उद्योग क्षेत्र – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

1. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए –

I. भारतीयों द्वारा चीनी उद्योग का विकास
II. रिषड़ा में प्रथम जूट मिल का प्रारंभ
III. भारत में स्टील का प्रथम बार उत्पादन
IV. बम्बई में प्रथम कपड़ा मिल का प्रारंभ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिएः

कूट –

(a) I, II, IV और III
(b) IV, II, III और I
(c) II, I, III और IV
(d) III, II, I और IV

[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड | पेट्रालियम एंड नेचुरल गैस रेग्युलेटरी बोर्ड (PNGRB)| भारत सरकार द्वारा स्थापित प्रथम नियामक निकाय है।
2. PNGRB का एक कार्य गैस के लिए प्रतियोगी बाजारों को सुनिश्चित करना है।
3. PNGRB के निर्णयों के विरुद्ध अपील, विद्युत अपील अधिकरण के समक्ष की जाती है।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[U.P.S.C. (Pre), 2019]

 

3. कॉरर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

1. कंपनी एक्ट 2014 ने सी.एस.आर. को अनिवार्य बना दिया।
2. इसके अंतर्गत आने वाली कंपनियों को अपने वार्षिक शुद्ध लाभ का एक प्रतिशत सी.एस. आर. गतिविधियों में व्यय करना होगा।

नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

[U.P.P.C.S. (Pre.), 2019]

 

4. भारत में, पहला रबर टायर आधारित मेट्रो कहां बनाया जा रहा है?

(a) अहमदनगर
(b) सूरत
(c) वड़ोदरा
(d) नासिक

[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

5. निम्नलिखित में से कौन ब्रेंट इंडेक्स से संबंधित है?

(a) कच्चे तेल की कीमतें
(b) तांबे की भविष्य की कीमतें
(c) सोने की भविष्य की कीमतें
(d) शिपिंग दर सूचकांक

[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

6. भारतमाला परियोजना से भारत का निम्न में से कौन-सा इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र संबंधित है?

(a) दूरसंचार क्षेत्र
(b) रेलवे
(c) सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर
(d) बंदरगाह क्षेत्र
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66th B.P.S.C. (Pre) Exam. 2020]

 

7. निम्नलिखित में से भारत का कौन-सा औद्योगिक /आर्थिक गलियारा जापान के सहयोग से विकसित किया जा रहा है?

(a) चेन्नई-वाइजाग
(b) मुंबई-बंगलुरू
(c) दिल्ली-मुंबई
(d) अमृतसर-कोलकाता
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक

[Bihar P.C.S. (Pre.), 2019]

 

8. खुदरा फर्नीचर की विशाल कंपनी ‘आइकिया’ का भारत में पहला शोरूम 2018 में किस शहर में खोला गया?

(a) बंगलुरू
(b) हैदराबाद
(c) नई दिल्ली
(d) मुंबई
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक

[Bihar P.C.S. (Pre.), 2019]

 

9. औद्योगिक विकास केंद्र बानमौर मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

(a) मुरैना
(b) भिंड
(c) शिवपुर
(d) गुना

[M.P. P.C.S. (Pre.), 2019]

 

10. ‘निर्यात उत्कृष्ट शहर’ में मध्य प्रदेश के कौन-से दो शहर शामिल हैं?

(a) देवास-इंदौर
(b) सागर-रतलाम
(c) रीवा-सतना
(d) गुना-शिवपुर

[M.P. P.C.S. (Pre.), 2019]

 

11. नीचे दिए गए क्रेडिट रेटिंग एजेंसीज पर विचार कीजिए तथा उन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए-

1. CARE
2. ICRA
3. CRISIL

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

(a) 3, 2, 1
(b) 3, 1, 2
(c) 1, 2, 3
(d) 1, 3, 2

[U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

 

12. भारत सरकार ने विनिर्माण नीति (NMP) कब जारी की थी? 

(a) 25 दिसंबर, 2012
(b) 25 दिसंबर, 2011
(c) 25 दिसंबर, 2013
(d) 4 नवंबर, 2011
(e) 25 नवंबर, 2011

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

 

13. ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम आरंभ किया गया-

(a) नवंबर, 2012
(b) सितंबर, 2014
(c) जनवरी, 2014
(d) सितंबर, 2016

[M.P. P.C.S. (Pre.), 2019]

 

14. सरकार की नीति ‘मेक इन इंडिया’ का उद्देश्य है-

(a) नौकरशाही के ढीलापन को दूर करना
(b) लाल फीताशाही को हटाना
(c) विनिर्माण की लागत को कम करना
(d) उत्पाद को प्रतियोगी बनाना
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2018]

 

15. निम्न में से कौन-सा एक औद्योगिक विकास के लिए प्रोत्साहिकी नहीं है?

(a) मेक इन इंडिया
(b) ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
(c) स्टार्ट-अप इंडिया
(d) डिजिटल इंडिया
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[B.P.S.C. (Pre) 2018]

 

16. ‘भारतीय गुणता परिषद’ (QCI) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. QCI का गठन, भारत सरकार तथा भारतीय उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
2. QCI के अध्यक्ष की नियुक्ति, उद्योग द्वारा सरकार को की गई संस्तुतियों पर, प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं-

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

[U.P.S.C. (Pre) 2017]

 

17. भारत में नियोजित अनियत मजदूरों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. सभी अनियत मजदूर, कर्मचारी भविष्य निधि सुरक्षा के हकदार हैं।
2. सभी अनियत मजदूर नियमित कार्य समय एवं समयोपरि भुगतान के हकदार हैं।
3. सरकार अधिसूचना के द्वारा यह विनिर्दिष्ट कर सकती है कि कोई प्रतिष्ठान या उद्योग केवल अपने बैंक खातों के माध्यम से मजदूरी का भुगतान करेगा।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2021]

 

18. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) केंद्रीय (संशोधन) नियम, 2018 के अनुसार

1. यदि नियत अवधि रोजगार के लिए नियमों को कार्यान्वित किया जाता है, तो फर्म/कंपनियों के लिए कामगारों की छंटनी करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।
2. अस्थायी कामगारों के मामलों में रोजगार समाप्त करने के लिए कोई नोटिस देना आवश्यक नहीं होगा।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/है?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

[U.P.S.C. (Pre), 2019]

 

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. फैक्टरी एक्ट, 1881 औद्योगिक कामगारों की मजदूरी नियत करने के लिए और कामगारों को मजदूर संघ बनाने देने की दृष्टि से पारित किया गया था।
2. एन. एम. लोखंडे ब्रिटिश भारत में मजदूर आंदोलन संगठित करने में अग्रगामी थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

[U.P.S.C. (Pre) 2017]

 

20. कथन (A): 1999-2000 के दौरान औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई।
कारण (R) : इस अवधि में स्थायी विनिमय दर तथा सुधरी हुई व्यवसाय भावना पाई गई।

कूट :

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

[I.A.S. (Pre) 2001*]

 

21. सहकारी ईकाइयों की दशा में किस क्षेत्र को विकास की ऊंची दर प्राप्त हुई?

