भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने जटिल वित्तीय कार्यों को सरल बनाने के उद्देश्य से निवेशकों के लिए व्यक्तिगत वित्त पर केंद्रित मोबाइल ऐप ‘सारथी 2.0’ लॉन्च किया है।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर, ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
सारथी ऐप का का पहला संस्करण जनवरी 2022 में लांच किया गया था।
सेबी, भारत में प्रतिभूतियों और कमोडिटी बाजार के लिए नियामक संस्था है।
3. हाल ही में चर्चा में रही ‘स्पर्श’ सेवा किस मंत्रालय से सम्बंधित है? – रक्षा मंत्रालय
रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा (स्पर्श) सेवा केन्द्रों के लिए बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ समझौता किया है।
इसके बाद स्पर्श सेवाएं देश भर में कुल 15 बैंकों की 26,000 से अधिक शाखाओं में उपलब्ध होंगी।
राजव्यवस्था एवं शासन
4. लोकसभा चुनाव 2024 मे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने कुल कितनी सीट जीती? – 292
काज़ा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन जाम्बिया के लिविंगस्टोन मे आयोजित किया गया
काजा क्षेत्र पाँच दक्षिणी अफ्रीकी देशों अर्थात् अंगोला, बोत्सवाना, नामीबिया, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे के ओकावांगो और ज़ाम्बेज़ी नदी घाटियों तक फैला हुआ है।
8. हाल ही में सिंगापुर में शांगरी ला वार्ता या एशियाई सुरक्षा शिखरसम्मेलन का कौन-सा संस्करण संपन्न हुआ? – 21वां
कवि और नाटककार सिद्धलिंग पट्टानाशेट्टी को गुडलेप्पा हल्लीकेरी मेमोरियल फाउंडेशन, होसरिट्टी (हावेरी जिला) द्वारा 2024 के लिए प्रतिष्ठित गुडलेप्पा हल्लीकेरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
फाउंडेशन के वरिष्ठ ट्रस्टी वीरन्ना चेकी ने इसकी घोषणा की। यह 19वां पुरस्कार 6 जून को गुडलेप्पा हल्लीकेरी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया।
हल्लीकेरी (1906-1972) कर्नाटक के एक उल्लेखनीय भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें गांधी ग्रामीण गुरुकुल की स्थापना और अहिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
12. हाल ही में, हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार 2024 किसे मिला? – कृष्ण प्रकाश
मुंबई पुलिस की आतंकवाद निरोधी इकाई, फोर्स वन का नेतृत्व करने के लिए प्रसिद्ध कृष्ण प्रकाश को मुंबई के सब में राम शाश्वत श्री राम कार्यक्रम में वार्षिक हिंदी साहित्य भारती पुरस्कार मिला है।
“सुपर कॉप” के रूप में जाने जाने वाले प्रकाश, कुलीन फोर्स वन के प्रमुख हैं और दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक हैं।
राज्य करेंट अफेयर्स
13. हाल ही में किस राज्य ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए विश्व बैंक से समझौता किया है? – हरियाणा
हरियाणा के मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने हाल ही में बताया कि राज्य सरकार वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जल्द ही विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित 10,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेगी।
इस प्रोजेक्ट को फेज वाइज पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले जिलों में लागू किया जाएगा बाद में इसे पूरे राज्य में लागू किया जायेगा।