1. भारतीय संविधान में हैं-
(a) 300 अनुच्छेद
(b) 350 अनुच्छेद
(c) 400 से अधिक अनुच्छेद
(d) 500 अनुच्छेद
[42nd B.P.S.C. (Pre) 1997]
उत्तर-(c) 400 से अधिक अनुच्छेद
- भारतीय संविधान में 400 से अधिक अनुच्छेद (Articles) हैं।
- गणना की दृष्टि से वर्तमान में इनकी संख्या लगभग 465 पहुंच गई है, परंतु क्रमांक की दृष्टि से अभी भी 395 अनुच्छेद हैं तथा सभी नए अनुच्छेदों को मूल अनुच्छेदों के साथ क, ख, ग आदि लगाकर जोड़ा गया है।
- ऐसे ही संविधान के भागों की संख्या भी बढ़कर 25 हो गई है।
- संविधान के मूल पाठ में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।
- संशोधनों के द्वारा कुछ नए अनुच्छेद जोड़े गए और कुछ अनुच्छेद निकाले भी गए।
- नई अनुसूचियां भी जोड़ी गई हैं और उनकी संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई है।
|
2. मूल भारतीय संविधान में कितने भाग, अनुच्छेद और अनुसूची थे?
(a) 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
(b) 24 भाग, 450 अनुच्छेद और 12 अनुसूची
(c) 22 भाग, 390 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
(d) 24 भाग, 425 अनुच्छेद और 12 अनुसूची
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (a) 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूची
- संविधान के मूल पाठ में 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं।
|
3. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-I |
सूची-II |
| A. नए राज्यों का गठन |
1. भारतीय संविधान का भाग-2 |
| B. नागरिकता |
2. भारतीय संविधान का अनु. 3 |
| C. मौलिक अधिकार |
3. भारतीय संविधान का अनु. 323 A |
| D. प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना |
4. भारतीय संविधान का भाग-3 |
कूट :
A, B, C, D
(a) 2, 1, 4, 3
(b) 1, 2, 3, 4
(c) 3, 4, 1, 2
(d) 4, 3, 2, 1
[U.P. Lower Sub. (Mains) 2015]
उत्तर- (a) 2, 1, 4, 3
सूची-1 का सूची-II से सही सुमेलित क्रम इस प्रकार है-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. नए राज्यों का गठन |
2. भारतीय संविधान का अनु. 3 |
| B. नागरिकता |
1. भारतीय संविधान का भाग-2 |
| C. मौलिक अधिकार |
4. भारतीय संविधान का भाग- 3 |
| D. प्रशासनिक अधिकरण की की स्थापना |
3. भारतीय संविधान का अनु. 323A |
|
4. “राष्ट्रपति के सिफ़ारिश के बगैर कोई विधेयक जो कर लगाता है, विधायिका में नहीं रखा जा सकता” यह प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
(a) अनुच्छेद 117
(b) अनुच्छेद 266
(c) अनुच्छेद 306
(d) अनुच्छेद 307
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) अनुच्छेद 117
- अनुच्छेद 117 में प्रावधान है कि अनुच्छेद 110 (1) के उपखंड (क) से (च) में उल्लिखित कर संबंधी प्रावधान अर्थात कर अधिरोपण करने वाला विधेयक या संशोधन राष्ट्रपति की सिफारिश से ही पुरःस्थापित या प्रस्तावित किया जाएगा, अन्यथा नहीं और ऐसा उपबंध करने वाला विधेयक राज्य सभा में पुरःस्थापित नहीं किया जाएगा।
|
5. वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया गया है?