(a) चीनी
(b) सूती वस्त्र
(c) जूट
(d) सीमेंट

[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

 

22. भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में निम्नलिखित में से कौन- सी गतिविधि सम्मिलित नहीं है?

(a) विनिर्माण
(b) खनन
(c) विद्युत
(d) निर्माण

[U.P. P.C.S (Mains) 2016]

 

23. औद्योगिक उत्पादन निर्देशांक, जो कि भारतीय अर्थव्यवस्था में औद्योगिक क्रियाओं का मापक है, इसमें क्या सम्मिलित नहीं जाता है?

(a) गैस एवं जलापूर्ति
(b) विद्युत
(c) विनिर्माण
(d) खनन

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

 

24. भारत में औद्योगिक क्षेत्र की उपलब्धि को मापने के लिए निम्न में से कौन-सी संस्था औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक को जारी करती है?

(a) राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय (एन.एस.एस.ओ.)
(b) भारतीय रिजर्व बैंक (आर.बी.आई.)
(c) केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सी.एस.ओ.)
(d) भारतीय सांख्यिकीय संस्थान (आई.एस.आई.)
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक

[66th B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

 

25. औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का आधार वर्ष 2001 से किस वर्ष में परिवर्तित किया गया?

(a) 2002
(b) 2016
(c) 2000
(d) 1998

 

26. भारत में ‘औद्योगिक उत्पादन सकल सूचकांक’ में आठ मूल उद्योगों के सूचकांकों का संयुक्त भार 37.90% है।

निम्नलिखित में से कौन-से उद्योग उन आठ मूल उद्योगों में सम्मिलित हैं?

1. सीमेंट
2. उर्वरक
3. प्राकृतिक गैस
4. रिफाइनरी उत्पाद
5. वस्त्रोद्योग

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1 और 5
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

[I.A.S (Pre) 2012]

 

27. भारत में 8 कोर सेक्टर में किसे शामिल नहीं किया गया है?

(a) कोयला
(b) उर्वरक
(c) विद्युत
(d) रसायन
(e) सीमेंट

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

 

28. राष्ट्रीय विनिर्माण नीति भारत सरकार द्वारा आरंभ की गई थी –

(a) 2010
(b) 2011
(c) 2012
(d) 2013

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]

 

29. स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एस.ई.जेड.) की नीति देश में पहली बार आरंभ की गई थी –

(a) 1991
(b) 2000
(c) 2005
(d) इनमें से कोई नहीं

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2017]

 

30. विनिर्माण क्षेत्र में किसे शामिल नहीं किया जाता है?

(a) बड़े उद्योग
(b) लघु उद्योग
(c) सूक्ष्म उद्योग
(d) मध्यम उद्योग
(e) निर्माण उद्योग

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

 

31. भारत में जिन व्यवसायों का विनियोग 1 करोड़ रुपये तक तथा कारोबार 5 करोड़ रुपये तक है, उन्हें जाना जाता है –

(a) छोटे उद्यम
(b) लघु उद्यम
(c) सूक्ष्म उद्यम
(d) मध्यम उद्यम

[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

32. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम (एमएसएमईडी) पारित हुआ-

(a) 2005 ई. में
(b) 2006 ई. में
(c) 2007 ई. में
(d) 2008 ई. में

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

 

33. जेनेटिक उद्योग में सम्मिलित है-

(a) कृषि
(b) मछली पकड़ना
(c) शिकार करना
(d) खनन

[U.P.R.O/A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

 

34. भारत में सबसे महत्वपूर्ण लघु-स्तर उद्योग है-

(a) वस्त्र उद्योग
(b) कागज उद्योग
(c) हथकरघा उद्योग
(d) जूट उद्योग

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994-95]

 

35. निम्न में से लघु उद्योगों की क्या समस्या है?

(a) पूंजी का अभाव
(b) विपणन जानकारी का अभाव
(c) कच्चे माल का अभाव
(d) उपरोक्त सभी

[U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

 

36. भारत जैसे विकासशील देश के लिए लघुस्तरीय व कुटीर उद्योगों को मुख्यतः इसलिए प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि वे-

(a) संपत्ति का वितरण समान करते हैं।
(b) अधिक रोज़गार के अवसर उत्पन्न करते हैं।
(c) कम लागत पर उत्पादन करते हैं।
(d) कम पूंजी विनियोग की अपेक्षा करते हैं।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

37. निम्नलिखित में से कौन-सी एक लघु उद्योगों (SSIS) की समस्या नहीं है?

(a) वित्त
(b) विपणन
(c) कच्चा माल
(d) हड़ताल एवं तालाबंदी

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

38. निम्नलिखित में से व्यवसाय का सामाजिक उद्देश्य है-

(a) नवाचार
(b) रोजगार सृजन
(c) व्यावसायिक समन्वय
(d) जोखिम प्रबंधन

[U.P.R.O/A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

 

39. लघु एवं कुटीर उद्योग इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि-

(a) वे बहुतों को रोजगार प्रदान करते हैं
(b) सरकार इनकी सहायता करती है
(c) वे पारंपरिक हैं
(d) उनका प्रबंध करना आसान है

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

 

40. भारत का प्राचीनतम विशाल उद्योग है-

(a) सूती कपड़ा
(b) लोहा एवं इस्पात
(c) जूट
(d) कागज

[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

 

41. भारत में प्रथम उद्योग जिसका विकास हुआ, वह है-

(a) कुटीर उद्योग
(b) सीमेंट उद्योग
(c) आयरन और स्टील उद्योग
(d) अभियांत्रिकी उद्योग

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

 

42. निम्नलिखित में से कौन-सा लौह-इस्पात संयंत्र नदी तट पर स्थित नहीं

(a) भिलाई
(b) बोकारो
(c) जमशेदपुर
(d) भद्रावती

[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

 

43. भिलाई स्टील संयंत्र एक……… उपक्रम है।

(a) सार्वजनिक
(b) निजी
(c) सहकारी
(d) सार्वजनिक – निजी संयुक्त

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

 

44. चिक्विकामाटा (चिली) निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए विश्व प्रसिद्ध है?

(a) तांबा
(b) लौह
(c) चांदी
(d) मैंगनीज

[U.D.A./L.D.A. (Pre) 2018]

 

45. कौन-सा सुमेलित नहीं है?

(औद्योगिक प्रदेश) (देश)
(a) रूर जर्मनी
(b) दक्षिणी न्यू इंग्लैंड यूनाइटेड किंगडम
(c) पो घाटी इटली
(d) कांटो मैदान जापान

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

 

46. यद्यपि कुछ गैस आधारित उद्योग स्थापित किए जा चुके हैं, फिर भी भारत में प्राकृतिक गैस के प्रभूत भंडार अप्रयुक्त पड़े हैं। प्राकृतिक गैस के इन विशाल संसाधनों का उपयोग किसके उत्पादन में किया जा सकता है?

