Read in English
1. महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का टाइटल किसने जीता? – भारत
- भारतीय महिला हॉकी टीम ने रांची में जापान को हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है.
- इससे पहले भारत ने 2016 में सिंगापुर में यह टाइटल जीता था, वहीं जापान ने 2013 और 2021 में दो बार यह टाइटल अपने नाम किया था.
- एशियाई खेलों के चैंपियन चीन ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.
2. वनडे क्रिकेट में सचिन के शतकों की बराबरी किस बल्लेबाज ने किया है? – विराट कोहली
- विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इतिहास रचते हुए वनडे क्रिकेट में दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के शतकों की बराबरी कर ली है.
- साथ ही विराट अपने जन्मदिन पर वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए है.
- विराट ने मात्र 277 पारियों में अपने 49 वनडे शतक जड़े है वहीं सचिन ने 451 पारियों में 49 वनडे शतक बनाये थे.
3. भारत के ‘मुख्य सूचना आयुक्त’ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – हीरालाल सामरिया
- सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई. केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) में शीर्ष पद 3 अक्टूबर को वाई के सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली हुआ था.
- भारत में लोकतंत्र और अच्छी सरकार के संचालन के लिए केंद्रीय सूचना आयोग एक महत्वपूर्ण संस्था है.
- सीआईसी की स्थापना 12 अक्टूबर 2005 को की गयी थी.
4. फाइड महिला ग्रैंड स्विस 2023 का टाइटल भारत की किस चेस खिलाड़ी ने जीता? – आर वैशाली
- शतरंज में, आर वैशाली ने यूके के आइल ऑफ मैन में FIDE महिला ग्रैंड स्विस 2023 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.
- वहीं विदित गुजराती ने सर्बिया के एलेक्जेंडर प्रेडके को हराकर ओपन सेक्शन में टॉप पोजीशन हासिल किया.
- इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने अगले साल अप्रैल में कनाडा में खेले जाने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.
5. साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी कौन-सा देश करेगा? – बांग्लादेश
- बांग्लादेश साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी एशिया कांग्रेस में यह फैसला लिया गया.
- कांग्रेस में एशियाई महाद्वीप के कुल चौबीस सदस्य देशों ने भाग लिया. बांग्लादेश और चीन ने 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए बोली लगायी थी.
6. ‘गंगा उत्सव’ के सातवें संस्करण का आयोजन कहां किया गया? – नई दिल्ली
- गंगा उत्सव के सातवें संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा किया गया.
- इस अवसर पर ‘नमामि गंगे पत्रिका’ के 33वें संस्करण और गंगा पुस्तक परिक्रमा पर आधारित वॉयेज ऑफ गंगा बुकलेट का विमोचन भी किया गया.
7. हाल ही में किस क्षेत्र में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है? – पश्चिमी घाट
- हाल ही में, तमिलनाडु के राजपालयम के पास पश्चिमी घाट में गेको की एक नई प्रजाति की खोज की गई है.
- यह गेको (Gecko) की 94वीं प्रजाति है. इससे पहले गेको की 93 प्रजातियों का चिन्हित किया जा चुका है.
- नई प्रजाति को रशीद का बौना गेको (Rashid’s dwarf gecko) भी कहा जाता है, क्योंकि यह जीनस में सबसे छोटी है.
8. किस संस्था ने ‘2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट’ जारी की? – विश्व बैंक
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की 2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में, सार्वजनिक बहुपक्षीय संस्थाओं (जैसे विश्व बैंक) और द्विपक्षीय स्रोतों (विकसित से विकासशील देशों तक) से जलवायु अनुकूलन फंडिंग में 15% की कमी देखी गई।
- जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 26वें सम्मेलन में की गई प्रतिबद्धताओं के बावजूद यह गिरावट आई है।
- इन प्रतिबद्धताओं का लक्ष्य अनुकूलन वित्त के लिए समर्थन को 2019 के स्तर से दोगुना करना है, जिससे 2025 तक लगभग 40 बिलियन डॉलर की वार्षिक राशि का लक्ष्य रखा जा सके।
9. ‘राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम’( ‘National Efficient Cooking Programme’) किस संस्था से सम्बंधित है? – ईईएसएल
- ऊर्जा मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से जुड़े एक संयुक्त उद्यम एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने दो अग्रणी कार्यक्रम पेश किए हैं जो राष्ट्रीय कुशल पाक कला कार्यक्रम (एनईसीपी) और ऊर्जा कुशल प्रशंसक कार्यक्रम (ईईएफपी) हैं ।
- ये पहल भारत में खाना पकाने के तरीकों को बदलने और ऊर्जा-कुशल पंखों के महत्व को रेखांकित करने का प्रयास करती हैं।
- इन कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में, ईईएसएल का लक्ष्य पूरे देश में ऊर्जा-कुशल प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं को बढ़ावा देना और लागू करना है।
10. ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का मेजबान कौन सा शहर है? – नई दिल्ली
- भारत के प्रधान मंत्री ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन किया।
- कार्यक्रम के दौरान, पीएम ने एक लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को प्रारंभिक पूंजी सहायता वितरित की और एक “फूड स्ट्रीट” का उद्घाटन किया।
- आयोजन का पहला संस्करण 2017 में आयोजित किया गया था।