(a) अनुच्छेद 117
(b) अनुच्छेद 119
(c) अनुच्छेद 121
(d) अनुच्छेद 123
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Mains) 2010]
उत्तर- (a) अनुच्छेद 117
- संविधान के अनुच्छेद 117 में वित्त विधेयकों के बारे में विशेष उपबंध किया गया है।
- अनु. 119 में संसद में वित्तीय कार्य संबंधी प्रक्रिया का विधि द्वारा विनियमन, अनु. 121 में उच्चतम न्यायालय / उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में किए गए किसी आचरण के संबंध में संसद में चर्चा पर निबंधन तथा अनु. 123 में संसद के विश्रांतिकाल में अध्यादेश प्रख्यापित करने की राष्ट्रपति की शक्ति का उल्लेख है।
|
6. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान किया गया है?
(a) अनुच्छेद 310
(b) अनुच्छेद 311
(c) अनुच्छेद 312
(d) अनुच्छेद 313
[U.P. P.C.S. (Mains) 2012, U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]
उत्तर-(c) अनुच्छेद 312
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के तहत अखिल भारतीय सेवाओं का प्रावधान किया गया है।
- इस अनुच्छेद के अनुसार, यदि राज्य सभा ने उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई बहुमत से समर्थित संकल्प से यह घोषित किया है कि राष्ट्रीय हित में ऐसा करना आवश्यक है, तो संसद विधि द्वारा अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन हेतु उपबंध कर सकती है।
|
7. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (संस्था और संविधान के अनुच्छेद) सुमेलित है?
(a) भारत का सर्वोच्च न्यायालय – अनुच्छेद 318
(b) भारत का निर्वाचन आयोग – अनुच्छेद 324
(c) संघीय लोक सेवा आयोग – अनुच्छेद 332
(d) महाधिवक्ता – अनुच्छेद 351
[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2008]
उत्तर-(b) भारत का निर्वाचन आयोग – अनुच्छेद 324
- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 में निर्वाचन आयोग के गठन का प्रावधान है।
- निर्वाचन आयोग का गठन मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा ऐसे अन्य निर्वाचन आयुक्तों से किया जाता है, जिनकी संख्या समय-समय पर राष्ट्रपति द्वारा नियत की जाती है।
- अनुच्छेद 124 में सर्वोच्च न्यायालय के गठन का प्रावधान है, जबकि अनुच्छेद 318 में लोक सेवा आयोग के सदस्यों और कर्मचारियों की सेवा की शर्तों के बारे में विनियमन बनाने की शक्ति निहित है।
- संघ और राज्यों के लिए लोक सेवा आयोग का प्रावधान अनुच्छेद 315 में उल्लिखित है, जबकि अनुच्छेद 332 राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों के आरक्षण से संबंधित है।
- राज्य के महाधिवक्ता की नियुक्ति संबंधी प्रावधान अनुच्छेद 165 में है, जबकि अनुच्छेद 351 में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश दिए गए हैं।
|
8. निम्नलिखित में कौन एक सही सुमेलित नहीं है?
(a) अनुच्छेद 39A समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता
(b) अनुच्छेद 40 – ग्राम पंचायतों का संगठन
(c) अनुच्छेद 44 – समान नागरिक संहिता
(d) अनुच्छेद 48 न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण
[U.P. P.C.S. (Pre) 2013]
उत्तर-(d) अनुच्छेद 48 न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण
- भारतीय संविधान में नीति निदेशक तत्वों के तहत समान न्याय और निःशुल्क विधिक सहायता अनु. 39A में, ग्राम पंचायतों का संगठन अनु. 40 में तथा समान नागरिक संहिता अनु. 44 में वर्णित है, जबकि कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण अनु. 48 में नहीं बल्कि अनु. 50 में उल्लिखित है।
- अनु. 48 कृषि एवं पशुपालन के संगठन से संबंधित है।
|
9. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची – 1 (संविधान के अनु.) |
सूची – II (विषय) |
| A. अनु. 124 |
1. संघीय न्यायपालिका |
| B. अनु. 5 |
2. नागरिकता |
| C. अनु. 352 |
3. आकस्मिक प्रावधान |
| D. अनु. 245 |
4. विधायी शक्तियों का वितरण |
कूट :