(a) उर्वरक
(b) कार्बाइड
(c) ग्रेफाइट
(d) संश्लिष्ट पेट्रोलियम

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

47. नेपानगर जिस उद्योग के लिए जाना जाता है, वह है-

(a) सीमेंट
(b) उर्वरक
(c) हथकरघा
(d) अखबारी कागज

[M.P. P.C.S. (Pre) 1992 U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

 

48. ऑयल (OIL) एक उपक्रम है, जो संलग्न है-

(a) तेल आयात में
(b) तेल शोधन में
(c) तेल अनुसंधान में
(d) तेल विपणन में

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

 

49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. एम.एम.टी.सी. लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठन है।
2. नीलांचल इस्पात निगम लिमिटेड की स्थापना एम. एम. टी. सी. ने ओडिशा सरकार के साथ संयुक्त रूप से की है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2009]

 

50. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है/हैं?

I. सार्वजनिक उपयोगिता संसाधन प्रदान करना
II. सामाजिक और आर्तिक उपरि पूंजी का निर्माण
III. संतुलित क्षेत्रीय और क्षेत्रकीय विकास सुनिश्चित करना
IV. समतावादी लक्ष्यों को आगे बढ़ाना

नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए –

(a) I, II और III सही हैं
(b) I, II, III और IV सही हैं
(c) II, III और IV सही हैं
(d) I, III और IV सही हैं

[U.P.P.C.S. (Pre), 2019]

 

51. निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िए:

1. भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में आधारभूत एवं भारी उद्योग हैं।
2. सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्योग लाभदायक हैं।
3. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों में नौकरियों की सुरक्षा है।

उत्तर निम्न कूटों के आधार पर दीजिए-

(a) 1, 2 एवं 3 सही हैं।
(b) 1 एवं 3 सही हैं।
(c) 1 एवं 2 सही हैं।
(d) 2 एवं 3 सही हैं।

[Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

 

52. निम्न में से कौन एक भारत की सरकारी क्षेत्र में सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था है?

(a) भारतीय खाद्य निगम
(b) खनिज एवं धातु व्यापार निगम
(c) खादी व ग्रामोद्योग निगम
(d) भारतीय व्यापार मेला प्राधिकरण

[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

 

53. निम्नलिखित में कौन एक अन्य जैसा नहीं है?

(a) SAIL
(b) BHEL
(c) ONGC
(d) ESSAR OIL

[U. P. P. C. S. (Pre) 1997]

 

54. निम्न में से कौन अब भारत में तेल की कीमतों का निर्धारण करता है?

(a) वित्त मंत्रालय
(b) संबंधित राज्य सरकार
(c) पेट्रोलियम मंत्रालय
(d) तेल कंपनियां

[U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

 

55. निम्नलिखित में से किसे ‘महारत्न’ का दर्जा नहीं प्राप्त है (फरवरी, 2013 पर्यंत)?

(a) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड
(b) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
(c) ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
(d) ऑयल इंडिया लिमिटेड

[U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

 

56. निम्न में से किस भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम को चार ‘नवरत्न’ कंपनियों को दिया गया ‘महारत्न’ का दर्जा नहीं प्राप्त हुआ?

(a) सेल
(b) बी.ई.एल.
(c) ओ.एन.जी.सी.
(d) एन.टी.पी.सी.

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

 

57. वित्तीय वर्ष 2010-11 में भारत सरकार ने महारत्न नामक योजना की घोषणा की, जिसके अंतर्गत कुछ प्रमुख नवरत्न कंपनियों को अधिक स्वायत्तता और विस्तार करने हेतु शक्तियां प्रदान की गईं।

निम्नलिखित में से किस कंपनी को महारत्न का दर्जा नहीं दिया गया?

(a) ऑयल इंडिया को
(b) एन.टी.पी.सी. को
(c) सेल को
(d) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

58. ‘नवरत्न’ का विचार संबंधित है-

(a) तकनीकी जनशक्ति के चयनित वर्ग
(b) चयनित निर्यातोन्मुखी इकाइयां
(c) चयनित खाद्य-प्रसंस्करण उद्योग
(d) सार्वजनिक क्षेत्र के चयनित उद्यम

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

59. ‘नवरत्न’ में सम्मिलित सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है-

(a) सेल (SAIL)
(b) गेल (GAIL)
(c) एम.टी.एन.एल. (MTNL)
(d) उपरोक्त सभी

[U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

 

60. निम्नलिखित में से किस सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान को ‘नवरत्न’ का दर्जा नहीं दिया गया है?

(a) इंडियन एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड
(b) पॉवरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
(c) रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन
(d) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

[U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

 

61. भारत सरकार ने निम्नलिखित एल्युमीनियम कंपनियों में किस एक को ‘नवरत्न स्टेटस’ प्रदान किया है?

(a) नाल्को (NALCO)
(b) बाल्को (BALCO)
(c) हिंडाल्को (HINDALCO)
(d) माल्को (MALCO)

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

 

62. केंद्र सरकार के भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय द्वारा ‘लघु रत्न’, श्रेणी I उद्योग को अधिकतम कितनी धनराशि तक वित्तीय स्वायत्तता दी गई है?

(a) 250 करोड़ रु.
(b) 350 करोड़ रु.
(c) 400 करोड़ रु.
(d) 500 करोड़ रु.

[53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

 

63. निम्नलिखित में से कौन-सा सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम नहीं है?

(a) एन.टी.पी.सी.
(b) एस.ए.आई.एल.
(c) बी.एच.ई.एल.
(d) टिस्को

[M.P.P.C.S. (Pre) 2012]

 

64. हाल (HAL) उत्पादन से संबंधित है-

(a) टेलीकम्युनिकेशन उपकरणों के
(b) वायुयानों के
(c) अंतरिक्ष मिसाइलों के
(d) युद्ध मिसाइलों के

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

65. सुमेलित कीजिए :

सरकारी नीति वर्ष
(A) सूचना तकनीक नीति (i) 2000
(B) खनिज नीति वर्ष (ii) 2006
(C) होटल नीति (iii) 2010
(D) औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति (iv) 2011

कूट :

      A B C D
(a) ii, i, iv, iii
(b) i, iv, ii, iii
(c) iii, ii, i, iv
(d) iv, ii, iii, i

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

 

66. उत्तर प्रदेश में लघु एवं मध्यम उपक्रमों को, जिसके द्वारा दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाता है, वह है-

(a) उ.प्र. लघु उद्योग निगम
(b) उ.प्र. औद्योगिक विकास निगम
(c) उ.प्र. वित्तीय निगम
(d) उपर्युक्त सभी

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

67. औद्योगिक विकास की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र सर्वाधिक विकसित हुआ है?

