|
प्रश्न |
उत्तर |
| 1 |
शून्य अंश अक्षांश तथा शून्य अंश देशांतर अवस्थित हैं – |
अटलांटिक महासागर में |
| 2 |
सर्वाधिक उत्तरी-दक्षिणी (अक्षांशीय) लंबाई वाली सीमा वाला देश है – |
चिली |
| 3 |
काहिरा का समय ग्रीनविच से दो घंटा आगे है, अतः यह स्थित है – |
30° पूर्व देशांतर पर |
| 4 |
यदि दो स्थानों की स्थिति में 90 डिग्री देशांतर का अंतर है, तब दोनों स्थानों के बीच समयांतर होगा – |
6 घंटे |
| 5 |
नई सहस्राब्दी के सूर्योदय की प्रथम किरण भारत के किस एक याम्योत्तर (Meridians) में दिखाई दी? |
93°30′ E |
| 6 |
किसी स्थान का मानक समय (Standard Time) निर्धारित करने का आधार होता है – |
प्रधान मध्याह्न रेखा |
| 7 |
जब I.S.T. याम्योत्तर (Meridian) पर दोपहर होती है तब धरती पर एक अन्य स्थान पर लोग अपनी सुबह 6.00 बजे की चाय ले रहे होते हैं, उस स्थान का देशांतर (Longitude) है – |
7° 30′ W |
| 8 |
अंतरराष्ट्रीय दिनांक रेखा (International Date Line) खींची जाती है – |
प्रशांत महासागर से होकर |
| 9 |
यदि पृथ्वी के घूर्णन की दिशा उत्क्रमित कर दी जाए, तो जब अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा पर दोपहर हो, तो भारतीय मानक समय क्या होगा? |
06.30 घंटे |
| 10 |
पृथ्वी की भूमध्य रेखा की कुल लंबाई है लगभग – |
40,000 किमी. |
| 11 |
जिस अक्षांश पर वार्षिक तापांतर (Annual Range of Temperature) न्यूनतम होता है, वह है – |
भूमध्य रेखा |
| 12 |
भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा तीनों एक महाद्वीप से गुजरती है? |
अफ्रीका |
| 13 |
मकर संक्रांति के समय कर्क रेखा पर दोपहर के सूर्य का उन्नतांश होता है – |
43 |
| 14 |
किस तिथि को रात और दिन बराबर होते हैं? |
23 सितंबर |
| 15 |
वर्षभर रात और दिन कहां बराबर होते हैं? |
भूमध्य रेखा |
| 16 |
उत्तरी गोलार्द्ध में, वर्ष का सबसे लंबा दिन आम तौर पर कब होता है? |
जून महीने का दूसरा पखवाड़ा |
| 17 |
उत्तरी गोलार्द्ध में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है – |
22 दिसंबर |
| 18 |
महान हिमयुग का संबंध किससे है? |
प्लीस्टोसीन |
| 19 |
डायनासोर का काल आज से कितने वर्ष पहले था? |
अठारह करोड़ वर्ष पूर्व |
| 20 |
महाद्वीप अलग कैसे हुए? |
विवर्तनिक क्रिया से |
| 21 |
कोकोस प्लेट किनके मध्य पायी जाती है? |
मध्य अमेरिका तथा प्रशांत प्लेट |
| 22 |
पृथ्वी पर मूलतः एक ही विशाल भूखंड था जिसे कहते हैं – |
पेंजिया |
| 23 |
वलन-क्रिया किसका परिणाम है? |
पर्वत-निर्माणकारी बल |