A B C D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 4, 3
(c) 4, 3, 2, 1
(d) 3, 4, 1, 2
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]
उत्तर-(a) 1, 2, 3, 4
- अनुच्छेद 5- संविधान के प्रारंभ के समय नागरिकता।
- अनुच्छेद 124- उच्चतम न्यायालय की स्थापना और गठन।
- अनुच्छेद 245- संसद द्वारा और राज्य विधानमंडलों द्वारा बनाई गई विधियों का विस्तार (विधायी शक्तियों का वितरण)।
- अनुच्छेद 352- आपात की उद्घोषणा (आपातकालीन प्रावधान)।
- ज्ञातव्य है कि प्रश्न के हिंदी संस्करण में आकस्मिक प्रावधान लिखा है जो कि गलत है, इसके स्थान पर आपातकालीन होना चाहिए था।
- अंग्रेजी के Emergency का सही अनुवाद आपातकालीन होगा, जबकि आकस्मिक के लिए संविधान में अंग्रेजी शब्द Contingency का प्रयोग होता है।
|
10. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. अनुच्छेद 14 |
1. संशोधन प्रक्रिया |
| B. अनुच्छेद 36 |
2. मंत्रिपरिषद |
| C. अनुच्छेद 74 |
3. समानता का अधिकार |
| D. अनुच्छेद 368 |
4. नीति निदेशक तत्व |
कूट :
A, B, C, D
(a) 2, 1, 4, 3
(b) 4, 1, 3, 2
(c) 1, 2, 3, 4
(d) 3, 4, 2, 1
[U.P.P.C.S. (Pre) 2010]
उत्तर-(d) 3, 4, 2, 1
- संविधान का अनु. 14 समानता के अधिकार; अनु. 36-51 नीति निदेशक तत्व; अनु. 74 मंत्रिपरिषद तथा अनु. 368 संविधान संशोधन प्रक्रिया से संबंधित है।
|
11. सूची -1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करते हुए अपना सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. विधानतः नए राज्य को शामिल करना |
1. अनुच्छेद 14 |
| B. समता का अधिकार |
2. अनुच्छेद 2 |
| C. गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण |
3. अनुच्छेद 111 |
| D. राष्ट्रपति का विधेयक को अनुमति देने का अधिकार |
4. अनुच्छेद 22 |
कूट :
A, B, C, D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 4, 3
(c) 3, 4, 2, 1
(d) 4, 3, 1, 2
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर-(b) 2, 1, 4, 3
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. विधानतः नए राज्य को शामिल करना |
2. अनुच्छेद 2 |
| B. समता का अधिकार |
1. अनुच्छेद 14 |
| C. गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण |
4. अनुच्छेद 22 |
| D. राष्ट्रपति का विधेयक को अनुमति देने का अधिकार |
3. अनुच्छेद 111 |
|
12. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
| सूची-1 (संविधान का अनुच्छेद) |
सूची-II (अंतर्वस्तु) |
| A. अनुच्छेद 54 |
1. भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन |
| B. अनुच्छेद 75 |
2. प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति |
| C. अनुच्छेद 155 |
3. राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति |
| D. अनुच्छेद 164 |
4. राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति |
| |
5. राज्य विधानसभाओं की संरचना |
कूट :
A, B, C, D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 1, 2, 4, 5
(c) 2, 1, 3, 5
(d) 2, 1, 4, 3
[I.A.S. (Pre) 2001, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, U.P.P.C.S. (Mains) 2005, U.P.P.C.S. (Mains) 2011]
उत्तर-(a) 1, 2, 3, 4
- अनुच्छेद 54 – भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन; अनुच्छेद 75 – प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति; अनुच्छेद 155 राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति; अनुच्छेद 164- राज्य के मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद की नियुक्ति।
- राज्य विधानसभाओं की संरचना अनुच्छेद 170 में वर्णित है।
|
13. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए –
| सूची-1 (अनुच्छेद) |
सूची-II (प्रावधान) |
| A. अनुच्छेद 61 |
1. राज्य सभा के उप-सभापति को हटाना |
| B. अनुच्छेद 67 (ख) |
2. राष्ट्रपति पर महाभियोग |
| C. अनुच्छेद 94 |
