1. निम्नलिखित में से किस द्वीपसमूह को ‘शीप द्वीप’ कहा जाता है?
(a) कनारी द्वीप
(b) मदीरा द्वीप
(c) फरो द्वीप
(d) वेलिंटन द्वीप
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]
उत्तर- (c) फरो द्वीप
- फरो द्वीपसमूह (Faroe Islands) को ‘शीप द्वीप’ (Sheep Island) कहा जाता है।
|
2. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रफल के आधार पर वृहत्तम है?
(a) न्यूजीलैंड उत्तरी द्वीप
(b) न्यू फाउंडलैंड
(c) न्यूजीलैंड दक्षिणी द्वीप
(d) जावा
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
उत्तर- (c) न्यूजीलैंड दक्षिणी द्वीप
- दिए गए द्वीपों का क्षेत्रफल के आधार पर क्रम निम्नवत है- न्यूजीलैंड दक्षिणी द्वीप (150461 वर्ग किमी.), जावा (138,794 वर्ग किमी.), न्यूजीलैंड उत्तरी द्वीप (114,687 वर्ग किमी.) तथा न्यू फाउंडलैंड (111,930 वर्ग किमी.)।
|
3. संसार का सबसे बड़ा द्वीप है-
(a) बोर्नियो
(b) ग्रीनलैंड
(c) मेडागास्कर
(d) न्यू गिनी
[U.P.P.C.S. (Pre) 1993, M.P.P.C.S. (Pre) 1990]
उत्तर- (b) ग्रीनलैंड
- संसार का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (Greenland) है।
- उपर्युक्त सभी द्वीपों का क्षेत्रफल इस प्रकार है- ग्रीनलैंड (डेनमार्क) एवं अन्य छोटे द्वीपों सहित 21,66,086 वर्ग किमी. न्यू गिनी-785,753 वर्ग किमी. बोर्नियो-751,929 वर्ग किमी. मालागासी या मेडागास्कर-587,041 वर्ग किमी. उल्लेखनीय है कि ये चारों विश्व के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़े द्वीप हैं।
|
4. विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है-
(a) बोर्नियो
(b) मेडागास्कर
(c) न्यू गिनी
(d) सुमात्रा
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (c) न्यू गिनी
- न्यू गिनीया (इंडोनेशिया एवं पापुआ न्यू गिनीया) विश्व का दूसरा सबसे बड़ी द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल 785753 वर्ग किमी. है।
- विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (डेनमार्क) है, जिसका क्षेत्रफल 2166086 वर्ग किमी. है।
- विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप बोर्नियों (इंडोनेशिया, मलेशिया, ब्रुनेई) है।
- विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप तथा अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है।
|
5. निम्नलिखित में कौन-सा एक कथन सही है?
(a) ग्रीनलैंड विश्व का दूसरा बृहत्तम (क्षेत्रफल) द्वीप है।
(b) नूक ग्रीनलैंड का एक छोटा नगर है।
(c) नूक की समुद्रतल से ऊंचाई 3 मीटर है।
(d) ग्रीनलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है।
[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]
उत्तर- (c) नूक की समुद्रतल से ऊंचाई 3 मीटर है।
- ग्रीनलैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का बृहत्तम द्वीप है।
- ग्रीनलैंड, डेनमार्क के अधीन है।
- नूक ग्रीनलैंड का सबसे बड़ा एवं राजधानी नगर है।
- नूक की समुद्रतल से ऊंचाई 1-3 मीटर तक है।
|
6. निम्नलिखित में से पूर्वी द्वीपसमूह का कौन-सा द्वीप तीन देशों में विभाजित है?
(a) बोर्नियो
(b) सेलीबीज
(c) न्यू गिनी
(d) तिमोर
[U.P.P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (a) बोर्नियो
- बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
- ऑस्ट्रेलिया के उत्तर- पश्चिम में स्थित यह द्वीप राजनीतिक रूप से तीन देशों इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई में विभाजित है।
|
7. निम्न में से कौन-सा द्वीप क्षेत्रफल में सबसे बड़ा है?
