1. मलक्का जलसंयोजक में आने-जाने की सुविधाएं हैं-
(a) हिंद महासागर से चीन सागर तक
(b) लाल सागर से भूमध्य सागर तक
(c) अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर तक
(d) भूमध्य सागर से काला सागर तक
[44th B.P.S.C. (Pre) 2000]
उत्तर- (a) हिंद महासागर से चीन सागर तक
- मलक्का जलसंधि (Strait of Malacca) इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप को मलेशिया से अलग करती है।
- यह हिंद महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ती है।
- इस जलसंयोजक के माध्यम से हिंद महासागर (अंडमान सागर) से दक्षिणी चीन सागर तक आवागमन की सुविधाएं हैं।
|
2. निम्नलिखित में से किसके द्वारा भारत और पूर्वी एशिया के बीच नौसंचालन समय (नेविगेशन टाइम) और दूरी अत्यधिक कम किए जा सकते हैं?
1. मलेशिया और इंडोनेशिया के बीच मलक्का भूडमरूमध्य को अधिक गहरा बना कर।
2. सियाम खाड़ी और अंडमान सागर के बीच के भू-संधि/ जलडमरूमध्य के पार नई नहर खोल कर।
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
[I.A.S (Pre) 2011]
उत्तर- (b) केवल 2
- सियाम खाड़ी और अंडमान सागर के बीच के भू-संघि/जलडमरूमध्य के पार नई नहर खोलकर भारत और पूर्वी एशिया के बीच नौसंचालन समय और दूरी को अत्यधिक कम किया जा सकता है।
|
3. कौन-सी जलसंयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है?
(a) बास्पोरस
(b) जिब्राल्टर
(c) डोवर
(d) बेरिंग
[U.P.P.C.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (b) जिब्राल्टर
- यूरोप को अफ्रीका से पृथक करने वाली जलसंधि ‘जिब्राल्टर’ (Gibraltar) है।
- यह अटलांटिक महासागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ती है।
|
4. हारमुज जलसंधि पाई जाती है-
(a) काला सागर तथा मृत सागर के बीच
(b) फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के बीच
(c) अरब सागर एवं लाल सागर के बीच
(d) लाल सागर एवं भूमध्य सागर के बीच
[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
उत्तर- (b) फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के बीच
- हारमुज जलसंधि फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के मध्य अवस्थित है।
|
5. एशिया एवं उत्तरी अमेरिका को जो जलडमरूमध्य अलग करता है, वह है-
(a) बेरिंग जलडमरूमध्य
(b) पाक जलडमरूमध्य
(c) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
(d) मलक्का जलडमरूमध्य
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]
उत्तर- (a) बेरिंग जलडमरूमध्य
- एशिया एवं उत्तरी अमेरिका महाद्वीप को बेरिंग जलडमरूमध्य (Bering Strait) अलग करता है।
- यह रूस के 169°43′ पूर्वी देशांतर पर स्थित रूस के सबसे पूर्वी भाग से 168°05′ पश्चिमी देशांतर पर स्थित अलास्का (संयुक्त राज्य अमेरिका) के सबसे पश्चिमी भाग के बीच अवस्थित है।
- 85 किमी. चौड़ी यह जलसंधि उत्तर में चुकची सागर (आर्कटिक महासागर का भाग) को दक्षिण में स्थित बेरिंग सागर (प्रशांत महासागर का भाग) से जोड़ती है।
|
6. निम्नलिखित में से किस जलमार्ग का आर्थिक तथा युद्धनीतिक महत्व अधिक है?
(a) पाक जलडमरूमध्य
(b) मलक्का जलडमरूमध्य
(c) स्वेज नहर
(d) पनामा नहर
[M.P.P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (c) स्वेज नहर
- ‘स्वेज नहर’ मिस्र के इस्थमस ऑफ स्वेज में बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम नहरों में से एक है।
- इस नहर के बन जाने से यूरोप और एशिया के बीच दूरी काफी कम हो गई है, क्योंकि इसके बनने से पूर्व यूरोप से एशिया और एशिया से यूरोप जाने वाले जहाजों को अफ्रीका महाद्वीप का चक्कर लगाकर जाना होता था।
- इस नहर का अपना आर्थिक तथा युद्धनीतिक महत्व सर्वाधिक है।
|
7. सुमेलित कीजिए –
| A. जिब्राल्टर जलसंघि |
i. इंडोनेशिया व मलेशिया के मध्य |
| B. मलक्का जलसंधि |
ii. फारस की खाड़ी व ओमान की खाड़ी के मध्य |
| C. बेरिंग जलसंधि |
iii. अफ्रीका व यूरोप के मध्य |
| D. हॉरमुज जलसंधि |
iv. एशिया व उत्तरी अमेरिका के मध्य |
कूट :
A, B, C, D
(a) iv, ii, iii, i
(b) iii, iv, i, ii
(c) iii, i, iv, ii
(d) iv, iii, ii, i
[R.A.S./R.T.S. (Re-Pre) 2013]
उत्तर- (c) iii, i, iv, ii
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
| जिब्राल्टर जलसंधि |
अफ्रीका व यूरोप के मध्य |
| मलक्का जलसंधि |
इंडोनेशिया व मलेशिया के मध्य |
| बेरिंग जलसंधि |
एशिया व उत्तरी अमेरिका के मध्य |
| हॉरमुज जलसंधि |
फारस की खाड़ी व ओमान की खाड़ी के मध्य |
|
8. दस डिग्री चैनल पृथक करता है-
(a) अंडमान को निकोबार द्वीपों से
(b) अंडमान को म्यांमार से
(c) भारत को श्रीलंका से
(d) लक्षद्वीप को मालदीव से
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]
उत्तर- (a) अंडमान को निकोबार द्वीपों से
- दस डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) बंगाल की खाड़ी में अंडमान द्वीप (लघु अंडमान) को निकोबार द्वीप (कार निकोबार) से अलग करता है।
|
9. निम्नलिखित जलडमरूमध्यों में से किसी एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है?