(a) पश्चिमी
(b) पूर्वी
(c) बुंदेलखंड
(d) मध्य

[U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

 

68. रोजगार की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा उद्योग है-

(a) सूती मिल
(b) हथकरघा
(c) चमड़ा
(d) सीमेंट

[U.P. P.C.S.(Spl.) (Pre) 2008]

 

69. बी.आई.एफ.आर. संबंधित है-

(a) रुग्ण इकाइयों के पुनर्निर्माण एवं वित्तीयन से
(b) शेयर बाजार की क्रियाओं के नियंत्रण से
(c) उपभोक्ता संरक्षण से
(d) बैंकिंग क्रियाओं के नियमन से

[U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

 

70. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

(a) गोस्वामी समिति – औद्योगिक रुग्णता की समस्या
(b) जानकी रमन समिति – शेयर घोटाले की जांच पड़ताल
(c) मल्होत्रा समिति – बीमा क्षेत्र में सुधार
(d) तारापोर समिति – बैंकों में ग्राहक सेवा

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

 

71. भारत सरकार द्वारा आरंभ किए गए मेगा फूड पार्क्स योजना का उद्देश्य है-

(a) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए अवसंरचना (ढांचागत) सुविधाओं में सुधार लाना।
(b) खाद्य फसलों की उत्पादकता बढ़ाना।
(c) खाद्य मूल्यों पर नियंत्रण करना।
(d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं।

[U.P. Lower Sub.(Pre) 2009]

 

72. भारत सरकार ‘मेगा फूड पार्क’ की अवधारणा को किन-किन उद्देश्यों से प्रोत्साहित कर रही है?

1. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्तम अवसंरचना सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु।
2. खराब होने वाले पदार्थों का अधिक मात्रा में प्रसंस्करण करने और अपव्यय घटाने हेतु।
3. उद्यमियों के लिए उद्‌गामी और पारिस्थितिकी के अनुकूल आहार प्रसंस्करण प्रौद्योगिकियां उपलब्ध कराने हेतु ।

उपर्युक्त में से कौन-सा / कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S (Pre) 2011]

 

73. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए :

सूची-1 सूची-II
(संगठन का प्रकार) (महत्वपूर्ण लक्षण)
(A) एकल व्यापारी 1. जोखिम उठाने वालों की बड़ी संख्या
(B) साझेदारी 2. कमजोर वर्गों की उन्नति
(C) सहकारिताएं 3. संविदात्मक संबंध
(D) सार्वजनिक सीमित कंपनी 4. असीमित दायित्व

कूट :

   A B C D
(a) 1,2,3,4
(b) 4,3,2,1
(c) 4,2,3,1
(d) 1,3,2,4

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

 

74. भारत में पर्यटन और होटल उद्योग का विकास निम्नलिखित में से किसका कार्य है?

(a) आई.ए.ए.आई.
(b) आई.टी.डी.सी.
(c) आई.टी.सी.
(d) एच.आई.सी.

[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

75. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘वित्तीय उत्प्रेरक’ की समुचित व्याख्या करता है?

(a) यह सरकार द्वारा उत्पादन क्षेत्र में किया गया बृहद निवेश है, जिसका लक्ष्य माल की आपूर्ति कर तीव्र आर्थिक विकास के कारण बढ़ी हुई मांग को पूरा करना है।
(b) यह सरकार की गहन निश्चयात्मक कार्यवाही है, जिसका लक्ष्य देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
(c) यह सरकार द्वारा वित्तीय संस्थानों पर की गई गहन कार्यवाही है, जिसका लक्ष्य कृषि तथा सहबद्ध क्षेत्रों को ऋण वितरित कराना है, जिससे वृहत्तर खाद्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सके और खाद्य स्फीति पर अंकुश लग सके।
(d) यह सरकार की चरम निश्चयात्मक कार्यवाही है, जिसका लक्ष्य वित्तीय समावेशन नीति का अनुसरण करना है।

[I.A.S (Pre) 2011]

 

76. विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने कौन-सी नई नीतिगत पहल की है/हैं?

1. राष्ट्रीय निवेश तथा विनिर्माण क्षेत्रों की स्थापना
2. ‘एकल खिड़की मंजूरी’ (सिंगल विंडो क्लीयरेंस) की सुविधा प्रदान करना
3. प्रौद्योगिकी अधिग्रहण तथा विकास कोष की स्थापना

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S (Pre) 2012]

 

77. 1991 की औद्योगिक नीति की अनेक बिंदुओं पर आलोचना हुई थी। निम्नलिखित में से कौन-सा एक बिंदु उनमें से नहीं था?

(a) अनिश्चित औद्योगिक विकास
(b) विदेशी प्रतियोगिता से खतरा
(c) कृषि सेक्टर की उपेक्षा
(d) विदेशी निवेश में गलत विश्वास

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

 

78. जोखिम पूंजी से क्या तात्पर्य है?

(a) उद्योगों को उपलब्ध कराई गई अल्पकालीन पूंजी
(b) नए उद्यमियों को उपलब्ध कराई गई दीर्घकालीन प्रारंभिक पूंजी
(c) उद्योगों को हानि उठाते समय उपलब्ध कराई गई निधियां
(d) उद्योगों के प्रतिस्थापन एवं नवीकरण के लिए उपलब्ध कराई गई निधियां

[I.A.S. (Pre) 2014]

 

79. कथन (A): अद्यतन अनेक भारतीय उद्योगों ने ISO-9001 तथा ISO-9002 प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लिए हैं।
कारण (R): भारत सरकार की लाइसेंसिंग प्रणाली में काफी उदारता आई है।

कूट :

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

 

80. स्वतंत्र भारत की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई थी-

(a) 1947 में
(b) 1948 में
(c) 1950 में
(d) 1956 में

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains) 2010]

 

81. भारत में औद्योगिक विकास हेतु ‘संयुक्त क्षेत्र’ का विचार किस औद्योगिक नीति प्रस्ताव में रखा गया?

(a) 1948 की औद्योगिक नीति में
(b) 1956 की औद्योगिक नीति में
(c) 1980 की औद्योगिक नीति में
(d) 1991 की औद्योगिक नीति में

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

 

82. वर्ष 1991 की औद्योगिक नीति के अनुसार, कितने उद्योगों को लाइसेंसिंग के अंतर्गत रखा गया था?

(a) 6
(b) 10
(c) 14
(d) 18

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

 

83. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेंसिंग प्रणाली का आधार था-

(a) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948
(b) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956
(c) समाजवादी नमूने (पैटर्न) के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव
(d) उद्योग अधिनियम, 1951

[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

 

84. उदारीकरण, निजीकरण और भूमंडलीकरण की नई आर्थिक नीति घोषित की गई, प्रधानमंत्री –

(a) राजीव गांधी द्वारा
(b) विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा
(c) नरसिम्हा राव द्वारा
(d) अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा

[U.P. P.C.S (Pre) 2013]

 

85. निम्नलिखित में से किस राज्य में 31 मार्च, 2011 को पंजीकृत कारखानों की संख्या सर्वाधिक थी?

(a) आंध्र प्रदेश
(b) गुजरात
(c) महाराष्ट्र
(d) तमिलनाडु

[U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

 

86. कुछ समय पहले भारत सरकार ने ‘व्हाइट गुड्स’ उद्योग को लाइसेंस मुक्त करने का निर्णय लिया, ‘व्हाइट गुड्स’ में सम्मिलित हैं-

(a) स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तन
(b) दुग्ध और दुग्ध उत्पाद
(c) प्रदर्शन उपभोग के लिए खरीदी गई वस्तुएं
(d) साबुन, डिटरजेंट और अन्य आम उपभोग की वस्तुएं

[I.A.S. (Pre) 1998]

 

87. निम्नलिखित में कौन-से स्थान कागज विनिर्माण उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं?