(a) बोर्नियो
(b) ग्रेट ब्रिटेन
(c) मेडागास्कर
(d) सुमात्रा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre), 2018]
उत्तर- (a) बोर्नियो
- दिए गए विकल्पों में बोर्नियो का क्षेत्रफल सर्वाधिक (751929 वर्ग किमी.), मेडागास्कर (587041 वर्ग किमी.), सुमात्रा (472784 वर्ग किमी.) तथा ग्रेट ब्रिटेन का क्षेत्रफल (209331 वर्ग किमी.) है।
|
8. दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित बोर्नियो द्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. यह तीन देशों में विभाजित है।
2. इनकी उत्पत्ति ज्वालामुखी निक्षेप के द्वारा हुई है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए –
कूट :
(a) 1 तथा 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) न तो 1 न ही 2
(d) केवल 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2022]
उत्तर- (a) 1 तथा 2 दोनों
- दक्षिण-पूर्व एशिया का बोर्नियो द्वीप तीन देशों-इंडोनेशिया, मलेशिया और ब्रुनेई में विभाजित है।
- इस द्वीप का निर्माण ज्वालामुखी निक्षेप के द्वारा हुआ है।
- अतः दोनों कथन सही हैं।
|
9. कालीमंतन जिस द्वीप का अंग है, वह है-
(a) होन्शू
(b) बोर्नियो
(c) क्यूबा
(d) मेडागास्कर (मालागासी)
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]
उत्तर- (b) बोर्नियो
- इंडोनेशिया का कालीमंतन क्षेत्र बोर्नियो द्वीप का अंग है।
|
10. मेडागास्कर सबसे बड़ा द्वीप है-
(a) हिंद महासागर में
(b) प्रशांत महासागर में
(c) बंगाल की खाड़ी में
(d) लाल सागर में
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]
उत्तर- (a) हिंद महासागर में
- मेडागास्कर द्वीप हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिम में अवस्थित है।
- इसके पूर्व में मॉरीशस तथा पश्चिम में अफ्रीका की मुख्य भूमि से लगा मोजाम्बिक देश अवस्थित है।
|
11. निम्नलिखित प्रशांत महासागरीय द्वीपों में से कौन मेलनेसिया द्वीपसमूह में सम्मिलित है?
(a) सोलोमन द्वीप
(b) गिल्बर्ट द्वीप
(c) सोसायटी द्वीप
(d) मार्शल द्वीप
[U.P. P.C.S. (Mains) 2012]
उत्तर- (a) सोलोमन द्वीप
- मेलनेसिया ओशेनिया का एक उपक्षेत्र है, जिसका विस्तार प्रशांत महासागर के किनारे पर पूर्व में फिजी से लेकर पश्चिम अराफुरा सागर तक है।
- इस क्षेत्र के प्रमुख द्वीप हैं- न्यू गिनी, बिस्मार्क द्वीपसमूह, वनुआतु, सोलोमन, फिजी एवं न्यू कैलेडोनिया।
|
12. डियागो गार्सिया कहां स्थित है?
(a) हिंद महासागर
(b) प्रशांत महासागर
(c) आर्कटिक महासागर
(d) अटलांटिक महासागर
[M.P. P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (a) हिंद महासागर
- डियागो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित है।
|
13. ‘सुदूर उत्तर-पश्चिम में आसे से लेकर पूर्व में टॉरस जलडमरूमध्य तक दूरी 5,000 मील है, जो लगभग उतनी है, जितनी लंदन से बगदाद की। इस द्वीपसमूह में 14,000 द्वीप हैं, इनमें से कुछ मात्र विषुवत क्षेत्रीय शैल हैं और अन्य में कुछ विश्व के विशालतम द्वीप हैं।’ यह विवरण निम्नलिखित में से किसके संदर्भ में सर्वाधिक उपयुक्त है?
(a) वेस्टइंडीज
(b) जापान
(c) फिलीपींस
(d) इंडोनेशिया
[I.A.S. (Pre) 1997]
उत्तर- (d) इंडोनेशिया
- उपर्युक्त विवरण इंडोनेशिया द्वीपसमूह के लिए वर्णित है।
- यह द्वीपसमूह पश्चिम में आसे से लेकर पूर्व में टॉरस जलडमरूमध्य (ऑस्ट्रेलिया और न्यू गिनी को अलग करता है) तक हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के मध्य अवस्थित है।
- इंडोनेशिया के हाइड्रो-ओशनोग्राफिक विभाग के अनुसार, इंडोनेशिया द्वीपसमूह में कुल 17,508 द्वीप हैं, जिनमें से लगभग 6000 को नाम दिया गया है एवं लगभग 1000 स्थायी रूप से बसे हुए हैं।
|
14. कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) फॉकलैंड द्वीपसमूह हिंद महासागर में स्थित है।
(b) नामीबिया अफ्रीका में स्थित है।
(c) निकारागुआ मध्य अमेरिका में है।
(d) यमन एशिया में है।
[UPPCS (Pre) 1993]
उत्तर- (a) फॉकलैंड द्वीपसमूह हिंद महासागर में स्थित है।
- फॉकलैंड द्वीपसमूह (Falkland Archipelago) दक्षिण अटलांटिक महासागर में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर अवस्थित है।
- यह यूनाइटेड किंगडम का समुद्रपारीय भाग है।
- शेष कथन सही है।
|
15. फिजी द्वीप अवस्थित है-
(a) अटलांटिक महासागर में
(b) प्रशांत महासागर में
(c) हिंद महासागर में
(d) अरब सागर में
[44 B.P.S.C. (Pre) 2000]
उत्तर- (b) प्रशांत महासागर में
- फिजी दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक द्वीपीय राष्ट्र है।
- यह वनुआतु के पूर्व, टोंगा के पश्चिम तथा तुवालू के दक्षिण में स्थित है।
|
16. प्रशांत महासागर में स्थित ‘गैलापागोस द्वीपसमूह’ के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. इनकी उत्पत्ति ज्वालामुखी गतिविधि के द्वारा हुई है।
2. ये दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू का हिस्सा हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट-
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]
उत्तर- (a) केवल 1
- प्रशांत महासागर में स्थित ‘गैलापागोस द्वीपसमूह’ की उत्पत्ति ज्वालामुखी गतिविधि के द्वारा हुई है।
- यह दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र पेरू का नहीं, बल्कि इक्वेडोर का हिस्सा है।
|
17. जापान का विशालतन द्वीप कौन-सा है?