3. उपराष्ट्रपति को हटाना |
| D. अनुच्छेद 90 |
4. स्पीकर को हटाना |
कूट :
A, B, C, D
(a) 2, 4, 3, 1
(b) 3, 2, 4, 1
(c) 2, 3, 4, 1
(d) 4, 1, 3, 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर-(c) 2, 3, 4, 1
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
-
| सूची-1 (अनुच्छेद) |
सूची-II (प्रावधान) |
| A. अनुच्छेद 61 |
2. राष्ट्रपति पर महाभियोग |
| B. अनुच्छेद 67 (ख) |
3. उपराष्ट्रपति को हटाना |
| C. अनुच्छेद 94 |
4. स्पीकर को हटाना |
| D. अनुच्छेद 90 |
1. राज्य सभा के उप-सभापति को हटाना |
|
14. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. अनुच्छेद 323A |
1. निर्वाचन |
| B. अनुच्छेद 324 |
2. प्रशासनिक अधिकरण |
| C. अनुच्छेद 330 |
3. लोक सेवा आयोगों के कार्य |
| D. अनुच्छेद 320 |
4. लोक सभा के लिए अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सदस्यों का आरक्षण |
कूट :
A, B, C, D
(a) 1, 2, 3,4
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 3, 4, 1, 2
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]
उत्तर-(c) 2, 1, 4, 3
- सही सुमेलित है-
-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. अनुच्छेद 323A |
2. प्रशासनिक अधिकरण |
| B. अनुच्छेद 324 |
1. निर्वाचन |
| C. अनुच्छेद 330 |
4. लोक सभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए स्थानों का आरक्षण |
| D. अनुच्छेद 320 |
3. लोक सेवा आयोगों के कार्य |
|
15. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित करिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।
| सूची-1 |
सूची-11 |
| A. सांविधानिक संशोधन |
1. अनुच्छेद 360 |
| B. वित्त आयोग |
2. अनुच्छेद 312 |
| C. वित्तीय आपात |
3. अनुच्छेद 280 |
| D. अखिल भारतीय सेवाएं |
4. अनुच्छेद 368 |
कूट :
A, B, C, D
(a) 2, 3, 4, 1
(b) 4, 3, 1, 2
(c) 3, 4, 1, 2
(d) 1, 2, 3, 4
[U.P.P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर-(b) 4, 3, 1, 2
- सही सुमेलित है-
-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. सांविधानिक संशोधन |
4. अनुच्छेद 368 |
| B. वित्त आयोग |
3. अनुच्छेद 280 |
| C. वित्तीय आपात |
1. अनुच्छेद 360 |
| D. अखिल भारतीय सेवाएं |
2. अनुच्छेद 312 |
|
16. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
| सूची-1 (संस्थान) |
सूची-II (अनुच्छेद) |
| A. भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक |
1. अनुच्छेद 315 |
| B. वित्त आयोग |
2. अनुच्छेद 280 |
| C. प्रशासनिक अधिकरण |
3. अनुच्छेद 148 |
| D. संघ लोक सेवा आयोग |
4. अनुच्छेद 323 A |
कूट :
A, B, C, D
(a) 3, 2, 4, 1
(b) 3, 4, 2, 1
(c) 1, 2, 4, 3
(d) 4, 1, 3, 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2016]
उत्तर- (a) 3, 2, 4, 1
- सही सुमेलित है-
-
| सूची-1 (संस्थान) |
सूची-11 (अनुच्छेद) |
| A. भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक |
3. अनुच्छेद 148 |
| B. वित्त आयोग |
2. अनुच्छेद 280 |
| C. प्रशासनिक अधिकरण |
4. अनुच्छेद 323A |
| D. संघ लोक सेवा आयोग |
1. अनुच्छेद 315 |
|
17. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(a) अंतर-राज्य परिषद – अनुच्छेद 263
(b) वित्त आयोग – अनुच्छेद 280
(c) प्रशासनिक न्यायाधिकरण – अनुच्छेद 323 क
(d) संघ लोक सेवा आयोग – अनुच्छेद 315
[U.P.P.C.S. (Pre) 2020]
उत्तर- (d) संघ लोक सेवा आयोग – अनुच्छेद 315
- प्रश्नगत सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।
सुमेलन इस प्रकार है –
अंतर-राज्य परिषद – अनुच्छेद 263
वित्त आयोग – अनुच्छेद 280
प्रशासनिक न्यायाधिकरण – अनुच्छेद 323 क
संघ लोक सेवा आयोग – अनुच्छेद 315
नोट- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना है, जो कि त्रुटिपूर्ण है। अतः यह प्रश्न मूल्यांकन से बाहर किए जाने योग्य है।
|
18. निम्नलिखित में से किसका सुमेल सही है?