(1) यमुना नगर
(2) गुवाहाटी
(3) शाहाबाद
(4) बल्लारपुर

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-

कूट :

(a) 1, 2 और 3
(b) 1, 2 और 4
(c) 1, 3 और 4
(d) 2, 3 और 4

[I.A.S. (Pre) 1997]

 

88. इस समय भारत का सबसे बड़ा वस्त्र उद्योग केंद्र है-

(a) अहमदाबाद
(b) कानपुर
(c) मुंबई
(d) सूरत

[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003]

 

89. भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

(1) भारतीय खनिज एवं धातु व्यापार निगम लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा गैर-तेल आयातक है।
(2) भारतीय परियोजना एवं उपस्कर निगम लिमिटेड वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन है।
(3) भारतीय निर्यात ऋण तथा गारंटी निगम लिमिटेड का एक उद्देश्य विभिन्न निर्यात माल के गुणवत्ता नियंत्रण और लदान-पूर्व अनिवार्य निरीक्षण को लागू करना है।

इनमें से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) केवल 3

[I.A.S. (Pre) 2002]

 

90. भारत में मिल-निर्मित कपड़े का सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त होता है-

(a) गुजरात से
(b) महाराष्ट्र से
(c) पंजाब से
(d) तमिलनाडु से

[U.P.P.C.S. (Mains) 2011, U.P.U.D.A./L.D.A. (Mains)2010]

 

91. भारत के उर्वरक उद्योग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) अभी हाल के वर्षों में यह देश का तेजी से विकसित होने वाला उद्योग है।
(b) भारत विश्व में नाइट्रोजन उर्वरकों का तीसरा बड़ा उत्पादक देश है।
(c) रासायनिक उर्वरकों के संबंध में भारत आत्मनिर्भर है।
(d) निवेश एवं निर्मित उत्पादों के मूल्य के आधार पर यह देश का दूसरा प्रमुख उद्योग है।

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

 

92. कंपनी द्वारा लाभांश की घोषणा की जाती है-

(a) निर्गमित पूंजी पर
(b) अधिकृत पूंजी पर
(c) अभिदत्त पूंजी पर
(d) कुल प्रयुक्त पूंजी पर

[U.P.P.C.S. (Pre) 1996]

 

93. कंपनी के तुलन पत्र से-

(a) कंपनी की लाभप्रदता की सीमा को आंकना संभव है।
(b) कंपनी की लाभप्रदता और आकार का निर्धारण करना संभव है।
(c) कंपनी की परिसंपत्तियों और देयताओं के आकार और संघटन को बताना संभव है।
(d) कंपनी की परिसंपत्तियों, ऋणों और मार्केट शेयर को बताना संभव है।

[I.A.S. (Pre) 1999]

 

94. निम्न वस्तु समूहों में से कौन-सा एफ.एम.सी.जी. (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) में शामिल नहीं किया जाता है?

(a) स्वचालित वाहन (कार व मोटरसाइकिल)
(b) सौंदर्य प्रसाधन (शैम्पू व साबुन)
(c) डेयरी उत्पाद (दूध व पनीर)
(d) बेकरी उत्पाद (बिस्किट व ब्रेड)

[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

 

95. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

सूची I सूची II
(उद्योग) (औद्योगिक केंद्र)
(A) पर्ल फिशिंग (1) तूतीकोरिन
(B) ऑटोमोबाइल्स (2) पुणे
(C) पोत निर्माण (3) मर्मुगावो
(D) इंजीनियरी सामान (4) पिंजौर

(a) A-2 B-1 C-4 D-3
(b) A-2 B-1 C-3 D-4
(c) A-1 B-2 C-4 D-3
(d) A-1 B-2 C-3 D-4

[I.A.S. (Pre) 1999]

 

96. निजीकरण की निम्नलिखित में से कौन-सी रीति सर्वाधिक सर्वांगीण और परिपूर्ण है?

(a) लोक क्षेत्रक में निजी पूंजी का प्रयोग
(b) लोक उद्यमों के प्रबंध को संविदा पर निजी क्षेत्रक को सौंपा जाना
(c) मजदूरों को स्वामित्व और प्रबंध का हस्तांतरण
(d) निजी क्षेत्रक को स्वामित्व और प्रबंध का हस्तांतरण

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

97. भारत सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (CPSEs) में लगी अपनी इक्विटी का विनिवेश क्यों कर रही है?

1. सरकार अपनी इक्विटी के विनिवेश से मिले राजस्व का उपयोग मुख्यतः अपने बाह्य ऋण को लौटाने में करना चाहती है।
2. सरकार अब CPSEs के प्रबंधन का नियंत्रण अपने हाथों में नहीं रखना चाहती।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2011]

 

98. निम्नांकित में कौन एक युग्म सुमेलित नहीं है?

इस्पात संयंत्र                                    सहयोगी देश
(a) राउरकेला                                      जर्मनी
(b) भिलाई                                           पूर्व यू.एस.एस.आर.
(c) दुर्गापुर                                            यू.के.
(d) बोकारो                                           यू.एस.ए.

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2011]

 

99. राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना हुई थी-

(a) यूनाइटेड किंगडम के सहयोग से
(b) रूस के सहयोग से
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से
(d) जर्मनी के सहयोग से

[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

 

100. सूची I तथा सूची II का सुमेल कीजिए तथा नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची I  सूची II
(A) भिलाई (1) छत्तीसगढ़
(B) बोकारो (2) झारखंड
(C) दुर्गापुर (3) उड़ीसा
(D) राउरकेला (4) पश्चिम बंगाल

कूट :

   A B C D
(a) 1,2,3,4
(b) 1,2,4,3
(c) 1,3,2,4
(d) 2,3,1,4

[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001, I.A.S. (Pre) 2005]

 

101. भारतीय हीरा संस्थान कहां स्थापित किया गया है?

(a) नई दिल्ली में
(b) मुंबई में
(c) सूरत में
(d) जयपुर में

[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

 

102. कौन सार्वजनिक प्रतिष्ठान नहीं है?

(a) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड, भोपाल
(b) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, जबलपुर
(c) एल्केलॉयड फैक्ट्री, नीमच
(d) लेदर फैक्ट्री, ग्वालियर

[M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

 

103. निम्नलिखित वर्षों में से किस वर्ष में बी.एस.एन.एल. की स्थापना हुई थी?

(a) 2000 में
(b) 2001 में
(c) 2002 में
(d) 2003 मे

[U.P. Lower Sub. (Pre) 2009]

 

104. निम्नलिखित में से कौन-से भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हैं?

