अंतरराष्ट्रीय संगठन – वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| प्रश्न | उत्तर | |
| 1 | यूनेस्को के तत्वावधान में सामाजिक विकास पर प्रथम विश्व शिखर सम्मेलन कहां पर आयोजित किया गया था? | कोपेनहेगेन |
| 2 | विश्व बैंक के कितने सदस्य देश हैं? | 189 |
| 3 | उधार एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन) किस के द्वारा प्रशासित है? | अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक |
| 4 | ‘वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट’ किसका वार्षिक प्रकाशन है – | अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक |
| 5 | ‘विश्व आर्थिक संभावना’ (ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्ट्स) रिपोर्ट आवधिक रूप से कौन जारी करता है? | विश्व बैंक |
| 6 | संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है – | चीन |
| 7 | विश्व बैंक के नवीनतम विकास प्रतिवेदन के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति है – | पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था |
| 8 | भारत में राज्यों के अवस्थापना सुधार के लिए ऋण एवं अनुदान किस संस्था द्वारा दिए गए हैं? | विश्व बैंक |
| 9 | विश्व बैंक से ऋण के रूप में सहायता से आई.सी. ए. आर. द्वारा राष्ट्रीय कृषि अभिनव परिवर्तन (Innovation) परियोजना चलाई जा रही है। इसके कितने घटक हैं? | चार घटक |
| 10 | ‘हरा सूचकांक’ विकसित किया गया है – | विश्व बैंक |
| 11 | विश्व बैंक (World Bank) की स्थापना कब की गई थी? | 1945 ई. |
| 12 | विश्व बैंक का मुख्यालय है – | वाशिंगटन |
| 13 | अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य है – |
सदस्य देशों की भुगतान संतुलन संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता करना
|
| 14 | अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना किस समझौते के अंतर्गत हुई? | ब्रेटनवुड्स समझौता |
| 15 | भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य कब बना? | 1945 ई. |
| 16 | “स्वर्ण-ट्रेंच” (रिजर्व ट्रान्श) निर्दिष्ट करता है – |
IMF द्वारा इसके सदस्यों को प्रदत्त एक साख प्रणाली को
|
| 17 | ‘पत्र-स्वर्ण’(पेपर गोल्ड) का अर्थ है? | अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का विशेष आहरण अधिकार |
| 18 | कौन-सा संगठन ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक’ नामक प्रकाशन प्रकाशित करता है? | अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष |
| 19 | ‘वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट’ (Global Financial Stability Report) किसके द्वारा तैयार की जाती है? | अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष |
| 20 | संयुक्त राष्ट्र मुद्रा और वित्तीय सम्मेलन (यूनाइटेड नेशंस मॉनिटरी एंड फाइनेंशियल कॉन्फ्रेंस) जिसमें IBRD, GATT और IMF की स्थापना के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे, सामान्यतः क्या कहलाता है? | ब्रेटनवुड्स सम्मेलन |
| 21 | ‘ट्रिम्स’ का पूरा नाम है – | ट्रेड रिलेटेड इनवेस्टमेंट मैजर्स |
| 22 | दोहा, जहां विश्व व्यापार संघ के मंत्रियों की बैठक आहूत की गई थी, स्थित है – | कतर |
| 23 | अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मुख्य सुरक्षा कवच है – | डब्ल्यू.टी.ओ. |
| 24 | विश्व व्यापार संगठन, जिसका अंग है, वह है – |
गैट सदस्यों द्वारा स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन
|
| 25 | डब्ल्यू.टी.ओ. का मुख्यालय अवस्थित है – | जेनेवा |
| 26 | विवादों को सुलझाने हेतु संदर्भ बिंदु के रूप में प्रयुक्त अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मानकों के संबंध में WTO किसके साथ सहयोग करता है? | कोडेक्स एलीमेंटेरियस कमीशन |
| 27 | विश्व व्यापार संगठन की स्थापना हुई थी – | 1995 ई. |
| 28 | विश्व व्यापार संगठन के दोहा चक्र में केंद्रीय मुद्दा रहा है – | कृषि से संबंधित मुद्दे |
| 29 | डब्ल्यू.टी.ओ. के अंतर्गत सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस. पी.) एवं बाजार मूल्य के अंतर जब सीधे किसानों को भुगतान किया जाता है, उसे कहा जाता है – | नीला बॉक्स सहायिका |
| 30 | ‘विशिष्ट रक्षोपाय क्रियाविधि’ (स्पेशल सेफगार्ड मेकेनिज्म्स) मुहावरा किस के कार्यों के संदर्भ में समाचारों में प्रायः चर्चा में आता रहता है? | विश्व व्यापार संगठन (वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) |
