1. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :
नदी |
में जाकर मिलती है |
1. मेकांग |
अण्डमान सागर |
2. थेम्स |
आयरिश सागर |
3. वोल्गा |
कैस्पियन सागर |
4. जाम्बेजी |
हिंद महासागर |
उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1, 2 और 4
[I.A. S. (Pre) 2020]
उत्तर- (c) केवल 3 और 4
नदी |
में जाकर मिलती है |
1. मेकांग |
दक्षिण चीन सागर |
2. थेम्स |
उत्तरी सागर |
3. वोल्गा |
कैस्पियन सागर |
4. जाम्बेजी |
हिंद महासागर |
|
2. अपवाह क्षेत्र (Drainage Area) की दृष्टि से जो विश्व की सबसे लंबी नदी है, वह है-
(a) नील
(b) अमेजन
(c) कांगो
(d) मिसीसिपी-मिसौरी
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]
उत्तर- (b) अमेजन
- अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी नदी ‘अमेजन नदी’ (Amazon River) है।
- इसका अपवाह क्षेत्र अनुमानतः 70 लाख वर्ग किमी. से अधिक तथा लंबाई लगभग 6,437 किमी. है।
|
3. निम्नलिखित में से कौन विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है?
(a) नील
(b) अमेजन
(c) मिसीसिपी-मिसौरी
(d) यांग्त्जी
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (b) अमेजन
- अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका में प्रवाहित होने वाली विश्व की सबसे बड़ी एवं नील नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी है।
- अमेजन नदी का बेसिन ब्राजील, पेरू, बोलीविया, वेनेजुएला, कोलंबिया, इक्वेडोर, गुयाना, सूरीनाम, एवं फ्रेंच गुयाना में विस्तृत है।
|
4. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी विषुवत रेखा को दो बार पार करती है?
(a) जायरे
(b) नाइजर
(c) नील
(d) अमेजन
[U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]
उत्तर- (a) जायरे
- कांगो नदी, जिसे जायरे (Zaire) नदी के नाम से भी जाना जाता है, अफ्रीका की एक प्रमुख नदी है।
- यह नदी नील नदी के पश्चात अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है।
- यह विषुवत रेखा को दो बार पार करती है।
|
5. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी सबसे लंबी है?
(a) अमेजन
(b) आमूर
(c) कांगो
(d) लीना
[I.A.S. (Pre) 2007]
उत्तर- (a) अमेजन
- उपर्युक्त प्रश्न में दी गई नदियां विश्व की पांच सर्वाधिक लंबी नदियों में सम्मिलित हैं।
- विश्व की सर्वाधिक लंबी पांच नदियां और उनकी लंबाई इस प्रकार है-
1. नील नदी
2. अमेजन नदी
3. यांग्त्सी (चेंग जियांग)
4. मिसीसिपी-मिसौरी-जेफरसन
5. येनीसी-अंगारा-सेलेंग
|
6. दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी नदी है-
(a) नील
(b) अमेजन
(c) मिसीसिपी
(d) गंगा
[48th to 52nd B.P.S.C (Pre) 2008]
उत्तर- (b) अमेजन
- अमेजन, दक्षिणी अमेरिका की सबसे लंबी तथा अपवाह क्षेत्र की दृष्टि से संसार की सबसे बड़ी नदी है।
|
7. निम्नलिखित में से कौन-सा देश नील नदी द्वारा अपवाहित नहीं होता है?
(a) चाड
(b) इथिओपिया
(c) सूडान
(d) युगांडा
[U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]
उत्तर- (a) चाड
- दिए गए विकल्पों में से नील नदी चाड में प्रवाहित नहीं होती है जबकि इथिओपिया (नीली नील), सूडान एवं युगांडा में नील नदी प्रवाहित होती है।
|
8. नीली नील (ब्ल्यू नाइल) नदी निम्नलिखित में से किस झील से निकलती है?
(a) विक्टोरिया झील
(b) ताना झील
(c) एडवर्ड झील
(d) एल्बर्ट झील
[U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]
उत्तर- (b) ताना झील
- अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में प्रवाहित होने वाली विश्व की सबसे लंबी नदी ‘नील’ एक अंतरराष्ट्रीय नदी है।
- यह भूमध्य सागर में गिरती है।
- इसका उद्गम श्वेत नील नदी के रूप में मध्य-पूर्व अफ्रीका स्थित महान विक्टोरिया झील से होता है।
- हालांकि नवीन अनुसंधानों में दक्षिणी रवांडा में किवू झील (Lake Kivu) के निकट न्यूंगवे वनों (Nyungwe Forests) को श्वेत नील नदी का उद्गम माना जा रहा है।
- इसकी मुख्य सहायक नदियों में नीली नील नदी (Blue Nile River) सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, जो ‘हॉर्न ऑफ अफ्रीका’ के देश इथियोपिया की ‘ताना झील’ (Tana Lake) से उद्गमित होती है।
- ‘श्वेत नील’ तथा ‘नीली नील’ नदियों के परस्पर सम्मिलन के फलस्वरूप नील नदी का आविर्भाव होता है।
|
9. कथन (A): मिस्र नील नदी का उपहार है।
कारण (R): वह सहारा मरुस्थल में एक नखलिस्तान है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-
कूट :
(a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(c) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
[U.P.P.C.S. (Mains) 2005]
उत्तर- (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
- नील नदी की उपजाऊ मिट्टी और पर्याप्त जल स्रोत से मिस्र की अधिकांश आबादी लाभान्वित होती है, अतः मिस्र को नील नदी का उपहार कहा जाता है।
- नील नदी जिन क्षेत्रों से प्रवाहित होती है, वह क्षेत्र इस मरुस्थल में मरुद्यान (नखलिस्तान) के समान है।
|
10. एशिया की निम्नलिखित में से कौन-सी नदी दक्षिण को प्रवाहित होती है?