1. बामर लॉरी एंड कम्पनी लिमिटेड
2. ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
3. एजुकेशनल कन्सल्टैंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2008]

 

105. लघु उद्योग क्षेत्र में 1995-96 में विदेशी पूंजी निवेश (फॉरेन इक्विटी होल्डिंग) की निर्धारित सीमा है-

(a) 35%
(b) 24%
(c) 49%
(d) 51%

[U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

 

106. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए-

सूची I  सूची II
(स्थान) (उद्योग)
A. विशाखापत्तनम 1. मोटर गाड़ियां
B. मूरी 2. पोत-निर्माण
C. गुड़गांव 3. उर्वरक
D. पनकी 4. एल्युमीनियम

सही उत्तर का चयन नीचे दिए हुए कूट से कीजिए-

कूट :

  A B C D
(a) 2,3,4,1
(b) 1,2,3,4
(c) 2,4,3,4
(d) 2,4,1,3

[U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

 

107. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची-II
(केंद्र) (उद्योग)
A. आंवला 1. पॉली फाइबर
B. मोदीनगर 2. उर्वरक
C. बाराबंकी 3. रबर
D. कानपुर 4. विस्फोटक

कुट :

  A B C D
(a) 1,2,3,4
(b) 1,2,4,3
(c) 1,3,2,4
(d) 2,3,1,4

[U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

 

108. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?

(a) बायो-टेक्नोलॉजी पार्क          –       लखनऊ
(b) ट्रोनिका सिटी                       –        नोएडा
(c) प्लास्टिक सिटी                     –        कानपुर
(d) लेदर टेक्नोलॉजी पार्क          –        उन्नाव

[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

 

109. निम्नलिखित में से किस एक समिति ने उद्योग में लघु क्षेत्र के लिए वस्तुओं का आरक्षण समाप्त करने की सिफारिश की है?

(a) आबिद हुसैन समिति
(b) नरसिम्हन समिति
(c) नायक समिति
(d) राकेश मोहन समिति

[I.A.S. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

 

110. ‘प्रारंभ में स्टार्ट-अप की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए नए युग के वित्तीय विकल्पों’ हेतु सलाह दी है-

(a) प्रणब मुखर्जी ने
(b) नरेंद्र मोदी ने
(c) अरुण जेटली ने
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

[U.P. P.C.S (Mains) 2016]

 

111. भारत सरकार की एक पहल ‘SWAYAM’ का लक्ष्य क्या है?

(a) ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करना
(b) युवा नव-प्रयासी (स्टार्ट-अप) उद्यमियों को वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराना
(c) किशोरियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य का संवर्धन करना
(d) नागरिकों को वहन करने योग्य एवं गुणवत्ता वाली शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराना

[I.A.S. (Pre) 2016]

 

112. ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम का लोगो है-

(a) शेर
(b) हाथी
(c) चीता
(d) कंगारू

[U. P. R. O./A.R.O. (Pre) 2014]

 

113. प्रधानमंत्री MUDRA योजना का लक्ष्य क्या है?

(a) लघु उद्यमियों को औपचारिक वित्तीय प्रणाली में लाना
(b) निर्धन कृषकों को विशेष फसलों की कृषि के लिए ऋण उपलब्ध कराना
(c) वृद्ध एवं निस्सहाय लोगों को पेंशन देना
(d) कौशल विकास एवं रोजगार सृजन में लगे स्वयंसेवी संगठनों का निधीयन (फंडिंग) करना

[I.A.S. (Pre) 2016]

 

114. निम्न में से किसके लिए ‘उद्यमी’ हेल्पलाइन स्थापित की गई है?

(a) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों के लिए
(b) बड़ी पूंजी वाले उद्योगों के लिए
(c) महिला उद्यमियों के लिए
(d) कृषि में प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने वाले कृषकों के लिए

[U. P. P. C. S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

 

115. भारत सरकार की मुद्रा योजना का उद्देश्य है –

(a) छोटे व्यापार स्थापित करने हेतु आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना।
(b) मुद्रा प्रबंधन में सुधार हेतु पहल करना।
(c) निर्धन कृषकों को ऋण उपलब्ध कराना।
(d) जन-धन योजना का पूरक बनाना।

[R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

 

116. ‘स्टैंड अप इंडिया स्कीम’ (Stand Up India Scheme) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

1. इसका प्रयोजन SC/ST एवं महिला उद्यमियों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
2. यह SIDBI के माध्यम से पुनर्वित्त का प्रावधान करता है

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2

[I.A.S. (Pre) 2016]

 

117. भारत में ‘गोल्डेन हैंड शेक योजना’ किससे संबंधित है?

(a) स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से।
(b) भारतीय स्वर्ण व्यापारियों से।
(c) भारत में विदेशी स्वर्ण व्यापारियों से।
(d) स्वर्ण व्यापार संवर्धन से।

[U.P.P.C.S. (Pre) 1992, U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

 

118. हजीरा उर्वरक कारखाना किस पर आधारित है?

(a) पेट्रोलियम
(b) प्राकृतिक गैस
(c) नेप्था पर
(d) कोल पर

[U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

 

119. कच्छ की खाड़ी में स्थित ‘कांडला’ निम्न में से किसके लिए प्रसिद्ध है?

(a) पानी के जहाज तोड़ने के उद्योग के लिए
(b) हीरा काटने और पॉलिश करने के लिए
(c) निर्यात प्रसंस्करण क्षेत्र के लिए
(d) परंपरागत कला एवं शिल्प केंद्र के लिए

[U.P. P.C.S. (Mains) 2013]

 

120. नायक समिति का संबंध है-

(a) कुटीर उद्योग से
(b) लघु उद्योगों से
(c) भारी उद्योगों से
(d) उपर्युक्त सभी से

[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

 

121. भारत में लोक क्षेत्रक किस क्षेत्र में सर्वाधिक छाया हुआ है?

(a) इस्पात उत्पादन
(b) नियत अवधि के लिए उधार देने वाली संगठित वित्तीय संस्थाएं
(c) परिवहन
(d) वाणिज्यिक बैंक कार्य

[I.A.S. (Pre) 1993]

 

122. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए भारत में औद्योगिक विकास, एक सीमा तक, निरूद्ध हुआ है-

1. व्यापार में पर्याप्त उद्यमवृत्ति और नेतृत्व के अभाव में।
2. निवेश हेतु बचत के अभाव में।
3. प्रौद्योगिकी, कौशल और आधारिक संरचना के अभाव में।
4. अपेक्षाकृत विशाल जन-सामान्य के बीच सीमित क्रय शक्ति होने के कारण।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?

(a) 1, 2 और 3
(b) 1, 3 और 4
(c) 2, 3 और 4
(d) 1, 2 और 4

[I.A.S. (Pre) 1999]

 

123. क्रिसिल-

(a) निर्यात संवर्धन करता है।
(b) ग्रामीण क्षेत्र को वित्त प्रदान करता है।
(c) उद्योगों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
(d) कंपनी की साख की स्थिाश्र का मूल्यांकन करता है।

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

 

124. किस उद्योग को आधुनिक सभ्यता के लिए सबसे मूलभूत माना जाता है?

(a) रसायन
(b) लोहा व इस्पात
(c) वस्त्र
(d) पेट्रो-रसायन

[M.P. P.S.C (Pre) 1997]

 

125. ‘आठ मूल उद्योगों के सूचकांक’ (इंडेक्स ऑफ एट कोर इंडस्ट्रीज) में निम्नलिखित में से किसको सर्वाधिक महत्व दिया गया है?

