चुनाव आयोग वन लाइनर प्रश्न और उत्तर
| प्रश्न | उत्तर | |
| 1 | भारत का संविधान में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत एक निर्वाचन आयोग का प्रावधान करता है? | अनुच्छेद 324 के अंतर्गत |
| 2 | भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को नियुक्त किया जाता है – | राष्ट्रपति द्वारा |
| 3 | भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पदावधि क्या है? | 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो |
| 4 | मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत किया जा सकता है – |
राष्ट्रपति द्वारा तथा संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के 2/3 बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर
|
| 5 | राष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा संचालित किया जाता है? | भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा |
| 6 | सांसदों की अयोग्यता संबंधी विवाद पर कौन निर्णय देता है? | निर्वाचन आयोग के परामर्श से राष्ट्रपति |
| 7 | यदि किसी राज्य विधानसभा के निर्वाचन में निर्वाचित घोषित होने वाला प्रत्याशी अपनी निक्षिप्त राशि (जमानत राशि) खो देता है, तो उसका अर्थ है कि – | निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या बहुत अधिक थी |
| 8 | न्यायालय द्वारा अपराधी घोषित किए गए व्यक्ति को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार देने का निर्णय किया गया है – | संसद द्वारा |
| 9 | भारत में मताधिकार और निर्वाचित होने का अधिकार कौन सा अधिकार है? | विधिक अधिकार |
| 10 | केंद्र और राज्य की व्यवस्थापिकाओं के लिए मतदान की न्यूनतम उम्र की सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई – | 61 वें संशोधन (1989) से |
| 11 | संविधान में किस अनुच्छेद में वयस्क मताधिकार को मान्यता दी गई है? | अनुच्छेद 326 |
| 12 | पार्लियामेंट द्वारा, वर्ष 1989 में निर्मित कानून के अनुसार, एक नागरिक के वयस्क होने की कानूनी आयु है – | 18 वर्ष |
| 13 | 2009 लोक सभा चुनाव में निर्वाचकों की संख्या मिलियन्स में (1 मिलियन = 10 लाख) लगभग कितनी थी? | 714 मिलियन्स |
| 14 | दिनेश गोस्वामी समिति ने सिफारिश की थी – | लोक सभा के चुनाव के सरकारी निधीयन की। |
| 15 | उस देश में आनुपातिक प्रतिनिधित्व आवश्यक नहीं है, जहां – | द्वि-दलीय प्रणाली विकसित हुई है। |
| 16 | भारत में मतदान के लिए प्रयोग की जाने वाली मशीन VVPAT का संस्करण क्या है? | M3 |
| 17 | निर्वाचन आयोग को ‘तीन सदस्यीय आयोग’ किस वर्ष से बनाया गया? | 1989 |
| 18 | राष्ट्र मतदाता दिवस कब मनाया जाता है? | 25 जनवरी |
