1. रूस के किस शहर को ‘उत्तर का वेनिस’ कहा जाता है?
(a) व्लादिवोस्तोक
(b) सेंट पीटर्सबर्ग
(c) नोवोसिबिर्क
(d) मॉस्को
(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
66 B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020
उत्तर- (b) सेंट पीटर्सबर्ग
- रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर को ‘उत्तर का वेनिस’ कहा जाता है।
- पहले इसे पेट्रोग्राद एवं लेनिनग्राद के नाम से जाना जाता था।
- यह एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शहर होने के साथ-साथ एक बंदरगाह शहर भी है।
|
2. मध्य रात्रि का सूर्य दिखाई देता है-
(a) उत्तरी ध्रुव पर
(b) दक्षिणी ध्रुव पर
(c) भूमध्य रेखा पर
(d) कर्क रेखा पर
U.P.P.C.S. (Pre) 1990
उत्तर- (a) उत्तरी ध्रुव पर & (b) दक्षिणी ध्रुव पर
- मध्य रात्रि का सूर्य (Midnight Sun) उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त के उत्तर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण दिखाई देता है।
- इन वृत्तों और ध्रुवों के बीच ग्रीष्म ऋतु में 24 घंटे के दिन होते हैं।
- फलस्वरूप संबंधित गोलार्द्ध के अन्य क्षेत्रों में जब मध्य रात्रि होती है, तो आर्कटिक वृत्त नॉर्वे के उत्तरी भाग से गुजरने के कारण वहां स्थानीय रूप में सूर्य चमकता रहता है।
- इसलिए नॉर्वे को ‘मध्य रात्रि के सूर्य का देश’ कहा जाता है।
|
3. निम्नलिखित में से कौन ‘पक्षियों का महाद्वीप’ के नाम से जाना जाता है?
(a) यूरोप
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) दक्षिणी अमेरिका
(d) एशिया
U.P.P.C.S. (Pre) 1994
उत्तर- (c) दक्षिणी अमेरिका
- दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप को ‘पक्षियों का महाद्वीप’ (Continent of Birds) कहा जाता है।
|
4. सुमेलित कीजिए-
| A. नियाग्रा प्रपात |
1. पामीर |
| B. हजारों झीलों की भूमि |
2. पेरिस |
| C. एफिल टॉवर |
3. फिनलैंड |
| D. विश्व की छत |
4. न्यूयॉर्क राज्य |
A, B, C, D
(a) 3, 4, 1, 2
(b) 4, 3, 2, 1
(c) 1, 2, 4, 3
(d) 4, 1, 3, 2
R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994
उत्तर- (b) 4, 3, 2, 1
- नियाग्रा प्रपात (Niagara Falls) उत्तर अमेरिका में नियाग्रा नदी पर कनाडा और सं. रा. अमेरिका की सीमा पर स्थित है।
- हजार झीलों की भूमि फिनलैंड को कहा जाता है।
- एफिल टॉवर (Eiffel Tower) पेरिस में स्थित है।
- विश्व की छत ‘पामीर पठार’ को कहा जाता है।
|
5. निम्नांकित को सुमेल कीजिए-
| A. अंध महाद्वीप |
1. फिनलैंड |
| B. विश्व की छत |
2. बहरीन |
| C. हजारों झीलों का देश |
3. अफ्रीका |
| D. मोतियों का द्वीप |
4. पामीर |
कूट :
A, B, C, D
(a) 4, 3, 2, 1
(b) 3, 4, 1, 2
(c) 2, 1, 4, 3
(d) 1, 2, 3, 4
R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997
उत्तर- (b) 3, 4, 1, 2
- प्रश्नगत भौगोलिक उपनामों की व्याख्या इस प्रकार है-
| अंघ महाद्वीप |
अफ्रीका |
| विश्व की छत |
पामीर पठार |
| हजार झीलों का देश |
फिनलैंड |
| मोतियों का द्वीप या फारस की खाड़ी का मोती |
बहरीन |
|
6. निम्नलिखित में से कौन ‘धूम्रनगर’ के नाम से जाना जाता है?