(a) होकैडो
(b) शिकोकू
(c) होदोरी
(d) होन्शू
[U.P.P.C.S. (Pre) 1991]
उत्तर- (d) होन्शू
- जापान मुख्यतः चार द्वीपों होकैडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू का समूह है।
- उपर्युक्त चारों द्वीपों में होन्शू सबसे बड़ा है।
- जापान की राजधानी टोक्यो इसी द्वीप पर स्थित है।
|
18. जापान के निम्नलिखित चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण अनुक्रम निम्नलिखित में से कौन सही है?
(a) होकैडो, होन्शू, क्यूशू, शिकोकू
(b) होकैडो, शिकोकू, होन्शू, क्यूशू
(c) होकैडो, होन्शू, शिकोकू, क्यूशू
(d) होकैडो, क्यूशू, होन्शू, शिकोकू
[R.O/A.R.O. (Pre) 2017]
उत्तर- (c) होकैडो, होन्शू, शिकोकू, क्यूशू
- जापान के चार द्वीपों का उत्तर से दक्षिण की ओर सही अनुक्रम है- होकैडो, होन्शू, शिकोकू एवं क्यूशू।
|
19. मकाओ द्वीप का चीन को स्थानांतरण कब हुआ?
(a) 1990
(b) 1992
(c) 1997
(d) 1999
[U.P.P.C.S. (Pre) 1990]
उत्तर- (d) 1999
- मकाओ प्रायद्वीप चीन की मुख्य भूमि से जुड़ा हुआ है।
- लंबी वार्ताओं के बाद हुए समझौते के तहत पुर्तगाल ने इस द्वीप को दिसंबर, 1999 में आधिकारिक तौर पर चीन को सौंप दिया गया।
|
20. वालिआरिक द्वीपसमूह कहां स्थित है?
(a) भूमध्य सागर
(b) काला सागर
(c) बाल्टिक सागर
(d) उत्तरी सागर
[I.A.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (a) भूमध्य सागर
- बालिभरिक द्वीपसमूह (Balearic Islands) पश्विमी भूमध्य सागर में स्पेन तट के पास स्थित है, यह स्पेन का स्वायत्त प्रभाग है।
|
21. किस नदी पर विश्व का सबसे बड़ा ‘नदी द्वीप’ है?
(a) नील
(b) अमेजन
(c) ब्रह्मपुत्र
(d) सिंधु
[M.P.P.C.S. (Pre) 1997]
उत्तर- (c) ब्रह्मपुत्र
- माजुली द्वीप (Majuli Island) ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित विश्व का सबसे बड़ा ताजे पानी का नदी द्वीपीय तंत्र है।
|
22. निम्न में से कौन एक द्वीपीय महाद्वीप है?
(a) अफ्रीका
(b) न्यूजीलैंड
(c) ग्रीनलैंड
(d) ऑस्ट्रेलिया
[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2006]
उत्तर- (d) ऑस्ट्रेलिया
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप एक द्वीपीय महाद्वीप है।
- यह आकार की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है।
|
23. ग्रेनाडा अवस्थित है-
(a) प्रशांत महासागर में
(b) हिंद महासागर में
(c) कैरीबियन सागर में
(d) भूमध्य सागर में
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (c) कैरीबियन सागर में
- ग्रेनाडा, दक्षिण-पूर्वी कैरीबियन सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है।
- ब्रेनाडा देश में मुख्यतः तीन द्वीप शामिल हैं- ग्रेनाडा, कैरिकोज और पेटिट मार्टिनिक जो विंडवर्ड द्वीपसमूह के दक्षिणी छोर का निर्माण करते हैं।
- ग्रेनाडा को मसाला द्वीप (Spice Island) के नाम से भी जाना जाता है।
|
24. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप अपने लवण-पटल संसाधनों के लिए जाना जाता है?