(a) आमूर
(b) लीना
(c) ओब
(d) सालवीन
[U.P.P.C.S. (Mains) 2010]
उत्तर- (d) सालवीन
- आमूर अपने उद्गम क्षेत्र से उत्तर-पूर्व तथा लीना और ओब नदियां उत्तर की ओर प्रवाहित होती हैं, जबकि सालवीन नदी अपने उद्गम क्षेत्र से दक्षिण की ओर प्रवाहित होती है।
|
11. एशिया की सबसे लंबी नदी है-
(a) सिंधु
(b) ब्रह्मपुत्र
(c) यांग्त्सी
(d) ह्वांग हो
[U.P.P.C.S. (Mains) 2016]
उत्तर- (c) यांग्त्सी
- एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्त्सी नदी (Yangtze River) है, जो चीन में प्रवाहित होते हुए प्रशांत महासागर के पूर्वी चीन सागर में गिरती है।
|
12. सर और अमु नदियां गिरती हैं-
(a) कैस्पियन सागर में
(b) काला सागर में
(c) बाल्टिक सागर में
(d) अरल सागर में
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]
उत्तर- (d) अरल सागर में
- सर दरया और आमु दरया मध्य एशिया की महत्वपूर्ण नदियां हैं।
- ये मध्य एशिया के अलग-अलग पर्वतों से निकलकर अरल सागर में गिरती हैं।
|
13. काला सागर में गिरने वाली नदी द्वय हैं-
(a) वोल्गा-डेन्यूब
(b) नीपर-वोल्गा
(c) नीपर-डेन्यूब
(d) यूराल-वोल्गा
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]
उत्तर- (c) नीपर-डेन्यूब
- नीपर नदी (Dnieper River) – यह मॉस्को के पश्चिमी भाग से उद्गमित होकर काला सागर में मिल जाती है।
- डेन्यूब नदी (Danube River) – यह यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है।
- इसका उद्गम जर्मनी से होता है तथा यह काला सागर में मिल जाती है।
|
14. वोल्गा नदी कहां गिरती है?
(a) लाल सागर
(b) कैस्पियन सागर
(c) काला सागर
(d) भूमध्य सागर
[U.P.P.C.S. (Pre) 1992, R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]
उत्तर- (b) कैस्पियन सागर
- वोल्गा नदी कैस्पियन सागर में गिरती है।
|
15. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के अंत में दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-
सूची-I (नदियां) |
सूची-II (में प्रवाहित) |
A. लीना |
1. फारस की खाड़ी |
B. आमूर |
2. आर्कटिक सागर |
C. टिगरिस |
3. अरब सागर |
D. माही |
4. प्रशांत महासागर |
कूट :
A, B, C, D
(a) 2, 4, 1, 3
(b) 3, 2, 4, 1
(c) 4, 1, 3, 2
(d) 1, 3, 2, 4
[U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]
उत्तर- (a) 2, 4, 1, 3
- सही सुमेलन इस प्रकार है-
(नदियां) |
(में प्रवाहित) |
लीना (रूस) |
आर्कटिक सागर |
आमूर (रूस, चीन) |
प्रशांत महासागर (तर्तारी की खाड़ी) |
टिगरिस (तुर्किए, सीरिया, इराक) |
फारस की खाड़ी |
माही (म.प्र., राजस्थान, गुजरात) |
अरब सागर |
|
16. निम्नांकित में से कौन नदी अंश घाटी से बहती है?
(a) अमेजन
(b) सिंधु
(c) वोल्गा
(d) राइन
[U.P.P.C.S. (Pre) 1998]
उत्तर- (d) राइन
- स्विस आल्प्स पर्वत क्षेत्र से निकलने वाली राइन नदी (Rhine River) भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर प्रवाहित होती हुई उत्तरी सागर में मिल जाती है।
|
17. निम्नलिखित में से कौन-सी एशिया से संबंधित नहीं है?