(a) कोलकाता
(b) शिकागो
(c) लंदन
(d) लैनझाऊ
[Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2005]
उत्तर- (b) शिकागो
- शिकागो में धूम्रपान की समस्या इस सीमा तक बढ़ी हुई है कि इस पर प्रतिबंध हेतु वहां वर्ष 2005 में अध्यादेश लाया गया था।
- इसे धूम्रनगर के नाम से भी जाना जाता है।
|
7. ‘पूर्वी समुद्र की स्वामिनी’ का नाम है-
(a) श्रीलंका
(b) पाकिस्तान
(c) बर्मा
(d) भारत
[38th B.P.S.C. (Pre) 1994]
उत्तर- (a) श्रीलंका
- ‘पूर्वी समुद्र की स्वामिनी’ श्रीलंका को दी जाने वाली संज्ञा है।
|
8. दक्षिण अमेरिका का वह कौन-सा नगर है जो अपनी चौड़ी सड़कों के कारण ‘अमेरिका का पेरिस’ कहलाता है?
(a) सैन्टियागो
(b) ब्यूनस आयर्स
(c) मेक्सिको सिटी
(d) रियो-डी-जनेरो
[R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]
उत्तर- (b) ब्यूनस आयर्स
- अर्जेंटीना स्थित ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires) को प्रायः ‘दक्षिण अमेरिका का पेरिस (Paris of the South America) के रूप में उल्लेख किया जाता है।
|
9. संयुक्त राज्य अमेरिका के किस राज्य को ब्लू ग्रास स्टेट भी कहा जाता है?
(a) कैलिफोर्निया
(b) केनटुकी
(c) मॉनटाना
(d) टेक्सास
[U.P.P.C.S. (Mains) 2004]
उत्तर- (b) केनटुकी
- संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व मध्य में अवस्थित राज्य केनटुकी को ब्लू ग्रास स्टेट भी कहा जाता है।
|
10. टर्की का कौन-सा नगर ‘पश्चिम का द्वार’ कहलाता है?
(a) अदन
(b) अंकारा
(c) इस्तांबुल
(d) इजमीर
[U.P.P.C.S. (Mains) 2005, U.P.P.C.S. (GIC) 2010]
उत्तर- (c) इस्तांबुल
- इस्तांबुल प्रायद्वीपीय क्षेत्र में स्थित टर्की (तुर्किए) का शहर है, जिसके तीन भाग मारमरा सागर, बोसपोरस एवं गोल्डेन हॉर्न जैसे जलीय क्षेत्रों से घिरे हैं।
- यह प्रमुख पर्यटन केंद्र तथा पुराना राजधानी शहर है।
- इस्तांबुल की अवस्थिति के कारण ही इसे पश्चिम का द्वार कहा जाता है।
|
11. किस देश को ‘श्वेत हाथी की भूमि’ कहा जाता है?
(a) चीन
(b) थाईलैंड
(c) दक्षिण अफ्रीका
(d) दक्षिण कोरिया
[Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]
उत्तर- (b) थाईलैंड
- थाईलैंड को ‘श्वेत हाथी की भूमि’ कहा जाता है।
- सफेद हाथी थाईलैंड में पवित्र माना जाता है।
|
12. सूर्योदय का देश नाम से कौन देश प्रसिद्ध है?
(a) नॉर्वे
(b) जापान
(c) ब्रिटेन
(d) फिनलैंड
[U.P.P.C.S. (Pre) 1991, M.P.P.C.S. (Pre) 1990]
उत्तर- (b) जापान
- जापानी लोग अपने देश को ‘निप्पन’ कहकर पुकारते हैं, जिसका अर्थ सूर्योदय का देश होता है।
- अतः जापान को ‘सूर्योदय का देश’ (Land of Rising Sun) कहते हैं।
|
13. निम्न देशों में से किसे ‘झीलों की वाटिका’ कहा जाता है?