(a) कोयला उत्पादन
(b) विद्युत उत्पादन
(c) उर्वरक उत्पादन
(d) इस्पात उत्पादन

[I.A. S. (Pre) 2015*]

 

126. समाचारों में कभी-कभी देखे जाने वाले ‘आधार क्षय एवं लाभ स्थानांतरण’ (Base Erosion and Profit Shifting) पद का क्या संदर्भ है?

(a) संसाधन-संपन्न किंतु पिछड़े क्षेत्रों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा खनन कार्य
(b) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किए जाने वाले कर-अपवंचन पर प्रतिबंध लगाना
(c) बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा किसी राष्ट्र के आनुवंशिक संसाधनों का दोहन
(d) विकास परियोजनाओं की योजना एवं कार्यान्वयन में पर्यावरणीय लागतों के विचारों का अभाव

[I.A.S. (Pre) 2016]

 

127. भारत में सबसे महत्वपूर्ण लघु-स्तर उद्योग है-

(a) वस्त्र उद्योग
(b) कागज उद्योग
(c) हथकरघा उद्योग
(d) जूट उद्योग

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994-95]

 

128. सहकारी इकाइयों की दशा में किस क्षेत्र को विकास की ऊंची दर प्राप्त हुई?

(a) चीनी
(b) सूती वस्त्र
(c) जूट
(d) सीमेंट

[U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

 

129. श्रम गहन उद्योग वह है जहां-

(a) कठिन मानव श्रम की आवश्यकता होती है
(b) श्रमिकों को पर्याप्त मजदूरी दी जाती है
(c) अधिक श्रमिकों को रखा जाता है
(d) श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध होती हैं

[U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

 

130.’उद्योग बंधु’ है एक

(a) श्रमिक आपूर्ति एजेंसी
(b) रुग्ण उद्योग पुनर्वास एजेंसी
(c) औद्योगिक विकास के लिए वित्त उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी
(d) औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में तथा संबंधित समस्याओं में सहायता करने के लिए एजेंसी

[U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

 

131. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह औद्योगिक संबंध का सह-भागीदार नहीं है?

(a) उपभोक्ता एवं उनके संगठन
(b) श्रमिक एवं उनके संगठन
(c) प्रबंधक एवं उनके संगठन
(d) राज्य सरकारें एवं केंद्र सरकार

[U.P. P.C.S. (Mains) 2014]

 

132. भारत के किस उद्योग में अधिकतम श्रमिक लगे हुए हैं?

(a) चीनी
(b) कपड़ा उद्योग
(c) जूट
(d) लोहा एवं इस्पात

[M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

 

133. निम्न में से कौन-सा उद्योग भारत में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?

(a) लौह-इस्पात
(b) सीमेंट
(c) चीनी
(d) पेट्रोलियम
(e) वस्त्र

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

 

134. निम्न में से लघु उद्योगों की क्या समस्या है?

(a) पूंजी का अभाव
(b) विपणन जानकारी का अभाव
(c) कच्चे माल का अभाव
(d) उपरोक्त सभी

[U.P.P.C.S. (Pre) 1991]

 

135. भारत जैसे विकासशील देश के लिए लघुस्तरीय व कुटीर उद्योगों को मुख्यतः इसलिए प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि वे-

(a) सपत्ति का वितरण समान करते हैं।
(b) अधिक रोज़गार के अवसर उत्पन्न करते हैं।
(c) कम लागत पर उत्पादन करते हैं।
(d) कम पूंजी विनियोग की अपेक्षा करते हैं।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

136. निम्नलिखित में से कौन-सी एक लघु उद्योगों (SSIS) की समस्या नहीं है?

(a) वित्त
(b) विपणन
(c) कच्चा माल
(d) हड़ताल एवं तालाबंदी

[U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

 

137. लघु एवं कुटीर उद्योग इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि-

(a) वे बहुतों को रोजगार प्रदान करते हैं
(b) सरकार इनकी सहायता करती है
(c) वे पारंपरिक हैं
(d) उनका प्रबंध करना आसान है

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

 

138. निम्न कथनों पर विचार कीजिए:

कथन (A): पिछले कुछ वर्षों से भारतीय औद्यौगिक क्षेत्र में सम्विलय तथा अधिग्रहण की घटनाएं हो रही हैं।
कारण (R): भारत में एकाधिकार एवं प्रतिबंधित व्यापार अधिनियम में पर्याप्त ढील दी गई है।

सही उत्तर निम्न कूट में से चुनिए :

कूट :

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

 

139. कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी संबंधी कानून सबसे पहले किस देश में बना?

(a) अमेरिका
(b) रूस
(c) इंग्लैंड
(d) भारत
(e) इनमें से कोई नहीं

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2015]

 

140. भारत में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है-

(a) बिहार
(b) कर्नाटक
(c) महाराष्ट्र
(d) उत्तर प्रदेश

[U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

 

141. चीनी उद्योग सबसे अधिक किस राज्य में विकसित है?

(a) पंजाब
(b) आंध्र प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) उत्तर प्रदेश

[U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 

142. चीनी को नियंत्रण-मुक्त करने के लिए बनी समिति के अध्यक्ष थे-

(a) एम.एस. अहलूवालिया
(b) डी. सुब्बाराव
(c) वाई.वी. रेड्डी
(d) एन. नीलकर्णी
(e) सी. रंगराजन

[Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2013]

 

143. कौन-सा सुमेल नहीं है?

(a) कटनी        –      कागज
(b) सूरत          –      सूती वस्त्र
(c) चुर्क           –      सीमेंट उद्योग
(d) लुधियाना  –       होजरी

[U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 

144. सूची-1 तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए कूट में से सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 सूची-II
(उद्योग) (उत्पादक केंद्र)
(A) जूट का सामान (1) भदोही
(B) रेशमी वस्त्र (2) लुधियाना
(C) ऊनी वस्त्र (3) बंगलौर
(D) ऊनी कालीन (4) टीटागढ़

कूट :

   A B C D
(a) 3,4,2,1
(b) 4,3,2,1
(c) 1,3,4,2
(d) 4,1,3,2

[U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

 

145. रेनूकूट स्थित एल्युमीनियम की फैक्ट्री, हिंडाल्को का वहां स्थित होने का मूल कारण है-

(a) कच्चे माल की निकटता
(b) बिजली की प्रचुर आपूर्ति
(c) प्रभावी परिवहन नेटवर्क
(d) बाजार की निकटता

[I.A.S. (Pre) 2002]

 

146. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पेट्रोरसायन उद्योगों के लिए आदर्श दशाएं पाई जाती हैं?

(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) तमिलनाडु
(d) उत्तर प्रदेश

[U.P.P.C.S. (Pre) 2002*]

 

147. कथन (A): तटीय गुजरात को औद्योगिक कार्यशाला कहा जाता है।
कारण (R): इसमें कपड़ा एवं वस्त्र, औषधियों एवं पेट्रोरसायन की बहुत सी औद्योगिक इकाइयां पाई जाती हैं।

कूट :

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।
(d) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।

[U.P. P.C.S. (Pre) 2001]

 

148. प्रबंध में श्रमिकों की भागीदारी का अर्थ है-

(a) शेयर्स में भागीदारी
(b) नीति-निर्णय लेने में भागीदारी
(c) लाभांश
(d) उत्पादन में भागीदारी

[U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 

149. निम्नलिखित औद्योगिक कस्बों में कौन छोटा नागपुर पठार पर स्थित है?