(a) अनुच्छेद 17 न्याय के समक्ष समानता
(b) अनुच्छेद 78 – संसद का गठन
(c) अनुच्छेद 192 – संसद सदस्यों के वेतन एवं भत्ते
(d) अनुच्छेद 352 – आपात स्थिति की घोषणा
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002]
उत्तर-(d) अनुच्छेद 352 – आपात स्थिति की घोषणा
- अनुच्छेद 352 में आपात स्थिति की उद्घोषणा का उल्लेख है।
- अन्य अनुच्छेदों के सही प्रावधान इस प्रकार हैं अनुच्छेद 17- अस्पृश्यता का अंत; अनुच्छेद 78- राष्ट्रपति को जानकारी देने के संबंध में प्रधानमंत्री के कर्तव्य; अनुच्छेद 192 राज्य विधानमंडल के सदस्यों की निरर्हताओं से संबंधित प्रश्नों पर विनिश्चय।
|
19. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए।
| सूची-1 (संविधान के अनुच्छेद) |
सूची-11 (प्रावधान) |
| A. 215 |
(i) किसी न्यायाधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में अंतरण |
| B. 222 |
(ii) सभी न्यायालयों के अधीक्षण की शक्ति |
| C. 226 |
(iii) कुछ रिट निकालने की उच्च न्यायालय की शक्ति |
| D. 227 |
(iv) उच्च न्यायालय का अभिलेख न्यायालय होना |
कूट :
A, B, C, D
(a) (iv), (i), (iii), (ii)
(b) (ii), (i), (iii), (iv)
(c) (i), (iv), (iii), (ii)
(d) (iv), (ii), (iii), (i)
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) (iv), (i), (iii), (ii)
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
-
| सूची-1 (संविधान के अनुच्छेद) |
सूची-11 (प्रावधान) |
| A. अनु. 215 |
(iv) उच्च न्यायालयों का अभिलेख न्यायालय होना |
| B. अनु. 222 |
(i) किसी न्यायाधीश का एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में अंतरण |
| C. अनु. 226 |
(iii) विशेष रिट जारी करने की उच्च न्यायालय की शक्ति |
| D. अनु. 227 |
(ii) सभी न्यायालयों के अधीक्षण की उच्च न्यायालय की शक्ति |
|
20. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उच्च न्यायालय का प्रावधान है?
