथ एक किस्म है – |
मुर्गे की |
| 17 |
व्हाइट लेग हार्न एक किस्म है – |
कुक्कुटों की |
| 18 |
टिक और माइट वास्तव में होते हैं – |
मकड़ी-वंशी |
| 19 |
जुगनू होता है, एक – |
कीट |
| 20 |
मकड़ी कीट से भिन्न होती है, क्योंकि मकड़ी में पाई जाती है – |
आठ टांगे |
| 21 |
किस जीव का रक्त सफेद होता है? |
तिलचट्टे का |
| 22 |
जब चींटियां काटती हैं, तो वे अंतःक्षेपित करती हैं – |
फॉर्मिक अम्ल |
| 23 |
मकड़ियों द्वारा उत्पादित रेशम कहलाता है – |
गोसामर रेशम |
| 24 |
कौन-से प्राणी अपनी आंत्र में जल का संग्रह कर लेते हैं? |
ऊंट |
| 25 |
कौन-सा जानवर बिना पानी पिए सबसे लंबी अवधि तक रह सकता है? |
कंगारू चूहा |
| 26 |
कौन-सा जानवर ठोस मूत्र उत्सर्जित करता है? |
कंगारू चूहा |
| 27 |
सर्पों की विषग्रंथियां किसकी समांग हैं? |
कशेरुकी प्राणियों की लार ग्रंथियां |
| 28 |
सांप के जहरीले विषदंत होते हैं, जो रूपांतरित रूप हैं – |
जंभिका दंत के |
| 29 |
चट्टान पर उगने वाले पादप कहलाते हैं – |
शैलोद्भिद |
| 30 |
कीटाहारी पादप है? |
घटपर्णी |
| 31 |
घटपर्णी के भागों में से कौन-सा एक, घट में रूपांतरित होता है? |
पत्ता |
| 32 |
नेपेंथीस खासियाना (घटपर्णी) नामक दुर्लभ एवं आपातीय पौधा कहाँ पाया जाता है? |
मेघालय |
| 33 |
पौधे के कौन-से भाग से हल्दी प्राप्त होती है? |
तना |
| 34 |
हल्दी के पौधे का खाने लायक हिस्सा कौन-सा है? |
प्रकंद |
| 35 |
फलों का वह प्रकार जिसमें लीची को रखा जा सकता है, वह है – |
डूप |
| 36 |
अदरक तना है जड़ नहीं, क्योंक – |
इसमें नोड और इंटर्नाड हैं |
| 37 |
आलू है, एक – |
कंद |
| 38 |
कवकों और उच्चतर पादपों की जड़ों के बीच उपयोगी प्रकार्यक साहचर्य है? |
कवकमूल |
| 39 |
माइकोराइजा’ एक सहजीवी संबंध है – |
कवक और पौधों के मध्य |
| 40 |
फलीदार पादपों की जड़ों में उपस्थित गांठों में पाए जाने वाले नत्रजन स्थिरीकरण जीवाणु हैं – |
सहजीवी |
| 41 |
मटर पौधा है – |
शाक |
| 42 |
लौंग है – |
बंद कलियां |
| 43 |
लौंग पौधे के किस भाग से प्राप्त होते है? |
शुष्क पुष्प कली |
| 44 |
केसर होता है, सूखा मिश्रण – |
फूल के बीज बनाने वाले भागों का |
| 45 |
आलू का कौन-सा भाग खाने योग्य होता है? |
तना |
| 46 |
पादप कली है – |
एक भ्रूणीय टहनी |
| 47 |
कॉर्क किस पेड़ से प्राप्त होता है? |
क्वैर्कस |
| 48 |
लहसुन की अभिलाक्षणिक गंध का कारण है – |
सल्फर यौगिक |
| 49 |
प्याजों के छिलके उतारने पर आंसू आते हैं, क्योंकि प्याज निष्कासित करता हैं – |
सल्फेनिक अम्ल |
| 50 |
जीवन-चक्र की दृष्टि से, पौधे का सबसे महत्वपूर्ण अंग है – |
पुष्प |
| 51 |
मिर्च की तीक्ष्णता का कारण है – |
कैप्सैइसिन की उपस्थिति |
| 52 |
रेशम का कीड़ा (Silk Worm) अपने जीवन-चक्र के किस चरण में वाणिज्यिक तंतु (Fiber of Commerce) पैदा करता है? |
कोशित (Pupa) |
| 53 |
रेशम कीट जिन पर पनपता है, वे हैं – |
शहतूत की पत्तियां |
| 54 |
कुनैन जो मलेरिया के लिए एक प्रमुख ओषधि है, वह प्राप्त होती है – |
आवृत्तबीजी पादप से |
| 55 |
मलेरिया रोग की प्रभावी ओषधि कुनैन का निष्कर्षण किया जाता है – |
सिनकोना की छाल से |