(a) भिलाई
(b) रांची
(c) आसनसोल
(d) दुर्गापुर

[39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

 

150. गैस अथॉरिटी भारत लिमिटेड ने पाइपलाइनें बिछाने हेतु 8,000 करोड़ का प्रावधान दिया है, जो होंगी-

(a) विजयवाड़ा से मथुरा तक
(b) विजयवाड़ा से विजयपुर तक
(c) कोचीन से हजीरा तक
(d) हजीरा से जगदीशपुर तक

[U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

 

151. देवास प्रसिद्ध है-

(a) वस्त्र उद्योग के लिए
(b) शहद उत्पादन के लिए
(c) करेंसी नोट की छपाई के लिए
(d) सिक्के की ढलाई के लिए

[M.P. P.C.S. (Pre) 2013]

 

152. किसी उद्योग के विषय में निम्नलिखित कारकों पर विचार कीजिए-

1. पूंजी निवेश
2. व्यवसाय आवर्त
3. श्रम-शक्ति
4. बिजली की खपत

इनमें से कौन-कौन से उद्योग के स्वरूप और आकार को निर्धारित करते हैं?

(a) 1, 3 और 4
(b) 1, 2 और 4
(c) 2, 3 और 4
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2001]

 

153. निम्नलिखित में कौन-से सही सुमेलित है?

A B C
विनिर्माण उद्योगों की स्थापना वर्ष स्थान
1. प्रथम सूती मिल की स्थापना 1854 बंबई के पास
2. प्रथम मशीन निर्मित कागज का विनिर्माण 1870 कलकत्ता के पास
3. प्रथम सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना 1904  मद्रास के पास

नीचे दिए हुए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 1994]

 

154. भारत में सबसे महत्वपूर्ण मत्स्य उद्योग हैं-

(a) गहरे समुद्र में
(b) अपतट में
(c) सांस्कृतिक अंतःस्थलीय
(d) प्राकृतिक अंतःस्थलीय

[40th B.P.S.C. (Pre) 1995]

 

155. निम्नलिखित सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से किस एक में सरकार की 100% शेयर पूंजी है?

(a) बी.एस.एन.एल.
(b) एन.टी.पी.सी.
(c) बी.एच.ई.एल.
(d) भारतीय स्टेट बैंक

[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

 

156. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?

उद्यम                                                                                    औद्योगिक समूह
(1) VSNL                                                                             भारती समूह
(2) मुंद्रा विशेष आर्तिक क्षेत्र लिमिटेड                                     अडानी समूह
(3) सी.एम.सी. (CMC) लिमिटेड                                           टाटा समूह
(4) आई.पी.सी.एल. (IPCL)                                                 रिलायंस समूह

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(a) 1,2 और 3
(b) 3 और 4
(c) 1,2 और 4
(d) 2,3 और 4

[I.A.S. (Pre) 2005]

 

157. कथन (A): सूचना प्रौद्योगिकी भारत में बहुत ही तेजी से क्रिया-कलाप का एक अति महत्वपूर्ण विषय क्षेत्र बनती जा रही है।
कारण (R) : सॉफ्टवेयर देश के महत्वपूर्ण निर्यातों में से एक है और भारत का हार्डवेयर में बहुत सशक्त आधार है।

कूट :

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(c) (A) सही है परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है परंतु (R) सही है।

[I.A.S. (Pre) 1999]

 

158. कथन (A): भारतवर्ष में विनिवेश, अर्थव्यवस्था के उदारीकरण की प्रक्रिया का एक समाहित अंग है।
कारण (R): इससे प्राप्त आय को राज्य द्वारा घोषित नीति के अनुसार उपयोग में लाया जा रहा है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सत्य है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Mains) 2002, 2004]

 

159. कथन (A): सरकार कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों को विनिवेश कर रही है।
तर्क (R): सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां पर्याप्त रोजगार के अवसर सृजित नहीं कर पाई।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, किंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, किंतु (R) सही है।

[U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

 

160. अखिल भारतीय खादी और ग्रामीण उद्योग बोर्ड की स्थापना की गई थी?

(a) प्रथम योजना में
(b) द्वितीय योजना में
(c) तृतीय योजना में
(d) चतुर्थ योजना में

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

 

161. मीरा सेठ समिति का संबंध किससे था?

(a) हथकरघा के विकास से
(b) रोजगार में लिंग भेद से
(c) बालश्रम की समाप्ति से
(d) कार्यरत महिलाओं के कल्याण से

[U.P.P.C.S. (Pre) 1997]

 

162. सत्यम समिति संबंधित है-

(a) वस्त्र नीाश्र से
(b) विदेश नीति से
(c) संरचना नीति से
(d) भारतीय संविधान के पुनरीक्षण से

[U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

 

163. असंगठित सेक्टर के उद्योग के लिए गठित राष्ट्रीय आयोग के अध्यक्ष हैं-

(a) अर्जुन सेनगुप्ता
(b) के. चंद्रशेखर राव
(c) पी. आर. दास मुंशी
(d) के. नटवर सिंह

[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

 

164. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम जिसकी स्थापना कंपनी अधिनियम, 1956 के अंतर्गत 1969 में की गई, मदद करता है-

(a) औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना करने में
(b) सामाजिक आधारभूत सुविधाएं देने में
(c) परियोजना रिपोर्ट, परियोजना प्रोफाइल एवं प्रबंधकीय सेवाएं प्रदान करने में
(d) उपरोक्त सभी में

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007]

 

165. भारत में ‘जिला खनिज प्रतिष्ठान’ (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशंस) का/के उद्देश्य क्या है/हैं?

1. खनिज-संपन्न जिलों में खनिज-खोज संबंधी क्रियाकलापों को प्रोत्साहित करना
2. खनिज-कार्य से प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा करना
3. राज्य सरकारों को खनिज-खोज के लिए लाइसेंस निर्गत करने के लिए अधिकृत करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2016]

 

166. राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको) ने एक जापानी कंपनी से नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र में जापानी इकाइयां स्थापित करने के लिए MoU हस्ताक्षरित किए हैं। वह जापानी कंपनी है-

(a) जेट्रो
(b) हैट्रो
(c) होंडा सिआल
(d) मित्सुबिशी

[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

 

167. भारत के राज्यों में, राज्य वित्त निगमों ने मुख्य रूप से जिनके विकास के लिए सहायता दी है, वे हैं-

(a) कृषि फार्म
(b) कुटीर उद्योग
(c) बड़े पैमाने के उद्योग
(d) मध्यम एवं छोटे पैमाने के उद्योग

[Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Mains) 2007]

 

168. निम्नलिखित में से कौन-सी जोड़ी (उद्योग एवं उद्योगपति) सुमेलित नहीं है?

(a) रिलायंस-मुकेश अंबानी
(b) विप्रो-आर. कृष्णमूर्ति
(c) एयरटेल-भारती मित्तल
(d) नैनो कार-रतन टाटा

[Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2008]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.