वन एवं वन्यजीव वन लाइनर प्रश्न और उत्तर

 

प्रश्न उत्तर
1 कहां सदाबहार वन पाए जाते हैं? पश्चिमी घाट
2 पेड़-पौधों एवं जंतुओं की सर्वाधिक विविधता विशेषता है – उष्णकटिबंधीय आर्द्र वन की
3 भारत में किस एक वन-प्रारूप में, सागौन (टीक) एक प्रभावी वृक्ष स्पीशीज़ है? उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन
4 भारत के किस राज्य में सागौन के वन क्षेत्र सर्वाधिक है? मध्य प्रदेश
5 भारत में मैंग्रोव (ज्वारीय वन) वनस्पति मुख्यतः पाई जाती है – सुंदरबन
6 संरक्षित कच्छ वनस्पति क्षेत्र कहां पर है? गोवा
7 किस क्षेत्र में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है? अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
8 कौन-सा जंगल ‘पृथ्वी ग्रह के फेफड़ों’ के रूप में जाना जाता है? अमेजन वर्षा वन
9 किस महाद्वीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार अधिक है? एशिया
10 2004 की सुनामी ने लोगों को यह महसूस करा दिया कि गरान (मैंग्रोव) तटीय आपदाओं के विरुद्ध विश्वसनीय सुरक्षा बाड़े का कार्य कर सकते हैं। गरान सुरक्षा बाड़े के रूप में किस प्रकार कार्य करते हैं?
गरान के वृक्ष अपनी सघन जड़ों के कारण तूफान और ज्वार – भाटे से नहीं उखड़ते।
11 भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपांतरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुजरता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे ‘जीवित जड़ पुल’ कहां पाए जाते हैं? मेघालय
12 नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, उसका प्रमुख कारण है – झूम कृषि
13 वन ह्रास का मुख्य कारण है – औद्योगिक विकास
14 जलवायु के प्रमुख घटक, जो झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित कर रहे हैं – जंगल की आग
15 2018 अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस का विषय क्या था? वन और स्थायी शहर
16 भारत में उपयुक्त पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वनाच्छादन हेतु न्यूनतम संस्तुत भूमि-क्षेत्र है – 33%
17 राष्ट्रीय वन नीति में भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र के कितने प्रतिशत पर वन रखने का लक्ष्य है – एक तिहाई
18 भारत का वह कौन-सा राज्य है, जिसका वनाच्छादित क्षेत्रफल सर्वाधिक है? मध्य प्रदेश
19 भारत के किस राज्य में उसके क्षेत्र का अधिकतम प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है? मिजोरम
20 भारत में अति सघन वनों का सर्वाधिक क्षेत्र जिस राज्य में पाया जाता है, वह है – अरुणाचल प्रदेश
21 वृक्षाच्छादित क्षेत्र सर्वाधिक हैं – पूर्वी दक्कन (Deccan) में
22 किस राज्य का 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है? अरुणाचल प्रदेश
23 भारत में मैंग्रोव का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र पाया जाता है – गुजरात तट के सहारे
24 झारखंड में प्रति व्यक्ति वन एवं पेड़ों का आच्छादन है – 0.08 हेक्टेयर
25 भारत की सबसे बड़ी मछली है – व्हेल शार्क
26 गैवियलिस (घड़ियाल) बहुतायत में पाया जाता है – गंगा में
27 पगमार्क तकनीक का प्रयोग किया जाता है –
विभिन्न वन्य जंतुओं की जनसंख्या के आकलन के लिए।
28 भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम ‘मुख्यमंत्री जन वन योजना’ का प्रारंभ किया गया था? झारखंड
29 किस राज्य में ‘अपना वन अपना धन’ योजना प्रारंभ की गई थी? हिमाचल प्रदेश
30 झारखंड राज्य में जंगलों को ‘सुरक्षित वन’ के रूप में वर्गीकृत करने का उद्देश्य है –
बिना अनुमति सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध
31 भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में लागू किया गया था? 1972 ई.
32 भारत में वन संरक्षण अधिनियम कब पारित किया गया? 1980 ई.
33 भारतीय वन्यजीव संस्थान स्थित है – देहरादून
34 झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न वन्यजीव अभयारण्यों में कितने वर्षों की अवधि के लिए वन्यजीव प्रबंधन योजना शुरू की है? 10 वर्ष
35 किसे ‘चिपको आंदोलन’ का नेता माना जाता है? सुंदरलाल बहुगुणा
36 चिपको आंदोलन के प्रणेता कौन हैं? चंडीप्रसाद भट्ट
37 ‘चिपको’ आंदोलन मूल रूप से किसके विरुद्ध था? वन कटाई के
38 चमोली के रैणी गांव में किसके नेतृत्व में वन कटाई के विरोध में आंदोलन चलाया गया? गौरा देवी
39 ‘नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेस’ स्थित है – नई दिल्ली
40 अमृता देवी स्मृति पुरस्कार जिसके लिए दिया जाता है, वह है – वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा
41 नेपाल एवं भारत में वन-जीवन संरक्षण प्रयासों के रूप में ‘सेव’ (SAVE) नामक एक संगठन प्रारंभ किया गया। ‘सेव’ का उद्देश्य है संरक्षण करना – टाइगर का
42 राष्ट्रीय कृषि-वानिकी अनुसंधान केंद्र स्थित है – झांसी
43 वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (W.W.F.) का प्रतीक कौन जानवर है? जाइन्ट पांडा
44 किस देश में कुल भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है? सूरीनाम

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.