Read in English
1. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण कैलिफोर्निया में स्थित ‘मृतक घाटी’ (डेथ वैली) निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है?
(a) अपनतीय घाटी का
(b) अभिनति घाटी का
(c) पूर्ववर्ती घाटी का
(d) रिफ्ट घाटी का
[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (d) रिफ्ट घाटी का
- संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित (अधिकांशतः) ‘मृतक घाटी’ (Death Valley) एक रिपट घाटी का उदाहरण है।
|
2. ‘शैतान का गोल्फ कोर्स’ (डेविल्स गोल्फ कोर्स) नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी (डेथ वैली) स्थित है-
(a) यू.एस.ए. में
(b) चिली में
(c) साइबेरिया में
(d) अफगानिस्तान में
[U.P.P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर- (a) यू.एस.ए. में
- ‘शैतान का गोल्फ कोर्स’ (Devil’s Golf Course) नाम से प्रसिद्ध मृत्यु की घाटी (Death Valley) यू.एस.ए. में उत्तरी मोजावे रेगिस्तान में डेथ वैली नेशनल पार्क में स्थित है।
- यह पार्क कैलिफोर्निया (अधिकांशतः) में स्थित है।
|
3. मृतक घाटी जानी जाती है, इसकी-
(a) अत्यधिक उष्णता के लिए
(b) अत्यधिक ठंड के लिए
(c) असामान्य गहराई के लिए
(d) अत्यधिक लवणता के लिए
[U.P.P.C.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (a) अत्यधिक उष्णता के लिए
- मृतक घाटी (Death Valley) सं.रा. अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य (अधिकांशतः) में स्थित है।
- गर्मियों के दिनों में यहां का तापमान 52.8°C से 56.7°C तक पहुंच जाता है।
- यह सं.रा. अमेरिका की सबसे गर्म और शुष्कतम घाटी है।
- इसे अत्यधिक उष्णता के लिए जाना जाता है।
- 10 जुलाई, 2013 को फरनेस क्रीक, डेथ वैली, कैलिफोर्निया में 56.7°C वायु का तापमान रिकॉर्ड किया गया, जोकि अब तक का सर्वाधिक आधिकारिक रिकार्ड किया गया तापमान है।
|
4. पंजशीर घाटी अवस्थित है-
(a) मिस्र में
(b) ईरान में
(c) अफगानिस्तान में
(d) तुर्की में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर- (c) अफगानिस्तान में
- पंजशीर घाटी (Panjshir Valley) उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में काबुल के उत्तर में स्थित है।
- इस घाटी से होकर पंजशीर नदी गुजरती है।
|
5. संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘सिलिकॉन वैली’ अवस्थित है-
(a) कोलोरेडो में
(b) कैलिफोर्निया में
(c) न्यूजर्सी में
(d) फ्लोरिडा में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]
उत्तर- (b) कैलिफोर्निया में
- सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) सं.रा. अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दक्षिणी भाग पर स्थित है।
- इसे वृहत्तम स्तर पर कंप्यूटर चिप के उत्पादन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है।
|
6. टेलर घाटी अवस्थित है-
(a) ऑस्ट्रेलिया में
(b) अंटार्कटिका में
(c) कनाडा में
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका में
[U.P.P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर- (b) अंटार्कटिका में
- अंटार्कटिका स्थित टेलर घाटी (Taylor Valley) की खोज रॉबर्ट फाल्कन स्कॉट ने 1903 ई. की थी।
- उन्होंने इसे ‘मृत्यु की घाटी’ (Valley of the Dead) का नाम दिया था।
|
7. ‘ग्रेट आर्टिजन बेसिन’ किस देश में अवस्थित है?
(a) यू.एस.ए. में
(b) ऑस्ट्रेलिया में
(c) रूस में
(d) ब्राजील में
[U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003]
उत्तर- (b) ऑस्ट्रेलिया में
- ग्रेट आर्टिजन बेसिन (Great Artesian Basin) ऑस्ट्रेलिया के शुष्क एवं अर्द्धशुष्क क्षेत्र में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज और मध्यवर्ती उच्च भूमि के मध्य विस्तृत विश्व की वृहत्तम भूमिगत जल बेसिनों में से एक है।
|
8. वृहत बेसिन (Great Basin) अवस्थित है-
(a) यू.एस.ए. में
(b) चीन में
(c) ऑस्ट्रेलिया में
(d) दक्षिण अफ्रीका में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर- (a) यू.एस.ए. में
- वृहत बेसिन (Great Basin) सं.रा. अमेरिका (यू.एस.ए.) के विशाल ग्रेट बेसिन मरुस्थल में स्थित एक जल विभाजक है, जो रॉकी पर्वत श्रेणी और सिएरा नेवादा के बीच स्थित है।
|
9. राजाओं की घाटी अवस्थित है-
(a) मिस्र में
(b) नाइजीरिया में
(c) यूनान में
(d) तुर्की में
[U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]
उत्तर- (a) मिस्र में
- राजाओं की घाटी (Valley of the King) या वादी-एल-मुलुक (Wadi-el-muluk) मिस्र (Egypt) में नील नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।
|
10. अंधी घाटियां पाई जाती हैं-
(a) कार्स्ट प्रदेश में
(b) शुष्क प्रदेश में
(c) हिमानीकृत प्रदेश में
(d) टुंड्रा प्रदेश में
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) कार्स्ट प्रदेश में
- कार्स्ट प्रदेश में जब नदी एक विलयन छिद्र पर समाप्त हो जाती है तथा यह स्थिति जब एक लंबे समय तक रहती है, तो सिंक के ऊपर (सिंक के बिंदु से उद्गम की ओर) नदी अपनी घाटी को कार्स्ट मैदान से अधिक नीचे कर लेती है।
- इस अवस्था में नदी की घाटी का अंत एक विलयन छिद्र पर हो जाता है।
- इस घाटी को ‘अंधी घाटी’ कहा जाता है।
|
11. निम्नलिखित में से कौन-सी स्थलाकृति कार्स्ट प्रदेश में पाई जाती है?
(a) पॉट होल
(b) सिंक होल
(c) ब्लो होल
(d) प्लाया
[Jharkhand P.C.S. (Mains), 2016]
उत्तर- (b) सिंक होल
- सिंक होल स्थलाकृति कार्स्ट प्रदेश में पाई जाती है।
|