अंतरराष्ट्रीय व्यापार – वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| प्रश्न | उत्तर | |
| 1 | भारत सरकार का कौन-सा मंत्रालय भारत की विदेश व्यापार नीति से संबंधित है? | वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय |
| 2 | ‘बंद अर्थव्यवस्था’ वह अर्थव्यवस्था है, जिसमें – | न निर्यात और न ही आयात होते हैं |
| 3 | व्यापार संतुलन में कौन सम्मिलित होता है? | माल |
| 4 | माल के आयात हेतु विदेशी विनिमय की स्वीकृति कौन देता है? | विनिमय बैंक |
| 5 | भारत द्वारा सबसे अधिक विदेशी मुद्रा किस वस्तु के आयात पर व्यय की जाती है? | पेट्रोलियम पदार्थ |
| 6 | भारत को सर्वाधिक एल. एन. जी. की आपूर्ति कौन पूरा करता है – | कतर |
| 7 | भारत के आयात का सबसे बड़ा भाग (मूल्य में) प्राप्त होता है – | चीन |
| 8 | हल्दिया बंदरगाह से कौन-सी वस्तु आयात की जाती है – | पेट्रोलियम पदार्थ |
| 9 | आयात की प्रक्रिया आरंभ होती है – | इंडेंट |
| 10 | साख-पत्र (L/C) दिया किसके द्वारा जाता है – | आयातकर्ता |
| 11 | भारत से कौन-सी वस्तु (कमोडिटी) का निर्यात अधिकतम होता है? | अभियांत्रिकी माल |
| 12 | भारत के निर्यात व्यापार में सबसे बड़ा प्रतिशत हिस्सा है – | हीरे-जवाहरात तथा आभूषणों |
| 13 | भारत अधिकतम विदेशी मुद्रा किसके निर्यात से कमाता है? | कपड़ा |
| 14 | भारत को मध्य-पूर्व के शुष्क और अर्धशुष्क देश किस पण्य वर्ग का निर्यात करते हैं? | फल और ताड़ तेल |
| 15 | भारत के निर्यात का सबसे बड़ा भाग (मूल्य में) भेजा जाता है – | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 16 | विश्व में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है – | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 17 | संसार का सर्वाधिक चाय निर्यातक देश है – | केन्या |
| 18 | आर्थिक क्रिया-कलापों के संदर्भ में XIX राष्ट्रमंडल खेलों को देखने के लिए विदेशी नागरिकों का भारत में आगमन कैसा था – | निर्यात |
| 19 | अदृश्य निर्यात का अर्थ होता है – | सेवाओं का निर्यात |
| 20 | एंट्रीपोर्ट व्यापार से तात्पर्य है – | निर्यात के लिए आयात की गई वस्तुएं |
| 21 | ड्यूटी-ड्रॉ-बैक का आशय है – | निर्यातकों को आयात शुल्क की वापसी |
| 22 | विदेशी व्यापार शेष में भारत का किस राष्ट्र के साथ चालू खाते पर व्यापार अधिक है? | संयुक्त राज्य अमेरिका |
| 23 | 1992 में घोषित नई निर्यात-आयात नीति कितनी अवधि के लिए थी? | 5 वर्ष |
| 24 | स्वतंत्र व्यापार नीति उस नीति को बताती है जहां – | प्रशुल्क अनुपस्थित होता है। |
| 25 | वे पंजीकृत निर्यातक, जिनका अनेक वर्षों तक निर्यात निष्पादन उच्चस्तरीय रहा है, किस रूप में जाने जाते हैं – | स्टार व्यापार गृह |
| 26 | भारत में स्वतंत्र व्यापार क्षेत्रों की स्थापना की गई थी – | निर्यात उद्योगों के संवर्धन के लिए |
| 27 | भारत का प्रथम निर्यात उपयोगीकरण क्षेत्र (ई.पी.जेड) का सृजन हुआ था – | कांडला में |
| 28 | भारत में विशेष आर्थिक क्षेत्र नीति घोषित की गई थी – | अप्रैल, 2000 में |
| 29 | निजी क्षेत्र का प्रथम निर्यात प्रक्रिया क्षेत्र स्थापित किया गया – | सूरत |
| 30 | नंदी ग्राम क्षेत्र में सेज (SEZ) नीति के अंतर्गत किस समूह को अनुमति दी गई थी? | सलीम समूह |
| 31 | विशेष आर्थिक जोन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया, वर्ष क्या है – | 2005 में |
