आर्थिक विकास कृषि एवं खाद्य प्रबंधन वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| प्रश्न | उत्तर | |
| 1 | लघु और सीमांत किसानों को पेंशन के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना” कब प्रारंभ की गई? | 12 सितंबर, 2019 |
| 2 | किस निजी क्षेत्र के बैंक ने किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप चालू किया है? | एच.डी.एफ.सी. बैंक |
| 3 | भारत ने किस देश के साथ नीली अर्थव्यवस्था (समुद्री संसाधन) पर सतत् विकास हेतु साझेदारी के लिए टास्क फोर्स का निर्माण किया है? | नॉर्वे |
| 4 | सूरज धारा योजना संबंधित है – | बीज अदला-बदली |
| 5 | कौन भारत में सहकारी कृषि के विचार का समर्थक नहीं था? | चरण सिंह |
| 6 | भारत में सीमांत जोत का आकार है – | 1 हेक्टेयर से कम |
| 7 | राज्यों में कौन ट्यूब-वैल सिंचाई के क्षेत्र में सर्वोच्च है? | उत्तर प्रदेश |
| 8 | गेहूं की सिंचाई हेतु अति क्रांतिक अवस्था है – | ताज निकलने की अवस्था |
| 9 | भारत में धीमी कृषि विकास गति के लिए कौन प्रभावी कारण है? | ग्रामीण निर्धनता |
| 10 | भारत की काली मिट्टी किस उत्पादन के लिए बहुत उपयुक्त होती है – | कपास की फसल |
| 11 | भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान – | घट रहा है। |
| 12 | आर्थिक नियोजन के युग के आरंभ से भारत की सकल राष्ट्रीय आय में कृषि का हिस्सा – | निरंतर कम होता रहा |
| 13 | किस प्रांत में ‘सोयाबीन’ खेती के अंतर्गत क्षेत्र सर्वाधिक है? | मध्य प्रदेश |
| 14 | ‘काशी लालिमा’ किस फसल की प्रजाति है? | भिन्डी |
| 15 | भारत में फसलों की बुआई के अंतर्गत शुद्ध क्षेत्रफल है लगभग – | 14 करोड़ हेक्टेयर |
| 16 | किस वर्ष खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि दर ऋणात्मक रही? | 2004-2005 |
| 17 | किस वर्ष कृषि क्षेत्र में वृद्धि की दर ऋणात्मक रही है? | 2014-2015 |
| 18 | 1997-98 में भारतीय कृषि उत्पादन ने ऋणात्मक वृद्धि दर्शाई है – | 2.40% |
| 19 | किस पंचवर्षीय योजना में कृषि ने ऋणात्मक विकास प्रदर्शित किया? | तीसरी में |
| 20 | विश्व में सब्जियों का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला देश कौन-सा है? | चीन |
| 21 | भारत में सबसे अधिक कॉफी उत्पन्न करने वाला राज्य कौन-सा है? | कर्नाटक |
| 22 | एक कृषि में उत्पादकता बढ़ाने का रास्ता है? | कुशल सिंचाई |
| 23 | भारत में कृषि आय कर लगाया जा सकता है – | राज्य सरकारों द्वारा |
| 24 | उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिशत कर्मचारी नियोजित हैं – | कृषि क्षेत्र में |
| 25 | ‘काली क्रांति’ संबंधित है – | कच्चा तेल उत्पादन |
| 26 | विशेष कृषि एवं ग्राम उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य है – | कृषि निर्यात का संवर्धन |
| 27 | भारत में फसल बीमा योजना का शुभारंभ हुआ – | 1985 ई. |
| 28 | राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना भारत में किस वर्ष में प्रारंभ हुई थी? | 1999-2000 ई. |
| 29 | किस वित्तीय वर्ष के संघीय बजट में राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना को खरीफ फसल पर भी लागू किया गया ? | 2004-2005 |
| 30 | उत्तर प्रदेश में किसान बही योजना लागू की गई थी – | 1992 ई. |
