Daily Current Affairs in Hindi with MCQs- 17 September 2020

Q 1.वासेनार अरेंजमेंट (Wassenaar Arrangement) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. यह पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाले उपकरणों एवं प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण से संबंधित है।
  2. यह मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR) के तहत एक उप-संधि है।
  3. यह वेब-आधारित प्रणाली पर भी लागू होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

 

Q 2.भारत में निम्नलिखित किस अधिनियम के सम्बन्ध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यवाही कर सकता है

  1. नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट
  2. परक्राम्य लिखत अधिनियम
  3. सार्वजनिक ऋण अधिनियम
  4. धन शोधन निवारण अधिनियम

 

Q 3.निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. भारत ग्लोबल टाइगर फोरम (GTF) का संस्थापक सदस्य है।
  2. पक्के टाइगर रिजर्व अरुणाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।
  3. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) एक वैधानिक निकाय है जिसका गठन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत किया गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 4.इंटरपोल (INTERPOL) के घोषित पुलिसिंग लक्ष्यों में शामिल हैं

  1. लोगों और व्यवसायों के लिए एक सुरक्षित साइबरस्पेस प्रदान करना
  2. अवैध बाजारों पर अंकुश लगाना
  3. पर्यावरण सुरक्षा का समर्थन करना

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? सही कूट का चयन कीजिए:

  1. केवल 2
  2. केवल 1, 3
  3. केवल 1
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 5.प्राथमिक प्रदूषक और द्वितीयक प्रदूषक के बीच क्या अंतर हैं?

  1. द्वितीयक प्रदूषक के विपरीत प्राथमिक प्रदूषक एक प्रकार का वायु प्रदूषक है जो प्रत्यक्ष स्रोत से उत्सर्जित होता है।
  2. द्वितीयक प्रदूषक की तुलना में प्राथमिक प्रदूषक का वायुमंडलीय जीवन काल कम होता है।
  3. प्राथमिक प्रदूषक एक द्वितीयक प्रदूषक की तुलना में कम शक्तिशाली या हानिकारक होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और 3
  4. केवल 1 और 3

 

Q 6.डेल्टा के निर्माण के लिए निम्नलिखित में से कौन–सी परिस्थितियां अनुकूल हैं?

  1. तट को सुरक्षित होना चाहिए, मुख्य रूप से ज्वारीय तरंगों से।
  2. डेल्टा से संलग्न समुद्र को उथला होना चाहिए।
  3. नदी जलमार्ग में कोई बड़ी झील नहीं होनी चाहिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 2 और 3
  3. केवल 1 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 7.“आत्मसात करने की क्षमता (Absorptive Capacity)” और “वहन क्षमता (Carrying capacity)” शब्दों का प्रयोग किया जाता है

  1. विकासवादी जीव विज्ञान
  2. भौगोलिक नियतिवाद
  3. रोजगार लोच
  4. संधारणीय विकास

 

Q 8.एक बैंक अपने वैधानिक तरलता अनुपात (Statutory Liquidity Ratio: SLR) दायित्वों को निम्नलिखित में से किस रूप में पूरा करने का निर्णय ले सकता है?

  1. सरकारी प्रतिभूति होल्डिंग्स
  2. गोल्ड होल्डिंग्स या सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (SGBs)
  3. वॉलेट कैश

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 3
  2. केवल 1 और 2
  3. केवल 2 और3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Q 9.‘मूल ढांचे (basic structure)’ के सिद्धांत को उच्चतम न्यायालय द्वारा निम्नलिखित में से किस मामले में प्रस्तावित किया गया था?

  1. शंकरी प्रसाद केस
  2. ओल्गा टेलिस बनाम महाराष्ट्र राज्य केस
  3. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य केस
  4. भीकाजी बनाम भारत संघ केस

 

Q 10.वे कौन से स्रोत हैं जो वायुमंडल में नाइट्रोजन ऑक्साइड की वृद्धि करते हैं?

  1. मृदा में रहने वाले जीवाणु
  2. ओजोन के साथ होने वाली पराबैंगनी विकिरण की प्रतिक्रिया
  3. तड़ित की घटना

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

  1. केवल 1 और 2
  2. केवल 1 और 3
  3. केवल 2 और 3
  4. उपर्युक्त तीनों कथन सत्य हैं

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.