(a) लोप नोर
(b) आमूर
(c) नाइजर
(d) टिगरिस
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]
उत्तर- (c) नाइजर
- नाइजर नदी (Niger River) पश्चिमी अफ्रीका में स्थित फौटा जलॉन पठार (Fouta Djallon Plateau) से निकलकर गिनी की खाड़ी में मिल जाती है।
- यह एशिया से संबंधित न होकर अफ्रीका से संबंधित है।
|
18. अफ्रीका की कौन-सी नदी मकर रेखा को दो बार काटती है?
(a) जाम्बेजी
(b) लिम्पोपो
(c) कांगो
(d) नाइजर
[U.P.P.S.C. (GIC) 2010]
उत्तर- (b) लिम्पोपो
- अफ्रीका की लिम्पोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
|
19. वह देश जो अरीय अपवाह का उदाहरण प्रस्तुत करता है, है-
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) फ्रांस
(c) श्रीलंका
(d) जैरे
[U.P.P.S.C. (Spl.) (Mains) 2008]
उत्तर- (c) श्रीलंका
- श्रीलंका का दक्षिण मध्यवर्ती भाग सबसे ऊंचा भू-भाग है, यहां की नदियां साधारणतया छोटी हैं, जो उच्च भू-भाग से बाहर की ओर अरीय रूप में बहती हैं।
|
20. महावेली गंगा एक नदी है-
(a) बांग्लादेश की
(b) भारत की
(c) श्रीलंका की
(d) नेपाल की
[U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]
उत्तर- (c) श्रीलंका की
- महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लंबी नदी है, जो उत्तर-पूर्व की ओर बहते हुए श्रीलंका के पूर्वी तट पर कोड्डियार की खाड़ी (बंगाल की खाड़ी) में मिल जाती है।
|
21. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(नदी) – (देश)
(a) नीपर – यूक्रेन
(b) पो – इटली
(c) राइन – जर्मनी
(d) रोन – स्पेन
[U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]
उत्तर- (d) रोन – स्पेन
- रोन नदी स्विट्जरलैंड के जेनेवा से होकर बहती हुई भूमध्य सागर में लियोन की खाड़ी में गिरती है।
- नीपर यूक्रेन, पो-इटली तथा राइन-जर्मनी से होकर प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदियां हैं।
|
22. एशिया की विशाल नदी मेकांग निम्नलिखित देशों में से किसमें नहीं बहती ?
(a) चीन
(b) मलेशिया
(c) कंबोडिया
(d) लाओस
[Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011]
उत्तर- (b) मलेशिया
- मेकांग नदी तिब्बत के पठार से उद्गमित होकर चीन के युन्नान प्रांत, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम से प्रवाहित होती हुई दक्षिणी चीन सागर में गिरती है।
- मलेशिया में यह नदी प्रवाहित नहीं होती है।
|
23. हिमानी झील इटास्का निम्नलिखित नदियों में से किस एक का स्रोत है?
(a) मिसौरी
(b) मिसीसिपी
(c) रायो ग्रां
(d) रेड रिवर
[U.P.P.C.S. (Mains) 2015]
उत्तर- (b) मिसीसिपी
- हिमानी झील इटास्का मिसीसिपी नदी का स्रोत है।
- ओहियो, अरकंसास तथा रेड रिवर, मिसीसिपी की सहायक नदियां हैं।
- मिसीसिपी नदी मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है।
|
24. मेकांग नदी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. मेकांग का उद्गम तिब्बत के पठार से है।
2. मेकांग का डेल्टा दक्षिण कंबोडिया में स्थित है।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
[U.P. P.C.S. (Pre) 2021]
उत्तर- (a) केवल 1
- मेकांग तटीय डेल्टा दक्षिणी-पश्चिम वियतनाम में स्थित है, जहां मेकांग नदी दक्षिण चीन सागर तक पहुंचती है।
- यह तिब्बत पठार से निकलती है तथा लगभग 4909 किमी. प्रवाहित होकर दक्षिण चीन सागर में गिरती है।
- यह 6 देशों में चीन, म्यांमार, लाओस, थाईलैंड, कंबोडिया तथा वियतनाम से होकर प्रवाहित होती है।
|
25. निम्नलिखित में से कौन सी झील पूर्णतया संयुक्त राज्य में है?
(a) मिशिगन
(b) सुपीरियर
(c) ऑन्टेरियो
(d) एरी
[U.P. P.C.S. (Mains) 2017]
उत्तर- (a) मिशिगन
- मिशिगन झील उत्तरी अमेरिका की पांच महान झीलों में से एक है और एममात्र पूर्णतया संयुक्त राज्य में स्थित है।
|
26. निम्नलिखित में से किस नदी के मुहाने पर ‘पक्षी के पैर’ की आकृति का डेल्टा बनता है?
(a) हुआंग हो
(b) नील
(c) डेन्यूब
(d) मिसिसिपी
[U.P. P.C.S. (Pre) 2018]
उत्तर- (d) मिसिसिपी
- मिसिसिपी नदी के मुहाने पर ‘पक्षी के पैर’ की आकृति का डेल्टा बनता है।
|