| 31 | आठवीं योजना के अंतर्गत योजना आयोग ने भारत को जितने प्रमुख कृषि जलवायु प्रदेशों में विभक्त किया था, वह संख्या है – | 15 |
| 32 | राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरंभ किया गया था? | दसवीं पंचवर्षीय योजना में |
| 33 | राष्ट्रीय बागवानी मिशन कब प्रारंभ किया गया? | मई, 2005 में |
| 34 | कौन-सा राज्य राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एन. एच. एम.) से आच्छादित है? | उत्तर प्रदेश |
| 35 | कृषि श्रमिक सामाजिक सुरक्षा योजना उपलब्ध कराती है – | पेंशन तथा बीमा लाभ |
| 36 | राज्य खाद्य आयोग की स्थापना किस कानून के अंतर्गत होती है? |
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013
|
| 37 | भारत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन कब से प्रभावी हुआ? | 2007-08 की रबी फसल से |
| 38 | ‘नीली क्रांति’ संबंधित है – | मत्स्य उत्पादन से |
| 39 | विश्व में मछली का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है? | चीन |
| 40 | नाइजर (रामतिल) की फसल एक तेल की फसल है। इसके बीजों में तेल की मात्रा कितनी पाई जाती है? | 37-47% |
| 41 | पीत क्रांति संबंधित है – | तिलहन उत्पादन |
| 42 | विश्व में ‘हरित क्रांति के जनक’ हैं – | नॉर्मन ई. बोरलॉग |
| 43 | भारतीय ‘हरित क्रांति’ की जन्मस्थली है – | पंतनगर |
| 44 | कौन 20वीं शताब्दी के सातवें दशक के अंतिम दौर की ‘हरित क्रांति’ की प्रकृति का सबसे उचित वर्णन करता है ? |
हरित क्रांति की प्रकृति का सबसे उचित वर्णन बीज-उर्वरक -जल तकनीकी करता है।
|
| 45 | सार्वजनिक वितरण प्रणाली से वितरित अनाज पर कीमत बढ़ाने का उद्देश्य है – |
इस योजना में निहित उपादान का भार कम हो सके।
|
| 46 | ऑपरेशन फ्लड का संबंध किससे है? | दुग्ध उत्पादन |
| 47 | ऑपरेशन फ्लड-II का संबंध किससे है? | दुग्ध आपूर्ति |
| 48 | हरित क्रांति से भारत के कौन-से राज्य सर्वाधिक लाभान्वित हुए? |
पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उ. प्र.
|
| 49 | कौन-सी कृषि करने की प्रक्रिया पर्यावरण संरक्षण में सहायक है? | जैविक खेती |
| 50 | राष्ट्रीय कृषि तकनीक परियोजना (NATP) का पोषण, भारत में जिस अंतरराष्ट्रीय वित्तप्रदायी अभिकरण द्वारा होता है, वह है – | विश्व बैंक |
| 51 | मौसम-आधारित फसल बीमा योजना सर्वप्रथम लागू की गई थी – | कर्नाटक में |
| 52 | ‘हरियाली योजना’ संबंधित है – | जल प्रबंधन से |
| 53 | ‘विशेष कृषि उपज योजना’ का संबंध किससे है – |
कृषि पदार्थों के निर्यात के उछाल (थ्रस्ट) से
|
| 54 | किस वर्ष में ‘राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम’ प्रारंभ किया गया था? | 2008 ई. |
| 55 | भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा रेनफेड एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम किस वर्ष में आरंभ किया गया था? | 2011-2012 |
| 56 | किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया गया था, वर्ष – | 1998-99 ई. |
| 57 | हैंड बुक ऑफ एग्रीकल्चर प्रकाशित होती है – |
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से
|
| 58 | उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद स्थित है – | लखनऊ |
