भारत का संवैधानिक विकास – अध्यायवार पिछले वर्षों के प्रश्न व्याख्या के साथ

Read in English

1. निम्नलिखित में से किस अधिनियम में कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना का प्रावधान किया गया था?

(a) रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
(b) पिट का भारत अधिनियम, 1784
(c) चार्टर एक्ट, 1813
(d) चार्टर एक्ट, 1833

[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

 

2. सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना 1773 के रेग्युलेटिंग एक्ट के द्वारा की गई थी।
2. लेमेस्टर इस न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश थे।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए।

कूट :

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2

[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) (Re-Exam) 2016]

 

3. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

सूची-I सूची-II
A. नियंत्रण परिषद की स्थापना  1. नियामक अधिनियम, 1773
B. सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना  2. पिट्स का भारतीय अधिनियम, 1784
C. इंग्लिश मिशनरियों को भारत में कार्य करने की अनुमति 3. चार्टर अधिनियम, 1813
D. गवर्नर जनरल की परिषद में कानूनी सदस्य की नियुक्ति 4. चार्टर अधिनियम, 1833

कूट :

     A B C D

(a) 1, 2, 3, 4
(b) 2, 1, 3, 4
(c) 1, 2, 4, 3
(d) 2, 4, 1, 3

[U.P. P.C.S (Pre) 2003]

 

4. निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेजी शिक्षा की नींव पड़ी ?

1. 1813 का चार्टर एक्ट
2. जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823
3. प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2018]

 

5. किस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद ने चाय और चीन के साथ व्यापार को छोड़कर ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत के साथ व्यापारिक एकाधिकार को समाप्त कर दिया था?

(a) 1813 का चार्टर अधिनियम
(b) 1833 का चार्टर अधिनियम
(c) 1853 का चार्टर अधिनियम
(d) 1873 का चार्टर अधिनियम

[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

 

6. ‘चार्टर एक्ट, 1813’ के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
2. इसने कंपनी द्वारा अधिकार में लिए गए भारतीय राज्य क्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की संप्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
3. भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3

[I.A.S. (Pre) 2019]

 

7. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया?

(a) चार्टर एक्ट, 1833
(b) चार्टर एक्ट, 1853
(c) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1858
(d) इंडियन काउंसिल एक्ट, 1861

[U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.