अकबर वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

Questions Answers
1 किस स्थान पर अकबर को हुमायूं की मृत्यु की सूचना मिलने पर राजगद्दी पर बैठाया गया था ? कालानौर
2 हल्दी घाटी के युद्ध के पीछे अकबर का मुख्य उद्देश्य था – राणा प्रताप को अपने अधीन लाना
3 हल्दी घाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना के सेनापति कौन थे ? हकीम खान
4 अकबर ने सर्वप्रथम वैवाहिक संबंध राजपूतों के जिस गृह से स्थापित किए, वह था – कछवाहों से
5 किस चिश्ती संत के दरगाह पर अकबर दर्शन हेतु अधिक जाता था ? मुइनुद्दीन चिश्ती
6 किसे अकबर ने स्वयं मारा था ? अधम खां को
7 राजपूताना के राज्यों में से किस एक ने अकबर की संप्रभुता स्वयं स्वीकार नहीं की थी ? मेवाड़
8 किस राजपूत शासक ने मुगलों के विरुद्ध निरंतर स्वतंत्रता का संघर्ष जारी रखा और समर्पण नहीं किया ? मारवाड़ के राव चंद्रसेन
9 अकबर के साथ युद्ध करने वाली दुर्गावती……….. की रानी थी। मंडला
10 अबुल फजल की मृत्यु किसके कारण हुई? शहजादा सलीम
11 बादशाहों में से किसको एक ‘प्रबुद्ध निरंकुश’ कहा जा सकता है ? अकबर
12 किसने यह आज्ञा दी थी कि आदमी को एक ही स्त्री से विवाह करना चाहिए और वह तभी दूसरा विवाह कर सकता है, जब उसकी पहली पत्नी बन्ध्या हो ? अकबर
13 अकबर के शासनकाल में पुनर्गठित केंद्रीय प्रशासन तंत्र के अंतर्गत सैनिक विभाग का प्रमुख था – मीर बख्शी
14 अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था आधारित थी – मनसबदारी
15 मध्यकालीन भारत में मनसबदारी व्यवस्था क्यों लागू की गई थी ? स्वच्छ प्रशासन सुनिश्चित करने के लिए
16 अकबर द्वारा दीवान का पूर्णरूपेण दर्जा दिया जाने वाला प्रथम व्यक्ति था – मुजफ्फर खां तुरबती
17 अकबर ने जिस मनसबदारी प्रणाली को लागू किया, वह किस देश में प्रचलित प्रणाली से उधार ली गई थी ? मंगोलिया
18 जाब्ती प्रणाली किसकी उपज थी ? अकबर
19 टोडरमल ने किस क्षेत्र में ख्याति अर्जित की थी ? भू-राजस्व
20 किस कर व्यवस्था को बंदोबस्त व्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है ? दहसाला
21 टोडरमल संबंधित थे – मालगुजारी सुधारों से
22 भू-राजस्व प्रशासन के क्षेत्र में शेरशाह एवं अकबर के मध्य कौन नैरन्तर्य की कड़ी थी ? टोडरमल
23 अकबर ने ‘दीन-ए-इलाही’ किस वर्ष में प्रारंभ किया ?
1582 में अकबर ने “तौहीद-ए-इलाही” या “दीन-ए-इलाही” प्रारम्भ किया।
24 इबादतखाने का निर्माण किसने करवाया ? अकबर
25 इमारतों में से कौन-सी इमारत ‘शाने फतेहपुर’ कही जाती है ? जामा मस्जिद
26 कौन-सा स्मारक फतेहपुर सीकरी में नहीं है ? अकबरी महल
27 दिल्ली में कौन-सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है ? हुमायूं का मकबरा
28 सुलह-ए-कुल का सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया था ? अकबर
29 किस मुगल बादशाह के विरुद्ध जौनपुर से ‘फतवा’ जारी हुआ था ? अकबर
30 किसका निर्माण अकबर ने करवाया था ? बुलंद दरवाजा,जामा मस्जिद
31 किस मुगल सम्राट ने शिक्षा संबंधी सुधार किए थे ? अकबर
32 अकबर द्वारा बनवाई गई श्रेष्ठतम इमारतें पाई जाती हैं – फतेहपुर सीकरी में
33 अकबर द्वारा बनाई गई कौन-सी इमारत का नक्शा बौद्ध विहार की तरह है ? पंच महल
34 जहांगीर महल स्थित है – आगरा
35 अकबर का मकबरा कहां पर स्थित है ? सिकंदरा
36 किस किले का निर्माण अकबर के राज्य काल में नहीं कराया गया था ? दिल्ली का लाल किला
37 अकबर के काल में महाभारत का फारसी अनुवाद जिसके निर्देशन में हुआ, वह है – फैजी
38 सम्राट अकबर द्वारा किसको ‘जरी कलम’ की उपाधि प्रदान की गई थी ? मुहम्मद हुसैन
39 जैन साधु, जो अकबर के दरबार में कुछ वर्ष रहा और जिसे जगद्‌गुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया, वह था – हरिविजय सूरि
40 मुगल सम्राट अकबर के समय का प्रसिद्ध चित्रकार था – दसवंत
41 इंग्लैंड की रानी एलिजावेथ प्रथम का समकालीन भारतीय राजा था – अकबर
42 जिस मध्यकालीन भारतीय लेखक ने अमेरिका की खोज का उल्लेख किया है, वह है – अबुल फजल
43 अकबर के दरबार में आने वाला पहला अंग्रेज व्यक्ति था – रॉल्फ फिंच
44 अकबर ने बंगाल तथा बिहार को मुगल साम्राज्य में मिलाया – 1576 ई.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.