| 59 | एनएएफईडी किससे संबंधित है – | कृषि विपणन से |
| 60 | राष्ट्रीय स्तर पर कृषि विपणन सहकारिताओं का शीर्ष संगठन है – | नेफेड (NAFED) |
| 61 | भारत में कृषि उत्पादों के बाजार को किसके अधीन विनियमित किया जाता है? |
राज्यों द्वारा अधिनियमित कृषि उत्पाद विपणन समिति अधिनियम
|
| 62 | अंतरराष्ट्रीय आलू केंद्र (सी.आई.पी.) का मुख्यालय स्थित है – | लीमा, पेरू |
| 63 | भारतीय सब्जी शोध संस्थान स्थित है – | वाराणसी |
| 64 | सुनहले चावल में प्रचुरता सृजित की गई है – | विटामिन ‘ए’ की |
| 65 | कृषि उत्पादों की मांग पाई जाती है – | शून्य लचीली |
| 66 | भारत में प्रथम कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी – | पंतनगर |
| 67 | केंद्रीय खाद्य तकनीकी अनुसंधान संस्थान स्थित है – | मैसूर |
| 68 | नेशनल एकेडेमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट (NAARM) स्थित है – | हैदराबाद |
| 69 | भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान स्थित है – | झांसी |
| 70 | ‘नीरू-मीरू’ जल संग्रहण कार्यक्रम भारत के किसमें वर्ष 2000 में प्रारंभ किया गया था? | आंध्र प्रदेश |
| 71 | गन्ने के उचित और पारिश्रमिक मूल्य (F.R.P.) कौन-सा संगठन अनुमोदित करता है? |
आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी
|
| 72 | गन्ने की उचित एवं लाभप्रद कीमत (FRP) को कौन अनुमोदित करता/करती है? |
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
|
| 73 | भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण कौन करता है? | कृषि लागत एवं मूल्य आयोग |
| 74 | कृषि मूल्य आयोग की स्थापना की गई, वर्ष – | 1965 ई. |
| 75 | गेहूं के समर्थन मूल्य की अनुशंसा कौन करता है? | कृषि लागत एवं मूल्य आयोग |
| 76 | खाद्यान्नों के समर्थन मूल्य की संस्तुति देता है – | कृषि लागत एवं मूल्य आयोग |
| 77 | मूल्य जिस पर सरकार खाद्यान्न का क्रय करती है, है – | अधिप्राप्ति मूल्य |
| 78 | सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बनाए रखने और सुरक्षित भंडार के निर्माण के लिए जिन कीमतों पर सरकार खाद्यान्न खरीदती है, वे कौनसे है – |
वसूली कीमतों के नाम से जानी जाती हैं
|
| 79 | कौन-सी नकद फसल नहीं है? | सोयाबीन |
| 80 | भारत में मुख्य कृषि पदार्थ आयात मद है – | खाने योग्य तेल |
| 81 | निर्यात हेतु आम की पसंदीदा प्रजाति है – | अलफांजो |
| 82 | भारत से विदेशों में बहुतायत में निर्यात की जाने वाली आम की कौन-सी प्रजाति है? | अल्फॉन्सो |
| 83 | संघ सरकार के 2011-12 के बजट में किसानों के लिए बैंक ऋण के समयानुसार भुगतान पर प्रभावी ब्याज दर है – | 4 प्रतिशत |
| 84 | दीर्घकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जाता है – | भूमि विकास बैंक द्वारा |
| 85 | हाल के वर्षों में भारत में कृषि वित्त का सबसे बड़ा स्रोत कौन-सा है? | वाणिज्यिक बैंक |
| 86 | हाल के वर्षों में कौन कृषि तथा संबंधित क्रियाओं हेतु सबसे कम संस्थागत साख प्रदान कर रहा है? | विदेशी निजी बैंक |
| 87 | भारत सरकार ने कीमत स्थिरीकरण कोष की स्थापना का निर्णय लिया है – |
कॉफी और चाय उत्पादकों के लिए
|
| 88 | शहतूत रेशम का अग्रणी उत्पादक भारतीय राज्य है – | कर्नाटक |