(a) अनुच्छेद 240
(b) अनुच्छेद 241
(c) अनुच्छेद 242
(d) अनुच्छेद 239
[U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2016]
उत्तर-(b) अनुच्छेद 241
- भारतीय संविधान के भाग 8 में संघ राज्यक्षेत्रों (केंद्रशासित प्रदेशों) के बारे में निम्नलिखित प्रमुख उपबंध हैं-
- अनुच्छेद 239 – संघ राज्यक्षेत्रों का प्रशासन
अनुच्छेद 240 – कुछ संघ राज्यक्षेत्रों के लिए विनियम बनाने की राष्ट्रपति की शक्ति
अनुच्छेद 241 – संघ राज्यक्षेत्रों के लिए उच्च न्यायालय
अनुच्छेद 242 – निरसित
|
21. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-1 |
सूची-II |
| A. अनुच्छेद 76 |
1. भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक |
| B. अनुच्छेद 148 |
2. सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार |
| C. अनुच्छेद 75(1) |
3. भारत का महान्यायवादी |
| D. अनुच्छेद 131 |
4. केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति |
कूट :
A, B, C, D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 1, 4, 2
(c) 4, 1, 2, 3
(d) 2, 3, 4, 1
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
उत्तर-(b) 3, 1, 4, 2
- सही सुमेलित हैं-
-
| सूची-1 |
सूची-11 |
| A. अनुच्छेद 76 |
3. भारत का महान्यायवादी |
| B. अनुच्छेद 148 |
1. भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक |
| C. अनुच्छेद 75(1) |
4. केंद्रीय मंत्रियों की नियुक्ति |
| D. अनुच्छेद 131 |
2. सर्वोच्च न्यायालय का क्षेत्राधिकार |
|
22. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए-
| सूची-1 (प्रावधान) |
सूची-II (संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद संख्या) |
| A. विधि के सम्मुख समानता |
1. अनुच्छेद 42 |
| B. कार्य करने का अधिकार |
2. अनुच्छेद 45 |
| C. कार्य करने के लिए सही और मानवीय स्थितियां |
3. अनुच्छेद 14 |
| D. बच्चों के लिए मुफ्त तथा अनिवार्य शिक्षा |
4. अनुच्छेद 41 |
कूट :
A, B, C, D
(a) 1, 2, 3, 4
(b) 3, 4, 1, 2
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 4, 3, 1, 2
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (b) 3, 4, 1, 2
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
-
| सूची-1 (प्रावधान) |
सूची-II (संविधान के अंतर्गत अनुच्छेद संख्या) |
| A. विधि के सम्मुख समानता |
3. अनुच्छेद 14 |
| B. कार्य करने का अधिकार |
4. अनुच्छेद 41 |
| C. कार्य करने के लिए सही और मानवीय स्थितियां |
1. अनुच्छेद 42 |
| D. शैशव पूर्व देखभाल तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था |
2. अनुच्छेद 45 |
- नोट :- बच्चों के लिए मुफ्त तथा अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान मूलतः नीति निदेशक तत्वों के तहत अनुच्छेद 45 में वर्णित था, परंतु 86वें संविधान संशोधन, 2002 से इसे अनुच्छेद 21-क के रूप में मूल अधिकारों में शामिल किए जाने के साथ-साथ अनुच्छेद 45 में इसके स्थान पर ‘शैशव पूर्व देखभाल तथा 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की शिक्षा के लिए व्यवस्था’ प्रतिस्थापित किया गया है।
|
23. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
| भारतीय संविधान का अनुच्छेद |
संबंधित राज्य |
| (a) 371 |
(क)-नगालैंड |
| (b) 371 |
(ख)-असम |
| (c) 371 |
(ग)- मेघालय |
| (d) 371 |
(घ)-आंध्र प्रदेश |
[M.P.P.C.S. (Pre) 2018]
उत्तर-(c) 371 – मेघालय
- संविधान के भाग 21 [अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध] के अनुच्छेद एवं संबद्ध राज्य इस प्रकार हैं-371-महाराष्ट्र और गुजरात, 371 क-नगालैंड, 371ख-असम, 371ग-मणिपुर, 371घ-आंध्र प्रदेश या तेलंगाना, 371ङ आंध्र प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय, 371च सिक्किम, 371छ-मिजोरम, 371 ज-अरुणाचल प्रदेश, 371झ गोवा, 371 ञ-कर्नाटक।
|