| 31 | WTO का पूर्ववर्ती नाम था – | GATT |
| 32 | गैट का तात्पर्य है – | जनरल एग्रीमेंट ऑन टैरिफ्स एंड ट्रेड |
| 33 | GATT कार्यालय कब और कहां स्थापित किया गया? | जेनेवा, 1948 ई. |
| 34 | डंकल प्रस्ताव किससे संबंधित है – | बौद्धिक संपत्ति का अधिकार |
| 35 | ‘एग्रीमेंट ऑन एग्रीकल्चर’ (Agreement on Agriculture), ‘एग्रीमेंट ऑन दि एप्लीकेशन ऑफ सैनिटरी एंड फाइटोसैनिटरी मेजर्स’ (Agreement on the Application of Sanitary and Phytosanitary Measures) और ‘पीस क्लॉज’ (Peace Clause) शब्द प्रायः समाचारों में किसके मामलों के संदर्भ में आते हैं? | विश्व व्यापार संगठन |
| 36 | किस समूह के सभी चारों देश G20 के सदस्य हैं? | अर्जेंटीना, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका एवं तुर्की |
| 37 | विश्व बैंक की कौन-सी संबद्ध संस्था, विश्व के निर्धनतम राष्ट्रों को गरीबी उन्मूलन हेतु सहायता प्रदान करती है? | अंतरराष्ट्रीय विकास संघ |
| 38 | मानव विकास रिपोर्ट,किस संस्था द्वारा प्रकाशित की जाती है? | यू.एन.डी.पी |
| 39 | किस संगठन (संस्था) ने भारत के आर्थिक विकास पथ को ‘रोजगारविहीन’, ‘जड़विहीन’, ‘निष्ठुर’, ‘आवाजविहीन’ तथा ‘भविष्यरहित’ कहा है? | यू.एन.डी.पी. |
| 40 | यूरोपीय आर्थिक समुदाय का मुख्यालय कहां है – | ब्रुसेल्स |
| 41 | कभी-कभी समाचारों में पाया जाने वाला पद ‘वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (West Texas Intermediate)’किस पदार्थ की श्रेणी से संबंधित है? | कच्चे तेल की |
| 42 | अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के 138 एवं 182 अभिसमय किससे संबंधित हैं? | बाल श्रम |
| 43 | सांस्कृतिक नेताओं को अपनी सभाओं में जोड़ने के लिए,कौन ‘क्रिस्टल पुरस्कार’ प्रदान करता है? | विश्व आर्थिक मंच |
| 44 | UNSC का तात्पर्य है – | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद |
| 45 | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों की संख्या है – | 5 |
| 46 | संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या कितनी है? | 191 |
| 47 | भारतीय विकास फोरम (IDF) पहले जाना जाता था – | भारत सहायता क्लब |
| 48 | ओपेक (ऑर्गनाइजेशन ऑफ दी पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज) का किस पर विशेष बल है? |
पेट्रोलियम का उत्पादन,पेट्रोलियम की कीमतों पर नियंत्रण
|
| 49 | दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना कब हुई? | 1985 ई. |
| 50 | सार्क (SAARC) सदस्य देशों को प्रशिक्षण देने हेतु भारतीय अनाज भंडारण प्रबंध एवं अनुसंधान संस्थान स्थित है – | हापुड़ |
| 51 | भारत में सार्क सम्मेलन, सर्वप्रथम किस वर्ष आयोजित किया गया था? | 1986 ई. |
| 52 | ‘ब्रिक’ संघ किस वर्ष ‘ब्रिक्स’ में परिवर्तित हुआ? | 2010 |
| 53 | 9वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का मेजबान देश है – | चीन |
| 54 | नूतन विकास बैंक (BRICS बैंक) का प्रथम अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है? | के.वी. कामथ |
| 55 | ब्रिक्स देशों द्वारा कौन-सा बैंक चीन में स्थापित किया गया है? | न्यू डेवलपमेंट बैंक |
| 56 | सन् 2001 में ‘ब्रिक’ शब्द को किसने गढ़ा था? | जिम ओ’ नील |
| 57 | ‘ब्रिक्स’ राष्ट्रों में से किसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है? | रूसी समुदाय |
| 58 | शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन जिसमें भारत को पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया, संपन्न हुआ था – | अस्ताना में |
| 59 | वर्ष 2000 में ‘मेकॉन्ग गंगा सहयोग’ कहां शुरू हुआ था? | लाओस |
| 60 | जिस नवीनतम क्षेत्रीय आर्थिक गुट का निर्माण हुआ है, वह है – | NAFTA |
| 61 | साप्टा (दक्षिण एशियाई वरीयता व्यापार समझौता) का गठन किस वर्ष हुआ था? | 1993 ई. |
| 62 | किन देशों ने ‘नामा-11’ का गठन किया है? | विकासशील देश |
| 63 | जी-15 है – | विश्व के विकासशील देशों का संगठन |
| 64 | भारत, चीन, ब्राजील एवं अन्य विकासशील देशों द्वारा विश्व व्यापार संगठन से भविष्य में बातचीत करने के लिए, बनाए गए समूह को, कहा जाता है – | G-77 |
| 65 | ‘आसियान’ किसके लिए है – | एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस |
| 66 | ‘रीजनल कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप’ (Regional Comprehensive Economic Partnership) पद प्रायः समाचारों में देशों के एक समूह के मामलों के संदर्भ में आता है। देशों के उस समूह को क्या कहा जाता है? | ‘आसियान’ |