(a) पोलैंड
(b) फिनलैंड
(c) नीदरलैंडस
(d) स्विट्जरलैंड
[U.P.P.C.S. (Mains) 2012]
उत्तर- (b) फिनलैंड
- फिनलैंड को ‘झीलों की वाटिका’ या हजारों झीलों की भूमि भी कहा जाता है।
- यहां एक लाख से अधिक झीलें पाई जाती हैं।
|
14. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर, नहरों का शहर कहलाता है?
(a) एम्स्टर्डम
(b) रोम
(c) वेनिस
(d) एथेंस
[M.P.P.C.S (Pre.) 2012]
उत्तर- (c) वेनिस
- वेनिस को ‘नहरों का शहर’ कहा जाता है।
- यह दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।
|
15. निम्नलिखित में से किसे ‘स्वर्ण द्वार का नगर’ कहा जाता है?
(a) पेरिस
(b) एमस्टर्डम
(c) मुंबई
(d) सैन फ्रांसिस्को
[U.P.P.C.S. (Mains) 2013]
उत्तर- (d) सैन फ्रांसिस्को
- गोल्डन गेट सेतु अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को नगर में सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के दोनों छोरों को जोड़ने वाला पुल है।
- इसी कारण सैन फ्रांसिस्को को ‘स्वर्ण द्वार का नगर’ कहा जाता है।
|
16. निम्न में से किस नगर को ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ कहा जाता है?
(a) नागोया
(b) टोकियो
(c) सेन्डई
(d) ओसाका
[U.P.P.C.S. (Mains) 2014]
उत्तर- (d) ओसाका
- ‘पूर्व का मैनचेस्टर’ (Manchester of East) या जापान का मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध ओसाका शहर जापान के होन्शू द्वीप के कन्साई क्षेत्र में स्थित है।
- यह ओसाका प्रांत का राजधानी शहर है।
|
17. निम्नलिखित में से किसको ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ कहा जाता है?
(a) बैकाल झील को
(b) ग्रेट बेयर झील को
(c) करदा झील को
(d) लिंकनबर झील को
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (a) बैकाल झील को
- बैकाल झील साइबेरिया, रूस में स्थित है।
- इसे ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ कहा जाता है।
|
18. निम्नलिखित में से किसको ‘प्रातःकालीन शांत स्थल’ कहा जाता है?
(a) फिलीपींस को
(b) जापान को
(c) ताइवान को
(d) कोरिया को
[U.P.P.C.S. (Pre) 2015]
उत्तर- (d) कोरिया को
- कोरिया को प्रातःकालीन शांत स्थल (Land of Morning Calm) कहा जाता है।
|
19. निम्नलिखित में से किसे ‘यूरोप की तेल राजधानी’ कहा जाता है?
(a) बेलफास्ट
(b) एबरडीन
(c) लीड्स
(d) लिवरपूल
[U.P.P.C.S. (Pre) 2017]
उत्तर- (b) एबरडीन
- एबरडीन को प्रायः ‘यूरोप की तेल राजधानी’ (Oil Capital of Europe) कहा जाता है।
- बीसवीं शताब्दी के मध्य में उत्तरी सागर में महत्वपूर्ण तेल के निक्षेप के खोज के साथ ही एबरडीन में पेट्रोलियम उद्योग का विकास हुआ था।
|
20. निम्नलिखित में से किस द्वीप को ‘वादे की भूमि” के रूप में जाना जाता है?
(a) क्यूबा
(b) जावा
(c) सुलावेसी
(d) मिंडानाओ
[U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]
उत्तर- (d) मिंडानाओ
- मिंडानाओ द्वीप को ‘वादे की भूमि’ के रूप में जाना जाता है।
- मिंडानाओ, फिलीपींस द्वीपसमूह का एक द्वीप है।
|