| 32 | निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक का गठन भारत में किस वर्ष में हुआ? | 1982 ई. |
| 33 | ईसीजीसी किससे संबंधित है – | निर्यात वित्तीयन एवं बीमा |
| 34 | EPCG का पूर्ण रूप क्या है? | एक्सपोर्ट प्रोमोशन कैपिटल गुड्स |
| 35 | विदेश व्यापार का संवर्धन कौन-सा संगठन करता है? | ईसीजीसी,एसटीसी,एमएमटीसी |
| 36 | इंडिया ब्रांड इक्विटी फंड की स्थापना किस वर्ष में हुई – | 1995 ई. |
| 37 | कल्चर मोती का उत्पादन किस देश का महत्वपूर्ण कुटीर उद्योग है? | जापान |
| 38 | भारत ने फरवरी, 2011 में स्वतंत्र व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किया – | जापान से |
| 39 | ‘e-बिज’ किससे संबंधित है – |
सरकारी सेवाओं की पहुंच हेतु एकल द्वार (प्लेटफॉर्म)
|
| 40 | ई-व्यापार (E-Commerce) का क्याअर्थ है – | इंटरनेट पर व्यापार |
| 41 | ‘सुपर 301’ किससे संबंधित है – | मुक्त व्यापार में अवरोध |
| 42 | भुगतान संतुलन में क्या निहित होता है – | दृश्य व्यापार,अदृश्य व्यापार,ऋण |
| 43 | विदेशी व्यापार का भुगतान संबंधित है – | भुगतान संतुलन |
| 44 | चालू खाते में रुपये की पूर्ण परिवर्तनीयता को किस वर्ष से घोषित किया गया? | 1994 ई. |
| 45 | भारतीय रुपये को मार्च, 1994 से किस खाते में परिवर्तनीय बनाया गया? | चालू खाता |
| 46 | तारापोर समिति किससे संबंधित थी? | पूर्ण पूंजी लेखा संपरिवर्तनीयता |
| 47 | भारत में रुपये का अवमूल्यन पहली बार किस वर्ष किया गया, वह था – | 1949 ई. |
| 48 | चालू लेखा घाटा (CAD) क्या है? |
देश के कुल निर्यात से कुल आयात अधिक होने वाला घाटा
|
| 49 | जब कोई देश अपनी मुद्रा का अवमूल्यन करता है, तो इसका क्या प्रभाव होता है – | आयात महंगे हो जाते हैं और निर्यात सस्ते । |
| 50 | एक देश अपनी मुद्रा के अवमूल्यन का सहारा किस लिए लेता है – | व्यापार शेष को ठीक करने के लिए। |
| 51 | किस रूप में विदेशी मुद्रा का प्रवाह भारतीय संदर्भ में अधिक उड़नशील कहा जा सकता है? |
अनिवासी भारतीय जमाएं,विदेशी पोर्टफोलियो निवेश
|
| 52 | बाह्य ऋण के आकार और घटको के आधार पर विश्व बैंक ने भारत का वर्गीकरण किया है – | कम ऋणी देश के रूप में |
| 53 | सहभागिता नोट [Participatory Notes (PNs)]किससे संबंधित हैं? | विदेशी संस्थागत निवेशक |
| 54 | किसी देश को ऋण जाल में फंसा हुआ कहा जा सकता है यदि – |
उसे बकाया कर्ज पर ब्याज के भुगतान के लिए ऋण लेना पड़ता है।
|
| 55 | समाचारों में आने वाला ‘डिजिटल एकल बाजार कार्यनीति’ (डिजिटल सिंगल मार्केट स्ट्रेटेजी) पद किसे निर्दिष्ट करता है? | EU को |
| 56 | नई एकल यूरोपियन मुद्रा का नाम क्या है – | यूरो |
| 57 | यूरो डॉलर क्या है? | यूरोप में परिचालित अमेरिकी (U.S.) डॉलर |
| 58 | नई मुद्रा यूरो किस वर्ष में प्रारंभ की गई – | 2002 |
| 59 | हवाला संव्यवहार उन भुगतानों से संबंधित है जो – |
विदेशी मुद्रा के बदले रुपये में और रुपये के बदले विदेशी मुद्रा में किए जाते हैं।
|
| 60 | फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) को अंतिम रूप से लागू किया गया वर्ष – | 2002 |
| 61 | किस अर्थशास्त्री ने व्यापार चक्र का विशुद्ध मौद्रिक सिद्धांत प्रतिपादित किया? | हाट्रे |
| 62 | भारत और अमेरिका के मध्य विदेशी खाता कर अनुपालन अधिनियम (एफ.ए.टी.सी.ए.) कब क्रियाशील हुआ है – | 30 सितंबर, 2015 |
| 63 | ‘स्टार्ट-1 एवं स्टार्ट-II’ संधियां हस्ताक्षरित की गई – | अमेरिका व सोवियत संघ के मध्य |