(a) डेविस जलडमरूमध्य
(b) डेनमार्क जलडमरूमध्य
(c) डोवर जलडमरूमध्य
(d) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य
[I.A.S. (Pre) 2007, U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
उत्तर- (c) डोवर जलडमरूमध्य
- डोवर जलडमरूमध्य इंग्लिश चैनल एवं उत्तर सागर को संयुक्त करता है।
- इंग्लिश चैनल के पूर्वी भाग पर अवस्थित डोवर जलडमरूमध्य में इंग्लैंड एवं फ्रांस को जोड़ने वाली 3 जलीय रेल सुरंगें बनाई गई हैं।
- ये सुरंगें इंग्लैंड के केन्ट में फाल्क स्टोन (Falke Stone) एवं फ्रांस के पास-डे कैलेस (Pas-de-Calais) में कोक्येल्लेस (Coquelles) को जोड़ती हैं।
|
10. पाक खाड़ी किनके बीच है?
(a) कच्छ की खाड़ी और खंभात की खाड़ी के
(b) मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के
(c) लक्षद्वीप और मालदीव द्वीपसमूह के
(d) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के
[I.A.S. (Pre) 1996]
उत्तर- (b) मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के
- पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के मध्य स्थित है।
- यह बंगाल की खाड़ी (पाक की खाड़ी) को मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
|
11. फारस की खाड़ी सीमा नहीं बनाती है?
(a) बहरीन से
(b) इराक से
(c) कुवैत से
(d) ओमान से
[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]
उत्तर- (d) ओमान से
- फारस की खाड़ी ओमान से सीमा नहीं बनाती है।
|
12. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म सही सुमेलित है?
(a) बोथनिया की खाड़ी – फ्रांस
(b) बैफिन की खाड़ी – अर्जेंटीना
(c) कारपेंटरिया की खाड़ी – कनाडा
(d) टोन्किन की खाड़ी – वियतनाम
[U.P.P.C.S. (Mains) 2003]
उत्तर- (d) टोन्किन की खाड़ी – वियतनाम
- बोथनिया की खाड़ी स्वीडन और फिनलैंड के मध्य अवस्थित है, बैफिन की खाड़ी कनाडा और ग्रीनलैंड के मध्य, कारपेंटरिया की खाड़ी ऑस्ट्रेलिया में, जबकि टोन्किन की खाड़ी वियतनाम और चीन के मध्य अवस्थित है।
|
13. हिंद महासागर और लाल सागर को कौन-सी जलसंधि जोड़ती है?
(a) बाब-अल-मनदेब
(b) हॉरमुज
(c) बोसपोरस
(d) मलक्का
[53d to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]
उत्तर- (a) बाब-अल-मनदेब
- हिंद महासागर (अदन की खाड़ी) और लाल सागर को बाब-अल-मनदेव जलसंघि जोड़ती है।
- अन्य विकल्पों का विवरण इस प्रकार है-
| हॉरमुज जलसंधि |
फारस की खाड़ी एवं ओमान की खाड़ी |
| बोसपोरस जलसंधि |
काला सागर एवं मरमरा सागर |
| मलक्का जलसंघि |
अंडमान सागर एवं द. चीन सागर |
|
14. लोमबोक जलडमरूमध्य किन दो द्वीपों के मध्य स्थित है?
(a) बाली एवं लोमबोक
(b) लोमबोक एवं सम्बावा
(c) सम्बावा एवं जावा
(d) जावा एवं बाली
[R.O./A.R.O. (Mains), 2017]
उत्तर- (a) बाली एवं लोमबोक
- लोमबोक जलडमरूमध्य इंडोनेशिया के बाली एवं लोमबोक द्वीपों के मध्य स्थित है।
- यह जलडमरूमध्य जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है।
|