| 56 |
मलेरिया निदान हेतु आरटीथर नाम की ओषधि प्राप्त होती है – |
बीजीय पादप से |
| 57 |
शहतूत का फल है – |
सोरोसिस |
| 58 |
लेग हीमोग्लोबिन पाई जाती है – |
लेग्यूम मूल-ग्रंथियों में |
| 59 |
मानव निर्मित’ धान्य है, जो प्रकृति में नहीं पाया जाता? |
ट्रिटिकेल |
| 60 |
कैनौला (Canola) मानव उपभोग के लिए उगाई गई विशिष्ट प्रकार की तिलहन सरसों (Oil Seed Mustard) की किस्मों को निर्दिष्ट करता है। इन किस्मों की मुख्य विशेषता यह है कि – |
ईरूसिक अम्ल की अल्प मात्रा |
| 61 |
सूक्ष्म जीवाणु (बैक्टीरिया) को देखा जा सकता है – |
कम्पाउंड खुर्दबीन द्वारा |
| 62 |
स्पांजी टिशू’ (स्पंजी ऊतक) एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसके कारण आम की जिस प्रजाति का निर्यात कुप्रभावित हो रहा है, वह है – |
अलफांसो |
| 63 |
मरुस्थलीय पौधों की जड़ें लंबी होती हैं, क्यों – |
पानी की तलाश में |
| 64 |
मरुस्थल में फ्रिएटोफाइट्स मिलते हैं, यानी ऐसे पादप जिनमें – |
मूसला जड़ होती है |
| 65 |
शुष्क जलवायु के भली-भांति अनुकूलित पेड़-पौधों को कहते हैं – |
मरुद्भिद् |
| 66 |
मरुभूमि के पादप अधिकतर होते हैं – |
मांसल |
| 67 |
पौधे, जो नमक-युक्त मिट्टी में उगते हैं, को क्या कहते हैं? |
हैलोफाइट |
| 68 |
एपिफाइट्स वे पौधे हैं, जो अन्य पौधों पर निर्भर हैं – |
यांत्रिक अवलंब के लिए |
| 69 |
जल की अधिकतम मात्रा जिसकी पौधों को आवश्यकता होती है, वह उसे अवशोषण किसके माध्यम से करते हैं – |
जड़ों के बालों से |
| 70 |
हाइड्रोफाइट कहते हैं – |
जलीय पौधे को |
| 71 |
पौधों द्वारा ली गई विकीर्ण ऊर्जा क्या परिणाम देती है – |
जल का प्रकाश अपघटन |
| 72 |
प्रथम पोषक स्तर के अंतर्गत आते हैं – |
हरित पादप |
| 73 |
आर्किनैक्टीरिया के एक समूह को उत्पादन के लिए उपयोग में लाया जाता है – |
मेथेन के |
| 74 |
अधिकांश कीट श्वसन कैसे करते हैं? |
वातक तंत्र से |
| 75 |
जमी हुई झील के अंदर मछली जीवित रह सकती है, क्योंकि – |
तलों के निकट पानी नहीं जमता |
| 76 |
जल से बाहर निकाल ली जाने पर मत्स्यें मर जाती हैं, क्योंकि – |
श्वास नहीं ले पाती |
| 77 |
मछलियों में सामान्यतः श्वसन होता है – |
गलफड़ों द्वारा |
| 78 |
सेब के फल में लाली का कारण है – |
एंथोसायनिन |
| 79 |
टमाटर में लाल रंग का कारण है – |
लाइकोपीन |
| 80 |
पपीते में पीले रंग का कारण है – |
कैरिकाजैन्थिन |
| 81 |
खमीर एक उदाहरण है – |
कवक का |
| 82 |
यीस्ट (Yeast) और मशरूम (Mushrooms) हैं – |
फफूंद (Fungi) |
| 83 |
रसेदार सब्जी में प्रयोग होने वाला मशरूम होता है – |
कवक |
| 84 |
कपास का प्रमुख घटक है – |
सेल्युलोज |
| 85 |
शैवाल और कवक के मिलने से लाइकेन बनता है, जिसे कहते हैं – |
म्यूट्युअलिज्म |
| 86 |
नोस्कापीन किससे प्राप्त होता है? |
पोस्ता (पॉपी) से |
| 87 |
हेरोइन प्राप्त होती है – |
अफीम पोस्ता से |
| 88 |
मॉर्फीन’ किससे प्राप्त होती है? |
पत्ती |
| 89 |
अफ़ीम प्राप्त किया जाता है – |
कच्चे फल के लेटेक्स से |
| 90 |
अफीम का मुख्य अवयव है – |
मॉफीन |
| 91 |
अफीम का वानस्पतिक नाम क्या है? |
पैपैवर सोमनीफेरम |