(a) आइल ऑफ मैन
(b) सेंट मार्टिन द्वीप
(c) नॉरफॉक द्वीप
(d) परासल द्वीप
[U.P.P.S.C. (GIC) 2017]
उत्तर- (b) सेंट मार्टिन द्वीप
- सेंट मार्टिन द्वीप अटलांटिक महासागर के कैरीबियन सागर में अवस्थित है।
- 1493 ई. में कोलंबस ने यहां यात्रा की और इसका नाम ‘सेंट मार्टिन ऑफ टूर्स’ के सम्मान में रखा।
- इस द्वीप के दक्षिणी हिस्से में तटीय लैगून और नमक पैन (Salt Pan) (लवण पटल) हैं, जो बहुत प्रसिद्ध हैं।
- यह द्वीप अपने लवण-पटल संसाधनों के लिए जाना जाता है।
|
25. निम्नलिखित में से किस देश में सर्वाधिक द्वीप हैं?
(a) फिलीपींस
(b) इंडोनेशिया
(c) मालदीव
(d) क्यूचा
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं। उपर्युक्त में से एक से अधिक
[B.P.S.C. (Pre) 2019]
उत्तर- (b) इंडोनेशिया
- प्रश्न में दिए गए देशों में द्वीपों की संख्या (लगभग) –
1. इंडोनेशिया 17,508
2. फिलीपींस 7641
3. मालदीव 1192
4. क्यूबा – 4195
- इंडोनेशिया के हाइड्रो- ओशनोग्राफिक विभाग के अनुसार, इंडोनेशिया द्वीपसमूह में 17,508 द्वीप हैं, जिनमें से लगभग 6000 को नाम दिया गया है एवं लगभग 1000 स्थायी रूप से बसे हुए हैं।
- इस प्रकार प्रश्नानुसार विकल्प (b) सही उत्तर है।
|
26. सोकोत्रा द्वीप के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/है?
1. यह ओमान का एक द्वीप है, जो अरब सागर में स्थित है।
2. इसे 2008 में यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (b) केवल 2
- सोकोत्रा द्वीप हिंद महासागर के अरब सागर से लगे अदन की खाड़ी के पास अवस्थित है।
- यह यमन शासित प्रदेश है तथा वर्ष 2008 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक विरासत स्थल के रूप में नामित किया गया था।
- सोकोत्रा द्वीप अपनी प्राकृतिक विविधता एवं जैव-विविधता के कारण विश्व हेतु सार्वभौमिक महत्व का स्थल है।
- यहां पाई जाने वाली 37 प्रतिशत पौधे की प्रजाति, 90 प्रतिशत रंगने वाले जीव तथा 95 प्रतिशत घोंघा (Snail) विश्व में अन्यत्र कहीं नहीं पाए जाते।
|
27. इंडोनेशिया के द्वीपसमूहों में पश्चिम से पूरव दिशा की ओर सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(a) जावा, सुमात्रा, लोमबोक, बाली
(b) सुमात्रा, जावा, बाली, लोमबोक
(c) सुमात्रा, जावा, लोमबोक, बाली
(d) बाली, सुमात्रा, जावा, लोमबोक
[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (b) सुमात्रा, जावा, बाली, लोमबोक
- इंडोनेशिया द्वीपसमूह में पश्चिम से पूरब दिशा की ओर आने वाले द्वीप हैं- सुमात्रा, जावा, बाली तथा लोमबोक।
|
28. निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप कैरीबियन सागर में अवस्थित नहीं है?
(a) ग्रेनाडा
(b) मॉटसेराट
(c) मडीरा
(d) ऐंगुइला
[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (c) मडीरा
- मडीरा पुर्तगाल के दो स्वायत्त क्षेत्रों में से एक है।
- यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है।
- ग्रेनाडा कैरीबियन सागर में अवस्थित द्वीपीय देश, जबकि ऐंगुइला एवं मॉटसेराट कैरीबियन सागर में अवस्थित ब्रिटिश समुद्रपारीय क्षेत्र है।
|
30. निम्नलिखित में से कौन एक पोलिनेशिया द्वीपसमूह का भाग नहीं है?
(a) टोंगा
(b) तुवालू
(c) ताहिती
(d) तीनिअन
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]
उत्तर- (d) तीनिअन
- टोंगा, तुवालु एवं ताहिती पोलिनेशिया द्वीपसमूह के हैं।
- ताहिती, फ्रेंच पोलिनेशिया का द्वीप है एवं फ्रेंच पोलिनेशिया समग्र रूप से पोलिनेशिया का भाग है।
- तीनियन द्वीप प्रशांत महासागर में अवस्थित है।
- यह पोलिनेशिया द्वीपसमूह का भाग नहीं है।
|